कानूनी उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र क्या है? कैसे बनवाएं – जानें पूरी प्रक्रिया

आपने कभी ना कभी तो उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र का नाम तो अवश्य सुना होगा यदि नहीं सुना तो कोई बात नहीं हम आपकी इस समस्या को दूर करने जा रहें है। यदि किसी परिवार में क़ानूनी मुखिया की अचानक मृत्यु हो जाती है और वह व्यक्ति परिवार किसी भी सदस्य को अपनी सम्पति की वसीयत ... Read more

Photo of author

Reported by Saloni Uniyal

Published on

आपने कभी ना कभी तो उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र का नाम तो अवश्य सुना होगा यदि नहीं सुना तो कोई बात नहीं हम आपकी इस समस्या को दूर करने जा रहें है। यदि किसी परिवार में क़ानूनी मुखिया की अचानक मृत्यु हो जाती है और वह व्यक्ति परिवार किसी भी सदस्य को अपनी सम्पति की वसीयत नहीं दे पाता तो इस स्थिति में वारिस प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज का इस्तेमाल किया जाता है जिससे उत्तराधिकार एवं मृतक के बीच सम्बन्ध सिद्ध हो सके। इसे कानूनी उत्तराधिकारी प्रमाण एवं Legal Heir Certificate भी कहा जाता है। उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र मृत व्यक्ति की सम्पति, पेंशन, भविष्य निधि, केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के विभागों के लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक माना जाता है। इसके अतिरिक्त बैंक तथा प्राइवेट कंपनियां इस दस्तावेज की मांग जमा धन, कुल बैलेंस, निवेश आदि को ट्रांसफर करने में करती हैं।

कानूनी उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र क्या है? कैसे बनवाएं - जानें पूरी प्रक्रिया
कानूनी उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र क्या है?

कानूनी उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र क्या है?

कानूनी उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। मृत व्यक्ति की सम्पति को उसके क़ानूनी उत्तराधिकारी को हस्तांतरित करने के लिए उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है। सिविल कोर्ट में भारतीय उत्तराधिकार कानून 1925 के तहत यह प्रक्रिया जारी की जाती है। सरल भाषा में बताएं, या प्रमाण पत्र उन लोगों को दिया जाता है जिनके माता-पिता (परिवार मुखिया) की मौत हो जाती है। यह प्रमाण पत्र या दर्शाता है कि आपका मृत व्यक्ति के साथ सम्बन्ध स्थापित है। जब भी कोई व्यक्ति इसे बनवाने के लिए आवेदन करता है, तो उसे आवेदन के दौरान सभी जीवित सदस्यों अथवा क़ानूनी उत्तराधिकारियों के नाम भी शामिल करने पड़ते हैं। इसके लिए आप ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन प्रक्रिया से भी आवेदन कर सकते हैं।

Legal Heir Certificate के लाभ

  • जब किसी व्यक्ति की अचानक मृत्यु हो जाती है और वह कोई वसीयत नहीं छोड़ पता है, तो इसके लिए Legal Heir Certificate की आवश्यकता पड़ती है ताकि उनकी सम्पति को प्रमाण पत्र के आधार पर उनके उत्तराधिकारियों के मध्य बांटा जा सके।
  • लीगल हेयर सर्टिफिकेट आपके और मृत व्यक्ति साथ सम्बन्ध को प्रमाणित करता है।
  • इस सर्टिफिकेट की सहायता से आप भारत सरकार द्वारा शुरू की गई कई योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • लीगल हेयर सर्टिफिकेट के माध्यम से उत्तराधिकारी, मृत व्यक्ति से रिलेटेड सभी इन्शुरन्स, रिटायरमेंट फंड तथा प्रोविडेंट फंड आसानी से प्राप्त कर सकता है।

कानूनी उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र के लिए जरुरी दस्तावेज

कानूनी उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदक के पास कुछ आवश्यक दस्तावेजों का होना जरूरी है जिसके तहत आप इस प्रमाण पत्र को प्राप्त कर सकते हैं। जरूरी दस्तावेज निम्न प्रकार से हैं।

  • विधिवत भरा हुआ एवं हस्ताक्षरित आवेदन पत्र
  • मृतक का पता प्रमाण
  • आवेदक की पहचान तथा पते के प्रमाण की प्रतियां
  • मृतक का मृत्यु प्रमाण
  • सभी क़ानूनी वारिसों की जन्मतिथि का प्रमाण
  • सेल्फ अंडरटेकिंग एफिडेविट/सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म
  • जीवित सदस्यों की सूची यदि उनकी संख्या चार से ज्यादा है
  • सभी आवेदकों की फोटो

कानूनी उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

कानूनी उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र बनाने के लिए आपको नीचे बताए गए निम्न तरीकों को स्टेप बाई स्टेप फॉलो करना है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

स्टेप – 1

  • Legal Heir Certificate को बनवानें के लिए आवेदक को सर्वप्रथम इस ऑफिसियल वेबसाइट http://serviceonline.gov.in/ पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा इसमें आपको पोर्टल पर रजिस्टर करना है।
  • होम पेज पर आपको ऊपर Register का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक कर दें।
  • क्लिक करने के पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा इसमें आपको अपना नाम, ईमेल आईडी तथा मोबाइल नंबर को दर्ज करना है।
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी नंबर आएगा जिसे आपको ओटीपी बॉक्स में भर लेना है।
  • इसके पश्चात आपको अपना राज्य चयन करना है तथा कैप्चा कोड हो दर्ज करना है।
  • अब नीचे दिए हुए submit के बटन पर क्लिक कर दें।

स्टेप – 2 लॉगिन करें

  • पंजीकृत प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको पोर्टल पर लॉगिन कर लेना है इसके लिए आपको अपनी यूजर आईडी एवं पासवर्ड को दर्ज करना है।
  • पंजीकरण के समय आपने जो भी पासवर्ड डाला है उसे आपको यहां पर डालना है।
  • इसके बाद आपको login का विकल्प दिखेगा इस पर क्लिक कर दें।
  • लॉगिन प्रक्रिया के पश्चात आप कानूनी उत्तराधिकारी प्रमाणपत्र के लिए आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

स्टेप – 3 (अप्लाई फॉर सर्विसेज पर क्लिक करें)

  • लॉगिन के पश्चात अब आपके सामने पोर्टल का डेशबोर्ड खुलकर आएगा।
  • यहां पर आपको Apply for Services के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको view all available services के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आएगा जिसमें आपसे कुछ जानकारियां पूछी है हैं।
  • जानकारी को सही से भरने के बाद अब आपको फॉर्म में मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर लेना है अंत में आपको submit के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद एक acknowledgement खुलकर आएगा इसे आप डाउनलोड कर लें।
  • इस तरह से आप heir certificate के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

यह भी देखें: Property Act के अंतर्गत जमीन की रजिस्ट्री रद्द कैसे करें

Photo of author

Leave a Comment