Jharkhand E Uparjan kisan Registration कैसे करे – uparjan.jharkhand.gov.in

झारखंड राज्य सरकार द्वारा अपने राज्य के किसानों को धान बेचने की सुविधा प्रदान करने के लिए ई-उपार्जन पोर्टल को शुरुआत की गयी है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के किसान भाइयो को धान विक्रय हेतु सहायता मिलेगी। इस पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य किसानो को धान बेचने की सुविधा प्रदान करना ... Read more

Photo of author

Reported by Dhruv Gotra

Published on

झारखंड राज्य सरकार द्वारा अपने राज्य के किसानों को धान बेचने की सुविधा प्रदान करने के लिए ई-उपार्जन पोर्टल को शुरुआत की गयी है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के किसान भाइयो को धान विक्रय हेतु सहायता मिलेगी।

इस पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य किसानो को धान बेचने की सुविधा प्रदान करना और उन्हें उनकी फसल का सही मूल्य दिलाना है। Jharkhand E Uparjan का लाभ उठाने के लिए किसानों को आधिकारिक वेबसाइट uparjan.jharkhand.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करना होगा।

इस लेख में आप जानेंगे कि Jharkhand E Uparjan 2023 क्या है ? झारखंड E Uparjan के उद्देश्य क्या है? Jharkhand kisan registration कैसे करे? Uparjan login कैसे करे? ई-उपार्जन पंजीकरण कैसे करें? उपार्जन लॉगिन कैसे करें? किसानो की सूची कैसे देखें? मोबाइल नंबर कैसे बदलें ? इस सभी के विषय में हम आपको विस्तारपूर्वक जानकारी उपलब्ध कराएँगे।

यह भी देखें :- भू नक्शा झारखण्ड अपना खाता

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
Jharkhand E Uparjan 2022: Jharkhand kisan registration कैसे करे ?
Jharkhand E Uparjan : Jharkhand kisan registration

यदि आप भी झारखंड राज्य के किसान और साथ ही एक किसान है और अपनी धान की फसल को विक्रय करना चाहते है तो आप Jharkhand E Uparjan पर Farmer Registration करना होगा।

जिसकी प्रक्रिया हम आपको आगे दी गयी जानकारी के माध्यम से पूर्ण विस्तार से बताएंगे। Jharkhand E Uparjan 2023 से जुडी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक पूरा अंत तक पढ़िए।

Jharkhand E Uparjan 2023 क्या है ?

झारखंड ई-उपार्जन पोर्टल को झारखंड राज्य सरकार द्वारा राज्य के कृषक वर्ग के लिए शुरू किया गया है। सरकार द्वारा ई-उपार्जन पोर्टल के माध्यम से सभी किसान भाइयों की धान की फसल को सरकार द्वारा क्रय किया (खरीदा) जाएगा।

इस सविधा के उपलब्ध होने से किसानों को बहुत अधिक मदद मिलेगी और साथ ही उन्हें अपनी फसल का सही मूल्य भी मिल सकेगा। उम्मीदवार किसानों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा। उसके बाद लॉगिन करके रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से किसान अपनी फसल को विक्रय कर सकते है।

uparjan.jharkhand.gov.in 2023 Highlights

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको झारखंड ई-उपार्जन 2023 से संबंधित कुछ विशेष जानकारी प्रदान करने जा रहें है। आप नीचे दी गयी सारणी के माध्यम से इन सूचनाओं को प्राप्त कर सकते है। ये सूचनाएँ निम्न प्रकार है –

आर्टिकल का नाम Jharkhand E Uparjan
साल2023
राज्य का नामझारखंड
उद्देश्यकिसानों को धान विक्रय की सुविधा प्रदान करना
लाभार्थीराज्य के किसान नागरिक
किसान पंजीकरण मोड़ऑनलाइन
किसान पंजीकरण पीडीएफ लिंकक्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटक्लिक करें

Jharkhand Kisan Registration कैसे करे ?

वे सभी इच्छुक किसान जो झारखंड ई-उपार्जन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना चहिते है वे सभी किसान भाई हमारे द्वारा बताई गयी प्रक्रिया को फॉलो कर सकते है। किसान पंजीकरण 2023 करने की प्रक्रिया हम आपको कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बताने जा रहें है। Jharkhand Kisan Registration 2023 कैसे करे ? जानिए नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से –

  • किसान पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज ओपन होगा।
  • होम पेज पर आपको मेन्यू में किसान पंजीकरण का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपके सामने किसान रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा। झारखंड किसान रजिस्ट्रेशन कैसे करें
  • फॉर्म में आपको अपना जिला और एमएसपी सेंटर सेलेक्ट करने होंगे।
  • उसके बाद आपको अपना नाम, मोबाइल नम्बर, आधार नंबर, पासवर्ड भरकर और सहमति पर टिक लगाना होगा।
  • उसके बाद आपको नीचे दिए गए Submit के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको लॉगिन डिटेल्स भरकर लॉगिन प्रक्रिया को पूरा कर लेना है।
  • इसके बाद आपके सामने डैशबोर्ड खुलेगा, यहाँ डिटेल्स के ऑप्शन पर जाकर फिल डिटेल्स पर क्लिक कर दें।
  • अब फॉर्म में सभी डिटेल्स सही-सही और ध्यानपूर्वक भरें। जैसे- आधार नंबर, मोबाइल नंबर, डिस्ट्रिक्ट, ब्लॉक, पंचायत, गाँव, किसान का नाम, पिता/पति का नाम, केटेगरी, बैंक, ब्रांच, IFSC code, अकाउंट नंबर, तिथि, पटवारी हल्का नंबर, आदि.
  • उसके बाद आधार कार्ड और बैंक पासबुक की कॉपी स्कैन करके अपलोड करें और Submit के बटन पर क्लिक कर दें।
    jharkhand e uparjan kisan registration
  • इसके बाद आपको लैंड डिटेल्स भी भरनी होंगी। जैसे – लैंड टाइप, डिस्ट्रिक्ट, सर्किल, हल्का, गांव, क्रॉप आदि सेलेक्ट करें।
  • उसके बाद प्लाट नंबर, खसरा नंबर, रकबा आदि भरकर Update के बटन पर क्लिक कर दें। uparjan.jharkhand.gov.in kisan uparjan login kaise kren
  • आवेदन की जांच की जाएगी, जिसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर रजिस्ट्रेशन नंबर भेजा जायेगा।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से आप धान विक्रय केंद्र में जाकर अपना धान जमा करा सकते है।
  • उसके बाद केंद्रों के द्वारा मोबाइल नंबर पर एसएमएस भेजकर किसानों को धान विक्रय की तिथि बता दी जाएगी।
  • धान विक्रय के पश्चात किसानों को एक रशीद प्रदान की जाएगी और सात दिन के भीतर भुगतान लाभार्थी किसान को उसके बैंक खाते के माध्यम से कर दिया जाएगा।

किसान लॉगिन कैसे करें ?

उम्मीदवार ध्यान दें यहां हम आपको किसान रजिस्ट्रेशन करने की प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप बताने जा रहें है। किसान लॉगिन कैसे करें ? जानिए नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से –

  1. किसान लॉगिन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  2. उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज ओपन होगा।
  3. होम पेज पर मेन्यू में आपको किसान लॉगिन का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  4. क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुलेगा जिसमें आपको किसान लॉगिन फॉर्म दिखाई देगा। आप नीचे दिए गए चित्र में दख सकते है।
    झारखंड उपार्जन किसान लॉगिन कैसे करें ?
  5. यहाँ आपको अपनी ईमेल आईडी या फ़ोन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  6. इसके बाद दिया गया कैप्चा कोड निर्धारित बॉक्स में भरें।
  7. उसके बाद Login के बटन पर क्लिक कर दें।
  8. इस प्रकार आपकी किसान लॉगिन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

ई-उपार्जन पंजीकरण कैसे करें ?

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको Uparjan Panjikaran 2023 करने की प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप बताने जा रहें है। आप इन स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से उपार्जन पंजीकरण कर सकते है। उपार्जन रजिस्ट्रेशन कैसे करें जानिये नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से –

  1. Uparjan Panjikaran करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ।
  2. अब आपके सामने वेबसाइट का मुख्य पेज खुल जायेगा।
  3. होम पेज पर मेन्यू में आपको उपार्जन पंजीकरण का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  4. अगले पेज में आपके सामने उपार्जन पंजीकरण फॉर्म खुलकर आएगा।
  5. यहाँ आपको उपयोगकर्ता प्रकार का चयन करना होगा, उसके बाद अपना जिले का चयन करना होगा।
  6. उसके बाद आपको Submit के बटन पर क्लिक कर देना है।
  7. अब आपके सामने (रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेज दिया गया है) पॉप मैसेज आएगा आपको Ok के बटन पर क्लिक कर देना है।
  8. उसके बाद आपको ओटीपी दर्ज करके Check OTP के बटन पर क्लिक कर देना है।
  9. इस प्रकार आप ई-उपार्जन पर पंजीकरण कर सकते है।

उपार्जन लॉगिन कैसे करें ?

E-Uparjan Login करने की प्रोसेस हम आपको स्टेप by स्टेप बताने जा रहें है। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से ई-उपार्जन लॉगिन कर सकते है। उपार्जन लॉगिन कैसे करें ? जानिये नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से –

  • Uparjan Login करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का मुख्य पेज खुल जायेगा।
  • इसी पेज पर आपको मेन्यू में उपार्जन लॉगिन का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें
  • क्लिक करते ही अगले पेज में आपके सामने उपार्जन लॉगिन फॉर्म खुल कर आ जायेगा। Uparjan Login कैसे करें
  • यहाँ आपको अपनी ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर और पासवर्ड भरना होगा।
  • उसके बाद आपको कैप्चा कोड भरकर Login के बटन पर क्लिक कर देना है।
किसानो की सूची कैसे देखें ?
  • किसानों की सूची देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज ओपन होगा।
  • होम पेज पर मेन्यू में ऑनलाइन सेवा के विकल्प पर जाएँ, आपके सामने कई ऑप्शन आ जाएंगे, आपको किसानो की सूचि के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • उसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा, जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है। झारखंड उपार्जन रजिस्ट्रेशन कैसे करें
  • इस फॉर्म में आपको अपनी डिस्ट्रिक्ट, ब्लॉक, पंचायत और ग्राम सेलेक्ट करने होंगे।
  • और उसके बाद आपको खोजें के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने पूरा विवान खुल कर आ जायेगा।
  • इस प्रकार आपकी किसानों की सूची देखने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

मोबाइल नंबर कैसे बदलें ?

यदि कोई किसान अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को बदलना चाहते है तो वे नीचे दी गयी प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते है। मोबाइल नंबर कैसे बदलें ? जानिये नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से –

  1. सबसे पहले उम्मीदवार झाखंड ई-उपार्जन आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ।
  2. अब आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज ओपन होगा।
  3. इसी पेज पर आपको ऑनलाइन सेवा के विकल्प पर जाना है, उसके बाद आपके सामने कई ऑप्शन आ जायेंगे। आपको मोबाइल संख्या बदलें के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  4. क्लिक करते ही आपके सामने एक ऐसा फॉर्म खुलेगा जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया हैं। Jharkhand kisan registration
  5. आपको फॉर्म में फार्मर आईडी भरकर Find के बटन पर क्लिक करें।
  6. अब आपकी किसान प्रोफाइल खुल जायेगी, प्रोफाइल एडिट करें।
  7. उसके बाद आपको पुराने नंबर की जगह नया मोबाइल नंबर एंटर कर देना है।
  8. अब आपके नए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, फॉर्म में दर्ज करें।
  9. और अपडेट कर दें, इस प्रकार आप अपना मोबाइल नम्बर अपडेट कर सकते है।

किसान भुगतान कैसे देखें ?

वे इच्छुक उम्मीदवार जो भुगतान देखना चाहते है वे हमारे द्वारा बतायी गयी प्रक्रिया को अपना सकते है। यहाँ हम आपको भुगतान चेक करने की प्रोसेस कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बताने जा रहें है। भुगतान कैसे देखें ? जानिये नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से –

  • Kisan Bhugtaan देखने के लिए झारखंड ई-उपार्जन पोर्टल पर जाएँ।
  • उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज ओपन होगा।
  • होम पेज पर आपको मेन्यू में भुगतान देखें का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही अगले पेज में आपके सामने किसान आईडी दर्ज करने का ऑप्शन आएगा।
  • यहाँ आपको किसान आईडी भरकर खोजें के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आप किसान भुगतान चेक कर सकते है।
सम्पर्क कैसे करें ?

यहाँ हम आपको सम्पर्क करने की प्रकरौआ कुछ स्टेप्स के माध्यम से बताने जा रहें है। आप अपने जिला का चयन करके अपने जिले से संबंधित सम्पर्क सूचना प्राप्त कर सकते है।

  • सम्पर्क करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज ओपन होगा।
  • होम पेज पर आपको ऑनलाइन सेवा के विकल्प पर जाना है, एक लिस्ट खुलेगी, जिसमें आपको सम्पर्क करें पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने जिला चयन करें का ऑप्शन आएगा, उस पर क्लिक करें एक लिस्ट खुलेगी उसमें अपने जिले का चयन करें।
  • अगले पेज में आपको सम्पर्क करने के लिए मोबाइल नम्बर दिए गए होंगे।
  • अपनी आवश्यकतानुसार मोबाइल नंबर पइ आप सम्पर्क कर सकते है।

E Uparjan Jharkhand 2023 से संबंधित कुछ प्रश्न और उनके उत्तर

Jharkhand E Uparjan की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

झारखंड ई-उपार्जन की आधिकारिक वेबसाइट uparjan.jharkhand.gov.in है.इस वेबसाइट का लिंक हमने अपने इस लेख में ऊपर दी गयी जानकारी में उपलब्ध कराया है।

ई-उपार्जन पोर्टल से झारखंड किसान लॉगिन कैसे करें ?

झारखंड उपार्जन ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ। होम पेज पर उपलब्ध किसान लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करें। उसके बाद आपके सामने लॉगिन फॉर्म खुलगा, लॉगिन डिटेल्स भरें और लॉगिन के बटन पर क्लिक कर दें।

MSP की Full Form क्या है ?

MSP की फुल फॉर्म Minimum Support Price है।

क्या केवल झारखंड राज्य के किसान uparjan.jharkhand.gov.in पर पंजीकरण कर सकते है ?

जी हाँ, केवल झारखंड राज्य के किसान नागरिक ही इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

ई-उपार्जन झारखंड पोर्टल से क्या लाभ है ?

इस पोर्टल के माध्यम से किसानों के न केवल समय की बचत होगी बल्कि वे अपनी फसल को सही भाव में विक्रय कर पाएंगे। इस पोर्टल के माध्यम से किसानो को बहुत लाभ और सुविधा मिली है।

क्या उपार्जन पोर्टल पर मोबाइल नंबर अपडेट किया जा सकता है ?

जी हाँ, आप उपार्जन पोर्टल पर अपना नया मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते है। मोबाइल नंबर अपडेट करने की पूरी प्रोसेस हमने आपको अपने इस लेख में विस्तारपूर्वक बताई है।

हेल्पलाइन नंबर

जैसा कि आर्टिकल में हमने आपको झारखंड ई-उपार्जन 2023, किसान रजिस्ट्रेशन कैसे करें, लॉगिन कैसे करें ? और इससे संबंधित जानकारी प्रदान की है। यदि आपको इन जानकारियों के अलावा कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में मैसेज करके पूछ सकते है आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से सहायता मिलेगी।

Photo of author

Leave a Comment