Majhi Bhagyashree Kanya Yojana Application Form – माझी कन्या भाग्यश्री योजना 2023

महाराष्ट्र सरकार द्वारा माझी कन्या भाग्यश्री योजना का शुभारम्भ किया है। सरकार द्वारा इसे 1 अप्रैल 2016 में लागू किया गया। इस योजना का लाभ बालिकाओं को मिलेगा। सरकार द्वारा ऐसी बहुत सारी योजनाए निकाली जाती हैं, जिनका हमें पता नहीं चल पाता है, और हम योजना का लाभ नहीं ले पाते हैं। सरकार द्वारा ... Read more

Photo of author

Reported by Pankaj Bhatt

Published on

महाराष्ट्र सरकार द्वारा माझी कन्या भाग्यश्री योजना का शुभारम्भ किया है। सरकार द्वारा इसे 1 अप्रैल 2016 में लागू किया गया। इस योजना का लाभ बालिकाओं को मिलेगा। सरकार द्वारा ऐसी बहुत सारी योजनाए निकाली जाती हैं, जिनका हमें पता नहीं चल पाता है, और हम योजना का लाभ नहीं ले पाते हैं।

सरकार द्वारा बेटियों के उज्वल भविष्य के लिए एक और योजना को शुरू किया गया है। जिसका नाम माझी कन्या भाग्यश्री योजना है। यदि आप महाराष्ट्र के निवासी हैं, तो आप भी Majhi Bhagyashree Kanya Yojana का लाभ ले सकते हैं। अगर आपको योजना से सम्बंधित अधिक जानकारी प्राप्त करनी है।

Majhi Bhagyashree Kanya Yojana Application Form - माझी कन्या भाग्यश्री योजना 2023
माझी कन्या भाग्यश्री योजना 2023

जैसे- माझी कन्या भाग्यश्री योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है ? Majhi Bhagyashree Kanya Yojana के लाभ क्या-क्या हैं ? अन्य सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको हमारे लेख को अंत तक ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा।

माझी कन्या भाग्यश्री योजना 2023 क्या है ?

माझी कन्या भाग्यश्री योजना का नाम से प्रतीत हो रहा है, कि यह योजना बालिका (कन्या) से सम्बंधित हैं। समाज में कन्याओं के साथ हो रहे भेद-भाव के बढ़ते सरकार बालिकाओं के लिए अलग-अलग योजनाओं को शुरू करती है। देश में आज भी ऐसी स्थिति है, कि लड़कियों को गर्व में ही मार देते हैं, या उनकी जल्दी शादी करवा देते हैं।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

समाज के इसी नज़रिए में बदलाव करने के लिए महाराष्ट्र सरकार राज्य के उन परिवारों को जो एक या दो बेटी होने के बाद नसबंदी करवा लेते हैं। उनको महाराष्ट्र सरकार की तरफ से माझी कन्या भाग्यश्री योजना के तहत 50,000 रुपये दिए जायेगें। सरकार द्वारा इसके लिए कुछ नियम बनाये गए हैं।

जिनका पालन लाभ लेने वाले परिवारों को अनिवार्य रूप से करना होगा। यदि किसी परिवार में एक बालिका का जन्म हुआ है, तो योजना के तहत बालिका को 50,000 की राशि मिलेगी। और यदि उसी परिवार में दूसरी बालिका का जन्म भी हो जाता है, जिसके बाद उसके माता-पिता नसबंदी करवा लेते हैं। तो दोनों बालिकाओं को 25-25 हजार की राशि प्रदान की जायेगी।

Majhi Bhagyashree Kanya Yojana 2023 Highlights

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको माझी भाग्यश्री कन्या योजना 2023 से जुडी जानकारी प्रदान करने जा रहें है। आप इन जानकारियों को नीचे दी गयी सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –

योजना का नाम माझी कन्या भाग्यश्री योजना
शुरुआत 1 अप्रैल 2016
राज्य महाराष्ट्र
लाभ महाराष्ट्र की कन्याओं को
राशि 50,000
उद्देश्य बालिकाओं के अनुपात सुधार करना
विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग
फॉर्मDownload Pdf

Majhi Bhagyashree Kanya Yojana का उद्देश्य क्या है ?

इस योजना का उद्देश्य समाज में बालिकाओं के जीवन में सुधार करना है। समाज में होने वाले भूर्ण हत्या, बाल विवाह, लिंग निर्धारण और शिक्षा क्षेत्र में बालिकाओं को अच्छी शिक्षा प्रदान करना व लोगों की नकारात्मक सोच में बदलाव लाने के लिए सरकार द्वारा योजना को शुरू किया गया है।

जिससे बालिकाओं के अनुपात स्तर में भी बढ़ोतरी और भविष्य उज्वल हो सके। सरकार द्वारा पहले उन परिवारों को योजना का लाभ दिया जाता था जो गरीब हैं, बीपीएल धारक हैं। जिनकी वार्षिक आय 1 लाख रूपए है, परन्तु आप सरकार द्वारा वार्षिक आय को बढ़ा कर 7.5 लाख कर दिया गया है। जिन परिवारों की एक या दो बालिकाएं हैं, और वार्षिक आय 7.5 लाख है वे योजना का लाभ ले सकते हैं।

भाग्यश्री कन्या योजना आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़/पात्रता

महाराष्ट्र में रहने वाले परिवारों को यदि माझी कन्या भाग्यश्री योजना का लाभ लेना है, तो उसके लिए कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। जिन्हे आपको पहले से ही अपने पास बनवा कर रखना पड़ता हैं। यदि आप इच्छुक हैं, तो पात्रता सम्बंधित जानकारी आपको नीचे सूची में दी गयी है।

  • आवेदन करने वाले परिवार को महाराष्ट्र का निवासी होना अनिवार्य है।
  • लड़की और लड़की की माता का बैंक अकाउंट होना चाहिए।
  • लाभार्थी का आधार कार्ड होना जरुरी है।
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आय प्रमाण पत्र

यह भी देखें :- महाराष्ट्र स्वाधार योजना 2023

महाराष्ट्र माझी कन्या भाग्यश्री योजना के लाभ
व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

सरकार द्वारा बहुत सी योजनाए निकाली जाती है। जिनके लाभ के बारे में आवेदक को जानकारी नहीं होती है। और वो योजना के लिए आवेदन नहीं कर पाते हैं। महाराष्ट्र सरकार द्वारा Majhi Kanya Bhagyashree Yojana चलाई गयी है।

अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, या सम्बंधित अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको नीचे दिए गए चरणों को ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा।

  • माझी कन्या भाग्यश्री योजना का लाभ उन लोगों को मिलेगा को महाराष्ट्र के मूल निवासी हैं।
  • महाराष्ट्र सरकार द्वारा कन्याओं के लिए 50,000 की राशि प्रदान की जा रही है।
  • योजना का लाभ लेने के लिए लड़की और उसकी माता का बैंक में जॉइंट अकाउंट होना चाहिए।
  • मिलने वाली धन राशि का उपयोग कन्या की शिक्षा के लिए किया जा सकता है।
  • लाभ दोनों बालिकाओं को मिल सकता है।

महाराष्ट्र माझी कन्या भाग्यश्री योजना के लिए आवश्यक योग्यता

Bhagyashree Kanya Yojana 2023 सम्बंधित आपको कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ेगा। जिसके पश्चात आप महाराष्ट्र माझी कन्या भाग्यश्री योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • इस योजना का लाभ केवल तब ही मिल सकता है, जब परिवार में केवल दो बेटियां हैं, या एक है, तीसरी संतान न हों।
  • महाराष्ट्र सरकार द्वारा परिवार की वार्षिक आय को 1 लाख से बढ़ा कर 7.5 लाख कर दिया गया है।
  • लड़की को पूरी धनराशि प्राप्त करने के लिए 10वीं पास होना और अविवाहित होना अनिवार्य है।
  • पहली बार ब्याज 6 वर्ष पूरा होने पर मिलेगी व दूसरी बार जब बालिका 12 वर्ष की हो जायेगी। कुल धनराशि 18 साल पुरे होने के पश्चात मिलेगी।
  • परिवार में एक बेटी होने के बाद यदि माता-पिता की नसबंदी हो रखी है, तो संतान होने के एक वर्ष के भीतर नसबंदी करवाना अनिवार्य है। तभी परिवार को 50,000 रुपये मिलेंगे।
  • उसी परिवार में यदि दो बेटियां हैं, तो उन्हें 6 माह के भीतर नस बंदी करवाना जरुरी है, तभी दोनों कन्याओं को 25-25 हजार रुपये मिलेंगे।

Majhi Bhagyashree Kanya Yojana का फॉर्म डाउनलोड करने की प्रक्रिया

Majhi Kanya Bhagyashree Yojana के फायदे लेने के लिए आपको इसके फॉर्म की जानकारी होना बहुत जरुरी है सबसे पहले आपको इसका फॉर्म डाउनलोड करना पड़ेगा। जो की आपको Majhi Bhagyashree Kanya Yojana की ऑफिसियल वेबसाइट पर ऑनलाइन मिल जाएगा। आप फॉर्म की पीडीएफ भी यहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं।

माझी कन्या भाग्यश्री योजना आवेदन कैसे करें ?

Majhi Bhagyashree Kanya Yojana के लिये आवेदन करने के लिए फॉर्म की आवश्यकता है, जिसकी जानकारी आपको ऊपर आर्टिकल में दी गयी है इच्छुक लाभार्थी आगे की प्रक्रिया को समझने के लिए नीचे दिए चरणों को फॉलो करें।

  • सबसे पहले आपको फॉर्म डाउनलोड कर लें जिसका लिंक आर्टिकल में दिया हुआ है।
  • डाउनलोड करने के पश्चात फॉर्म को अच्छी तरह पढ़ें।
  • पूछी गयी जानकारी को साफ़-साफ़ भरें।
  • आपको पूछे गए दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच करना है।
  • उसके बाद सम्पूर्ण फॉर्म को महिला एवं बाल विकास कार्यालय में जा कर जमा कर दें।
  • अब आपका आवेदन पंजीकरण सुनिश्चित हो जाता है।
  • आपको योजना सम्बंधित कोई भी जानकारी प्राप्त करनी है, तो आपको महिला एवं बाल विकास कार्यालय जाना होगा।

माझी कन्या भाग्यश्री योजना 2023 से सम्बंधित पूछे गए प्रश्न और उनके उत्तर

Majhi Bhagyashree Kanya Yojana की शुरुआत कब और कहाँ की गयी है ?

योजना को 1 अप्रैल 2016 में लागू किया गया था और इसे महाराष्ट्र में शुरू किया गया था।

महाराष्ट्र माझी कन्या भाग्यश्री योजना का उद्देश्य क्या है ?

माझी कन्या भाग्यश्री योजना का उद्देश्य समाज में बालिकाओं के जीवन में सुधार करना है। समाज में होने वाले भूर्ण हत्या, बाल विवाह, लिंग निर्धारण और शिक्षा क्षेत्र में बालिकाओं को अच्छी शिक्षा प्रदान करना और लोगों की नकारात्मक सोच में बदलाव लाने के लिए सरकार द्वारा योजना को शुरू किया गया है।

माझी कन्या भाग्यश्री योजना के तहत सरकार द्वारा कितनी धनराशि की प्राप्ति होती है ?

इस योजना के तहत लाभार्थियों को 50,000 रुपये दिए जाते हैं।

क्या माझी कन्या भाग्यश्री योजना केवल एक ही बालिका संतान के लिए है ?

नहीं, योजना का लाभ परिवार की दो बालिकाओं को मिल सकता है। परन्तु उस परिवार की तीसरी संतान नहीं होनी चाहिए उसके लिए बालिका के माता पिता को दूसरी संतान के बाद 6 माह के भीतर नसबंदी करवाना अनिवार्य है।

Majhi Bhagyashree Kanya Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या-क्या हैं ?

मूल निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, फ़ोन नंबर, बैंक मे खाता खुला होना चाहिए, आय प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, राशन कार्ड होना अनिवार्य है।

क्या माझी कन्या भाग्यश्री योजना का लाभ अन्य राज्य के लाभार्थी भी ले सकते हैं?

योजना का लाभ लेने के लिए लाभाथियों को महाराष्ट्र का मूल निवासो होना अनिवार्य है। यदि किसी अन्य राज्य में योजना को शुरू किया गया है तो उस राज्य के निवासी है उसी राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर आवेदन करना होगा।

लाभार्थी Majhi Bhagyashree Kanya Yojana के लिए एप्लीकेशन फॉर्म कहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं ?

उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म को आर्टिकल के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं फॉर्म को डाउनलोड करने की पूरी प्रकिया और लिंक आर्टिकल में दे दिया गया है।

क्या योजना का लाभ लेने वाले लाभार्थियों को बालिका के लिए अलग से बैंक अकाउंट खोलना पड़ेगा ?

योजना का लाभ लेने वाली बालिका को अपने माता पिता के साथ जॉइंट अकाउंट खुलवाना होगा।

महाराष्ट्र माझी कन्या भाग्यश्री योजना के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं ?

Majhi Bhagyashree Kanya Yojana के लिए लाभार्थियों को सबसे पहले एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करना होगा इसके बाद फॉर्म का प्रिंट आउट निकल कर महिला एवं बाल विकास कार्यालय में जाएँ फॉर्म के साथ सम्बन्धित दस्तावेजों को भी अटैच करें। फिर फॉर्म को कार्यालय में जमा कर दें अब आपकी आवेदन प्रकिया पूरी हो जाती है।

जैसे कि इस लेख में हमने आपको माझी भाग्यश्री कन्या योजना 2023 से जुडी समस्त जानकारी प्रदान की है, लेकिन अगर आपको फिर भी इन जानकारियों के आलावा कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर पूछ सकते है। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से सहायता मिलेगी।

Photo of author

Leave a Comment