WB Krishak Bandhu list 2023 Application Status! Cheque Beneficiary list

पश्चिम बंगाल कृषक बंधु सूची राज्य सरकार द्वारा जारी कर दी गयी है। इस वर्ष जिन भी किसान भाइयों ने कृषक बंधु योजना में आवेदन किया था वो अब तक इस सूची की प्रतीक्षा कर रहे थे। अब जबकि WB Krishak Bandhu list ऑनलाइन कर दी गयी है तो अब सभी किसान अपना अपना नाम ... Read more

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

पश्चिम बंगाल कृषक बंधु सूची राज्य सरकार द्वारा जारी कर दी गयी है। इस वर्ष जिन भी किसान भाइयों ने कृषक बंधु योजना में आवेदन किया था वो अब तक इस सूची की प्रतीक्षा कर रहे थे। अब जबकि WB Krishak Bandhu list ऑनलाइन कर दी गयी है तो अब सभी किसान अपना अपना नाम इस सूची में चेक कर सकते हैं। जिन किसानों का नाम इस सूची में होगा, वो किसान कृषक बंधू स्कीम के तहत लाभार्थी होंगे। आज इस लेख के माध्यम से हम आप को इस योजना के तहत आने वाली सूची के बारे में सभी जानकारी देंगे। साथ ही आप को कृषक बंधू लिस्ट कैसे देखें और इस सूची में नाम होने से क्या क्या फायदे हैं आदि के बारे में भी आप को बताएंगे। कृपया जानने के लिए आप हमारे लेख को पूरा अवश्य पढ़ें।

यह भी देखें :- डिजिटल राशन कार्ड लिस्ट वेस्ट बंगाल

WB Krishak Bandhu list 2023 Application Status! Cheque Beneficiary list
WB Krishak Bandhu list 2023 Application Status! Cheque Beneficiary list

WB Krishak Bandhu list 2023

पश्चिम बंगाल की कृषक बंधू स्कीम के तहत आवेदन करने वाले सभी किसानों के नाम की सूची (WB Krishak Bandhu list) राज्य सरकार द्वारा जारी कर दी गयी है। आप को बता दें की इस सूची में नाम होने से किसानों और उनके परिवार को एक सुनिश्चित वित्तीय सहायता प्राप्त होगी। इस योजना के तहत मिलने वाली धनराशि या सहायता राशि गरीब किसानों के लिए बहुत लाभकारी होगी। इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा 5000 रूपए तक की आर्थिक सहायता दी जाती थी जिसे की अब बढ़ा कर 10,000 रूपए कर दिया है। इस के अतिरिक्त किसानों को डेथ बेनिफिट भी दिया जाएगा जो कि उनकी मृत्यु के बाद परिवार वालों को प्राप्त होगा। इस योजना की शुरुआत दिसंबर 2018 में हुई थी।

Krishak Bandhu list WB Highlights

आर्टिकल का नामपश्चिम बंगाल कृषक बंधु लिस्ट
राज्य का नामपश्चिम बंगाल
सबंधित विभागकृषि विभाग, वेस्ट बंगाल
योजना का नामपश्चिम बंगाल कृषक बंधु
योजना का प्रकारराज्य सरकार की योजना
स्टेटसजारी है
लाभार्थीप्रदेश के किसान
शुरुआत कीमाननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
लाभआर्थिक सहायता, 10,000 रूपए तक की
आधिकारिक वेबसाइटkrishakbandhu.net

कृषक बंधु सूची में नाम होने के लिए पात्रता

आइये अब जानते हैं की अगर आप भी कृषक बंधू स्कीम के माध्यम से लाभ लेना चाहते हैं तो आप का नाम इस सूची में होना चाहिए। इस के लिए आप को कुछ पात्रता शर्तें हैं जो पूरी करनी होंगी। अगर आप इन शर्तों को पूरी करते हैं तो आप का नाम इस सूची में हो सकता है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
  • इस सूची में सिर्फ उन किसानो का ही नाम हो सकता है जिनके पास मात्र 1 एक या दो 2 एकड़ की जमीन होगी।
  • WB Krishak Bandhu list में सिर्फ पश्चिम बंगाल के किसान का ही नाम होगा।
  • आवश्यक है की किसान कृषि प्रक्रिया से जुड़ा होना चाहिए, उसने कृषि क्षेत्र को छोड़ा न हो। साथ ही सहायता राशि के मिलने के बाद भी उसे कृषि जारी रखनी होगी।
  • किसान की आयु कम से कम 18 वर्ष और ज्यादा से जयदा 60 वर्ष होनी चाहिए।

WB Krishak Bandhu list में नाम होने से लाभ

  • इस सूची में नाम होने से सरकार द्वारा लाभार्थियों को जीवन बीमा भी प्रदान किया जाएगा जो कि उनकी मृत्यु के बाद उनके परिवार वालों को प्राप्त होगा।
  • सभी पात्र किसानों को योजना के तहत 10,000 रूपए तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • सभी किसानों को 5000 रूपए खरीफ सीजन में और बाकी की रकम रबी के सीजन में प्रदान की जाएगी। ये धनराशि उन्हें सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान की जाएगी।
  • इस के अतिरिक्त इस सूची में नाम होने से सभी किसानों को फसल बीमा भी प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के तहत कृषक बंधु मृत्यु लाभ योजना के अंतर्गत किसान की मृत्यु (18 से 60 वर्ष) होने पर किसान के परिवार को 2 लाख रूपए की एकमुश्त राशि मिलेगी।

WB Krishak Bandhu list में अपना नाम कैसे देखें ?

अगर आप ने भी वेस्ट बंगाल कृषक बंधू योजना में आवेदन किया है और आप सरकार द्वारा इस सूची में अपना नाम देखना (WB Krishak Bandhu Status Check Online) चाहते हैं तो आप यहाँ दी गयी प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं। आइये जानते हैं की आप अपना नाम WB Krishak Bandhu list में कैसे देख सकते हैं ?

  • सबसे पहले आप योजना के तहत निर्धारित की गयी आधिकारिक वेबसाइट (krishakbandhu.net) पर जाएँ।
  • अब आप आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाएंगे।
  • अब आप डैशबोर्ड पर पहुंच गए हैं। जहां आप को कुछ विकल्प दिखेंगे।
  • यहाँ आप को Beneficiary List के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
krishak bandhu scheme list
  • इस के बाद आप के स्क्रीन पर अगला पेज खुलेगा। जहाँ आप को अपना voter card number डालना होगा।
  • फिर आप दिए गए कैप्चा कोड (I Am Not a Robot) के आगे क्लिक करना होगा। इस के बाद आप Search के विकल्प पर क्लिक कर दें।
west bengal krishak bandhu list
  • अब आप के सामने अगला पेज खुलेगा जहाँ आप के सामने सभी जानकारी खुल जाएगी।
  • जैसे की – आप का नाम, जिले का नाम, ब्लॉक का नाम, ग्राम पंचायत, आप के नाम पर कुल जमीन, AKD ID, KB ID, स्टेटस, और ट्रांसक्शन का स्टेटस भी देख सकते हैं।
वेस्ट बंगाल बेनेफिशरी लिस्ट
  • अगर आप चाहें तो इसे सेव करके प्रिंट भी करा सकते हैं।

पश्चिम बंगाल कृषक बंधु लिस्ट से सम्बंधित प्रश्न उत्तर

WB Krishak Bandhu Scheme क्या है ?

कृषक बंधू स्कीम पश्चिम बंगाल में किसानों के लिए चलाई गयी योजना है। जिस के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा सभी पात्र किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

Krishak Bandhu list 2023 में अपना नाम कैसे देखें ?

इस योजना में अपना नाम देखने के लिए आप को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। उस के बाद आप डैशबोर्ड पर जाकर इस सूची में अपना नाम देख सकते हैं। कृपया विस्तार से जानने के लिए आप हमारे आर्टिकल को पढ़ें।

Krishak Bandhu List WB 2023 में नाम होने पर कितनी सहायता राशि मिलती है ?

अगर आप का नाम वेस्ट बंगाल के कृषक बंधू सूची में है तो आप को 10000 रूपए की वार्षिक आर्थिक सहयता राशि मिलेगी।

krishak bandhu list 2023 में मिलने वाली सहायता धनराशि कितने किश्तों में मिलती है ?

इस योजन एके अथात मिलने वाली धनराशि आप को 2 किश्तों में मिलेगी।

WB Krishak Bandhu list में नाम होने से क्या क्या लाभ है ?

इस योजना में नाम होने से किसानों को जीवन बीमा मिलता है , साथ ही 10000 रूपए की आर्थिक सहायता भी मिलती है। अधिक जानने के लिए आप हमारे इस लेख को पढ़ सकते हैं।

हेल्पलाइन नंबर

इस लेख के माध्यम से हमने आप को WB Krishak Bandhu list के बारे सभी आवश्यक जानकारी देने का प्रयास किया है। आशा करते हैं ये जानकारी आप को लाभप्रद लगी होगी। अगर आप इस से संबंधित कुछ अन्य जानकारी चाहते हैं या किसी प्रकार का कोई संशय है तो आप इस बारे में हमसे संपर्क कर सकते हैं। इस के लिए आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स के माध्यम से हमे अपने प्रश्न पूछ सकते हैं। हम आप के सभी प्रश्नों का उत्तर देने का प्रयास करेंगे। इस के अतिरिक्त अगर आप चाहें तो इस योजना से संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। आप की सुविधा के लिए हम इस लेख में आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध करा रहे हैं। आप इनपर सुबह 10 बजे से शाम के 6 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

  • हेल्पलाइन नंबर :
    • (033) 22635795 (टोल फ्री )
    • 8336957370
    • 8597974989
    • 6291720406
  • ईमेल आईडी : krishak.bandhu@ingreens.in
Photo of author

Leave a Comment