यूपी आंगनवाड़ी भर्ती रिजल्ट, मेरिट लिस्ट | UP Bal Vikas Anganwadi Bharti Result, UP Anganwadi Merit list kab Aayegi

Photo of author

Reported by Pankaj Bhatt

Published on

उत्तर प्रदेश बाल विकास आंगनवाड़ी भर्ती रिजल्ट (UP Anganwadi Result Merit List)महिला एवं बाल विकास संगठन द्वारा 53000 पदों पर सुपरवाइजर और सहायक के पद के लिए आंगनवाड़ी सीधी भर्ती निकाल गयी थी। जिन उम्मीदवारों ने यूपी आंगनवाड़ी भर्ती के आवेदन पत्र भरें थे उनका रिजल्ट जल्द ही जारी किया जायेगा। Uttar Pradesh Anganwadi Vacancy की मेरिट लिस्ट जल्द ही जारी की जाएगी। मेरिट लिस्ट जारी होते ही इसकी सूचना हमारे लेख के माध्यम से आपको दे दी जाएगी। आपको बता दें कि UP Bal Vikas Anganwadi Bharti Result इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर ही जारी किया जायेगा। रिजल्ट जारी होने पर सभी उम्मीदवार (Official Website) balvikasup.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

यूपी आंगनवाड़ी भर्ती रिजल्ट, मेरिट लिस्ट | UP Bal Vikas Anganwadi Bharti Result, UP Anganwadi Merit list kab Aayegi
यूपी आंगनवाड़ी भर्ती रिजल्ट, मेरिट लिस्ट | UP Bal Vikas Anganwadi Bharti Result, UP Anganwadi Merit list kab Aayegi

यदि आप उत्तर प्रदेश राज्य के नागरिक हैं और आपने UP Bal Vikas Anganwadi Bharti का आवेदन किया था तो इस आर्टिकल के माध्यम से आपको सहायता मिल सकती हैं। यहाँ हम आपको UP Anganwadi Result, यूपी आंगनवाड़ी भर्ती रिजल्ट, मेरिट लिस्ट चेक करने की ऑनलाइन प्रक्रिया बताएंगे। Anganwadi Bharti Result से जुडी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे लेख से अंत तक जुड़े रहिये।

यूपी आंगनवाड़ी भर्ती रिजल्ट

भारत सरकार द्वारा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के तहत आंगनवाड़ी भर्ती का रिजल्ट /मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर एकीकृत रूप में जारी की जाएगी। जहाँ उम्मीदवार अपने अपने राज्य का चयन करके अपना यूपी आंगनवाड़ी भर्ती रिजल्ट देख सकते हैं। जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में नाम आएगा केवल उनको ही आगे की प्रक्रिया में भागीदारी दी जाएगी। Uttar Pradesh Anganwadi Bharti Merit List जारी होते ही इसका लिंक हमारे द्वारा इस आर्टिकल के माध्यम से उपलब्ध करा दिया जायेगा।

Uttar Pradesh Anganwadi Bharti Overview

नीचे दी गयी सारणी से माध्यम से हम आपको Uttar Pradesh Anganwadi Bharti के बारे में महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में बताने जा रहें हैं। आइये देखते हैं नीचे दी गयी जानकारी के माध्यम से –

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
आर्टिकल का नाम यूपी आंगनवाड़ी भर्ती रिजल्ट
राज्य का नामउत्तर प्रदेश
रिक्तियां53 हजार पदों पर
मेरिट लिस्ट जारी करने की तिथि जारी की जाएगी
किस मोड में उपलब्ध होगीऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटbalvikasup.gov.in

उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती रिजल्ट आने में देरी का कारण

जिन उम्मीदवारों ने यूपी आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन किया है, आपको बता दें कि यूपी आंगनवाड़ी भर्ती रिजल्ट, मेरिट लिस्ट आने में देरी क्यों की जा रही है, दरअसल उत्तर प्रदेश बाल विकास और पुष्टाहार विभाग ने आंगनवाड़ी भर्ती के लिए जो नोटिफिकेशन जारी किया था उसमें EWS कैटेगरी के लिए शीटें रिजर्व नहीं की गयी थी इस कारण कुछ उम्मीदवार कोर्ट की शरण में चले गए। हाई कोर्ट द्वारा EWS कैटेगरी के लिए 10 प्रतिशत पद आरक्षित न किये जाने के कारण उत्तर प्रदेश बाल विकास विभाग और पुष्टाहार को आदेश जारी करते हुए 15 दिवस के भीतर जवाबी हलफनामा माँगा है। इसी कारण UP Bal Vikas Anganwadi Bharti Result जारी करने में देरी की जा रही है।

ICDS UP Anganwadi Bharti Merit List

UP Bal Vikas Anganwadi Bharti Result 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन में प्राप्त किये गए अंको के आधार पर ही उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। पहले उम्मीदवार के कक्षा 10वीं,12वीं और स्नातक के अंको को जोड़ा जायेगा। उसके बाद तीनो के प्राप्तांको के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। यूपी आंगनवाड़ी भर्ती के लिए कोई परीक्षा आयोजित नहीं की गयी थी केवल मेरिट लिस्ट के आधार पर ही उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा। मेरिट लिस्ट कैंडिडेट के सभी शिक्षा संबंधी दस्तावेजों और एप्लीकेशन फॉर्म के मूल्यांकन के अनुसार ही ICDS (INTEGRATED CHILD DEVELOPMENT SERVICES) द्वारा मेरिट लिस्ट जारी कराई जाएगी।

यह भी देखें: यूपी ग्रामीण डाक सेवक भर्ती

उत्तर प्रदेश बाल विकास आंगनवाड़ी भर्ती रिजल्ट में दर्ज जानकारी

यहाँ हम आपको उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती रिजल्ट में लिखी जानकारी के बारे में बताने जा रहें हैं। यदि आप भी इस रिजल्ट में दर्ज जानकारी के बारे में जानने के इच्छुक हैं तो आप नीचे दी गयी सूचना पढ़ सकते हैं –

  • आवेदक का नाम
  • माता का नाम
  • पिता का नाम
  • कुल अंक
  • जन्म तिथि
  • आवेदन संख्या
  • प्रतिशत
  • जिले का नाम

उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी के अंतर्गत दिया जाने वाला वेतन

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको यूपी आंगनवाड़ी के अंतर्गत दिए जाने वाले अनुमानित वेतन के विषय में बताने जा रहें है। आप निचे दिए गए पॉइंट्स के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते है –

  • आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को 6500 से 8500 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
  • आंगनवाड़ी सहायिका को प्रतिमाह 2250 रूपये वेतन दिया जायेगा।
  • मिनी आंगनवाड़ी को 5000 रूपये से 7000 रूपये मासिक वेतन दिया जाएगा।

UP Anganwadi Result Merit List कैसे बनेगी ?

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती की मेरिट लिस्ट से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहें है। आप नीचे दी गयी जानकारी को पढ़कर UP Anganwadi Result Merit List कैसे बनेगी? इसके विषय में जानकारी प्राप्त कर सकते है।

  • उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती में चयन के लिए जो मेरिट लिस्ट बनेगी उसमें पहली वरीयता गरीबी रेखा से नीचे वाली महिला को वरीयता दी जाएगी।
  • मेरिट बनाते समय अगर किन्हीं दो उम्मीदवारों के अंक बराबर हों तो ऐसे में अधिक आयु वाले उम्मीदवार को वरीयता दी जाएगी। 
  • अगर किन्ही दो उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता और निवास भी समान हों तब ऐसे अभ्यर्थीयों में से अधिक आयु वाले को वरीयता दी जाएगी। 
  • ऐसे अभ्यर्थी जो आगनवाडी केंद्र की पंचायत से हैं उन्हें पहली वरीयता दी जाएगी।

उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती रिजल्ट, मेरिट लिस्ट ऑनलाइन कैसे देखें ?

वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती का आवेदन किया था वह रिजल्ट जारी होने के बाद निम्न प्रकार से अपना रसूललत चेक कर सकते हैं। UP Bal Vikas Anganwadi Bharti Result देखने की प्रोसेस हम आपको कुछ आसान से स्टेप्स के द्वारा बता रहें हैं। आप इन स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना Anganwadi Bharti Result देख सकते हैं। आइये देखते हैं-

  • उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट को सबसे पहले icds की ऑफिसियल वेबसाइट balvikasup.gov.in पर जाना होगा। वेबसाइट का यूआरएल आप नीचे दी गयी इमेज के माध्यम से आसानी से देख सकते हैं –
    यूपी आंगनवाड़ी भर्ती रिजल्ट 2021
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज ओपन होगा।
  • होम पेज पर आपको यूपी आंगनवाड़ी भर्ती रिजल्ट का लिंक दिखाई देगा।
  • आपको रिजल्ट देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करते ही अगले पेज में आपके सामने यूपी आंगनवाड़ी भर्ती मेरिट लिस्ट खुल जाएगी।
  • मेरिट लिस्ट खुलने के बाद कैंडिडेट अपने रोल नंबर और नाम के माध्यम से आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
  • इसके बाद आपके सामने आपके रिजल्ट संबंधी सारी डिटेल्स आ जाएगी।
  • इस प्रकार आपकी यूपी आंगनवाड़ी भर्ती रिजल्ट देखने की प्रोसेस पूरी हो जाएगी।

UP Anganwadi Result Merit List संबंधित कुछ प्रश्न उत्तर

यूपी आंगनवाड़ी भर्ती का रिजल्ट किस वेबसाइट पर जारी किया जायेगा ?

यह भी देखें(cane up) UP Ganna Parchi Online Calendar

(caneup.in) यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर कैसे देखें - Ganna Parchi Online Calendar 2023

आंगनवाड़ी भर्ती यूपी का रिजल्ट इसकी आधिकारिक वेबसाइट balvikasup.gov.in पर जारी किया जायेगा। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।

उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती मेरिट लिस्ट किसके आधार पर घोषित की जाएगी ?

आंगनवाड़ी भर्ती मेरिट लिस्ट कैंडिडेट्स के शैक्षिक प्रमाण पत्रों (मार्कशीट) के आधार पर घोषित की जाएगी।

Anganwadi Bharti Result कैसे चेक कर सकते हैं ?

Anganwadi Bharti Result चेक करने के लिए आपको ICDS की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। होम पेज पर आपको आंगनवाड़ी भर्ती मेरिट लिस्ट का लिंक दिखेगा आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा और अपने नाम और रोल नम्बर के माध्यम से आप list में अपना नाम देख सकेंगे। इस प्रकार आपके सामने पूरी डिटेल्स आ जाएगी।

यूपी आंगनवाड़ी भर्ती रिजल्ट में कौन कौन सी जानकारी दर्ज रहती हैं ?

उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती रिजल्ट में बहुत सी जरूरी जानकारी लिखी होती हैं जैसे- आवेदक का नाम, माता का नाम, पिता का नाम, कुल अंक, जन्म तिथि, आवेदन संख्या, अंक प्रतिशत में, जिला, आदि।

ICDS का पूर्ण रूप क्या हैं ?

ICDS का पूर्ण रूप INTEGRATED CHILD DEVELOPMENT SERVICES हैं। इसका मतलब हैं एकीकृत बाल विकास सेवा।

हेल्पलाइन नंबर

इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको बाल विकास उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती के रिजल्ट से संबंधित समस्त जरूरी जानकारियों से अवगत कराने का प्रयास किया हैं। यदि आपको अन्य किसी जानकारी के बारे में जानना हैं तो आप हमे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में मैसेज करके पूछ सकते हैं। हमारे द्वारा आपके प्रश्न का उत्तर अवश्य किया जायेगा। आशा करते हैं आपको हमारे द्वारा दी गयी सूचनाओं के माध्यम से सहायता मिलेगी और आप आसानी से अपना नाम मेरिट में देख पाएंगे। यदि उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती मेरिट लिस्ट से जुड़ी आपको किसी प्रकार की शिकायत या समस्या हैं तो आप इस 011- 23073832 हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

यह भी देखेंयूपी निवेश मित्र क्या है: ऑनलाइन पंजीकरण, niveshmitra.up.nic.in रजिस्ट्रेशन (UP Nivesh Mitra)

यूपी निवेश मित्र क्या है: ऑनलाइन पंजीकरण, niveshmitra.up.nic.in रजिस्ट्रेशन (UP Nivesh Mitra)

Photo of author

2 thoughts on “यूपी आंगनवाड़ी भर्ती रिजल्ट, मेरिट लिस्ट | UP Bal Vikas Anganwadi Bharti Result, UP Anganwadi Merit list kab Aayegi”

  1. Up m jo bad m aganwari vacancy aai thi uska marit list jari ho gya h leki jo 2023me jo 53000vacancy aai thi uska mari kitne sal bad bnega quki bharat m jo system h log use paresan hokr khudkhusi kar lete h

    Reply

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें