UP E Sathi Registration & Login 2023 | उत्तर प्रदेश ई साथी पोर्टल ऐसे इस्तेमाल करे

यूपी राज्य सरकार के माध्यम से राज्य वासियों को विभिन्न प्रकार की सुविधा प्रदान करने हेतु ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल को लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से उत्तर प्रदेश राज्य के निवासी अनेक प्रकार की सेवाओं का लाभ ऑनलाइन मोड में घर बैठे बिना किसी समस्या के प्राप्त कर सकते है। इस पोर्टल ... Read more

Photo of author

Reported by Dhruv Gotra

Published on

यूपी राज्य सरकार के माध्यम से राज्य वासियों को विभिन्न प्रकार की सुविधा प्रदान करने हेतु ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल को लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से उत्तर प्रदेश राज्य के निवासी अनेक प्रकार की सेवाओं का लाभ ऑनलाइन मोड में घर बैठे बिना किसी समस्या के प्राप्त कर सकते है।

इस पोर्टल में नागरिकों की सुविधा हेतु प्रमाण पत्र से संबंधी सेवाओं को उपलब्ध किया गया है। साथ ही अन्य प्रकार की सभी महत्वपूर्ण सेवाओं को भी पोर्टल में उपलब्ध किया गया है।

आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से UP E Sathi up edistrict Registration & Login 2023 से संबंधी सभी जानकारी को साझा करने जा रहे है। अतः उत्तर प्रदेश ई साथी पोर्टल ऐसे इस्तेमाल करे से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

UP E Sathi Registration & Login |
उत्तर प्रदेश ई साथी पोर्टल ऐसे इस्तेमाल करे

अगर आप भी उत्तरप्रदेश राज्य के निवासी है और अगर आप भी रोजगार एवं सरकारी योजना के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो उसके लिए यूपी सरकार के द्वारा एक पोर्टल बनाया गया है। जिसका नाम यूपी युवा साथी पोर्टल है। इस पोर्टल पर आपको सभी चीजों की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। जानिए इसमें रजिस्ट्रेशन कैसे करें

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

UP E Sathi-edistrict Registration

उत्तर प्रदेश ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल – राज्य के जो भी नागरिक पोर्टल में मौजूद सभी सेवाओं का लाभ प्राप्त करना चाहते है उन्हें सबसे पहले ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल में अपना रजिस्ट्रेशन (E Sathi UP Registration) करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने के बाद ही वह पोर्टल में उपलब्ध अनेक प्रकार की सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।

सेवाओं को नागरिको तक आसानी से पहुंचाने के लिए यूपी राज्य सरकार के द्वारा ई साथी पोर्टल को विकसित किया गया है। इसके साथ ही इसका अधिक से अधिक लोग उपयोग कर सकें , इस उद्देश्य के साथ ई-साथी ऐप को भी शुरू किया गया है।

यह पोर्टल (eSathi UP) नागरिकों तक सेवाओं को सुगमता से प्रदान करने हेतु एक अहम योगदान देगा। eSathi UP में राजस्व विभाग ,समाज कल्याण विभाग ,पंचायती राज विभाग एवं अन्य प्रकार की सभी सेवाओं को उपलब्ध किया गया है।

यूपी ई-साथी ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल

आर्टिकलUP E Sathi up edistrict Registration
राज्यउत्तर प्रदेश
वर्ष2023
पोर्टलई साथी ,ई डिस्ट्रिक्ट
लाभार्थीउत्तर प्रदेश राज्य के सभी नागरिक
उद्देश्यराज्य वासियों को अनेक प्रकार की
सेवाओं का लाभ प्रदान करना
लाभविभिन्न सेवाओं का लाभ ऑनलाइन मोड में प्राप्त
रजिस्ट्रेशनऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटedistrict.up.gov.in
esathi.up.gov.in

UP E Sathi के लाभ

  • उत्तर प्रदेश राज्य के नागरिकों को ई-साथी पोर्टल (E Sathi UP Portal) के माध्यम से विभिन्न सेवाओं को घर बैठे प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
  • E Sathi UP Portal में नागरिकों को मौजूद सेवाओं के आवेदन हेतु संबंधित विभाग के कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • UP E Sathi के माध्यम से राज्य के नागरिकों को 29 सेवाओं का लाभ घर बैठे मिलेगा।
  • पोर्टल में राजस्व विभाग ,समाज कल्याण विभाग, राजस्व विभाग, गृह विभाग, कृषि विभाग, दिव्यांग कल्याण विभाग, महिला कल्याण बाल विकास विभाग से जुड़ी सेवाओं को उपलब्ध किया गया है।
  • यह पोर्टल (E Sathi UP Portal) राज्य के नागरिकों को सुगमता से सेवाओं को ऑनलाइन मोड में प्रदान करता है।
  • इस ऑनलाइन परियोजना के तहत उत्तर प्रदेश राज्य के निवासियों को एक विशेष सुविधा मिली है।
  • उत्तर प्रदेश ई-साथी पोर्टल में पंजीकृत सभी नागरिक उपलब्ध सभी सेवाओं का लाभ ले सकते है।
  • पोर्टल के साथ साथ ई-साथी मोबाइल एप्लीकेशन (ई-साथी ऐप) को भी लॉन्च किया गया है। एप्प (UP E Sathi App) के माध्यम से भी राज्य वासी सभी सेवाओं को घर बैठे प्राप्त कर सकते है।

ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल उत्तर प्रदेश में उपलब्ध विभागों की सेवाएं

UP सरकार के माध्यम नागरिकों को बेहतर सुविधा प्रदान करने हेतु विभिन्न विभागों की सेवाओं को ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल में उपलब्ध किया गया है। इन सभी सेवाओं का लाभ राज्य वासी ई साथी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन मोड में प्राप्त कर सकते है।

नीचे दिए गए सूची के आधार पर नागरिक देख सकते है की कौन से विभाग की सेवा पोर्टल में उपलब्ध है। पोर्टल में मौजूद सेवाओं का विवरण कुछ इस प्रकार निम्नवत है।

क्र संख्याविभाग के नाम मौजूद सेवाएं
1पंचायती राज विभागकुटुंब रजिस्टर की नकल के लिए आवेदन
2चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभागदिव्यांग प्रमाणपत्र
कोविड टीकाकरण पंजीकरण
3समाज कल्याण विभाग शादी और बीमारी अनुदान के लिए आवेदन
छात्रवृत्ति के लिए आवेदन (सामान्य और अनु.जाति/जनजाति)
अत्याचारों के बारे में शिकायत के लिए आवेदन
4कृषि विभागमा० मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना
मा० मुख्यमंत्री खेत-खलिहान अग्निकाण्ड दुर्घटना सहायता योजना
5दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग
दिव्यांग व्यक्ति से विवाह करने पर अनुदान के लिए आवेदन
दिव्यांग व्यक्ति द्वारा पुनर्वास हेतु ऋण/अनुदान के लिए आवेदन
दिव्यांग व्यक्ति को कृत्रिम अंगों के लिए अनुदान
6महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग
विधवा बेसहारा महिलाओं की बेटी की शादी के लिए अनुदान योजना
दहेज प्रथा से पीडित महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता
दंपति पुरस्कार विधवा विवाह को बढ़ावा देने की योजना
दहेज प्रथा से पीडित महिलाओं के लिए कानूनी सहायता
7राजस्व विभाग
आय प्रमाणपत्र
हैसियत प्रमाण पत्र
अधिवास प्रमाणपत्र
जाति प्रमाणपत्र
खतौनी की नकल
राजस्व वाद – न्यायालय आदेश प्रति
दैनिक राजस्व वाद तालिका
राजस्व वाद – वाद विवरण
8गृह विभाग लाउड स्पीकर/लोक सम्बोधन प्रणाली/ध्वनि विस्तारक यंत्र के प्रयोग की अनुमति
विस्फोटक – विनिर्माण लाइसेंस (LE-1)
विस्फोटक – भंडारण लाइसेंस(LE-3)
विस्फोटक – परिवहन (ट्रांसपोर्ट) लाइसेंस (LE-4)
विस्फोटक – भंडारण एवं विक्रय लाइसेंस(LE-5)
आतिशबाज़ी – विनिर्माण लाइसेंस (LE-1)
आतिशबाज़ी – भंडारण लाइसेंस (LE-2)
आतिशबाज़ी – परिवहन (ट्रांसपोर्ट) लाइसेंस (LE-4)
आतिशबाज़ी – भंडारण एवं विक्रय लाइसेंस (LE-5)

UP E Sathi edistrict Registration उत्तर प्रदेश ई साथी ई डिस्ट्रिक्ट रजिस्ट्रेशन ऐसे करें

उत्तर प्रदेश राज्य के जो भी नागरिक ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल में उपलब्ध सेवाओं का लाभ प्राप्त करना चाहते है। उन्हें पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करना होगा। नीचे बताई गयी प्रक्रिया के आधार पर राज्य के नागरिक आसानी से पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा कर सकते है।

  • यूपी ई साथी ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पंजीकरण करने हेतु edistrict.up.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट में जाएँ।
  • वेबसाइट में जाने के पश्चात होम पेज में सिटिजन लॉगिन (ई-साथी) के विकल्प में क्लिक करें। यूपी ई साथी ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पंजीकरण
  • next page में आवेदक नागरिक को नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण? के ऑप्शन का चयन करना है। ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल up
  • इसके पश्चात अगले पेज में ऑनलाइन पंजीकरण करने हेतु प्रपत्र प्राप्त होता। ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पंजीकरण
  • इस प्रपत्र में आवेदक व्यक्ति को पूछी गयी सभी प्रकार की जानकारी को दर्ज करना है।
  • जैसे लॉगिन आईडी की उपलब्धता, आवेदक का नाम, जन्म तिथि, लिंग, आवासीय पता, पिन कोड, जिला, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, सुरक्षा कोड आदि।
  • सभी महत्वपूर्ण जानकारी भरने के बाद सुरक्षित करे के ऑप्शन में क्लिक करें।
  • अब नागरिक के मोबाइल नंबर में OTP संख्या प्राप्त होगी।
  • ओटीपी को सत्यापित करने हेतु नागरिक को दिए गए लॉगिन के विकल्प में क्लिक करना है।
  • नए पेज में आवेदक नागरिक को लॉगिन विवरण को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद नए पंजीकरण की स्थिति में ओटीपी दर्ज करें के विकल्प में क्लिक करना होगा।
  • ओटीपी संख्या को वेरिफाई करें एवं submit ऑप्शन में क्लिक करें।
  • इस प्रकार ई साथी पोर्टल पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
  • पोर्टल में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफल होने के उपरान्त आवेदक नागरिक को पोर्टल में लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद आवेदक को अपना नया पासवर्ड को create करना होगा।
  • इसके बाद ही वह सभी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।

यूपी ई-साथी पोर्टल लॉगिन ऐसे करें ?

उत्तर प्रदेश ई साथी पोर्टल में लॉगिन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें ?

  • UP E Sathi Login हेतु ई-डिस्ट्रिक्ट उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट में जाएँ।
  • वेबसाइट में जाने के बाद होम पेज में सिटिजन लॉगिन (ई-साथी) के विकल्प में क्लिक करें।
  • next page में नागरिक को पंजीकृत उपयोगकर्ता लॉगिन के सेक्शन में username, password और सुरक्षा कोड दर्ज करना है।
    यूपी ई-साथी पोर्टल
  • इसके बाद सबमिट ऑप्शन में क्लिक करना है।
  • इस तरह से लॉगिन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • अब E Sathi UP Portal में मौजूद सभी सेवाओं का लाभ नागरिक प्राप्त कर सकते है। up esathi website home page

UP E Sathi App 2023 कैसे डाउनलोड करें ?

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

उत्तर प्रदेश E Sathi App को डाउनलोड करने के लिए आप के पास दो विकल्प हैं। या तो आप आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ही इस एप्प को डाउनलोड कर लीजिये या फिर आप चाहें तो अपने फ़ोन के प्ले स्टोर पर जाकर भी इस एप्लीकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं।

प्ले स्टोर के माध्यम से :

  1. E Sathi App को डाउनलोड करने के लिए आप को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर पर जाएं।
  2. यहाँ search box में E Sathi App को टाइप करके सर्च कर दें।
  3. E Sathi App के विकल्प पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद Install के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  5. अब कुछ ही देर में E Sathi App डाउनलोड हो जाएगी।
  6. इसमें आप पूछी गयी जानकारी भरके लॉगिन कर सकते हैं।
  7. पोर्टल पर उपलब्ध सभी जानकारी का उपयोग कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से :

  • आधिकारिक वेबसाइट / पोर्टल पर जाएँ।
  • होम पेज पर महत्वपूर्ण डाउनलोड के अंतर्गत दिए गए E Sathi App के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस पर क्लिक करते ही एप्लीकेशन आपके फ़ोन में डाउनलोड होनी शुरू हो जाएगी।
  • इस प्रकार आपकी E Sathi App को डाउनलोड करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

UP E Sathi up edistrict FAQ

उत्तर प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है ?

उत्तर प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट edistrict.up.gov.in है

यूपी ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को लाभ प्राप्त हुए है ?

राज्य के नागरिकों को ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से विभिन्न प्रकार के लाभ प्राप्त हुए है। इसमें नागरिकों की सुविधा हेतु अनेक विभागों की सेवाओं को पोर्टल में उपलब्ध किया गया है। पोर्टल में मौजूद सेवाओं का लाभ अब नागरिक घर बैठे प्राप्त कर सकते है।

यूपी ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल में कितने विभागों की सेवाओं को जोड़ा गया है ?

राज्य की 8 विभागों की विभिन्न सेवाओं को ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से जोड़ा गया है। जिसमें नागरिक अब बिना किसी परेशानी के ऑनलाइन मोड में सेवाओं को प्राप्त कर सकते है।

क्या ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल में प्रमाण पत्र सत्यापन की सुविधा उपलब्ध की गयी है ?

हाँ उत्तर प्रदेश राज्य के नागरिकों को सुविधा प्रदान करने हेतु ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल में प्रमाण पत्र सत्यापन करने की सुविधा भी उपलब्ध की गयी है।

पोर्टल में उपलब्ध सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी नागरिकों को क्या करना होगा ?

ऑनलाइन के अंतर्गत सेवाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु सभी लाभार्थी नागरिको को ई साथी पोर्टल में अपना पंजीकरण होगा। जिसके बाद वह लॉगिन करके सभी सेवाओं का लाभ ले सकते है।

UP E Sathi Portal की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?

उत्तर प्रदेश ई- साथी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट – edistrict.up.gov.in/edistrictup/ है।

आज इस लेख के माध्यम से आप को E Sathi UP Portal / ई साथी यूपी पोर्टल के बारे में जानकारी दी है। उम्मीद है आपको ये जानकारी उपयोगी लगी होगी। यदि आप को ऐसे ही अन्य लेख या अपने राज्य से जुडी अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी चाहिए तो आप हमारी वेबसाइट Hindi.nvshq.org से जुड़ सकते हैं।

Photo of author

Leave a Comment