e District HP – हिमाचल प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल (edistrict.hp.gov.in)

जैसा कि आप सभी जानते है हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार द्वारा समय- समय पर अपने राज्य नागरिकों के लिए विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाएं शुरू की जाती है और अनेक प्रकार के प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा प्रदान की जाती है। इन सभी सेवाओं का लाभ देने के लिए एचपी सरकार ने ई डिस्ट्रिक्ट एचपी पोर्टल (e District HP) लांच किया है।

वे इच्छुक उम्मीदवार एवं पात्र नागरिक जो हिमाचल प्रदेश ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल का लाभ लेना चाहते हैं उन्हें आधिकारिक वेबसाइट edistrict.hp.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

हिमाचल प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल
हिमाचल प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल

यहाँ हम आपको बतायेंगे e District HP पोर्टल क्या है ? हिमाचल प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें ? ई-डिस्ट्रिक्ट एचपी पोर्टल सिटीजन लॉगिन कैसे करें ? आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें ? पोर्टल पर कौन-कौन सी सेवाएं उपलब्ध हैं। इन सभी के विषय में हम आपको विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे। e-District HP सम्बंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़िए –

e District HP पोर्टल क्या है ?

ई-डिस्ट्रिक्ट एचपी पोर्टल की शुरुआत हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार द्वारा की गई है। इस पोर्टल पर सरकार द्वारा नागरिकों के लिए विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र बनवाने और सरकारी योजना का लाभ लेने की सेवा उपलब्ध कराई गई है। इस पोर्टल का लाभ राज्य के सभी नागरिकों को मिलेगा। ई-डिस्ट्रिक्ट एचपी पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ लेने के लिए नागरिकों को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉगिन करना होगा।

हिमाचल प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल 2023 हाइलाइट्स

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको हिमाचल प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल सम्बंधित कुछ विशेष जानकारी देने जा रहें हैं। इन जानकारियों को आप नीचे दी गई सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। ये सारणी निम्न प्रकार है –

आर्टिकल का नाम हिमाचल प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल
साल 2023
राज्य का नाम Himachal Pradesh
पोर्टल का नाम एचपी ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल
लाभार्थी राज्य के सभी नागरिक
आधिकारिक वेबसाइट लिंक edistrict.hp.gov.in

ई-डिस्ट्रिक्ट एचपी पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

e District HP पोर्टल पर विभिन्न प्रकार की सेवाएं उपलब्ध हैं। ये सेवाएं निम्न प्रकार हैं –

  • चरित्र प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बोनाफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र
  • कृषक प्रमाण पत्र
  • बेटी है अनमोल योजना
  • अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • विधवा पुनर्विवाह
  • ई-नगर पालिका सेवाएं

हिमाचल प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

उम्मीदवार e District HP पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए निम्न प्रक्रिया को अपना सकते हैं। जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया –

  • Himachal Pradesh e-district Portal पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट edistrict.hp.gov.in पर जाएँ।
  • उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज ओपन होगा।
  • होम पेज पर आपको Citizen Corner के सेक्शन में आपको Citizen Login का विकल्प दिखाई देगा, उस विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसी पेज पर नीचे आपको New Registration का विकल्प दिखाई देगा, उस विकल्प पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –himachal pradesh e district portal
  • यहाँ आपको आवेदक का विवरण, पते का विवरण, रजिस्ट्रेशन का विवरण दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको Register के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपको हिमाचल प्रदेश ई- डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

ई-डिस्ट्रिक्ट एचपी पोर्टल सिटीजन लॉगिन कैसे करें ?

  • e District HP पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • उसके बाद आपके सामने पोर्टल का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Citizen Corner के सेक्शन में आपको Citizen Login का विकल्प दिखाई देगा, उस विकल्प पर क्लिक करें। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –ई-डिस्ट्रिक्ट एचपी पोर्टल सिटीजन
  • क्लिक करते ही अगले पेज में आपके सामने लॉगिन फॉर्म खुलकर आएगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है – हिमचाल प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल
  • यहाँ आपको यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको यूजर टाइप सलेक्ट करना होगा।
  • अब आपको दिया गया कैप्चा कोड भरना होगा।
  • उसके बाद आपको Submit के बटन पर लॉगिन कर देना है।
  • इस प्रकार आपकी लॉगिन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें ?

  • एचपी ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर आवेदन की स्थिति चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • उसके बाद आपके सामने पोर्टल का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Citizen Corner के सेक्शन में आपको Track Application का विकल्प दिखाई देगा, उस विकल्प पर क्लिक करें।
  • अगले पेज में आपके सामने आवेदन की स्थिति ट्रैक करने के लिए फॉर्म खुलकर आ जाएगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –himchal pradesh e district portal
  • यहाँ आपको ड्राप लिस्ट में से सेवा का चयन करना होगा और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको Search के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही अगले पेज में आपके सामने आवेदन की स्थिति खुलकर आ जाएगी।
  • इस प्रकार आपकी आवेदन की स्थिति ट्रैक करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

एचपी ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल 2023 सम्बंधित प्रश्न/उत्तर

हिमाचल प्रदेश ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

हिमाचल प्रदेश ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट edistrict.hp.gov.in है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।

ई-डिस्ट्रिक्ट हिमाचल प्रदेश पोर्टल का लाभ किसे मिलेगा ?

हिमाचल प्रदेश ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल का लाभ राज्य के सभी नागरिकों को मिलेगा।

क्या ई-डिस्ट्रिक्ट एचपी पोर्टल पर आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं ?

जी हाँ, अगर आपने हिमचाल प्रदेश ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर किसी प्रमाण पत्र या योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है तो आप अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं।

ई-डिस्ट्रिक्ट एचपी पोर्टल से सम्बंधित हेल्पलाइन नंबर क्या है ?

ई-डिस्ट्रिक्ट एचपी पोर्टल से सम्बंधित हेल्पलाइन नंबर 18001808076 है। किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत दर्ज करने के लिए आप इस हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

हेल्पलाइन नंबर

इस लेख में हमने आपको हिमाचल प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल और इससे सम्बंधित अनेक जानकारी दी हैं। अगर आप भी इन जानकारियों के अलावा कोई अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते हैं।

आपके सभी प्रश्नों के उत्तर अवश्य दिए जाएंगे। किसी भी प्रकार जानकारी प्राप्त करने या समस्या या शिकायत दर्ज करने के लिए आप इस हेल्पलाइन नंबर 18001808076 पर सम्पर्क कर सकते हैं। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी सहायता मिलेगी।

Photo of author

Leave a Comment