यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय | Yashasvi jaiswal biography in hindi (Indian Cricketer), Age, Girlfriend

दोस्तों अगर आप क्रिकेट के बडे प्रशंसक हैं और इस बार के आईपीएल को भी फॉलो कर रहे हैं तो यशस्वी जायसवाल (Yashasvi jaiswal) आपके लिये नया नाम नहीं है। अपनी ताबडतोड बल्लेबाजी के कारण 21 साल के इस युवा बल्लेबाज ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस लेख में हम आपको मुंबई की ... Read more

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

दोस्तों अगर आप क्रिकेट के बडे प्रशंसक हैं और इस बार के आईपीएल को भी फॉलो कर रहे हैं तो यशस्वी जायसवाल (Yashasvi jaiswal) आपके लिये नया नाम नहीं है। अपनी ताबडतोड बल्लेबाजी के कारण 21 साल के इस युवा बल्लेबाज ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस लेख में हम आपको मुंबई की घरेलू टीम के लिये खेलने वाले यशस्वी जायसवाल के बारे में (Yashasvi jaiswal biography) बताने जा रहे हैं। यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय (Yashasvi jaiswal biography in hindi) जानने के लिये इस लेख को अंत तक अवश्य पढें।

रिंकू सिंह का जीवन परिचय, क्रिकेटर, जन्म, उम्र, वाइफ

यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय | Yashasvi jaiswal biography in hindi (Indian Cricketer), Age, Girlfriend
यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय | Yashasvi jaiswal biography in hindi

यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) प्रारंभिक जीवन

जायसवाल का जन्म 28 दिसंबर 2001 को उत्तर प्रदेश के सुरियांवा, भदोही में हुआ था। यशस्वी जायसवाल के पिता का नाम भूपेन्द्र जायसवाल और माता का नाम कंचन जायसवाल है। जायसवाल अपने 6 भाई बहनों में चौथे नम्बर के पुत्र हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले यशस्वी दस साल की उम्र में ही मुंबई आ गये थे। यहां आकर वह आजाद मैदान में प्रशिक्षण करने लगे। जायसवाल के रहने का कोई ठिकाना नहीं था और आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। इसलिये यशस्वी ने प्रशिक्षण के साथ साथ हार्डवेयर की दुकान में काम करना चालू किया। वह अपना गुजारा करने के लिये पानीपुरी भी बेचा करते थे। रहने का ठिकाना नहीं होने तक वे आजाद मैदान पर ही ग्राउंड्समैन के साथ टेंट में रात बिताया करते थे।

India Cricket Schedule 2023 to 2024 ODI

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Yashasvi Jaiswal Biography Key Points

नाम यशस्वी जायसवाल
पूरा नामयशस्वी भूपेन्द्र कुमार जायसवाल
जन्म 28 दिसंबर 2001
पिता का नामभूपेन्द्र कुमार जायसवाल
माता का नामकंचन जायसवाल
जन्म स्थानसूर्यावां, भदोही,
उत्तर प्रदेश, भारत
आयु/उम्र21 वर्ष
व्यवसायक्रिकेटर
भूमिकाओपनिंग बल्लेबाज
गृहनगरदादर, मुंबई
राष्ट्रीयता भारतीय
धर्म हिंदू धर्म
टीम्सइंडिया ए अंडर-19, इंडिया बी, इंडिया अंडर-19,
इंडिया अंडर-23, मुंबई और राजस्थान रॉयल्स
पत्नी का नामअविवाहित
गर्लफ्रेड का नामअज्ञात
कोच का नामज्वाला सिंह

यशस्वी जायसवाल कैरियर (Yashasvi Jaiswal Career)

मुंबई आ जाने के बाद यशस्वी कई दिनों तक टेंट में रहकर ही प्रशिक्षण लिया करते थे। बाद में सांताक्र्रूज में एक क्रिकेट अकेडमी चलाने वाले ज्वाला सिंह ने उन्हें देखा और जायसवाल की क्षमताओं से काफी प्रभावित भी हुये। ज्वाला सिंह ने यशस्वी को रहने के लिये जगह प्रदान की और अपने अधीन ले लिया। इसके लिये ज्वाला सिंह ने यशस्वी जायसवाल के माता पिता से कानूनन पॉवर ऑफ अटॉर्नी ले ली जिससे कि ज्वाला सिंह जायसवाल के गार्जियन बन गये थे।

यशस्वी जायसवाल के पिता जी का कहना है कि मुंबई में जायसवाल ने आजाद मैदान के बाहर रहना पसंद किया था। क्योंकि मुंबई में उनका कोई भी खुद का जमीन या फिर कोई फ्लैट इत्यादि नहीं था, जिसके लिए इन्हें उसी मैदान के बाहर टेंट लगाकर के रहना पड़ा था। ऐसे में यशस्वी जायसवाल वहां अपना जीवन यापन करने के लिए कुछ ना कुछ तो करना ही था, इसके लिए यशस्वी जायसवाल उसी मैदान के बाहर गोलगप्पे की दुकान पर काम किया करते थे।यशस्वी जायसवाल ना केवल इस गोलगप्पे की दुकान पर काम किया अपितु एक दूध वाले की दुकान पर भी काम किया है। यशस्वी जायसवाल उस डेरी में एक सफाई कर्मी की तरह काम किया करते थे।

महेंद्र सिंह धोनी जीवन परिचय, रिकार्ड्स

आरंभिक कैरियर

  • स्कूल स्तर के मैचों में लगातार अच्छा प्रर्दशन करते हुये जायसवाल ने पहले मुंबई की अंडर 16 टीम में खेला और उसके बाद ही भारत की अंडर 19 टीम में भी चुन लिये गये। साल 2018 में अंडर 19 एशिया कप में यशस्वी जायसवाल सबसे अधिक रन 318 बनाने वाले बल्लेबाज थे। इसके लिये उन्हें प्लेयर ऑफ द दूर्नामेंट भी प्रदान किया गया था। इसके अगले ही साल 2019 में यशस्वी ने भारत के लिये अंडर 19 विश्व कप खेला और इस विश्व कप में अच्छे प्रदर्शन के साथ अग्रणी स्कोरर भी रहे।

रणजी ट्रॉफी

  • साल 2019 में यशस्वी ने रणजी ट्रॉफी में मुंबई की टीम से अपना प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया। इसी साल जायसवाल ने अपना लिस्ट ए क्रिकेट डेब्यू भी विजय हजारे ट्रॉफी में किया था। लिस्ट ए क्रिकेट में झारखण्ड के खिलाफ खेलते हुये यशस्वी जायसवाल ने 203 रन बनाये और उम्र के लिहाज से जायसवाल 17 साल 292 दिन की आयु में ऐसा करने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज भी बन गये।

Free IPL Live Kaise Dekhe 2023- फ्री में IPL मैच देखे पूरी जानकारी

IPL Career Yashasvi Jaiswal

साल 2020 में हो रही आईपीएल की नीलामी में यशस्वी जायसवाल को राजस्थान रॉयल्स के द्वारा खरीद लिया गया। जहां उन्हें अधिक मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाया। यशस्वी साल 2020 से ही राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे हैं। जायसवाल ने अपना पहला आईपीएल अर्धशतक साल 2021 में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ बनाया था। साल 2023 का आईपीएक जायसवाल के लिये बहुत अच्छा जा रहा है, यहां वह कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। वे अब तक टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की आरेंज कैप की सूची में दूसरे स्थान पर हैं।

30 अप्रैल 2023 को यशस्वी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना आईपीएल का पहला शतक जमाया। उन्होंने मात्र 62 गेंदों में 124 रन बनाये। हालांकि यह जीत के लिये नाकाफी रहा और राजस्थान रायल्स यह मैच हार गये थे। 11 मई 2023 को यशस्वी ने आईपीएल के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक भी लगाया। जायसवाल ने कोलकाता नाईटराईडर्स के खिलाफ मात्र 13 गेंदों में 50 रन ठोक दिये। यह आईपीएल के इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी है।

IPL 2023 Full Schedule: आईपीएल 2023 शेड्यूल जानें कौनसा मैच कब

यशस्वी जायसवाल महत्वपूर्ण तथ्य

  • जायसवाल का परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है। और उनके पिता हार्डवेयर का एक छोटा स्टोर चलाते थे।
  • यशस्वी सिर्फ 10 साल की उम्र में ही उत्तर प्रदेश से मुंबई क्रिकेट का प्रशिक्षण लेने के लिये आ गये थे।
  • आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण यशस्वी आजाद मैदान के तंबू में रहते थे और सब्जी, फल और पानी पूरी आदि बेचकर अपना पेट भरते थे।
  • यशस्वी जायसवाल सबसे कम्र उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले लिस्ट ए क्रिकेटर हैं।
  • जायसवाल के नाम पर इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे कम गेंदों में पर पचास रन बनाने का रिकॉर्ड है।
  • यशस्वी ने सबसे तेज अर्धशतक के मामले में केएल राहुल और पैंट कमिंस के रिकॉर्ड को तोडा। दोनों ने 14 गेंदों मे पचास रन पूरे किये हैं।

Yashasvi Jaiswal Career Stats

FORMATमैचइनिंग्सनॉट आउटकुल रनउच्च स्कोरएवरेजस्ट्राईक रेटकुल शतककुल अर्धशतककुल चौकेकुल छक्के
प्रथम
श्रेणी
15263184526580.2167.489222724
लिस्ट ए क्रिकेट32324151120353.9686.195715936
टी 2055532152812429.96144.281815964
IPL35351112212433.0149.61713648

यशस्वी जायसवाल के जीवन परिचय से सम्बन्धित प्रश्न-FAQ

यशस्वी जायसवाल कौन है?
व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

जायसवाल बांयें हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज हैं। यशस्वी आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिये ओपनिंग करते हैं।

आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड किसने बनाया है?

आईपीएल की सबसे तेज फिफ्टी बनाने का रिकार्ड यशस्वी जायसवाल के नाम है। जायसवाल ने 11 मई 2023 को आईपीएल 2023 के 56 वें मैच में कोलकाता नाईट राईडर्स के खिलाफ सिर्फ 13 गेंदों में पचास रन पूरे किये हैं।

Yashasvi Jaiswal किस टीम से खेलते हैं?

यशस्वी जायसवाल अपनी घरेलू टीम मुंबई के लिये प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलते हैं। इसके साथ ही यशस्वी अंडर-19, इंडिया बी, इंडिया अंडर-19, इंडिया अंडर-23 और राजस्थान रॉयल्स के लिये भी खेल चुके हैं।

यशस्वी जायसवाल कहां के रहने वाले हैं?

Yashasvi Jaiswal का जन्म 28 दिसम्बर 2001 में हुआ था। मूल रूप से जायसवाल उत्तर प्रदेश के भदोही के रहने वाले हैं। लेकिन वर्तमान में वह दादर, मुंबई में रहते हैं और घरेलू टीम मुंबई के लिये खेलते हैैं।

Photo of author

Leave a Comment