712 Utara Gujarat Anyror Gujarat राजस्व विभाग द्वारा जारी की गयी एक ऑफिसियल वेबसाइट है जिस पर गुजरात के नागरिकों को एक विशेष सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके माध्यम से आप अपने जमीनी विवरण को आसानी से देख सकते हैं। गुजरात में रहने वाले ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में रहने वाले नागरिक अब आसानी से Anyror Gujarat पोर्टल का लाभ ले सकते हैं अब हर राज्य अपने यहां रहने वाले लोगों को डिजिटल की सुविधा दे रहा है। जिससे की अब आम नागरिक अपने लैंड रिकॉर्ड से जुडी सारी जानकारी अपने मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से ले सकते हैं। गुजरात राजस्व विभाग भी अब ये सुविधा अपने राज्य के नागरिकों को उपलब्ध करा रही है। आप Anyror Gujarat की आधिकारिक वेबसाइट पर अब अपने भू-लेख नक्शा 7/12 घर बैठे देख सकते हैं और इसकी जानकारी ले सकते हैं।
गुजरात फ्री सोलर पैनल योजना ऑनलाइन आवेदन

712 Utara Gujarat – Bhulekh Naksha
जैसे की आप सब जानते हैं की पहले यदि हमें अपने जमींन से संबंधित कोई भी जानकारी चाहिए होती थी तो हमें इसके लिए तहसील या पटवारी खाने के चक्कर लगाने पड़ते थे जिसमे काफी समय भी लगता था जिससे की लोगों को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब आप आरओआर गुजरात पोर्टल का लाभ ले सकते हैं यानि आप भूलेख को ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।
अभी आप में से बहुत से लोग ऐसे होंगे जिन्हे ये पता नहीं होगा की वे ऑनलाइन अपने जमीनी विवरण के बारे में जानकारी ले सकते हैं। आपको नहीं पता है तो हम आज के आर्टिकल के माध्यम से आपको ये जानकारी दे रहे हैं की कैसे ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में निवास करने वाले लोग आसानी से लैंड रिकॉर्ड की जानकारी ले सकते हैं। आज हम आपको इससे जुडी और भी जानकारी आपको दे रहे हैं जानने के लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।
Land Record Anyror 712 Utara Gujarat Highlight :
पोर्टल का नाम | Anyror Gujarat |
राज्य | गुजरात |
विभाग | राजस्व विभाग, गुजरात सरकार |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
उद्देश्य | नागरिकों को घर बैठे सुविधा देना |
माध्यम | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | anyror.gujarat.gov.in revenuedepartment.gujarat.gov.in |
Anyror Gujarat Land Record के उद्देश्य
जब भारत में इंटरनेट नहीं था तो सरकार द्वारा हर कार्य के लिए एक विभाग तैयार किया जाता था जिसके लिए अलग-अलग राज्यों में अलग कार्यालय बनाये जाते थे। और अपने कार्य से संबंधित सरकारी जानकारी के लिए उम्मीदवारों को इन कार्यालय में जाना पड़ता था जिससे लोगों को अपना काफी समय लेकर विभाग के चक्कर लगाने पड़ते थे और साथ ही उनको अपने खाता संबंधी, भू नक्शा की जानकारी लेने के लिए कर्मचारी को पैसे भी देने पड़ते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है अब सरकार द्वारा इंटरनेट कम्प्यूटरीकरण के द्वारा लोगों को सुविधा देने का एक जरिया बनाया गया है जिसके लिए आपको और हमको घर बैठे सुविधा प्रदान की जा रही है। 7/12 Anyror Gujarat Land Record का उद्देश्य सरकार और आम नागरिकों के बीच पारदर्शिता लाना है जिससे की आम लोगों को सेवाएं उपलब्ध कराई जा सके।
इस पोर्टल में गुजरात के 26 जिलों को शामिल किया गया है। जिसमे सभी गांव शहरों को जोड़ा गया है। इस पोर्टल में आप सरकार द्वारा VF 7, VF 8A, VF 6 और VF 12 ऑनलाइन रिकॉर्ड प्राप्त कर सकते हैं जिसके लिए आपको इसकी आधिकारिक वेब साइट पर जाना होगा।
Anyror Gujarat पोर्टल के लाभ
- आप इस पोर्टल पर घर बैठे ऑनलाइन सभी जमीनी संबंधित जानकारी को देख सकते हैं।
- आपको किसी भी लैंड रिकॉर्ड की जानकारी के लिए अब किसी भी विभाग में नहीं जाना पड़ेगा।
- आप बिना किसी शुल्क के अपने भूलेख से जुड़े दस्तावेज की जानकारी ले सकते हैं।
- इससे सरकार और नागरिकों के बीच काम में पारदर्शिता आएगी।
- आपकी जमीन पर कोई भी जबरदस्ती अब मालिकाना हक़ नहीं जता सकता। क्योंकि अब आपके सारे रिकॉर्ड ऑनलाइन सरकार विभाग के पास पहले से ही मौजूद रहेंगे।
- ये रिकॉर्ड राजस्व विभाग द्वारा बिल्कुल सही और वास्तविक रूप में रिकॉर्ड किये जाते हैं।
- इस पोर्टल द्वारा आप जमीन के सर्वे नंबर/ ब्लॉक नंबर द्वारा जमीन की सभी जानकारी ले सकते हैं।
- ऑनलाइन पोर्टल मदद से आपके पैसे और समय दोनों की बचत होगी।
आरओआर गुजरात पोर्टल में उपलब्ध सेवाएं
इस प्रक्रिया में हम आपको ROR गुजरात पोर्टल में उपलब्ध सेवाओं के बारे में बताने जा रहे हैं यदि आप इन में किसी भी जानकारी को लेना चाहते हैं तो आप इस ROR पोर्टल पर जा कर चेक कर सकते हैं। उपलब्ध सेवाएं निम्न हैं –
- महीने दर साल प्रवेश सूची
- मालिक के नाम से खाता
- म्यूटेशन के लिए 135-डी नोटिस
- एकीकृत सर्वेक्षण
- जमीन के मालिक के नाम से सर्वे नंबर
- पुराना स्कैन किया हुआ VF-6 एंट्री विवरण
- पुराना स्कैन किया हुआ VF- 7/12 विवरण
- राजस्व प्रकरण विवरण
- VF-6 प्रवेश विवरण
- VF- 7 सर्वेक्षण विवरण नहीं
- VF-8 खता विवरण
- एन्कोम्ब्रेंस प्रमाण पत्र
- किसान सत्यापन प्रमाण पत्र से सम्बंधित जानकारी
गुजरात आरओआर पोर्टल को शुरू करने से पहले कुछ दिए गए दिशा-निर्देश
आपको राजस्व विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करने से पहले आपको कुछ आवश्यक चीजों का ध्यान देना होगा विभाग द्वारा इसके लिए आपको कुछ गाइड लाइन जारी की गयी है। आप दिए हुए दिशा-निर्देशों को अच्छे से पढ़ें और समझें।
- गुजरात में एक ही Anyror Gujarat पोर्टल है आपको लैंड रिकॉर्ड से संबंधित जानकारी के लिए किसी भी अन्य फर्जी पोर्टल पर जाने की आवश्यकता नहीं हैं।
- यदि आप किसी व्यक्ति को नहीं जानते हैं तो आप उसको अपना जमीनी विवरण न दें। वो इसका गलत फायदा उठा सकता है आपके लैंड से जुडी सारी जानकारी वो ले सकता है और वो इसका इस्तेमाल किसी जगह दुरूपयोग कर सकता है। इसके लिए राजस्व विभाग की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।
- राजस्व विभाग में आरओआर की ऑफिसयल वेबसाइट पर बैंक अकाउंट संबंधित कोई भी जानकारी इस दर्ज न करें।
- जो भी नागरिक जमीन खरीदना चाहते हैं या बेचना चाहते हैं वे पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर चेक कर लें।
- इस वेबसाइट के माध्यम से आप जो भी भूलेख से जुडी या खाता खतौनी संबंधी प्रतिलिपि निकालते हैं तो उसको आप कोर्ट में पेश नहीं कर सकते हैं। वो सिर्फ व्यक्तिगत उपयोग के लिए ही माना जायेगा।
विवाह प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन गुजरात
Anyror Gujarat ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
यदि आप सम्पति बेचना चाहते है या लेना चाहते हैं इसकी अनुमति लेने के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या आप किसी अन्य चीज का प्रमाण पत्र करने के लिये या फिर आप भूमि से जुडी किसी अन्य विवरण के लिए आवेदन करना चाहते हैं यहां पर हम आपको स्टेप्स की प्रक्रिया बता रहे हैं इसके लिए आप दिए हुए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले आप गुजरात भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट anyror.gujarat.gov.in पर जाएँ।
- आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जायेगा आपको ऑनलाइन एप्लिकेशन पर क्लिक करना होगा।
- नए पेज में आवेदन करने का फॉर्म आ जायेगा। आप इसमें नया आवेदक का चयन करें।
- अब आपको फॉर्म में दर्ज सारी जानकारी दर्ज करनी होगी जैसे आवेदन का कारण, आवेदन का प्रकार, जिले का नाम, तालुका का नाम, गांव का नाम, मोबाइल नंबर,आवेदक का ई-मेल दर्ज करें।
- इसके बाद आपको नीचे एक कैप्चा कोड दिया होगा कैप्चा कोड दर्ज करे और जनरेट ओटीपी पर क्लिक कर दें। आपने जो मोबाइल नंबर रजिस्टर किया है उस पर ओटीपी आएगा ओटीपी दर्ज करें।
- इस प्रकार आपका ऑनलाइन आवेदन पूरा हो जायेगा।
गुजरात वोटर लिस्ट 2023 | Gujarat Voter List Pdf Download
712 Utara Gujarat ग्रामीण क्षेत्र भूमि विवरण ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया –
जो उम्मीदवार ग्रामीण क्षेत्र के हैं और वे अपना भूमि रिकॉर्ड चेक करना चाहते हैं उनको हम यहां पर 712 Utara Gujarat लैंड रिकॉर्ड के विवरण चेक करने के कुछ स्टेप्स बता रहे हैं आप दिए हुए स्टेप्स फॉलो कर जानकरी प्राप्त कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार आरओआर गुजरात पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट anyror.gujarat.gov.in पर जाएँ।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक होम पेज खुल जायेगा। आपको व्यू लैंड रिकॉर्ड रूरल पर क्लिक करना होगा।
- आपकी स्क्रीन पर एक नया आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- आपको भूमि से संबंधित जिस चीज का विवरण देखना है उस विकल्प का चयन करें। उसके बाद अपने जिला, तालुका और और गांव का चयन करें। उसके बाद आपको नीचे एक कैप्चा कोड दिया होगा उस कैप्चा को दर्ज करें और get record detail पर क्लिक कर दें।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर आपने जिस चीज का विकल्प चुना था। उसके बारे में पूरी जानकारी आजायेगी।
शहरी क्षेत्र भूमि रिकॉर्ड (Urban land Record)
शहरी क्षेत्र के उम्मीदवार जो अपने भूमि रिकॉर्ड से संबंधित जानकारी जानना चाहते हैं यहां पर हम उनको कुछ स्टेप्स बता रहे है। जिससे की आप अपने लैंड रिकॉर्ड से संबंधित जानकारी ले सकते हैं आप दिए हुए स्टेप्स को फॉलो कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार आरओआर पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ।
- आपकी स्क्रीन पर एक होम पेज खुल जायेगा। इसके बाद आपको व्यू लैंड रिकॉर्ड अर्बन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुल जायेगा।
- इसके बाद आपको इस पेज में उस सेवा का चयन करना होगा जो आपको चाहिए। इसके बाद आपको अपने जिले का चयन, कार्यालय, शहर, वार्ड जैसे जानकारी दर्ज करनी होगी। आपको नीचे एक कैप्चा कोड दिया होगा आप उस कोड को दर्ज करें और Get record detail पर क्लिक कर दें।
- आपके द्वारा चयन किये गए विकल्प से जुडी सारी जानकारी आपके अगले पेज में आ जाएगी।
Property Search (प्रॉपर्टी सर्च)
यदि आप अपनी सम्पति का विवरण ऑनलाइन चेक करना चाहते हैं तो आप बहुत ही आसानी से ये चेक कर सकते हैं इसके कुछ स्टेप्स आपको बता रहे हैं आप दिए हुए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का एक होम पेज खुलकर आजायेगा।
- इसके बाद आपको प्रॉपर्टी सर्च का एक लिंक दिखाई देगा आपको इस लिंक पर क्लिक करना है।
- आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुल जायेगा। इस पर पूछी गई सभी जानकारी को भरें।
- आपको अपनी सम्पति का विवरण किस प्रकार चेक करना है सपत्ति नंबर या सम्पति के नाम अनुसार, या डॉक्यूमेंट नंबर ईयर वाइज किसी एक का चयन करना होगा। इसके बाद आप अपने जिले का नाम, रजिस्टर कार्यालय, सूचकांक-ग्राम 2, सम्पत्ति/भूमि का प्रकार, सर्च टाइप, टीपी सर्वे वेल्यू, आवेदक का नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी दर्ज करें।
- इसके बाद send verification code पर क्लिक कर दें। आपने जो मोबाइल नंबर दर्ज किया होगा उस पर एक ओटीपी आएगा आपको उस ओटीपी को दर्ज करना होगा।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर आपके सम्पत्ति विवरण की पूरी जानकारी आ जाएगी।
ऑफिस लॉगिन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आप को गुजरात सरकार के राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट anyror.gujarat.gov.in पर जाना होगा।
- अब आप के सामने होम पेज खुलेगा। यहाँ आप को दिए गए विकल्पों में से ऑफिस लॉगिन पर क्लिक करना होगा।
- अब आप के सामने अगला पेज खुलेगा। यहाँ आप को पूछी हुई जानकारी भरनी होगी।
- सबसे पहले आप अपना यूजर नेम , पासवर्ड और कैप्चा कोड डालना होगा।
- अब आप लॉगिन पर क्लिक कर दें।
- इस तरह से आप कार्यालय लॉगिन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
712 Utara Gujarat Mobile Application कैसे डाउनलोड करें ?
- सबसे पहले उम्मीदवार अपने मोबाइल फोन के प्ले स्टोर Play store में जाएँ।
- आपको सर्च में जाकर Anyror Gujrat Land Records टाइप करके सर्च करना होगा।
- अब आपके सामने AnyROR एप्प आ जायेगा इसे इन्स्टॉल Install कर लें।
- इसके बाद जब एप्प इंस्टाल हो जाये उसे ओपन कर दे तथा पूछी गयी सभी जानकरी को भर दें।
- अब आप इस एप्प के माध्यम से भी भूमि रिकॉर्ड चेक कर सकते हैं।
712 Utara Gujarat से संबंधित कुछ पूछे गए प्रश्न
आरओआर गुजरात पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट- anyror.gujarat.gov.in है।
AnyRoR Gujrat पोर्टल गुजरात भूलेख की ऑनलाइन वेब साइट है
इस पोर्टल का उद्देश्य राज्य के सभी नागरिकों को घर बैठे ऑनलाइन अपने जमीनी विवरण से जुडी कोई भी जानकारी देना है। जिससे आपको किसी भी सरकारी दफ्तर में नहीं जाना पढ़े और आपके समय और पैसे दोनों की बचत हो सके।
जी हाँ आप अपने प्ले स्टोर में जाकर एप्प डाउनलोड कर सकते हैं। और सेवा का लाभ ले सकते हैं।
हमने आपको अपने लेख के माध्यम से ऑनलाइन एप्लिकेशन की पूरी जानकारी दी है। आप दिए हुए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
नहीं, आप इस पोर्टल पर व्यक्ति के नाम से जमीन की जानकारी को प्राप्त नहीं कर सकते हैं
हाँ, आरओआर गुजरात पोर्टल पर व्यक्ति की सभी भूमि का विवरण का पता लगाया जा सकता है।
भूलेख गुजरात से सम्बंधित किसी भी प्रकार की समस्या के लिए आप अपने तहसील के राजस्व विभाग में जा कर संपर्क कर सकते हैं
anyRoR पोर्टल पर गुजरात राज्य के सभी 26 जनपदों के सभी नागरिकों के भूलेख को दिया गया है
यदि आपको ऑनलाइन पोर्टल पर आपकी भूलेख जानकारी नहीं मिलती है तो आप सम्बन्धित विभाग से जा कर संपर्क कर सकते हैं।
हमने आपको अपने लेख के माध्यम से Anyror Gujarat पोर्टल की जानकारी तथा आप अपने भूलेख को कैसे प्राप्त कर सकते है आदि जानकारी को साझा की है यदि आपको इस पोर्टल से जुडी कोई भी अन्य जानकारी चाहिए या आपको कोई समस्या है तो आप हमें नीचे कमेंट सेक्शन में जाकर मेसेज कर सकते हैं।