स्त्री स्वाभिमान योजना 2023 | Online Registration Stree Swabhiman Yojana

स्त्री स्वाभिमान योजना की शुरुआत 27 जनवरी 2018 को केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद जी के द्वारा CSC महिला VLE कार्यक्रम के दौरान की गयी। इस योजना के माध्यम से गरीब व ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को सेनेटरी नेपकिन दिए जाएंगे। Stree Swabhiman Yojana की शुरुआत ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और एक स्वस्थ ... Read more

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

स्त्री स्वाभिमान योजना की शुरुआत 27 जनवरी 2018 को केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद जी के द्वारा CSC महिला VLE कार्यक्रम के दौरान की गयी। इस योजना के माध्यम से गरीब व ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को सेनेटरी नेपकिन दिए जाएंगे।

Stree Swabhiman Yojana की शुरुआत ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और एक स्वस्थ जीवन शैली की दिशा में प्रगति करने के लिए रास्ता तैयार करने के लिए की गई है। स्त्री स्वाभिमान योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से कर सकते हैं।

उम्मीदवार दिए गए आर्टिकल के माध्यम से Stree Swabhiman Yojana Online Registration कर सकते हैं। स्त्री स्वाभिमान योजना 2023 से सम्बंधित अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख में दी गयी समस्त सूचना ध्यानपूर्वक और पूरा अंत तक पढ़िए।

स्त्री स्वाभिमान योजना 2023 | Online Registration Stree Swabhiman Yojana
स्त्री स्वाभिमान योजना 2023 | Online Registration Stree Swabhiman Yojana

यदि आप भी Stree Swabhiman Yojana का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको इस योजना का लाभ उठाने के लिए Online Registration कराना होगा।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

इस लेख में हम आपको Stree Swabhiman Yojana से जुडी समस्त सूचनाओं के विषय संबंधित सम्पूर्ण जानकारी देने जा रहें हैं। Stree Swabhiman Yojana से जुडी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे इस लेख से अंत तक जुड़े रहिये।

स्त्री स्वाभिमान योजना 2023 क्या है ?

सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए बहुत सी योजनाओं की शुरुआत की जाती है। ऐसे ही एक और योजना को शुरू किया गया है जिसका नाम Stree Swabhiman Yojana है। इस योजना के माध्यम से ग्राम स्तर के उद्यमियों और एसएचजी समूहों को प्रशिक्षण देकर सैनिटरी नैपकिन इकाई स्थापित की जाएगी।

स्त्री स्वाभिमान योजना सम्बन्धित अधिक जानकारी जैसे- स्त्री स्वाभिमान योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें ? योजना क्या-क्या लाभ प्राप्त होंगे व लाभ लेने के लिए कौन-कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी आदि और योजना के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया आगे दी गई जानकारी के माध्यम से पूर्ण विस्तार से बतायी जाएगी।

Online Registration Stree Swabhiman Yojana 2023 Highlights

स्त्री स्वाभिमान योजना से संबंधित हम आपको कुछ महत्वपूर्ण सूचनाओं से अवगत कराने जा रहें हैं। इन सूचनाओं के बारे में आप नीचे दी गयी सारणी के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ये जानकारी निम्न प्रकार हैं-

आर्टिकल Online Registration Stree Swabhiman Yojana
योजना का नाम स्त्री स्वाभिमान योजना
लाभार्थी देश की महिलाएं
उद्देश्य कम दामों में सेनेटरी नेपकिन उपलब्ध करवाना
आवेदन ऑनलाइन
साल 2023
ऑफिसियल वेबसाइट csc.gov.in

Stree Swabhiman Yojana Online Registration Kaise Karen

  • स्त्री स्वाभिमान योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले Common Service Centres की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर CSC रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब खुले हुए नए पेज में अप्लाई के विकल्प पर जाए फिर न्यू रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करें। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है।
    स्त्री स्वाभिमान योजना
  • फिर आपके सामने नया रजिस्ट्रेशन पेज खुल जाता हैं वहां आपको एप्लीकेशन टाइप में SHG चुनना है, इसके बाद संस्था का मोबाइल नंबर कैप्चा कोड दर्ज कर के सबमिट पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आप खुले हुए पेज में पूछी गयी जानकारियों को भर कर सम्बन्धित दस्तावेजों को फॉर्म में अटैच कर के जमा कर दें।
    Stree-Swabhiman-Yojana

स्त्री स्वाभिमान योजना के लिए लॉगिन कैसे करें ?

  • स्त्री स्वाभिमान योजना लॉगिन आईडी बनाने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • होम पेज पर लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करें।
  • जिसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाता है।
  • वहां आपको पूछी गयी जानकारी  CSE/VLE यूजर आईडी, पासवर्ड दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपकी लॉगिन प्रकिया पूरी हो जाती है।
    Stree Swabhiman Yojana
Stree Swabhiman Yojana Application Status Check Kaise karen
  • स्त्री स्वाभिमान योजना एप्लीकेशन स्थिति चेक करने के लिए सबसे पहले csc.gov.in की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ।
  • खुले हुए होम पेज पर CSC रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर जाएँ।
  • अब आपके सामने खुले हुए नए पेज में आपको अप्लाई के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • फिर आपको Check Application Status के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपको पेज में पूछी गयी जानकारी एप्लीकेशन रेफरेन्स नंबर, कैप्चा कोड डाल कर सबमिट पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने स्त्री स्वाभिमान योजना एप्लीकेशन स्टेटस खुल जाता है। Stree Swabhiman Yojana Application Status Check

Stree Swabhiman Yojana का उद्देश्य क्या है ?

स्त्री स्वाभिमान योजना का उद्देश्य ग्राम स्तर के उद्यमियों (वीएलई) महिलाओं माध्यम से मिनी विनिर्माण इकाइयां स्थापित कर सस्ते तथा अच्छी गुणवत्ता के सेनेटरी नेपकिन उपलब्ध करवाना है।

इस योजना के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ सुरक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके साथ मासिक धर्म के समय होने वाली बीमारियों के बारे में महिलाओं को कैंप में बताया जाएगा। Stree Swabhiman Yojana के माध्यम से लड़कियों में आत्मसुरक्षा की भावना को जाग्रित किया जा सकता है। स्त्री स्वाभिमान योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों को आवेदन प्रकिया को पूरा करना होगा।

स्त्री स्वाभिमान योजना से मिलने वाले लाभ

Stree Swabhiman Yojana के तहत उम्मीदवारों को जो लाभ प्राप्त होते हैं उनकी जानकारी नीचे लेख में दी गयी है। पूरी जानकारी के लिए नीचे दी गयी सूची को पढ़ें।

  • इस योजना के माध्यम से महिलाओं को रोजगार मिलेगा।
  • स्त्री स्वाभिमान योजना के माध्यम से लाभार्थियों को कम दरों में सेनेटरी नेपकिन प्रदान किये जाएंगे।
  • इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं/बालिकाओं को मुफ्त में सेनेटरी पैड उपलब्ध करवाए जाएंगे।
  • स्त्री स्वाभिमान योजना के माध्यम से महिलाओं को रोग मुक्त किया जा सकता है।
  • Stree Swabhiman Yojana से महिलाओं को जागरूक किया जा सकता है। जिससे वे स्वस्थ रहें और अपनी बालिकाओं को भी स्वस्थ रखें।
  • सभी क्षेत्रों में सैनेट्री पैड वितरण के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में कैम्प लगाए जाएंगे।
  • इस योजना का लाभ ग्रामीण एवं शहरी दोनों महिलायें ले सकती हैं।
स्त्री स्वाभिमान योजना आवेदन के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज/पात्रता
व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

उम्मीदवार महिलाओं को स्त्री स्वाभिमान योजना का लाभ लेने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। इन सभी दस्तावेजों की सूची नीचे दी गयी है। स्त्री स्वाभिमान योजना आवेदन के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज निम्न प्रकार है –

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • स्वयं सहायता समूह का पंजीकरण प्रमाण पत्र

स्त्री स्वाभिमान योजना राज्यवार सैनिटरी नैपकिन वितरण लिस्ट

राज्यों के नामसैनिटरी नैपकिन वितरण
असम553
मिजोरम17
आंध्र प्रदेश803
अरुणाचल प्रदेश7
उत्तराखंड289
बिहार2601
तेलंगाना350
छत्तीसगढ़315
दिल्ली340
उत्तर प्रदेश4102
जम्मू & कश्मीर148
गोवा5
गुजरात605
हरियाणा611
हिमाचल प्रदेश132
अंडमान निकोबार 3
झारखंड676
कर्नाटका745
केरला247
मध्य प्रदेश1440
महाराष्ट्र1970
मणिपुर67
मेघालय37
चंडीगढ़5
नागालैंड30
ओदिशा801
पुडुचेरी10
पंजाब524
राजस्थान997
सिक्किम5
तमिलनाडु660
दादरा एंड नगर हवेली2
त्रिपुरा86
दमन एंड दिउ2
वेस्ट बंगाल1622

स्त्री स्वाभिमान मोबाइल एप्प डाउनलोड कैसे करें ?

  • Stree Swabhiman Mobile App Download करने के लिए लाभार्थी के पास स्मार्ट फोन होना चाहिए।
  • सबसे पहले आप अपने फ़ोन के प्ले स्टोर एप्प में जाएँ।
  • प्ले स्टोर पर सर्च के विकल्प में स्त्री स्वाभिमान एप्प लिखें।
  • जिसके बाद आपके सामने एप्प आ जायेगी पेज में इंस्टॉल के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • फिर आपकी एप्प डाउनलोड हो जाती है एप्प पर रजिस्ट्रेशन आईडी बना कर आप Stree Swabhiman Mobile App का इस्तेमाल कर सकते हैं। Stree-Swabhiman-Mobile-App-Download

Stree Swabhiman Yojana 2023 से सम्बन्धित कुछ प्रश्न और उनके उत्तर

Stree Swabhiman yojana की शुरुआत किसने की ?

इस योजना की शुरुआत केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद जी के द्वारा की गयी है।

Stree Swabhiman Yojana का उद्देश्य क्या है ?

योजना का उद्देश्य ग्रामीण व शहरी गरीब महिलाओं को काम दरों में सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध करवाना है।

योजना का लाभ लेने के लिए कौन-कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता होती है ?

Stree Swabhiman yojana का लाभ लेने के लिए निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र, पैन कार्ड आदि दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।

Stree Swabhiman Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते हैं ?

स्त्री स्वाभिमान योजना ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले CSC स्त्री स्वाभिमान की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ। वहां से आप आसानी से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। Stree Swabhiman Yojana Online Registration की पूरी प्रकिया आर्टिकल में दी गयी है।

क्या हम स्त्री स्वाभिमान मोबाइल एप्प डाउनलोड कर सकते हैं ?

हाँ, गूगल प्ले स्टोर पर जा कर स्त्री स्वाभिमान मोबाइल एप्प डाउनलोड कर सकते हैं। एप्प डाउनलोड करने की पूरी प्रकिया आर्टिकल में नीचे दी गयी है।

स्त्री स्वाभिमान योजना का आवेदन किस आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ ?

Stree Swabhiman Yojana Online Registration करने के लिए आपको csc.gov.in इस आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

हेल्पलाइन नंबर

स्त्री स्वाभिमान योजना सम्बन्धित सभी प्रकार की जानकारी आर्टिकल में दे दी गयी है यदि उम्मीदवारों को अन्य किसी प्रकार की शिकायत या जानकारी प्राप्त करनी है तो आप नीचे सूची में दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

S. No.NameContact No.Email ID
1 Gaurav Choudhary9654208221gaurav.chaudhary@csc.gov.in
2 Megha Shirwan (Support)8130430610megha.shirwan@csc.gov.in
3 Prashant Rathour9910041418prashant.rathour@csc.gov.in
4 Ritu Godra (Support)9582063509 ritu.godra@csc.gov.in
5 Avnish Tyagi9910066106avnish.tyagi@csc.gov.in
6 Rashmi Jeta9589896941rashmi.jeta@csc.gov.in
Photo of author

Leave a Comment