Chhattisgarh Employee Salary Slip Epayroll CG Download From E-kosh Online Pay Slip Website

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के सभी कर्मचारियों के वेतन सम्बन्धी जानकारी को अब ऑनलाइन कर दिया है। इसके लिए सरकार ने ekoshonline नाम से एक पोर्टल की शुरुआत की है। इस ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से राज्य के सभी कर्मचारी अपनी मासिक वेतन पर्ची निकल सकते हैं। वेतन पर्ची में उन्हें उनकी सैलरी से ... Read more

Photo of author

Reported by Pankaj Bhatt

Published on

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के सभी कर्मचारियों के वेतन सम्बन्धी जानकारी को अब ऑनलाइन कर दिया है। इसके लिए सरकार ने ekoshonline नाम से एक पोर्टल की शुरुआत की है। इस ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से राज्य के सभी कर्मचारी अपनी मासिक वेतन पर्ची निकल सकते हैं। वेतन पर्ची में उन्हें उनकी सैलरी से सम्बंधित जानकारी मिल जाएगी। इसके अतिरिक्त वो वेतन पर्ची के माध्यम से अन्य जानकारी भी देख सकते हैं।

आज हम इस लेख के माध्यम से आप को Chhattisgarh Employee Salary Slip के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। छत्तीसगढ़ एम्प्लॉयी सैलरी स्लिप ऑनलाइन होने से क्या लाभ होते है, आप इसके लिए अपनी सैलरी स्लिप कैसे निकालेंगे इत्यादि अन्य सभी सम्बन्धित जानकारी के बारे में इस लेख के माध्यम से आप को बताएंगे। कृपया जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

Chhattisgarh Employee Salary Slip Epayroll CG Download From E-kosh Online Pay Slip Website
Chhattisgarh Employee Salary Slip

छत्तीसगढ़ एम्प्लॉयी सैलरी स्लिप

जैसा की अभी आप जान ही चुके हैं कि e -kosh online पोर्टल के माध्यम से राज्य के कर्मचारी Chhattisgarh Employee Salary Slip देख सकते हैं। साथ ही अगर वो चाहे तो आवश्यकता पड़ने पर सैलरी स्लिप को डाउनलोड भी कर सकते हैं। आप को बता दें की छत्तीसगढ़ एम्प्लॉयी सैलरी स्लिप निकालने की सुविधा छत्तीसगढ़ राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए ही है।

जो भी कर्मचारी राज्य व केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाले विभागों में कार्यरत हैं वो ही इस ekoshonline pay slip website के माध्यम से अपनी वेतन पर्ची / Chhattisgarh Employee Salary Slip निकाल सकेंगे। इसके लिए सभी कर्मचारियों के पास लॉगिन आईडी और पासवर्ड होना चाहिए। जानकारी हेतु बता दें की कर्मचारी का लॉगिन आईडी उसका एम्प्लोयी कोड या ट्रेज़री कोड होता है। पासवर्ड कर्मचारी की जन्मतिथि होती है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
आर्टिकल का नामChhattisgarh Employee Salary Slip
राज्य का नामछत्तीसगढ़
पोर्टल का नामe-kosh online
विभागफाइनेंस डिपार्टमेंट ऑफ़ छत्तीसगढ़
उद्देश्यछत्तीसगढ़ राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों
को ऑनलाइन सैलरी स्लिप उपलब्ध कराना।
लाभार्थीराज्य के सरकारी कर्मचारी
वर्तमान वर्ष2024
आधिकारिक वेबसाइटeKosh Online (cg.nic.in)

छत्तीसगढ़ एम्प्लॉयी सैलरी स्लिप से होने वाले लाभ

  • ekoshonline pay slip website के माध्यम से छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी कर्मचारी अपनी मासिक व वार्षिक वेतन पर्ची इस पोर्टल पर आसनी से देख सकते हैं।
  • Chhattisgarh Employee Salary Slip देखने के लिए अब सरकारी कर्मचारियों को किसी भी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है। इसके लिए अब ऑनलाइन पोर्टल ( ई-कोष ऑनलाइन पोर्टल ) के माध्यम से सभी कर्मचारी कभी भी लॉगिन कर के अपनी वेतन पर्ची निकल सकते हैं।
  • ऑनलाइन वेतन पर्ची देखने के लिए अब कर्मचारियों के पास इंटरनेट और मोबाइल /लैपटॉप की आवश्यकता होगी। इसके साथ वो अपने लॉगिन आईडी जोकि उनका एम्प्लोयी कोड भी होता है और पासवर्ड ( कर्मचारी की जन्मतिथि ) की मदद से वो अपनी वेतन पर्ची देख और निकाल सकते हैं।
  • वेतन पर्ची के माध्यम से सभी कर्मचारी विभाग से लिए गए अपने लोन और मेडिकल क्लेम के अलावा आयकर व अन्य कटने वाले टैक्स के बारे में भी जान सकते हैं।
  • कर्मचारी अपनी Employee Salary Slip से एचआरए , बोनस व अन्य भत्ते के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • अब सरकारी कर्मचारियों को इन सभी जानकरियों को ई-कोष ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त करने में पहले की अपेक्षा कम समय लगेगा।
  • ये सभी जानकारी ऑनलाइन होने से अब सभी जानकारी डिजिटल फॉर्म में सुरक्षित रहेगी। और पहले की तुलना में ज्यादा लम्बे वक्त के लिए रहेगी। साथ ही अब कागज़ी कार्यवाही और रख रखाव की समस्या भी नहीं रहेगी।

Chhattisgarh Employee Salary Slip ऐसे देखें

इस लेख में आगे हम आप को छत्तीसगढ़ एम्प्लॉयी सैलरी स्लिप को ऑनलाइन पोर्टल ( ई-कोष ऑनलाइन पोर्टल ) के माध्यम से देखने की प्रक्रिया बता रहे हैं। अगर आप भी छत्तीसगढ़ राज्य के सरकारी कर्मचारी हैं तो आप भी यहाँ दी गयी प्रक्रिया को अपना कर अपनी Employee Salary Slip देख सकते हैं।

  • सबसे पहले आप को Chhattisgarh Employee Salary Slip के लिए निर्धारित की गयी आधिकारिक वेबसाइट ekoshonline / ई-कोष ऑनलाइन पोर्टल पर जाना होगा।
  • आप की सुविधा के लिए यहाँ डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करा रहे हैं। कृपया यहाँ क्लिक करें।
  • दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • अब आप को होम पेज पर बांयी ओर दिए गए कुछ विकल्प दिखेंगे। इन विकल्पों में से आप को “एम्प्लोयी कार्नर ” पर क्लिक करना है। ई कोष ऑनलाइन छत्तीसगढ़
  • इस विकल्प पर क्लिक करते ही आप के सामने अगला पेज खुल जाएगा। यहाँ आप को “एम्प्लोयी लॉगिन “का सेक्शन दिखाई देगा। salary slip chattisgarh
  • आप को यहाँ अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड डालना है। यूजर आईडी के लिए आप अपना एम्प्लोयी कोड डालेंगे और पासवर्ड आपकी जन्मतिथि होगी।
  • इसके बाद आपको दर्शाये गए कैप्चा कोड को भरना होगा। और लॉगिन के बटन को क्लिक करना होगा।
  • आप के सामने अगला पेज खुल जाएगा। यहाँ आप को आप से सम्बन्धित जानकारी दिखाई देंगी। आपकी फोटो ,एम्प्लोयी डिटेल रिपोर्ट , पे स्लिप और GPF/DPF/CPS schedule आदि।
  • अब आप को यहाँ पे स्लिप के विकल्प पर क्लिक करना है। क्लिक करते ही आप के सामने अगला पेज खुलेगा।
  • यहाँ आप को जिस माह और वर्ष की पे स्लिप देखनी हो उसका चुनाव करना होगा। और साथ में “get report ” पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आप “क्लिक हियर” तो डाउनलोड “पर क्लिक कर देंगे।
  • इसके बाद आप के सामने आप की पे स्लिप की रिपोर्ट आ जाएगी। साथ ही वो आप के सिस्टम या मोबाइल में डाउनलोड भी हो जाएगी। अब अगर आप उसे प्रिंट करना चाहें तो कर सकते हैं।

लॉगिन आईडी या पासवर्ड भूलने पर ऐसे करें रिकवर

अगर आप भी छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के अंतर्गत विभाग में कर्मचारी हैं तो आप भी अपनी Chhattisgarh Employee Salary Slip इसके आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके लिए आप को अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

अक्सर ऐसा होता है की लोग पासवर्ड भूल जाते हैं। ऐसी स्थिति से बचने के लिए हम अपने इस लेख में आप को पासवर्ड भूलने पर उसे फिर से प्राप्त करने की प्रक्रिया बताएंगे। कृपया जानने के लिए आगे पढ़ें।

  • पासवर्ड रिसेट करने के लिए आप को सबसे पहले Chhattisgarh Employee Salary Slip के लिए निर्धारित की गयी आधिकारिक वेबसाइट ekoshonline / ई-कोष ऑनलाइन पोर्टल पर जाना होगा। डायरेक्ट लिंक के लिए आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं।
  • यहाँ दिए लिंक पर क्लिक करते ही आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आप को दिख रहे विकल्पों में से “Employee Corner “ पर क्लिक करना होगा।
  • इस विकल्प पर क्लिक करते ही आप के सामने अगला पेज खुल जाएगा।
  • यहाँ आप को लॉगिन का सेक्शन दिखेगा। इसके अतिरिक्त पासवर्ड भूलने की स्थिति में नीचे दी गयी इमेज में दिखाए गए स्थान पर क्लिक करने पर आप अपना पासवर्ड रिसेट कर सकते हैं। chhatisgarh salary slip
  • क्लिक करने के बाद आप के सामने अगला पेज खुलेगा। यहाँ आप को एम्प्लोयी कोड डालना होगा और आपके एम्प्लोयी कोड डालते ही आपका नाम निर्धारित स्थान पर स्वयं ही आ जाएगा। इसके बाद आप को ” get password ” पर क्लिक करना होगा। छत्तीसगढ़ सैलरी स्लिप
  • इसके बाद आप के सामने एक डायलॉग बॉक्स खुलेगा जहाँ आप को आपका पासवर्ड (कर्मचारी कोड और जन्म दिनांक ) दिख जाएगा।
  • इस प्रकार से आप का पासवर्ड आप को फिर से प्राप्त हो जाएगा।

Chhattisgarh Employee Salary Slip से सम्बंधित प्रश्न उत्तर

छत्तीसगढ़ एम्प्लॉयी सैलरी स्लिप क्या होती है ?

Chhattisgarh Employee Salary Slip छत्तीसगढ़ राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों की वेतन पर्ची होती है। अब सभी सरकारी कर्मचारियों की वेतन पर्ची / सैलरी स्लिप ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आसानी से देखी जा सकती है।

Chhattisgarh Employee Salary Slip में हमे कौन कौन सी जानकारी मिलती है ?

एम्प्लॉयी सैलरी स्लिप में आप कर्मचारी विभाग से लिए गए अपने लोन और मेडिकल क्लेम के अलावा आयकर व अन्य कटने वाले टैक्स के बारे में भी जान सकते हैं। इसके अतिरिक्त कर्मचारी अपनी Employee Salary Slip से एचआरए , बोनस व अन्य भत्ते के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

एम्प्लॉयी सैलरी स्लिप देखने के लिए हमे किन आवश्यक जानकारी की जरुरत होती है ?

Employee Salary Slip को देखने के लिए आप को अपना यूजर नाम, जो कि आपका एम्प्लोयी कोड भी होता है और उसका पासवर्ड यानी की आप का जन्म दिनांक। आप को इन दोनों की आवश्यकता पड़ेगी। इसकी सहायता से आप आसानी से लॉगिन कर सकते हो।

Chhattisgarh Employee Salary Slip कैसे देखें ?

एम्प्लॉयी सैलरी स्लिप देखने के लिए आप को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। और वहाँ अपनी सैलरी स्लिप देख सकते हैं। इसकी पूरी प्रक्रिया जानने के लिए आप हमारे लेख को पढ़ सकते हैं। हमने सरल शब्दों में पूरी प्रक्रिया को बताया है।

एम्प्लॉयी सैलरी स्लिप के लॉगिन पासवर्ड को भूलने पर क्या करें ?

पासवर्ड भूलने की स्थिति में आप सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। उसके बाद आप एम्प्लोयी कार्नर पर क्लिक करें। उसके बाद आप अगले पेज पर पासवर्ड भूलने पर क्लिक करने हेतु दिए गए लिंक पर जाएँ और क्लिक कर दें। उसके बाद आप को अपना एम्प्लोयी कोड डालना है। और “get password ” पर क्लिक करना है। इसके बाद आप के सामने पासवर्ड आ जाएगा।

Chhattisgarh Employee Salary Slip देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है ?

आप की सुविधा के लिए हम यहाँ आधिकारिक वेबसाइट का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करा रहे हैं। कृपया यहाँ क्लिक करें।

इस लेख के माध्यम से हमने आप को Chhattisgarh Employee Salary Slip से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी दे दी है । यदि आप को इस संबंध में कुछ पूछना हो तो आप हमे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकते हैं।

Photo of author

Leave a Comment