मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना आवेदन प्रक्रिया – Mukhyamantri Noni Sashaktikaran Yojana

छत्तीसग़ढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा इस वर्ष गणतंत्र दिवस के दौरान श्रमिक/मजदुर परिवार की बेटियों के सामाजिक तथा आर्थिक उत्थान के लिए Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana (मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना) की शुरुआत की गयी। योजना का उद्देश्य श्रमिक परिवार की बेटियों को शिक्षा, रोजगार, विवाह आदि में आर्थिक सहायता प्रदान कर सशक्तीकरण ... Read more

Photo of author

Reported by Dhruv Gotra

Published on

छत्तीसग़ढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा इस वर्ष गणतंत्र दिवस के दौरान श्रमिक/मजदुर परिवार की बेटियों के सामाजिक तथा आर्थिक उत्थान के लिए Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana (मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना) की शुरुआत की गयी। योजना का उद्देश्य श्रमिक परिवार की बेटियों को शिक्षा, रोजगार, विवाह आदि में आर्थिक सहायता प्रदान कर सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है। यह आर्थिक सहायता श्रमिक परिवार की बेटियों को ही दी जाएगी। मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण योजना” के तहत श्रमिक/मजदुर परिवार की पहली दो बेटियों को यह आर्थिक सहायता दी जाएगी जिसमे उनकी शिक्षा, रोजगार और उनके विवाह के लिए सहायता हेतु 20,000 रुपये दिए जाने का ऐलान किया गया है।

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना आवेदन प्रक्रिया - Mukhyamantri Noni Sashaktikaran Yojana
मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना

आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से Mukhyamantri Noni Sashaktikaran Yojana क्या है? योजना के लाभ उद्देश्य, पात्रता, Noni Sashaktikaran Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में बताने जा रहे हैं।

Mukhyamantri Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana 2023

समय- समय पर प्रत्येक राज्य सरकार द्वारा अपने राज्य के विकास और जनता के आर्थिक व सामाजिक उत्थान के लिए कई योजनाओं को लागू किया जाता है। इसी प्रकार से छत्तीसग़ढ राज्य सरकार द्वारा तथा श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने की और एक और कदम बढ़ाया गया है जिसके तहत मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना 2023 का शुभारम्भ किया गया। इस योजना का लाभ उन सभी श्रमिकों को मिल सकेगा जो छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सवनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत हो चुके हैं।

पंजीकृत श्रमिकों या मजदूरों के परिवार की प्रथम दो बेटियों को आर्थिक व सामाजिक सहायता प्रदान की जाएगी जिसके तहत प्रथम दो लड़कियों के बैंक खाते में 20 हजार रुपए की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। श्रमिक/मजदूर परिवार की बेटियों की शिक्षा ,रोजगार के अलावा उनके विवाह का ध्यान भी Mukhymantri Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana के अंतर्गत रखा जाएगा।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना संक्षिप्त विवरण –

योजना का नाममुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना
सम्बंधित राज्यछत्तीसग़ढ
योजना वर्ष2023
लाभार्थीराज्य के श्रमिक परिवार की बेटियां
उद्देश्यआर्थिक सहायता प्रदान करना
सहायता धनराशि20 हजार प्रति बेटी (केवल दो बेटियों के लिए)
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आवेदन की आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
ईमेल आईडीsecretaryboc@gmail.com
टोल फ्री नंबर 1800-233-2021

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना 2023 के क्या उद्देश्य हैं?

श्रमिक /मजदुर परिवार आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग में आता है। आर्थिक रूप से कमजोर होने की स्थिति में श्रमिक परिवार के बच्चों को खास तौर पर बालिकाओं को अपनी पढाई बीच में ही छोड़ देनी पड़ती है। ऐसी स्थिति में वे अशिक्षित रह जाती हैं जिससे उनका आर्थिक तथा सामाजिक रूप से शोषण होने लगता है। श्रमिक परिवार की बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से तथा उन्हें शिक्षा ,रोजगार तथा अपने विवाह हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने के के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस योजना – Mukhymantri Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana की शुरुआत की गयी है।

नोनी सशक्तिकरण योजना के तहत गरीब श्रमिकों के परिवार की बेटियों को प्रदेश सरकार द्वारा उनके बैंक खाते में धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी जिसकी सहायता से वह अपनी शिक्षा को ग्रहण कर सकेंगी। साथ ही धनराशि की सहायता से अपना विवाह कर सकेंगी। छत्तीसग़ढ मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत श्रमिक परिवार की प्रथम दो बालिकाओं को इसका लाभ मिल सकेगायोजना के अंतर्गत प्रत्येक श्रमिक की प्रथम दो बालिकाओं के बैंक खाते में 20 -20 हजार रुपए की धनराशि की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

छत्तीसग़ढ मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के लाभ

छत्तीसग़ढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा अपने राज्य के श्रमिकों की बालिकाओं के आर्थिक सामाजिक उत्थान के लिए मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना की घोषणा की गयी। इस योजना का लाभ प्रदेश नागरिको को किस प्रकार मिल सकेगा आईये जानते हैं –

  • Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana की शुरुआत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 26 जनवरी को 73 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में की गयी।
  • छत्तीसगढ़ नौनी सशक्तिकरण सहायता योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य के श्रमिक/ मजदूर आर्थिक रूप से सहायता प्राप्त कर सकेंगे।
  • CG Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana का लाभ केवल उन्ही श्रमिको को मिल सकेगा जिनका पंजीकरण छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सवनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में हो।
  • छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा, रोजगार के साथ-साथ उनके विवाह में सहायता प्रदान की जाएगी जिसके लिए उन्हें 20000 रुपये की धनराशि बैंक खाते में दी जाएगी।
  • इस योजना के तहत श्रमिक परिवार की बेटियों के विवाह के लिए भी आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • श्रमिक परिवार की बेटियों की शिक्षा पूरी हो सकेगी तथा उनका आर्थिक उत्थान हो सकेगा। और उनके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।
  • गरीब बालिकाएं अब बिना किसी आर्थिक समस्या के अपनी शिक्षा को प्राप्त कर सकेंगी।

CG Mukhyamantri Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana पात्रता –

Mukhyamantri Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana का लाभ लेने के लिए क्या पात्रता होनी चाहिए आईये जानते हैं –

  • छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना का लाभ लेने के लिए पहली शर्त यह है की आवेदक को राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक का पंजीकरण छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सवनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में होना आवश्यक है केवल वे श्रमिक जिनका पंजीकरण इस बोर्ड में हुआ है योजना का लाभ ले सकेंगे।
  • साथ ही साथ श्रमिक परिवार की प्रथम दो पुत्रियां को ही इस योजना का लाभ मिल सकेगा। तीसरी पुत्री को इसका लाभ नहीं दिया जाएगा।
योजना लाभ के लिए किन दस्तावेजों (डाक्यूमेंट्स) की आवश्यकता होगी ?
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो ग्राफ
  • निवास प्रमाण पत्र आदि
  • आयु का प्रमाण
  • ईमेल आईडी

CG Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?

योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऊपर दिए दस्तावेजों की आवश्यकता होगी साथ ही आपको योजना के लिए पात्र पाए जाने पर ही इसका लाभ मिलेगा। यदि आप योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता रखते हैं तो आप नीचे दी गयी प्रक्रिया से अपना आवेदन कर सकते है। Mukhyamantri Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?नीचे हमने आपको स्टेप बाई स्टेप बताया है आईये जानते है-

  • सबसे पहले आपको mukhyamantri noni sashaktikaran sahayata yojna की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
  • होम पेज पर आप भवन एवं अन्य सन्निर्माण वाले विकल्प का चयन करें। mukhyamantri noni sasakhtikaran yojna
  • भवन एवं अन्य सन्निर्माण वाले विकल्प का चयन करते ही आपको कई सारे विकल्प दिखाई देंगे। आपको यहाँ से श्रमिक पंजीकरण के विकल्प का चयन कर लेना है।
  • श्रमिक पंजीकरण वाले विकल्प पर आपको आवेदन करें वाले विकल्प का चयन कर लेना है।
  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलेगा जहाँ पर आपको पूछी गयी जानकारी को भर देना होगा जैसे -आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि ।
  • जानकारियों को पूरी तरह से सही भर लेने के बाद आपको submit बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • अब आपका आवेदन ऑनलाइन पूरा मान लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना लॉगिन प्रक्रिया

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना लॉगिन प्रक्रिया के बारे में जानने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें –

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा ।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको लॉगिन करने के लिए यूजरनाम और पासवर्ड को डालना होगा। mukhyamantri noni sasakhtikaran yojna login
  • इसके बाद आपको login वाले बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आप इस योजना के लिए ऑनलाइन लॉगिन प्रक्रिया को पूरा कर चुके हैं।

अपनी पंजीयन स्थिति कैसे देखें?

यदि आप अपनी पंजीकरण की स्तिथि को देखना चाहते हैं तो इसके लिए के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा-

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाते ही आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको श्रमिक पंजीयन के विकल्प पर का चयन कर लेना है
  • श्रमिक पंजीयन विकल्प पर आपको पंजीयन कि स्थिति वाले विकल्प का चयन कर लेना है।
  •  पंजीयन कि स्तिथि का चयन करते ही आपके सामने नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर आपको पूछी गयी जानकारी भरनी है जैसे जिले का चयन करना है और आवेदन क्रमांक को डालना है। mukhyamantri noni sasakhtikaran yojna oanjiyan stithi
  • इसके बाद आपको खोजे के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • जैसे ही आप खोजे के विकल्प पर क्लिक कर लेंगे आपको सम्बंधित जानकारी उपलब्ध हो जाएगी।

शिकायत दर्ज कैसे करें ?

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

आप अपनी शिकायत को ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाते ही होम पेज आपके सामने खुल कर आएगा।
  • अब आपको भवन एवं अन्य सन्निर्माण वाले मेनू पर क्लिक करना है।
  • इस पर क्लिक करते ही आपके सामने कई सारे विकल्प आ जाएंगे आपको इसमें से शिकायत दर्ज करें वाले विकल्प का चयन कर लेना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको पूछी गयी सभी जानकारी भरण होगी –MUKHYAMANTRI NONI SASAKTIKARAN YOJNA SIKAYAT DARJ KAISE KAREN
    • शिकायत के प्रकार
    • शिकायतकर्ता का नाम,
    • शिकायतकर्ता का पता, जिला, मोबाइल नंबर,
    • शिकायत का विवरण डाल देना है।
  • इन सबके बाद आपको शिकायत संरक्षित करें पर क्लिक कर देना है।

शिकायत की स्थिति कैसे देखें?

आप शिकायत दर्ज करने के साथ ही ऑनलाइन अपने शिकायत की स्थिति को भी देख सकेंगे

  • इसके लिए भी आपको पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • होम पेज पर आपको शिकायत दर्ज करें के ठीक नीचे शिकायत की स्थिति देखें वाले विकल्प का चयन कर लेना है।
  • शिकायत की स्थिति देखें पर क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज होगा जिसपर आपको शिकायत क्रमांक डालना है।
  • इसके बाद खोजें बटन पर क्लिक कर दे।
  • खोजें बटन पर क्लिक करते ही शिकायत की स्थिति आपके सामने आ जाएगी।

CG Mukhyamantri Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana 2023 से सम्बन्धित कुछ प्रश्नोतर –

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना 2023 क्या है ?

CG Mukhyamantri Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana 2023 छत्तीसग़ढ राज्य सरकार की योजना है जिसके तहत श्रमिक परिवार की बेटियों की शिक्षा, रोजगार और उनके विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

Mukhyamantri Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana की शुरुआत किसने की है ?

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना 2023 छत्तीसग़ढ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा शुरू की गयी है।

नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना छत्तीसग़ढ द्वारा कितनी धनराशि की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है ?

इस योजना के तहत गरीब श्रमिक/मजदुर परिवार की पहली दो कन्याओं को 20 -20 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही हैं।

CG Mukhyamantri Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana का लाभ किसे मिलेगा?

इस योजना का लाभ छत्तीसग़ढ राज्य के स्थाई निवासी ऐसे श्रमिक /मजदुर वर्ग जिनका पंजीकरण छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सवनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में हो उनकी बेटियों को मिल सकेगा।

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना की घोषणा कब की गयी थी ?

26 जनवरी 2022 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसग़ढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा इस योजना की घोषणा की गयी थी।

एक श्रमिक परिवार की कितनी बेटियों को Mukhymantri Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana का लाभ मिल सकेगा ?

एक श्रमिक परिवार के प्रथम 2 बेटियों को ही इस योजना का लाभ मिल सकेगा।

CG Mukhyamantri Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

CG Mukhyamantri Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana 2023 की आधिकारिक वेबसाइट का लिंक cglabour.nic.in यहाँ दिया गया है। जिसकी सहायता से आप बड़ी ही आसानी से ऑफिसियल वेबसाइट पर जा सकेंगे।

आशा करते है आपको मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना 2023 आवेदन प्रक्रिया, योजना से होने वाले लाभ ,CG Mukhyamantri Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana के लिए आवश्यक पात्रता ,दस्तावेज ,लॉगिन प्रक्रिया आदि के बारे में जानकारी मिल गयी होगी। यदि आपके इस योजना से सम्बंधित कोई भी सवाल है तो आप कमेंट सेक्शन में लिख सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिसियल वेबसाइट पर दिए गए टोल फ्री नंबर 1800-233-2021 (For Complaint and Enquiry) या 0771-2443515 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

ऐसे ही अन्य उपयोगी लेख पढ़ने के लिए आप हमारी वेबसाइट hindi.nvshq.org से जुड़ सकते हैं।

Photo of author

Leave a Comment