मध्यप्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना 2021 की शुरुआत 1 अप्रैल 2007 को मध्यप्रदेश की सरकार ने की है। इस योजना का उद्देश्य लड़कियों के उज्जवल भविष्य बनाने के लिए शुरु किया गया है। मध्यप्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना के माध्यम से राज्य की बालिकाओ को 1,18,000 रूपए की आर्थिक सहायता मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दी जा रही है। इस योजना के तहत लड़कियों को आर्थिक स्थिति में सुधार करने पर जोर दिया जा रहा है दोस्तों आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से इस Ladli laxmi yojana 2021 से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया ,पात्रता दस्तावेज आदि प्रदान करने जा रहे है

मध्यप्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना 2021
मध्यप्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना 2021 के लिए दो प्रकार से आवेदन कर सकते हैं ऑफलाइन या ऑनलाइन। ऑफलाइन आवेदन लोक सेवा केंद्र महिला बाल विकास अधिकारी आँगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से किया जा सकता है जबकि ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा और फॉर्म भरना होगा। इस योजना का लाभ राज्य के गरीब परिवारों की उन लड़कियों को मिलेगा जिनका जन्म 1 अप्रैल 2008 के बाद हुआ। इस योजना में मिलने वाली धनराशि को दो किस्तों में लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजा जायेगा।
Ladli Laxmi Yojana Madhya Pradesh 2021
योजना का नाम | मध्यप्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना 2021 |
विभाग | महिला एवं बाल विकास केंद्र |
योजना की शुरूवात | मध्यप्रदेश सरकार |
उद्देश्य | लड़कियों के आर्थिक जीवन स्तिथि में सुधार |
लाभार्थी | राज्य की गरीब परिवार की बालिकाएं |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | ladlilaxmi.mp.gov.in |
Ladli Laxmi Yojana 2021
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में आयोजित एक समारोह में माननीय मुख्यमंत्री शिव राज सिंह चौहान जी ने अपने सम्बोधन में गरीबो और बेटियों पर ध्यान देते हुए कहा की बेटियों का कल्याण हमारी सर्वोच्च जिम्मेदारी है। मध्य प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत अभी तक 78000 से अधिक ई -सर्टिफिकेट बनाये गए है साथ ही उन्होंने कहा की हमें कोई भी कार्यक्रम बेटियों की पूजा कर शुरू करना चाहिए।
लाड़ली लक्ष्मी योजना में दी जाने वाली धनराशि की किस्तें
लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सभी दस्तावेज आँगनबाड़ी द्वारा सत्यापित किये जाते है दस्तावेजवेरिफाई हो जाने के बाद समय-समय पर किस्तों को आवेदकों के खाते में जमा किया जाता है इसकी सम्पूर्ण जानकारी हमने नीचे दी हुई है आप इसे विस्तार से पढ़ सकते हैं।
- पहली क़िस्त :- लाडली लक्ष्मी योजना में आवेदन करने के बाद सबसे पहले आपको 5 सालों तक निरंतर 6-6 हजार रूपए MP ladli lakshmi yojana निधि में प्रदान किये जायेंगे तथा कुल जमा धनराशि 30000 रूपए पहले पांच सालों में मिलेंगे।
- दूसरी किश्त :- इस योजना में दूसरी किश्त लड़की के कक्षा 6 में प्रवेश लेने पर 2000 रुपये की सहायता राशि बैंक खाते में भेजी जाएगी।
- तीसरी किश्त :- यह किश्त बालिका के आठवीं पास करने के बाद कक्षा 9 में एडमिशन लेने पर मिलेगी , जिसमे की 4000 रूपए की धनराशि खाते में जमा कर दी जाएगी
- चौथी किस्त :- 6000 रूपए की चौथी क़िस्त लाभार्थी के कक्षा 11वीं में प्रवेश के समय मिलेगी।
- पांचवी किश्त :- पांचवीं क़िस्त के रूप में 6000 रूपए ई-पेमेंट के द्वारा दिए जायेंगे जो की लड़की के कक्षा 12वीं में प्रवेश लेते समय दिए जायेंगे।
- छठी किश्त :- छठवीं तथा अंतिम क़िस्त बालिका की आयु 21 वर्ष पुरे होने पर मिलेगी। तब उसको 1 लाख रुपये इस योजना के अंतर्गत मिलेंगे।
लाड़ली लक्ष्मी योजना 2021 का उद्देश्य
जैसे की आप लोग इस बात से विदित होंगे की राज्य में बहुत से परिवारों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है जिस कारण वो अपने बेटियों को 12th के बाद आगे की पढाई में सहयोग नहीं कर पाते हैं जिससे लड़कियां उच्च शिक्षा से वंचित रह जाती हैं इसके साथ ही गरीब परिवार अपनी बेटी की शादी के लिए भी पैसे इकट्ठे नहीं कर पाते बहुत से लोग बेटा – बेटी मे अभी भी बहुत फर्क करते है इन सभी परेशानियों का निष्कर्ष निकालते हुए राज्य सरकार ने लाड़ली लक्ष्मी योजना 2021 शुरू किया है इस योजना के माध्यम से बेटी की शादी के लिए और पढ़ाई के लिए सरकार के द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की गयी है इस योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार का उद्देश्य लोगों की नकारात्मक सोच को बदलना है और बेटियों के उज्वल भविष्य को बनाना है साथ ही प्रदेश में महिलाओ और पुरुषो का लिंगानुपात को कम करना और महिलाओ के प्रति सशक्तिकरण को बढ़ावा देना भी है। लाभार्थी परिवार इस धनराशि का इस्तेमाल लड़कियों की अच्छी शिक्षा और शादी के लिए भी कर सकते हैं।
एमपी लाड़ली लक्ष्मी योजना के लाभ
- इस योजना का लाभ गरीब परिवारों की बालिकाओं को दिया जायेगा जो की मध्य प्रदेश के निवासी हों।
- इस योजना का लाभ बच्चे के जन्म के पहले वर्ष में लड़की का नामांकन करना यानि योजना के लिए पंजीकरण करवाना आवश्यक है।
- लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत लड़की की शादी 18 साल से पहले नहीं होनी चाहिए 21 साल के बाद ही राज्य सरकार के द्वारा 1 लाख रूपए बेटी के बैंक अकाउंट में जमा किये जायेंगे।
- अगर एक परिवार में दूसरी संतान के रूप में 2 लड़कियों ने ही जन्म लिया है तो वो भी इस योजना के लिए पात्र हैं।
- अगर किसी परिवार ने किसी बच्चे को गोद लिया है तो वो भी योजना का लाभ ले सकता है।
- एमपी सरकार राज्य में इस योजना के तहत शिक्षा के क्षेत्र में सुधार करना चाहती है कक्षा के माध्यम से इस योजना की धनराशि किश्तों में प्रदान की जाती है एक बार लड़की स्कूल छोड़ दे तो उसे इस योजना का कोई लाभ नहीं मिलेगा।
- एमपी लाड़ली लक्ष्मी योजना 2021 के अंतर्गत लड़की अपनी अच्छी शिक्षा और शादी के लिए इस धनराशि का उपयोग कर सकती इस धनराशि का उपयोग दहेज़ के लिए कोई प्रयोग नहीं किया जा सकता है।
लाड़ली लक्ष्मी योजना मध्य प्रदेश 2021 की पात्रता
- अगर आप अपनी लड़की का नाम इस योजना के लिए पंजीकृत करना चाहते हैं तो आप आय कर दाता न हों ध्यान दें , इनकम टैक्स भरने वाले माता पिता इस योजना के लिए अपात्र हैं।
- आवेदक राज्य के स्थाई निवासी होने चाहिए
- आवेदिका की शादी 18 साल से पहले नहीं होनी चाहिए
- आपके परिवार ने अगर किसी अनाथ लड़की को गोद लिया है तो भी आप उसे अपनी पहली संतान मानते हुए इस योजना का लाभ उठा सकते है पर आपके पास उस बालिका का गोद लेने का कोई सर्टिफिकेट होना जरुरी है
मध्यप्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना 2021 के दस्तावेज
- आधार कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र
- माता-पिता का पहचान पत्र
- बैंक अकाउंट पासबुक
- निवास स्थान प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- राशन कार्ड
- 2 पासपोर्ट साइज फोटो
मध्यप्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना ऑनलाइन आवेदन
प्रदेश में जो भी गरीब वर्ग लाभार्थी है वो इस लाड़ली लक्ष्मी योजना 2021 आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले हमारे द्वारा दिए गए तरीको को फॉलो करना होगा जो निमन्वत नीचे दिए गए हैं।
- आपको सबसे पहले योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जायें या इस लिंक पर क्लिक करें। वेबसाइट खोलने के बाद वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जायेगा।
- होम पेज पर आपको आवेदन पत्र एक ऑप्शन दिखाई देगा आपको इस ऑप्शन को क्लिक करना है।
- अब आपके सामने आगे का पेज ओपन हो जायेगा जिससे की आप आवेदन करने के लिए आगे बढ़ सकते हैं।
- अब इस पेज में आपको जनसामान्य का एक ऑप्शन दिखाई देगा आपको इस ऑप्शन को क्लिक करना है इसके बाद अगले पेज में आवेदन पत्र ओपन हो जायेगा।
- इस फॉर्म में आपसे जो कुछ जानकारी पूछी गयी है आपको उसमें सटीक जानकारी भरनी होगी उसके बाद आपको फॉर्म आवेदन फॉर्म भरने के लिए “जानकारी सुरक्षित करें” पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने मध्य प्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना का ऑनलाइन आवेदन फॉर्म आपके कंप्यूटर स्कीन पर या मोबाईल पर ओपन हो जायेगा अब आपको सभी जानकारी इस आवेदन पत्र में भरनी है जो भी मांगी गयी है जो कि आवेदनकर्ता बालिका की व्यक्तिगत जानकारी है।
- जैसे परिवार से सम्बंधित जानकारी।
- टीकाकरण तथा पत्रचार से सम्बंधित सभी जानकारी।
- सारी जानकारी भरने के बाद आपको दस्तावेज अपलोड करने हैं।
- सभी प्रकार की जानकारी देने के बाद और डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद आपको फॉर्म के सबमिट ऑप्शन में क्लिक करना होगा।
- अब फॉर्म जमा हो जायेगा और आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन नंबर आएगा, इसको आप सुरक्षित करके रखें।
- अब आप रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से आपने आवेदन पत्र का स्टेटस को चेक कर सकते हैं।
मध्यप्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना ऑफलाइन आवेदन
- मध्य प्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना में ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले अपने आँगनबाड़ी केंद्र जाना होगा।
- आँगनबाड़ी केंद्र से आपको MP लाड़ली लक्ष्मी योजना 2021 का आवेदन पत्र लेना होगा।
- आवेदन पत्र में आपको सही सही सभी जानकारी भरनी है और मांगे गए सभी प्रकार के डाक्यूमेंट्स अटैच करने होंगे।
- अब आप आँगनबाड़ी सेंटर में ही इस फॉर्म को जमा करवा देना है।
Ladli Laxmi Yojana Madhya Pradesh online apply | Click Here |
मध्य प्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना आवेदन फॉर्म पीडीएफ | Click Here |
मध्यप्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना प्रमाण-पत्र कैसे देखें ?
- सर्वप्रथम आपको मध्यप्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा। वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज ओपन हो जायेगा।
- यहां होम पेज में ही नीचे प्रमाण पत्र का ऑप्शन दिया गया है इस पर क्लिक करें।
- अब आप अगले पेज में पहुंच जायँगे इस पेज पर आपको बालिका का पंजीकरण की क्रमांक संख्या भरनी होगी अब आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना है।
- पंजीकरण संख्या डालने के बाद अब प्रमाण पत्र ओपन हो जायेगा जिसको आप डॉउनलोड कर सेव भी कर सकते हो। जो की कुछ इस प्रकार होगा।
मध्यप्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना लिस्ट ऑनलाइन कैसे चेक करें ?
लाड़ली लक्ष्मी योजना लिस्ट ऑनलाइन चेक करने के लिए आपको सर्वप्रथम लाड़ली लक्ष्मी योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा अब आपके सामने होम पेज ओपन हो जायेगा यहां होम पेज पर बालिका विवरण का ऑप्शन दिया गया है इसको ओपन कर लें
- बालिका विवरण का ऑप्शन खोलने के बाद कंप्यूटर स्क्रीन में आपका अगला पेज ओपन हो जायेगा।
- यहां आपको बालिका का नाम लिस्ट में देखने के लिए अपना जिला और खोज का प्रकार चुनना है की आप किस विवरण से लिस्ट देखना चाहते हैं।
- इस पेज में अब आप लाड़ली लक्ष्मी योजना की लिस्ट खुल जाएगी इसमें चेक कर लें की लिस्ट में नाम है या नहीं।
- लिस्ट में नाम पंजीकरण सख्या या बालिका का नाम सर्च कर के भी देखा जा सकता है ,साथ ही अन्य विवरणों से भी चेक किया जा सकता है जो इस प्रकार से हैं जैसे :
- बालिका के माता के नाम से
- बालिका के नाम से
- बालिका के पंजीकरण नंबर से
- बालिका की जन्म तिथि से
- बालिका के पिता के नाम से
बालिका विवरण देखने की प्रक्रिया
- आपको सबसे पहले लाड़ली लक्ष्मी योजना के आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा
- आपके सामने अब होम पेज ओपन हो जायेगा।
- होम पेज ओपन होने के बाद अब आपको बालिका विवरण की लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जायेगा इस पेज पर आपको जिले से सम्बंधित जानकारी और सर्च करने के तरीको का चयन करना होगा।
- इसके बाद आपको सर्च के बटन में क्लिक करना होगा।
- अब बालिका की पूरी जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन में होगी।
छात्रवृति पंजीकरण करने की प्रक्रिया
- पंजीकरण करने के लिए आपको मध्यप्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजनाकी आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जायेगा।
- नया पेज ओपन हो जाने के बाद आपको छात्रवृति पंजीकरण के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने छात्रवृति प्रपत्र ओपन हो जायेगा।
- अब आपको बालिका का पंजीकरण नम्बर भर कर सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा
- इसके बाद आपको पूछी गयी सारी जानकारी भरें और मांगे डॉक्यूमेंट लगायें।
- सभी जानकारी भरने के बाद ”जानकारी सुरक्षित करें” के विकल्प पर क्लिक कर फॉर्म सेव कर लें।
यहाँ भी पढ़े -: मध्यप्रदेश जीवन शक्ति योजना ऑनलाइन आवेदन, पंजीकरण
मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना 2021
Ladli Laxmi Yojana 2021से सम्बंधित प्रश्न और उनके उत्तर
लाड़ली लक्ष्मी योजना में गरीब परिवार के बालिकाओ को 118000 की धनराशि प्रदान की जाती है
लाड़ली लक्ष्मी योजना की आधिकारिक वेबसाइट- ladlilaxmi.mp.gov.in है।
Tel : Commissioner: 0755-2550910
Fax: 0755-2550912
E-mail: ladlihelp@gmail.com राज्य के नागरिक दिए गए नंबर पर योजना से जुड़ी सहायता प्राप्त करने के लिए संपर्क कर सकते है
लाड़ली लक्ष्मी योजना के अनुसार छटवीं क़िस्त के माध्यम से कन्या को 21 वर्ष की अवस्था पूर्ण होने पर 1 लाख रूपए लेने का लाभ प्राप्त होगा।
लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
लाड़ली लक्ष्मी योजना में मिलने वाले रूपये पांच किस्तों में भेजे जाते हैं।
लाड़ली लक्ष्मी योजना ऑफलाइन आवेदन लोक सेवा केंद्र महिला बाल विकास अधिकारी आँगनबाड़ी केंद्र में जमा कराएं।
राज्य की एक परिवार की अधिकतम 2 लड़कियों को लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए पात्र माना जायेगा।