MP Bhulekh: मध्य प्रदेश खसरा खतौनी नकल, भू नक्शा ऑनलाइन

इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको MP भूलेख खसरा खतौनी- MP Bhulekh के विषय में बताने जा रहें हैं। राज्य सरकार नागरिकों को सारी सुविधा देने के लिए डिजिटलीकरण को बढ़ावा दे रही है। जिससे की आपको सारी सुविधाओं का लाभ घर बैठे दिया जा सकें। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा MP Bhulekh के नाम ... Read more

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको MP भूलेख खसरा खतौनी- MP Bhulekh के विषय में बताने जा रहें हैं। राज्य सरकार नागरिकों को सारी सुविधा देने के लिए डिजिटलीकरण को बढ़ावा दे रही है। जिससे की आपको सारी सुविधाओं का लाभ घर बैठे दिया जा सकें। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा MP Bhulekh के नाम से एक वेबसाइट लांच की गयी है जिसके माध्यम से अब मध्य प्रदेश के नागरिक अपनी जमीन से संबंधित विवरण आसानी से देख सकते है।

MP Bhulekh में आपके सारे जमीनी विवरण जैसे खाता खसरा खतौनी नंबर, भू नक्शा, जमीन का ब्यौरा, जमीन के कागजात आदि जानकारी उपलब्ध होती है और ये सभी जानकारी ऑनलाइन सही-सही जानकारी दर्ज की जाती है। जिससे की कोई भी आपकी जमींन (Bhulekh MP) पर कोई भी मालिकाना हक़ नहीं जता सकेगा।

MP Bhulekh: मध्य प्रदेश खसरा खतौनी नकल, भू नक्शा ऑनलाइन
MP Bhulekh: मध्य प्रदेश खसरा खतौनी नकल, भू नक्शा ऑनलाइन

क्योंकि ये सारी जानकारी राजस्व विभाग में ऑनलाइन देखी जा सकती है। एमपी भूलेख खसरा खतौनी देखने के लिए आप ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। आज हम आपको bhulekh mp खसरा खतौनी से जुडी सारी जानकारी देंगे।

आइये देखते है कैसे आप पोर्टल का लाभ लेकर ऑनलाइन अपने लैंड रिकॉर्ड, नक्शे को देख सकते है। साथ ही अपनी शिकायत का समाधान भी आप एम पी समाधान पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

एमपी भूलेख मध्यप्रदेश खसरा खतौनी नकल, भू नक्शा

पहले जब वेबसाइट लांच नहीं की गयी थी या ऑनलाइन कोई भी जानकारी नहीं दी जाती थी तो लोगों को अपने जमीन से जुड़े सारे काम के लिए और जमीन से जुडी किसी भी जानकारी के लिए राजस्व विभाग या अन्य सरकारी दफ्तर में जाना पड़ता था और वहां जाकर भी कोई जानकारी या दस्तावेज आसानी से प्राप्त नहीं हो पाते थे।

जिस कारण आम लोगों को काफी परेशानियां होती थी। सरकार द्वारा इन्हीं सब समस्याओं को देखते हुए bhulekh mp की आधिकारिक वेबसाइट को लांच किया गया। जिसमें सारे उम्मीदवार जिनकी अपनी जमीनें है वह अपनी जमीन संबंधी विवरण को ऑनलाइन देख सके।

MP Bhu Abhilekh वेबसाइट पर MP के सभी नागरिकों की जमीनों का विवरण ऑनलाइन रजिस्टर कर दिया गया है। इसका सबसे बड़ा फायदा ये है की कोई अन्य व्यक्ति जबरन आपकी जमीन पर कब्जा नहीं कर सकता है। अगर करता भी है तो सरकार के पास पहले से ही सारे दस्तावेज ऑनलाइन जमा होते है।

आर्टिकलMP भूलेख
राज्यमध्य प्रदेश
विभागराजस्व विभाग,
मध्य प्रदेश
लाभार्थीराज्य के नागरिक
उद्देश्यजमीन संबंधी ऑनलाइन सुविधाएँ
प्राप्त करना
वर्तमान वर्ष2023
आधिकारिक वेबसाइटmpbhulekh.gov.in

भूलेख खसरा खतौनी नकल, भू नक्शा के लाभ

मध्य प्रदेश भूलेख होने से क्या लाभ हैं इस विषय में सूचना प्राप्त करने के लिए आप हमारे द्वारा दी गयी सूचना पढ़ें। ये सूचना नीचे दिए गए पॉइंट्स के माध्यम से दी गयी हैं-

  • MP Bhulekh के माध्यम से अब आप अपने जमीनी विवरण को ऑनलाइन देख सकते है।
  • अब आपको अपने किसी भी खेत या जमीन के कागजात के लिए किसी भी दफ्तर में नहीं जाना होगा।
  • ऑनलाइन सुविधा होने के साथ जो सरकारी कर्मचारी, पटवारी या अन्य विभाग के लोग पैसे लेते थे उससे होने वाला भ्र्ष्टाचार में कमी आएगी।
  • उम्मीदवार घर बैठे ही अपने भू नक्शा, खतौनी नकल (khasra khatauni mp, mp bhulekh, bhu naksha mp) आदि की जानकारी आप घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं।
  • आप अपने जमीनी नक़्शे (bhu naksha mp) को ऑनलाइन डाउनलोड करके भी निकाल सकते हैं।
  • इस पोर्टल में भूमि से संबंधित सारी जानकारी आपको एक ही जगह पर मिल जाएगी।
  • ऑनलाइन माध्यम से सभी सुविधाएँ उपलब्ध होने से जमीनी में रहे विवादों में कमी आएगी साथ ही यह नागरिकों को पारदर्शिता के रूप में जानकारी प्रदान करेगा।
  • साथ ही ऑनलाइन माध्यम से भूमि से संबंधी सभी सुविधाएँ उपलब्ध होने से नागरिकों के समय का सदुपयोग होगा।

Madhya Pradesh Bhulekh पोर्टल का उद्देश्य

जैसे की आप सब जानते है की जब भारत में ऑनलाइन कम्प्यूटरीकरण नहीं हुआ करता था उस समय लोगों को अपने जमीन से जुड़े सारे दस्तावेजों के लिए पटवारी, या विभाग में जाना पड़ता था। जहां आपको अपने छोटे से काम कराने के लिए काफी समय बर्बाद करना पड़ता था और आवेदन फॉर्म भरने पड़ते थे।

जो काफी मुश्किल कार्य था और साथ ही सरकारी कर्मचारियों से माध्यम से आपसे काम की भी रिश्वत भी ली जाती थी। जिससे की आम आदमी को काफी दिक्कत होती थी। जो व्यक्ति रिश्वत नहीं दे पाते थे उनके कार्य नहीं हो पाते थे। कई बार ऐसा भी हुआ है की बहुत से लोग किसी की भी जमीन पर जबरदस्ती अपना मालिकाना हक़ जताते थे।

इन्ही सब समस्याओं को देखते हुए एमपी सरकार द्वारा bhulekh mp पोर्टल को लांच कर दिया गया। जिससे आम नागरिको को होने वाली असुविधा से छुटकारा मिल सके। उम्मीदवार अब निशुल्क bhulekh mp पोर्टल में जाकर अपने जमीनी विवरण को प्राप्त कर सकते है। यह भूमि से संबंधी विवरण को नागरिकों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के एक सफल प्रयास मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा जारी किया गया है।

Bhulekh MP में पब्लिक पंजीकरण ऐसे करें?

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

यहाँ हम आपको भूलेख में पब्लिक पंजीकरण करने की प्रक्रिया बता रहे हैं। इस प्रक्रिया के विषय में जानने के लिए आप दिए हुए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। ये स्टेप्स कुछ इस प्रकार हैं-

  • सबसे पहले उम्मीदवार एमपी भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • आपको Login पर क्लिक करना होगा।
    एमपी भूलेख login form
  • इसके बाद आप नए पेज पर पहुंच जायेंगे। आपको Register as Public User पर क्लिक करना होगा। mpbhulekh register as public user
  • आपकी स्क्रीन पर एक आवेदन फॉर्म खुल जायेगा। आपको उस फॉर्म में पूरी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • अब सैंड ओटीपी पर क्लिक करें। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आजायेगा। आपको ओटीपी दर्ज करना होगा।
    mpbhulekh registration form
  • इसके बाद आपको पंजीकृत करें पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपको पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।
  • अब आप अपनी आईडी लॉगिन कर सकते हैं।

Bhulekh MP अभिलेख प्रतिलिपि ऐसे निकालें?

भू-अभिलेख माध्यम प्रदेश प्रतिलिपि निकालने की प्रोसेस हम आपको कुछ स्टेप्स के द्वारा बताने जा रहें हैं किस प्रकार आप अपनी भू-अभिलेख प्रतिलिपि निकाल सकते हैं। आइये जानते हैं कुछ स्टेप्स के द्वारा-

  • सबसे पहले उम्मीदवार भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन करें।
  • इसके बाद आपकी पेज पर बहुत से विकल्प आजायेंगे। आपको भू लेख प्रतिलिपि पर क्लिक करना होगा।mpbhulekh portal bhu abhilekh details
  • अब यहां आपको अपना जिला ,तहसील और गावं तथा खसरा नंबर भरना होगा और विवरण देखें पर क्लिक करना होगा। आप नीचे दिए गए चित्र में आसानी से देख सकते हैं- mpbhulekh bhu abhilekh online check process
  • अब आपकी भरी हुयी जानकारी के अनुसार पूरा विवरण आ जायेगा। इस विवरण को आप प्रिंट के बटन पर क्लिक कर डाउनलोड भी कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश आबादी अधिकार अभिलेख ऑनलाइन चेक ऐसे करें?

जो उम्मीदवार ऑनलाइन खसरा खतौनी को ऑनलाइन चेक करना चाहते है उनको यहां पर कुछ स्टेप्स बता रहे हैं आप दिए हुए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं –

  • सबसे पहले उम्मीदवार भूलेख आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • आपकी स्क्रीन पर एक होम पेज खुल जायेगा। आपको आबादी अधिकार अभिलेख (Abadi Adhikar Abhilekh) पर क्लिक करना होगा।
  • आप नीचे दिए गए पिक्चर में आसानी से देख सकते हैं –mpbhulekh abadi adhikar abhilekh chek
  • उसके बाद आपके सामने एक फॉर्म ओपन हो जाएगा। अब फॉर्म में मांगी गयी डिटेल्स सावधानीपूर्वक भरें।फिर आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुल जायेगा आपको अपने जिले का चयन करना होगा, तहसील, पटवारी, गांव का नाम सारी पूछी गयी जानकारी दर्ज करनी होगी। एक कैप्चा कोड दिया होगा उसे दर्ज कर दें और विवरण देखें पर क्लिक करें। adhikaar abhilekh form details
  • इस प्रकार आप मध्य प्रदेश आबादी अधिकार अभिलेख ऑनलाइन चेक कर पाएंगे।
MP Bhulekh अभिलेखागार दस्तावेज (स्कैन) जानकारी ऐसे प्राप्त करें ?
  • सबसे पहले आप मध्य प्रदेश भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • वेबसाइट पर आने के बाद आपको वेबसाइट के होम पेज पर अभिलेखागार दस्तावेज (स्कैन) का लिंक दिखेगा। लिंक पर क्लिक करें। mpbhulekh abhilekhagar documents check
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
  • अब इस नए पेज पर अपने जिले , तहसील , गाँव , अभिलेख , खसरा आदि से संबंधित डिटेल्स को भरें।
  • डिटेल्स भरने के बाद पेज पर दिए गए कैप्चा कोड को डालें।
  • कैप्चा कोड डालने के बाद “विवरण देखें” के बटन पर क्लिक करें। mpbhulekh abhilekhagar details check online
  • बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अभिलेखागार दस्तावेज (स्कैन) से संबंधित डिटेल्स ओपन होकर आ जाएगी।
  • इस तरह से आप अभिलेखागार दस्तावेज (स्कैन) डिटेल्स को ऑनलाइन चेक कर पाएंगे।

Bhu Naksha MP Bhulekh नक्शा ऐसे देखे?

  • सबसे पहले उम्मीदवार एमपी भू लेख की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक होम पेज खुल जायेगा।
  • आपको इस पेज में भू-भाग नक्शा के लिंक पर क्लिक करें। Bhu Naksha MP Bhulekh
  • इसके बाद आपके सामने भू-नक्शा से संबंधित पेज ओपन हो जायेगा।
  • इस पेज में अपने जिले , तहसील , गाँव आदि की डिटेल्स को भरें।
  • डिटेल्स भरने के बाद view details के बटन पर क्लिक करें।
  • बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अपनी गांव से संबंधित भू-भाग नक़्शे की डिटेल्स आ जायेगी।

Diversion Intimation Aise Dekhe

  • सबसे पहले आप एमपी भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक होम पेज खुलेगा।
  • अब होम पेज पर आपको Diversion Intimation का लिंक दिख जाएगा, लिंक पर क्लिक करें। एमपी भूलेख
  • लिंक पर क्लिक करते ही आपको MP भूलेख के पोर्टल पर अपने यूज़र नेम और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करना होगा।
  • पोर्टल लॉगिन होने के बाद आप diversion information की डिटेल्स चेक कर पाएंगे।

मध्य प्रदेश भूलेख राजस्व भुगतान ऐसे चेक करें ?

भूलेख राजस्व भुगतान चेक करने के लिए आप हमारे द्वारा बताई गयी प्रोसेस देख सकते हैं । इसकी प्रोसेस के स्टेप्स कुछ निम्न प्रकार हैं-

  • सबसे पहले उम्मीदवार मध्य प्रदेश भू लेख की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलते ही आपको पब्लिक यूजर पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आप नए पेज में राजस्व भुगतान के लिंक पर क्लिक करें।
  • जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करते है आपको लॉगिन करने के लिए एक फॉर्म आएगा।
  • आपको अपना यूजर नेम, डिपार्टमेंट, पासवर्ड, कैप्चा कोड दर्ज करना होगा
  • और अब आप सब्मिट के बटन पर क्लिक कर दें।
  • सब्मिट पर क्लीक करते ही आपकी नई स्क्रीन पर राजस्व भुगतान की सारी जानकरी आ जाएगी।
bhulekh mp लेख पोर्टल में गांव की सूची ऐसे देखें ?
  • सबसे पहले आप एमपी भू लेख की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जायेगा।
  • आपको इस पेज में फ्री सर्विसेज के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपको विलेज लिस्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा। और आप रिपोर्ट प्रकार का चयन करें।
  • रिपोर्ट चयन करने के बाद आप अपने जिला, तहसील का चयन करें।
  • और अब उम्मीदवार रिपोर्ट देखें के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर गांव की लिस्ट आ जाएगी। आप अपने गांव का नाम लिस्ट में सर्च कर सकते हैं।

MP भूलेख पर भूमि बंधक (Land Mortgage) की डिटेल्स कैसे चेक करें

भूमि बंधक की डिटेल्स चेक करने के लिए आप यहाँ पर बतायी गयी निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं –

  • सबसे पहले आप MP भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • वेबसाइट पर आने के बाद आपको वेबसाइट के होम पेज पर आपको भूमि बंधक का लिंक देखने को मिलेगा। Land Mortgage रिकॉर्ड चेक करने के लिए लिंक पर क्लिक करें। एमपी भूलेख
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होकर आ जायेगा।
  • इस नए में ओपन हुए फॉर्म में मांगी जा रही सूचनाओं को ध्यानपूर्वक भरें।
  • सूचनाओं को भरने के बाद फॉर्म में दिए गए Submit के बटन पर क्लिक करें।
  • बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने Land Mortgage रिकॉर्ड से संबंधित डिटेल्स आ जायेगी।
  • इस तरह से आप भूमि बंधक से संबंधित डिटेल्स ऑनलाइन चेक कर पाएंगे।

MP भूलेख से जुड़े कुछ प्रश्न और उनके उत्तर

MP भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
मध्य प्रदेश भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट- mpbhulekh.gov.in है।

भूलेख पोर्टल में लैंड रिकॉर्ड में कौन-कौन सी जानकारी दर्ज की गयी है ?
भू लेख पोर्टल में भू अभिलेख प्रतिलिपि, भू अभिलेख प्रतिलिपि डाउनलोड, व्यपवर्तन सुचना, राजस्व भुगतान, वॉलेट रिचार्ज आदि जानकारी दर्ज की गयी है।

MP भूलेख में अपना पंजीकरण कैसे करें ?
हमने अपने आर्टिकल में आपको पंजीकरण की पूरी जानकारी दी है। आप दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करके आसानी से अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

MP भूलेख पोर्टल में जमीनी रिकॉर्ड देखने के लिए क्या सुविधाएँ उपलब्ध की गयी है ?
नागरिक पोर्टल में अपनी जमीन से जुड़े सभी विवरणों को अपने जिले के भू-नक्शा के माध्यम से सभी रिकॉर्ड को प्राप्त कर सकते है इसके लिए पोर्टल में नागरिकों की सुविधाओं के लिए भू-नक्शा को पोर्टल में उपलब्ध किया गया है। जिसमें वह अपने जिले का चयन करके आसानी से सभी विवरणों की जानकारी को प्राप्त कर सकते है।

ऑफलाइन मोड़ में हम दस्तावेजों की प्रतिलिपि कैसे निकाल सकते हैं ?
इसके लिए आप जन सेवा केंद्र, तहसील में जाकर दस्तावेजों की प्रतिलिपि निकाल सकते हैं। आपको एक ही दिन में अपने दस्तावेजों की प्रतिलिपि प्राप्त हो सकती है।

MP Bhulekh से जुड़ा हेल्पलाइन नंबर क्या है ?
यदि आपको अपने लैंड से जुडी कोई भी जानकारी चाहिए या आपको कोई भी समस्या होती है तो आप नीचे दिए गए नंबर पर सम्पर्क कर सकते है या ई-मेल कर सकते हैं।
हेल्पलाइन नंबर – 18002336763, ई-मेल आईडी-  support.gis@begl.org.in

Photo of author

Leave a Comment