यूपी जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन फॉर्म ऐसे भरें – UP Birth certificate online Registration 2023

जन्म प्रमाण पत्र का प्रयोग दस्तावेज के रूप में किया जाता है। जिसे हर भारतीय व्यक्ति को बनाना अनिवार्य होता है। जन्म प्रमाण पत्र का प्रयोग बहुत से कामों में जरूरत पड़ती हैं। पहले के समय में जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। जिसमे समय भी बहुत लगता था। ... Read more

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

जन्म प्रमाण पत्र का प्रयोग दस्तावेज के रूप में किया जाता है। जिसे हर भारतीय व्यक्ति को बनाना अनिवार्य होता है। जन्म प्रमाण पत्र का प्रयोग बहुत से कामों में जरूरत पड़ती हैं।

पहले के समय में जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। जिसमे समय भी बहुत लगता था। परन्तु अब राजस्व सरकार द्वारा ऑनलाइन पोर्टल जारी कर दिया गया है। जिसके माध्यम से आप जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए घर में बैठ कर जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अगर आपका UP Birth certificate नहीं बना है तो आप हमारे आर्टिकल के माध्यम से UP Jaman Praman Patra आसानी से बना सकते हैं इसकी अधिक जानकारी के लिए आपको नीचे दिए गए लेख को पूरा पढ़ना होगा।

UP Birth certificate online Registration
UP Birth certificate online Registration

यूपी जन्म प्रमाण पत्र – UP Birth certificate

किसी भी व्यक्ति का जन्म होने के पश्चात ही UP Jaman Praman Patra हॉस्पिटल में बन जाता है। यदि किसी कारणवश नहीं बन पाता है, तो आपको सम्बन्धित कार्यालय में जा कर जन्म प्रमाण पत्र बनवाना होता है। Birth certificate की आवश्यकता आपको स्कूल/कॉलेजों में, पेंशन प्राप्त करने व सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए होता है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

जैसा की सब जानते हैं अब सरकार द्वारा अधिकतम दस्तावेजों को बनाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल जारी कर दिया गया है। जिसकी मदद से अब राज्य के सभी नागरिक UP Jaman Praman Patra भी इसी पोर्टल के माध्यम से आसानी से बनवा सकते हैं।

ऑनलाइन माध्यम से आप जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र आदि आसानी से घर में बैठ कर ऑनलाइन बना सकते हैं। यदि आपको अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाना है। तो आपको कहीं बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है, क्योकि आप ऑनलाइन माध्यम से आसानी से बना सकते हैं.

यूपी जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन ऐसे करें

  1. सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट crsorgi.gov.in पर जाना होगा।
  2. होम पेज पर आपको “General Public Sign up” पर क्लिक करना है।
    यूपी जन्म प्रमाण पत्र
  3. वहां आपको ऑनलाइन पंजीकरण हेतु आईडी बनानी होगी।
  4. उसमे आपको पूछी गयी सभी जानकारी भर कर रजिस्टर पर क्लिक करना है।
    birth-certificate-online-apply
  5. फिर आपको होम पेज पर आ कर लॉगिन आईडी में यूजर नाम पासवर्ड व कैप्चा कोड डाल कर लॉगिन पर क्लिक करना है।
  6. जिसके बाद आपके सामने यूजर लॉगिन का पेज खुलता है उसमे आपको पूछी गयी जानकारी यूजर आईडी, न्यू पासवर्ड, व कैप्चा कोड डाल कर सबमिट करना है।
    up-janm-parmaan-ptr
  7. इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जाता है जिसमे आपको “बर्थ” पर क्लिक करना है
  8. क्लिक करने के बाद आपके सामने “add birth registration” का ऑप्शन आएगा वहां क्लिक करें। up-Birth-registration
  9. जिसके पश्चात आपके सामने “बर्थ रजिस्ट्रेशन” फॉर्म खुल जाता है इसमें आपको पूछी गयी सभी जानकारियों को सही सही भरना है।
    Birth-registration-form
  10. और मांगे गए दस्तावेजों को फॉर्म में अपलोड करें व पुरे फॉर्म की जांच करने के बाद सबमिट पर क्लिक कर दें।
  11. इसके पश्चात आपकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया (UP Birth Certificate Online Registration) पूर्ण हो जाती है।

UP Birth certificate Highlight :

आर्टिकल UP Birth certificate online Apply
राज्य उत्तर प्रदेश
शुरुआत यूपी सरकार द्वारा
विभाग Office of the Registrar General & Commissioner, India
लाभार्थी यूपी में रहने वाले नागरिक
उद्देश्य जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध करवाना
आवेदन ऑनलाइन
वर्तमान वर्ष 2023
ऑफिसियल वेबसाइट crsorgi.gov.in

जन्म प्रमाण पत्र बनाने का उद्देश्य

जन्म प्रमाण पत्र किसी व्यक्ति के जीवित होने के प्रमाण के रूप में प्रयोग किया जाता है। जिसे बनाना हर एक भारतीय नागरिक के लिए अनिवार्य है। यूपी जन्म प्रमाण (Janam Praman Patra) की सहायता से हम सरकारी सुरक्षा योजना का लाभ ले सकते हैं

व अन्य दस्तावेजों आधार कार्ड, पासपोर्ट, पेंशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, मूल निवास, जमीन की रेजिस्ट्री, आदि को बनाने के लिए भी हमें जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है। जिसे हम ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से बना सकते हैं।

Benefit Of Birth certificate

  1. उत्तर प्रदेश जन्म प्रमाण पत्र (Birth certificate UP) का प्रयोग हम किसी भी सरकारी योजना का लाभ उठाने के लिए कर सकते हैं।
  2. स्कूल/कॉलेजों में एडमिशन के लिए भी आपको जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है।
  3. पेंशन का लाभ लेने के लिए जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से दस्तावेज के रूप में दिखाना पड़ता है।
  4. जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत आपको अन्य किसी दस्तावेज जैसे- आवास प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि बनाने के लिए होती है।
  5. जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए आपको किसी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है आप घर में बैठ कर जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
  6. Birth certificate UP को ऑनलाइन बनवाने से आपके समय व पैसों दोनों की बचत होगी।

UP Birth certificate बनाने के लिए दस्तावेज

  • जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदक को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • माता- पिता का आधार कार्ड।
  • बच्चे का नाम
  • जन्म स्थान
  • मूल निवास।
  • पते का सबूत
  • माता-पिता के व्यवसाय का पता
  • जन्म तिथि
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

जन्म प्रमाण पत्र एप्लीकेशन फॉर्म में प्राप्त जानकारी

जन्म प्रमाण पत्र एप्लीकेशन फॉर्म (UP Birth Certificate Online Registration) में आपको जिन जानकारियों के बारे में पता होना चाहिए उसकी जानकारी आपको नीचे सूची में दी जा रही है।

  • आवेदक का नाम
  • मोबाइल नंबर
  • माता -पिता का नाम
  • घर का पता
  • वर्ग
  • लिंग
  • जन्म स्थान
  • जन्म तिथि
  • पिन कोड
  • माता की शैक्षिक योग्यता
  • पिता की शैक्षिक योग्यता

UP Birth certificate Apply offline form Aise Bhare

  • सबसे पहले आपको e-nagarsewaup.gov.in की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जाता है।
  • खुले हुए पेज पर आपको डाउनलोड लिखा हुआ दिखाई देगा वहां क्लिक करें।
  • जिसके पश्चात आपके सामने पोर्टल में उपलब्ध सभी सुविधाओं की लिस्ट खुल जाती है।
  • वहां आपको Birth certificate पर क्लिक कर के कैप्चा कोड डालना है।
  • जिसके बाद UP Birth certificate offline form की पीडीएफ डाउनलोड हो जाती है।
  • आप इसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।
birth-certificate-form

Janam Praman Patra UP हेतु आवेदन की स्थिति ऐसे चेक करें ?

  • सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश प्रमाण पत्र की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर दिए गए Log In करें।
  • इसके बाद आपका डैशबोर्ड ओपन हो जायेगा। Application Status के विकल्प पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाता है। इस पेज पर पूछी गयी जानकारी जैसे पंजीकरण क्रमांक, पासवर्ड और कैप्चा कोड को भर दें।
  • इसके बाद खोजें Search पर क्लिक करें।
  • अब आपके आवेदन की स्थिति खुल जाती है।

जन्म प्रमाण पत्र / UP Jaman Praman Patra खोने पर क्या करें ?

यदि आप का जन्म प्रमाण पत्र खो जाता है, तो आप को Janm Praman Patr 2023 को बनवाने के लिए फॉर्म भरना होगा। ऐसी स्थिति में संबंधित व्यक्ति को नगर निगम जाकर अपने प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना होगा। फॉर्म नंबर भरे, सारे जरूरी दस्तावेज लगाएं, दस्तावेज के तहत बच्चे के जन्म का लिखित प्रमाण दर्ज करें। जिस अस्पताल में बच्चे का जन्म हुआ हो वहां की कोई पर्ची लगाए। वहीँ यदि अगर बच्चे का जन्म घर में हुआ है तो उसको लगे टीके के समय डॉक्टर द्वारा दी गयी पर्ची का उपयोग कर सकते हैं। पते का प्रमाण के लिए राशन कार्ड, डीएल, बिजली का बिल, मतदाता पहचान पत्र आदि दस्तावेजों को देना होगा।

यूपी जन्म प्रमाण पत्र सम्बन्धित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

जन्म प्रमाण पत्र क्यों बनाया जाता है ?

राज्य में किसी भी नागरिक का जीवित होने का प्रमाण के लिए जन्म प्रमाण पत्र बनाया जाता है।

जन्म प्रमाण पत्र के लिए हम कैसे आवेदन कर सकते हैं ?
व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Birth certificate बनाने के लिए आपको Office of the Registrar General & Commissioner, India की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा जिसका लिंक आपको आर्टिकल में ऊपर दिया गया है। पूरी प्रक्रिया को समझने के लिए ऊपर दिए गए लेख को पढ़ें।

उत्तर प्रदेश जन्म प्रमाण पत्र को बनाने के लिए ऑफिसियल वेब साइट क्या है ?

उत्तर प्रदेश जन्म प्रमाण पत्र को बनाने के लिए ऑफिसियल वेब साइट crsorgi.gov.in है।

जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता कहाँ-कहाँ होती है ?

ड्राइविंग लाइसेंस बनाने में, राशन कार्ड में नाम चढ़ाने में, बीमा पॉलिसी के लिए, स्कूल कॉलेजों में एडमिशन के लिए, पासपोर्ट बनाने के लिए, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए।

Birth certificate कैसे डाउनलोड करते हैं ?

जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए आपको ई-नगर सेवा की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। वहां से आप जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसकी जानकारी आपको लेख में ऊपर दी गयी है।

यूपी जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनता है?

उत्तर प्रदेश में जन्म प्रमाण बनाने के लिए , जिस अस्पताल में जन्म हुआ है ,उसी अस्पताल से बनवा सकते हैं। इसके लिए सभी संबंधित दस्तावेजों के साथ आप आवेदन पत्र भर सकते हैं।

बर्थ सर्टिफिकेट कितने दिन में बनता है?

बर्थ सर्टिफिकेट बनाने के लिए जन्म के 21 दिन के भीतर यूपी जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं। सभी जानकारी के सत्यापन के एक हफ्ते के भीतर ही उत्तर प्रदेश जन्म प्रमाण पत्र 2023 बन जाता है।

Photo of author

Leave a Comment