यूपी धान बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण, UP Dhan Kharid Registration

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों से प्रत्यक्ष रूप से धान की फसल खरीदने के लिए यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन (UP Dhan Kharid Registration) योजना का शुभारम्भ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत किसानों की फसल को सीधे सरकार द्वारा क्रय किया जाएगा। किसानों को धान की फसल को बेचने हेतु खाद्य एवं रसद विभाग ... Read more

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों से प्रत्यक्ष रूप से धान की फसल खरीदने के लिए यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन (UP Dhan Kharid Registration) योजना का शुभारम्भ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत किसानों की फसल को सीधे सरकार द्वारा क्रय किया जाएगा। किसानों को धान की फसल को बेचने हेतु खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश ई-क्रय प्रणाली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आपने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस सुविधा का लाभ राज्य के समस्त किसान भाई आसानी से उठा सकते है।

इस लेख में हम आपको यह बताएंगे कि UP Dhan Kharid Registration क्या है? आप UP Dhan Kharid Panjikarn / यूपी धान बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें? धान फसल के पंजीकरण के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी? इन सभी के विषय में अहम आपको विस्तारपूर्वक जानकारी उपलब्ध कराएंगे. उत्तर प्रदेश किसान पंजीकरण के लिये ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक पोर्टल पर विजिट कर के किया जा सकता है।

[रजिस्ट्रेशन] UP Dhan Kharid Registration | यूपी धान बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण
UP Dhan Kharid Registration

UP Dhan Kharid Registration (यूपी धान खरीद पंजीकरण)

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के किसानों नागरिकों को अपनी फसल (धान) को बेचने के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। जिसका उपयोग करके राज्य के सभी किसान अभी फसल को आसानी से और सफलतापूर्वक बेच सकते है। आपको बता दें कि किसानों की फसलों को सीधे सरकार द्वारा खरीदा जायेगा और उन्हें उनकी फसल के अनुरूप उसका सही दाम (मूल्य) दिया जाएगा।

इसके लिए राज्य के सभी किसान भाइयों को पहले किसान पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। UP Dhan Kharid Registration और धान बेचने के लिए उम्मीदवार किसान खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश ई-क्रय प्रणाली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर सकते है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
आर्टिकल UP Dhan Kharid Registration
साल2024
राज्य का नामउत्तर प्रदेश
फसल का नामधान खरीद
पंजीकरण प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटeproc.up.gov.in

धान खरीद रजिस्ट्रेशन के लाभ एवं विशेषताएं

  • सरकार द्वारा किसानों की फसलों (धान) को प्रत्यक्ष रूप से खरीदा जाएगा।
  • किसानों को अपनी फसल( धान) बेचने के लिए किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
  • सभी किसान अपनी फसलों (धान) का सही मूल्य प्राप्त कर सकेंगे।
  • धान खरीद का पंजीकरण सभी किसान खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश ई-क्रय प्रणाली ऑफिसियल पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन करा सकते है।
  • इस योजना का लाभ उत्तर प्रदेश राज्य के सभी किसान आसानी से उठा सकते है।
  • कृषकों को अपनी फसल बेचने के लिए कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है।

धान खरीद के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता पासबुक
  • जोतबही/ खाता नंबर अंकित कम्पूटराइज़्ड खतौनी
  • पहचान पत्र

किसान धन खरीद पंजीकरण से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी

  • किसान पंजीकरण करने के लिए आपको 6 स्टेप्स में पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
  • किसान पंजीकरण करने के लिए सबसे पहले आपको पंजीकरण प्रारूप डाउनलोड करके उसका प्रिंट लेना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन करते समय आपको फसल के लिए उपयोग की जाने वाली भूमि का पूर्ण विवरण देना अनिवार्य होगा।
  • किसान रजिस्ट्रेशन करते समय आपको आधार संख्या भी दर्ज करनी अनिवार्य होगी।
  • ऑनलाइन पंजीकरण प्रपत्र भरें और उसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर नोट कर लें।
  • पंजीकरण में दर्ज की गयी सूचनाओं की जांच (पंजीकरण ड्राफ्ट) करें।
  • मोबाइल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से पंजीकरण ड्राफ्ट का प्रिंट भी निकाला जा सकता है।
  • पंजीकरण संशोधन के विकल्प पर जाएँ और रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर के माध्यम से आप पंजीकरण में किसी भी प्रकार का संशोधन कर सकते है।
  • यदि पंजीकरण में कोई संशोधन नहीं किया जाना है तो आवेदन लॉक कर दें। एक बार आवेदन लॉक होने के बाद आवेदन में किसी प्रकार का संशोधन नहीं किया जा सकता है।
  • इसके बाद आवेदन को फाइनल सबमिट करके इसका फाइनल प्रिंट निकाल लें और सुरक्षित रख लें।
  • आपको बता दें जब तक किसान पंजीकरण को फाइनल लॉक नहीं लिया जाता है, तब तक आवेदन को स्वीकारा नहीं जाएगा।

यूपी धान खरीद के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • UP Dhan Kharid Registration के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट eproc.up.gov.in पर जाएँ।
  • अगले पेज पर धान खरीद हेतु किसान पंजीकरण पर क्लिक करें।उत्तर प्रदेश ई उपार्जन किसान रजिसट्रेशन ऑनलाईनkisan registration up online doemload
  • पहले चरण में आपको पंजीकरण प्रारूप को डाउनलोड कर लेना है और उस फॉर्म को भर लेना है।
  • दूसरे चरण में आपको पंजीकरण प्रपत्र भरना होगा।
  • तीसरे चरण में आप दर्ज की गयी समस्त जानकारी (पंजीकरण ड्राफ्ट) देख सकते है।
  • चौथे चरण में आप पंजीकरण संशोधन कर सकते है।
  • अब यदि फॉर्म में दर्ज की गयी समस्त जानकारी सही है तो पांचवे चरण में आप पंजीकरण लॉक करें।
  • उसके बाद आपको फॉर्म को सबमिट करने के लिए फाइनल लॉक कर दें।
  • इस प्रकार आपकी यूपी धान खरीद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी हो जाती है।

पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें?

  • उम्मीदवार खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश ई-क्रय प्रणाली की आधिकारिक वेबसाइट eproc.up.gov.in पर जाएँ।
  • होम पेज पर आपको लॉगिन फॉर्म दिखाई देगा।
  • लॉगिन फॉर्म में आपको शाखा का चयन करके यूजर टाइप सेलेक्ट करना होगा।
  • उसके बाद आपको फॉर्म में दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको Submit के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आपकी लॉगिन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

UP Dhan Kharid Registration से संबंधित प्रश्न-उत्तर

यूपी धान खरीद पंजीकरण की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
उत्तर प्रदेश धान खरीद रजिस्ट्रेशन की आधिकारिक वेबसाइट eproc.up.gov.in है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है। इस वेबसाइट पर जाकर आप योजना से जुडी समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते है।

उत्तर प्रदेश धान खरीद रजिस्ट्रेशन के लिए क्या दस्तावेज चाहिए?
यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेज चाहिए होंगे। इस दस्तावेजों के आधार पर ही आप योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है। जैसे कि- पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, बैंक खाता पासबुक, जोतबही/ खाता नंबर अंकित कम्पूटराइज़्ड खतौनी, पहचान पत्र, आदि।

यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
आप यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन कर सकते है। ऑफिसियल वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।

क्या केवल उत्तर प्रदेश के किसान ही यूपी धान खरीद के लिए पंजीकरण करवा सकते है?
जी हाँ, केवल उत्तर प्रदेश राज्य के किसान ही यूपी धान खरीद के लिए ऑनलाइन खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश ई-क्रय प्रणाली की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर अपना पंजीकरण करा सकते है।

क्या यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड की आवश्यकता होगी?
जी हाँ, आपको उत्तर प्रदेश धान खरीद रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड की आवश्यकता होगी।

Photo of author

Leave a Comment