MP E Uparjan Panjikaran 2024 किसान ऑनलाइन पंजीयन,mpeuparjan.nic.in Portal

एमपी ई उपार्जन पोर्टल की शुरुआत मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा किया गया है। पोर्टल का आयोजन राज्य के किसानो के लिए किया गया है। सभी किसानो को पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना आवश्यक है। पंजीकरण के माध्यम से ही किसानो को सभी प्रकार के लाभ उपलब्ध करवाए जायेंगे। किसानो की आय में वृद्धि ... Read more

Photo of author

Reported by Dhruv Gotra

Published on

एमपी ई उपार्जन पोर्टल की शुरुआत मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा किया गया है। पोर्टल का आयोजन राज्य के किसानो के लिए किया गया है। सभी किसानो को पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना आवश्यक है। पंजीकरण के माध्यम से ही किसानो को सभी प्रकार के लाभ उपलब्ध करवाए जायेंगे। किसानो की आय में वृद्धि करने के लिए MP E Uparjan Portal को जारी किया गया है। आज हम अपने आर्टिकल के माध्यम से एमपी ई उपार्जन पोर्टल किसान ऑनलाइन पंजीयन (MP E Uparjan Panjikaran) के बारे में आपको सभी जानकारियां प्रस्तुत करेंगे। अतः हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

MP-E-Uparjan-Panjikaran
MP E Uparjan Panjikaran 2024 किसान ऑनलाइन पंजीयन

एमपी ई उपार्जन पोर्टल 2024

MP E Uparjan Panjikaran 2024 के माध्यम से राज्य के जो किसान खरीफ फसल को अपने समर्थन मूल्य के माध्यम से सरकार को क्रय करना चाहते है,वह अपना पंजीकरण पोर्टल पर कर सकते है। सरकार के द्वारा निर्धारित किये गए समर्थन मूल्य पर अपनी फसल का विक्रय करने के लिए सभी किसानो को पोर्टल पर पंजीकरण करवाना आवश्यक है। पंजीकरण न करवाने वाले किसानो को खरीफ के फसल के लिए किसी भी प्रकार का लाभ नहीं दिया जायेगा। फसल से संबंधित समर्थन मूल्य के लाभ प्राप्त करने के लिए किसानो को पंजीकरण के अंतर्गत लाभ उपलब्ध कराये जायेंगे। फसलों से संबंधी समर्थन मूल्य को और बेहतर बनाने के लिए मोबाइल एप्लीकेशन को भी लॉन्च किया गया है। ऍप के माध्यम से भी किसान नागरिक सभी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।

MP E Uparjan 2024

योजना का नामMP E Uparjan Panjikaran 2024
शुरू की गयीमध्य प्रदेश सरकार के द्वारा
उद्देश्यसमर्थन मूल्य पर फसल विक्रय के लिए पंजीकरण करना
लाभार्थीमध्य प्रदेश राज्य के किसान
वर्ष2024
आधिकारिक वेबसाइटmpeuparjan.nic.in

मध्यप्रदेश छात्रवृत्ति योजना लिस्ट 2024

ई उपार्जन पोर्टल किसान ऑनलाइन पंजीयन

MP E Uparjan Panjikaran पोर्टल के माध्यम से किसान अब अपना पंजीकरण ऑनलाइन माध्यम से कर सकता है। पहले की अपेक्षा पोर्टल में कई बदलाव किये गए है। किसानो को पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कृषि मंडी उपज के अंतर्गत करना होता था । जिसके कारण उन्हें पंजीकरण करने के लिए बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में यह बदलाव इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए किया गया है। अब किसानो को किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना होगा। वह घर बैठे ही अपने मोबाइल लैपटॉप की सहायता से एमपी ई उपार्जन पोर्टल में अपना पंजीकरण कर सकता है।

MP E Uparjan 2024 का उद्देश्य

एमपी ई उपार्जन पोर्टल जारी करने का मुख्य उद्देश्य है की प्रदेश के किसी भी किसान को आर्थिक रूप से किसी भी प्रकार का कोई नुकसान ना हो। सभी किसानो को अपनी फसल विक्रय करने का पूर्ण रूप से समर्थन मूल्य प्राप्त हो। MP E Uparjan Panjikaran के माध्यम से किसानो के लिए ऑनलाइन प्रकिया शुरू की गयी है,पिछले वर्ष के अनुसार किसानो को कृषि उपज मंडी के माध्यम ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ा था,बहुत से किसानो के द्वारा पंजीकरण भी नहीं किया गया था,जिसके कारण उन्हें बहुत सी परेशानियों का सामना किया गया था। इस वर्ष राज्य के किसानो के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए अच्छी सुविधा उपलब्ध की गयी है किसान सार्वजनिक डोमेन में ई प्रोक्योरमेंट पोर्टल पर पंजीकरण केंद्रों में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

MP E Uparjan Panjikaran के लाभ तथा विशेषताएं

  • योजना का लाभ राज्य के सभी किसानो को दिया जायेगा।
  • मध्य प्रदेश ई उपार्जन पोर्टल के माध्यम से किसानो को घर बैठे रजिस्ट्रेशन करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
  • राज्य के इच्छुक किसान अपने मोबाइल की सहायता से घर से ही पंजीकरण कर सकते है।
  • पोर्टल के माध्यम से सभी किसानो को लाभ होगा उन्हें अब रजिस्ट्रेशन करने के लिए कही जाने की जरूरत नहीं है। पोर्टल के अंतर्गत सभी किसानो की पैसे और समय दोनों की बचत होगी।
  • योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए राज्य के किसान मोबाइल एप्प डाउनलोड कर सकते है।
  • समर्थन मूल्य में खरीफ की फसल का विक्रय करने के लिए किसान को 3 निर्धारित तारीख भी बतानी होगी जब वह अनाज लेकर खरीद केंद्र में गेहूं बेचने आएगा।

एमपी ई उपार्जन 2024 पंजीकरण के दस्तावेज़ (पात्रता)

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • आवेदक की  समग्र आईडी
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक विवरण
  • ऋणपुस्तिका
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

यह भी देखें :- मध्य प्रदेश वृद्धा पेंशन योजना लिस्ट

मध्य प्रदेश ई-उपार्जन पोर्टल 2024 पंजीकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश

राज्य के जो भी किसान इस ई-उपार्जन पोर्टल के अंतर्गत आवेदन करना चाहते है उनके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश है इनको ध्यान से पढ़े।

  • राज्य के सभी इच्छुक किसान इस वर्ष पंजीकरण करने के लिए अपने आधार कार्ड और समग्र आईडी के माध्यम से पंजीकरण कर सकते है।
  • यदि आवेदक के पास समग्र आईडी नहीं है तो वह MP E Uparjan Portal पर पंजीकरण करने का लाभ प्राप्त नहीं होगा।
  • ई-उपार्जन पोर्टल में आवेदन करने के लिए आवेदक को पहले समग्र आईडी के लिए आवेदन करना होगा।
  • पंजीकरण करने के लिए किसान के पास आधार से लिंक मोबाइल नंबर होना अति आवश्यक है। बिना आधार से लिंक मोबाइल नंबर पंजीकरण करने के लिए मान्य नहीं होगा।
  • आवेदन करते समय किसान को अपने बैंक खाते नंबर की अवश्य जांच करनी होगी।
  • पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण हो जाने के बाद आपको पंजीकरण की रसीद प्राप्त होगी। आपको इसको संभाल के रखना होगा।
  • फसल का समर्थन मूल्य प्राप्त करने के लिए आपको रसीद को खरीदी केंद्र ले जाना अनिवार्य होगा।

MP E Uparjan 2024 पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ऐसे करे

मध्य प्रदेश ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • पंजीकरण करने के लिए सबसे पहले आपको एमपी ई-उपार्जन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रवेश करना होगा।
  • वेबसाइट में प्रवेश करने के बाद आपकी स्क्रीन में होम पेज ओपन हो जायेगा।
  • होम पेज पर आपको खरीफ उपार्जन 2024 किसान पंजीयन आवेदन का लिंक दिखाई देगा आपको इस लिंक में क्लिक करना है।
    ई-उपार्जन-पोर्टल-किसान-ऑनलाइन-पंजीयन
  • लिंक में क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन में नया पेज ओपन हो जायेगा।
  • नए पेज में आपको रजिस्टर न्यू के ऑप्शन में क्लिक करना है। मध्य-प्रदेश-ई-उपार्जन-पोर्टल
  • इस ऑप्शन में क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन में फॉर्म ओपन हो जायेगा।
  • अब आपको फॉर्म में पूछी गयी सभी प्रकार की जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • सभी प्रकार की जानकारी को दर्ज करने के बाद आपको फॉर्म के साथ मांगे गए सभी प्रकार के दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अपलोड करने होंगे।
  • अब आपको सबमिट के ऑप्शन में क्लिक करना है।
  • इस तरह से आपकी पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

एमपी ई उपार्जन आवेदन स्थिति ऐसे चेक करें

आवेदन की स्थिति चेक करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें।

  • आवेदन की स्थिति चेक करने के लिए सबसे पहले आपको एमपी ई-उपार्जन पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट में विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट में विजिट करने के बाद आपकी स्क्रीन में होम पेज ओपन हो जायेगा।
  • होम पेज में आपको खरीफ 2024 के ऑप्शन में क्लिक करना है।
  • इस ऑप्शन में क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन में नया पेज ओपन हो जायेगा। नए पेज में आपको  फार्मर रजिस्ट्रेशन/एप्लीकेशन सर्च के विकल्प में क्लिक करना होगा। एमपी-ई-उपार्जन-आवेदन-स्थिति
  • इस विकल्प का चयन करते ही आपके स्क्रीन में नया पेज ओपन हो जायेगा नए पेज में आपको अपना पंजीकरण नंबर दर्ज करना होगा।
  • नंबर दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन में क्लिक करना होगा
  • अब आपके स्क्रीन में एमपी ई उपार्जन आवेदन स्थिति प्राप्त हो जाएगी।

किसान रबी 2024 की जानकारी ऑनलाइन कैसे देखें

रबी 2024 की जानकारी को ऑनलाइन देखने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करें –

  • सबसे पहले आप मध्य प्रदेश की ई – उपार्जन की आधिकारिक वेबसाइट mpeuparjan.nic.in पर जाएँ।
  • वेबसाइट पर आने के बाद रबी सेक्शन के तहत दिए गए लिंक “रबी 2024” पर क्लिक करें। MP e-paarjan rabi fasal detail
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
  • अब ओपन हुए पेज पर आप “किसान पंजीयन/आवेदन सर्च” , “सहायता” तथा “किसान लोगिन-स्लोट बुकिंग” में दिए गए विकल्पों में से किसी एक पर क्लिक करें।
  • विकल्प के लिंक क्लिक पर करने के बाद आपके सामने संबंधित विकल्प का लॉगिन पेज ओपन हो जायेगा।
  • अब आप अपने पासवर्ड की सहायता से लॉगिन कर रबी 2024 से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

किसान पंजीयन आवेदन में अन्य खसरा ऐसे जोड़े ?

  • सर्वप्रथम आपको ऑफिसयल वेबसाइट में प्रवेश करना होगा। वेबसाइट में प्रवेश करने के बाद आपकी स्क्रीन में होम पेज जायेगा।
  • होम पेज में आपको खरीफ 2024 के ऑप्शन का चयन करना है।
  • इस ऑप्शन का चयन करने के बाद आपकी स्क्रीन में नया पेज ओपन हो जायेगा।
  • नया पेज ओपन हो जाने के बाद आपको खरीफ़ उपार्जन वर्ष 2024 हेतु किसान पंजीयन आवेदन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस ऑप्शन में क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन में नया पेज ओपन हो जायेगा।
  • नए पेज में आपको  किसान पंजीयन आवेदन में अन्य खसरा जोड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे के ऑप्शन का चयन करना है। किसान-पंजीयन-आवेदन-अन्य-खसरा
  • इस लिंक का चयन करने के बाद आपकी स्क्रीन में फॉर्म ओपन हो जायेगा। फॉर्म में आपको सभी प्रकार की जानकारी दर्ज करनी होगी। जैसे – आवेदक का नाम,मोबाइल नंबर, समग्र आईडी,बैंक खाता विवरण,आदि सभी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सर्च के ऑप्शन में क्लिक करना है।
  • किसान पंजीयन आवेदन में अन्य खसरा जोड़ने की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

MP E Uparjan Panjikaran पावती पर्ची प्राप्त ऐसे करे ?

  • पावती पर्ची प्राप्त करने के लिए आपको वेबसाइट में जाना होगा। वेबसाइट में जाने के बाद आपकी स्क्रीन में होम पेज ओपन हो जायेगा। होम पेज ओपन हो जाने के बाद खरीफ 2024 के ऑप्शन का चयन करना होगा।
  • इस ऑप्शन का चयन करने के बाद आपकी स्क्रीन में नया पेज ओपन हो जायेगा।
  • नए पेज में आपको खरीफ़ उपार्जन वर्ष 2024 हेतु किसान पंजीयन आवेदन के लिंक में क्लिक करना है। इसके पश्चात आपकी स्क्रीन में नया पेज ओपन हो जायेगा।
  • नए पेज में आपको पावती पर्ची प्राप्त करे के ऑप्शन का चयन करना है।
  • इस ऑप्शन का चयन करने के बाद आपको नए पेज में फॉर्म दिखाई देगा।
  • फॉर्म में आपको सभी जानकारी भरनी होगी। सभी जानकारी दर्ज करने के बाद सर्च के ऑप्शन में क्लिक करना है।
  • सबमिट करने के बाद आपको पावती पर्ची से संबंधित सभी जानकारी आपके स्क्रीन में प्राप्त होगी।
  • अब आप पावती पर्ची को अपने मोबाइल में डाउनलोड या सेव भी कर सकते है।

किसान ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग कैसे करें ?

  • सबसे पहले आप MP ई-उपार्जन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • वेबसाइट पर आने के बाद वेबसाइट के होम पेज पर “किसान स्लॉट बुकिंग” का लिंक दिखेगा। लिंक पर क्लिक करें। MP epaarjan kisaan slot booking
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जायेगा।
  • अब ओपन हुए नए पेज पर अपने जिले, किसान कोड और कैप्चा कोड डालकर “Send OTP” के बटन पर क्लिक करें। kisaan new slot booking online process
  • बटन पर क्लिक करने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर छः अंकों का OTP आएगा। OTP को डालकर वेरीफाई करें।
  • OTP वेरीफाई होने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म को भरकर स्लॉट बुकिंग की ऑनलाइन प्रक्रिया को पूरा करें।
MP E Uparjan Panjikaran 2024 मोबाइल ऍप डाउनलोड ऐसे करे ?
  • एमपी ई उपार्जन मोबाइल एप्प डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में प्ले स्टोर में जाना होगा।
  • प्ले स्टोर में आपको सर्च के ऑप्शन में MP E Uparjan लिखकर सर्च करना होगा।
  • सर्च करने के बाद आपको एमपी ई-उपार्जन की लिस्ट दिखाई देगी आपको सबसे पहले वाले एप्प को सेलेक्ट करके इंस्टाल के ऑप्शन में क्लिक करना है।
  • अब आपके मोबाइल में यह एप्प डाउनलोड हो जायेगा।
  • मोबाइल एप्प के माध्यम से आप अपने आधार कार्ड और समग्र आईडी से अपना पंजीकरण कर सकते है।
  • किसानों की सुविधाओं के लिए एमपी सरकार के द्वारा यह एप्लीकेशन लॉन्च की गयी है।

संपर्क नंबर

हमारे इस लेख में एमपी ई उपार्जन पोर्टल पंजीकरण से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी को साझा किया गया है अगर लाभार्थी किसान को एमपी ई उपार्जन पोर्टल में पंजीकरण से संबंधित किसी प्रकार की कोई समस्या हो रही है तो वह नीचे दिए गए ईमेल आईडी पर संपर्क कर अपनी समस्या के समाधान को प्राप्त कर सकते है।
ईमेल आईडी – euparjanmp@gmail.com

एमपी ई-उपार्जन पोर्टल से जुड़े कुछ प्रश्न उत्तर

एमपी ई-उपार्जन पोर्टल को किसके द्वारा लॉन्च किया गया है ?

मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा एमपी ई-उपार्जन पोर्टल को लॉन्च किया गया है।

यह पोर्टल क्यों जारी किया गया है ?

राज्य के किसानो के लिए यह पोर्टल जारी किया गया है। अब किसान भाई पोर्टल से सभी विक्रय किये गए फसल का विवरण को वर्ष के अनुसार प्राप्त कर सकते है।

पोर्टल के अंतर्गत किसानो को क्या लाभ प्राप्त होंगे ?
व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

पोर्टल के अंतर्गत किसानो को पंजीकरण की सुविधा घर बैठे उपलब्ध कराई गयी है। पंजीकरण करने के लिए उन्हें कही जाने की जरूरत नहीं है।

ई उपार्जन पोर्टल क्या है ?

ई उपार्जन पोर्टल मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा किसानों के कृषि उत्पादन से संबंधित डेटा को एकत्रित करने के लिए वह एप्लीकेशन है जिसमें राज्य में मौजूद सभी राज्यों के अनाज गेहूं और धान की मॉनेटरिंग की जाती है।

पंजीकरण करने के लिए किसान के पास कौन से दस्तावेज होने चाहिए ?

पंजीकरण करने के लिए किसान के पास समग्र आईडी और आधार कार्ड होना आवश्यक है।

एमपी ई उपार्जन पोर्टल लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य क्या है ?

राज्य के किसान एमपी ई उपार्जन पोर्टल के अंतर्गत अब सभी फसलों की बिक्री कर सकते है जिसके लिए उन्हें कही जाने की आवश्यकता नहीं होगी वह घर बैठे पोर्टल के अंतर्गत इस सुविधा को प्राप्त कर सकते है। यह पोर्टल लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य यही है की किसानों तक सभी सुविधाओं को उपलब्ध करवाना।

MP E Uparjan हेल्पलाइन नंबर क्या है ?

MP E Uparjan हेल्पलाइन नंबर है 181 किसान भाई किसी भी प्रकार की जानकारी या फसल से जुड़ी अन्य प्रकार की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते है।

क्या राज्य के किसान इस पोर्टल के अंतर्गत अपने समर्थन मूल्य के अनुसार फसल का क्रय कर सकते है ?

हाँ अपने समर्थन मूल्य के माध्यम से राज्य के किसान पोर्टल के अंतर्गत फसल का क्रय कर सकते है।

Photo of author

Leave a Comment