विवाह प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन गुजरात (विवाह पंजीकरण) Marriage Certificate Online Registration Gujrat

विवाह प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन गुजरात :- जैसे की आप सब जानते है की विवाह प्रमाण पत्र बनाना जरुरी है और साथ ही भारत में जितने भी समुदाय के लोग है उन्हें विवाह के उपरांत शादी का प्रमाण पत्र बनाना आवश्यक होता है। ये सिर्फ हिन्दू धर्म के लोगो पर ही लागू नहीं होता। आज ... Read more

Photo of author

Reported by Pankaj Bhatt

Published on

विवाह प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन गुजरात :- जैसे की आप सब जानते है की विवाह प्रमाण पत्र बनाना जरुरी है और साथ ही भारत में जितने भी समुदाय के लोग है उन्हें विवाह के उपरांत शादी का प्रमाण पत्र बनाना आवश्यक होता है। ये सिर्फ हिन्दू धर्म के लोगो पर ही लागू नहीं होता। आज हम आपको अपने आर्टिकल में गुजरात विवाह प्रमाण पत्र के बारे में बताने वाले है। यदि आप भी गुजरात के निवासी है तो आपके लिए हमारा आर्टिकल बहुत ही मददगार साबित होने वाला है। यदि आपने अभी तक अपना विवाह प्रमाण पत्र नहीं बनाया है तो आप घर बैठे ही विवाह प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

7/12 गुजरात भूलेख भू नक्शा, Anyror Gujarat

विवाह प्रमाण पत्र आवेदन गुजरात | Marriage Registration online Gujrat
विवाह प्रमाण पत्र आवेदन गुजरात | Marriage Registration online Gujrat

विवाह प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन गुजरात

सन २००६ में सुप्रीम कोर्ट द्वारा मान्यता दी गयी की गयी विवाह प्रमाण पत्र महिलाओं की अधिकारों की सुरक्षा के लिए बनाया गया है। शादी के 1 महीने बाद मैरिज सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करना जरुरी होता है। यदि आप अपना विवाह प्रमाण पत्र नहीं बनाते है तो उन्हें कानूनी तौर पर जुर्माना देना होगा। विवाह प्रमाण पत्र महिला के सभी अधिकारों की रक्षा करता है और साथ ही शादी के बाद आप उपनाम भी बदल सकती हो और दस्तावेजों में भी आप नाम बदल सकती है। और पासपोर्ट, जॉइन्ट बैंक खाता आदि बना सकते है। और घर बैठे आप कैसे गुजरात विवाह प्रमाण पत्र के लिए अप्लाई कर सकते है ये हम आपको अपने आर्टिकल में बताने वाले है। जानने के लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

Marriage Certificate Registration Gujarat

आर्टिकल गुजरात विवाह प्रमाण पत्र रजिस्ट्रेशन
एक्ट1955
लाभमहिलाओं को अधिकार
उद्देश्यबाल विवाह को रोकना, महिला उत्पीड़न को कम करना
आधिकारिक वेबसाइटenagar.gujarat.gov.in

रजिस्ट्रेशन हेतु आवश्यक दस्तावेज

जब आप विवाह प्रमाण पत्र बनाने जाएँ तो आपको अपने साथ निम्न दस्तावेज रखने होंगे।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
  • आधार कार्ड
  • 2 पासपोर्ट साइज फोटो
  • शादी का कार्ड
  • शादी के समय की एक तस्वीर
  • 2 गवाह और उनके बारे में पूरी जानकारी
  • एफिडेविट
  • निवास प्रमाण पत्र
  • दोनों दम्पति के पास जन्म प्रमाण पत्र होना जरुरी होना चाहिए
  • आयु प्रमाण पत्र
  • सभी दस्तावेज प्रमाणित होने चाहिए।
  • यदि विदेश में शादी हुयी हो तो एम्बेसी द्वारा नो ऑब्जेक्शन का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।

मैरिज सर्टिफिकेट के क्या लाभ है ?

  • अगर आप कहीं बैंक में अपना ज्वाइंट खाता खुलाने जाते है तो आपको इसके लिए विवाह प्रमाण पत्र देना होगा।
  • यदि आप शादी के बाद अपना पासपोर्ट बनाते है तो इसके लिए आपको विवाह प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।
  • जैसे की आप लड़के या लड़की में से यदि कोई विदेशी लड़के या लड़की से शादी करता है तो उसे उस देश की नागरिकता प्राप्त हो जाएगी। इसके लिए विवाह प्रमाण पत्र का होना जरुरी है।
  • यदि आप जीवन बीमा करते है तो इसके लिए भी आपको पहले अपना मैरिज सर्टिफिकेट दस्तावेज के रूप में देना होगा।
  • यदि पति पत्नी के बीच कोई विवाद होता है तो इस स्थिति में महिला को महीने का वेतन भत्ता देना होगा।
  • विवाह प्रमाण पत्र के अनुसार यदि किसी लड़की की शादी 18 वर्ष से पहले या लड़के की शादी 21 वर्ष से पहले करा दी जाती है तो बाल विवाह उत्पीड़न के मामले में परिवार को सजा हो सकती है।
  • विवाह प्रमाण पत्र बनाने से पत्नी के अधिकार सुरक्षित रहते है।
  • क़ानूनी रूप से शादी को प्रमाणित करने के लिए विवाह प्रमाण पत्र आवश्यक है।
  • इस प्रामण पत्र के तहत विवाहित महिलाएँ शादी शुदा जीवन में किसी विवाद के मामले में अपने अधिकारों को प्राप्त कर सकते है।
  • यह प्रमाण पत्र वैवाहिक जीवन के तथ्य को प्रमाणित करने का सबसे अहम् दस्तावेज है।

गुजरात ऑफलाइन मैरिज रजिस्ट्रेशन कैसे करे ?

यदि आप ऑनलाइन के माध्यम से अपना मैरिज रजिस्ट्रेशन नहीं करना चाहते है तो इसके लिए आप रजिस्ट्रेशन ऑफिस जाकर भी आवेदन कर सकते है। इसके लिये आप नगर पालिका या नगर निगम के ऑफिस जाकर उनसे आवेदन फॉर्म ले ले। आवेदन फॉर्म में आपको पूछी गयी सारी जानकारी दर्ज करनी होगी। और आवेदन में निश्चित किये गए प्रमाण पत्र संलग्न करने होंगे और जब आप आवेदन फॉर्म जमा करने जाओ तो आपको 2 गवाहों के हस्ताक्षर करने होंगे और उनके बारे में पूरी जानकारी देनी होगी ताकि कोई भी असुविधा होने पर गवाहों को प्रस्तुत होना होगा। और पति पत्नी दोनों को अपने हस्ताक्षर करने होंगे। और आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। ये आवेदन शुल्क आपके विवाह के कितने दिनों बाद पंजीकरण कराया गया है उस पर निर्भर करेगा। आवेदन पत्र जमा करने पर आपको 30 दिन के भीतर विवाह प्रमाण पत्र मिल जायेगा इसके लिए आपको अधिकारी के कार्यालय जाना होगा। उम्मीदवार ध्यान दे यदि आप घर से कही दूर रह रहे है तो जिस क्षेत्र में आप रह रहे है तो दोनों दम्पति में से किसी का 6 महीने से अधिक रहना आवश्यक है।

विवाह प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन गुजरात कैसे करे ?

जो उम्मीदवार नगर निगम के दफ्तर नहीं जाना चाहते है तो सरकार ने अब विवाह पंजीकरण के लिए अब ऑनलाइन सुविधा कर दी है। जिससे की आदमी के समय की बचत हो सके। आज हम आपको बताने वाले है की किस प्रकार ऑनलाइन सुविधा का लाभ लेकर अपना विवाह पंजीकरण (मैरिज सर्टिफिकेट) कर सकते हो जो बहुत ही आसान प्रक्रिया है आप हमारे दिए हुए स्टेप्स फॉलो कर सकते है।

विवाह-प्रमाण-पत्र-ऑनलाइन-आवेदन-गुजरात
  • अब वेबसाइट के होम पेज पर ही रजिस्टर करने का विकल्प है उस पर क्लिक करें।
विवाह-प्रमाण-पत्र-ऑनलाइन-आवेदन-गुजरात
  • अब अगले पेज पर मोबाईल नंबर या ईमेल के माध्यम से अपनी एक लॉगिन आईडी बनाये
vivah-prman-ptra-panjikarn-gujrat
  • रजिस्टेशन हो जाने के बाद मुख्य पेज पर वापस आएं यहां आपको लॉगिन पर क्लिक करना होगा
gujrat-vivah-prman-patr
  • लॉगिन पर क्लिक करते ही आप नए पृष्ठ पर आजायेंगे।
GUJRAT-MARRIGE-CERTIFICATE-ONLINE-REGISTRATION
  • इसमें आपको अपना यूजर नाम पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। और उसके बाद लॉगिन पर क्लिक कर दे।
  • लॉगिन होने के बाद आपकी स्क्रीन पर बहुत से विकल्प आजायेंगे आपको अप्लाई मैरिज सेर्टिफिकेट पर क्लिक कर दे।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म आजायेगा आपको आवेदन फॉर्म में दर्ज सारी जानकारी भरनी होगी। और सारे दस्तावेज अपलोड भी कर दे। और सब्मिट के बटन पर क्लिक कर दे।
  • आपके आवेदन करने के15 दिन बाद आप अपने नजदीकी जिला कार्यालय से अपना मैरिज सेर्टिफिकेट ले ले।

ई नगर मोबाइल एप्प

गुजरात राज्य के नागरिकों तक ऍप के माध्यम से सेवाओं को पहुंचाने के लिए ई नगर मोबाइल एप्प विकसित किया गया है। जिसमें नागरिकों को विभिन्न सेवाओं का लाभ ऑनलाइन के अंतर्गत प्राप्त होता है। यह सेवाओं को आसान एवं बेहतर बनाने के लक्ष्य से लॉन्च किया गया है। आप नीचे दिए लिंक के आधार पर E-Nagar Mobile Application को डाउनलोड कर सकते है।

ई नगर मोबाइल एप्प यहाँ से डाउनलोड करें।

Contact Details

हमारे इस लेख में गुजरात मैरिज रजिस्ट्रेशन से संबंधी सभी प्रकार की जानकारी को साझा किया गया है। अगर लाभार्थी नागरिक को मैरिज रजिस्ट्रेशन से संबंधी किसी भी प्रकार की अन्य सहायता हेतु कोई हेल्प चाहिए तो नागरिक नीचे दिए गए ईमेल के माध्यम से अपनी समस्या को दर्ज कर सकते है।

Registered Office :
Karmyogi Bhavan, Block-1,
Ground Floor, Sector No: 10/A,
Gandhinagar, Gujarat-382010.
Email : ulbhelpdesk-enagar@gujarat.gov

गुजरात ऑनलाइन मैरिज सर्टिफिकेट से जुड़े कुछ प्रश्न और उनके उत्तर

गुजरात मैरिज सर्टिफिकेट से जुडी आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

गुजरात मैरिज सर्टिफिकेट से जुडी आधिकारिक वेबसाइट- enagar.gujarat.gov.in है।

गुजरात के नव दम्पति ऑफलाइन मोड़ में आवेदन करने के लिए क्या करे ?

गुजरात के उम्मीदवार आवेदन के लिए अपने नजदीक जिला मजिस्ट्रेट के कार्यालय या नगर पालिका में जाकर विवाह पंजीकरण का आवेदन फॉर्म ले ले। आवेदन फॉर्म में दर्ज सारी जानकारी आप दर्ज कर दे। और उन गवाहों के भी हस्ताक्षर कर दे जो आपकी शादी में शामिल थे। और सारे दस्तावेजों को संलग्न करने के बाद आप उसी कार्यालय में आवेदन फॉर्म जमा कर दे।

गुजरात के उम्मीदवार मैरिज सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते है ?
व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

हमने आर्टिकल के से आपको ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया बता रखी है आप हमारे दिए हुए स्टेपस को फॉलो करके घर बैठे आवेदन कर सकते है।

गुजरात विवाह प्रमाण पत्र बनाने का उद्देश्य क्या है ?

समाज में महिलाओं पर हो रहे घरेलू हिंसा व् अत्याचार को रोकना, बाल विवाह को रोकना, और महिला को सारे हक़ मिलना। और ये सर्टिफिकेट वर वधु के शादी को क़ानूनी तौर पर वैध माना जाता है।

मैरिज सर्टिफिकेट के लाभ क्या है ?

बीमा, ज्वाइंट खाता, पासपोर्ट जैसे दस्तावेज आसानी से बना सकते है और साथ हे पति के सारे अधिकार प्राप्त होते है।

अगर विवाह प्रमाण पत्र बनाने में देरी की जाती है तो क्या उम्मीदवार को आवेदन शुल्क देना होगा ?

जी हाँ आपको आवेदन शुल्क देना जरुरी होगा।

आवेदन पत्र जमा करने पर कितने दिनों के बाद आवेदनकर्ताओं को उनका विवाह प्रमाण पत्र दिया जायेगा ?

आवेदन पत्र जमा करने पर 30 दिन के अंतर्गत विवाह प्रमाण पत्र दिया जायेगा।

विवाह प्रमाण पत्र हेतु किस प्रकार आवेदन किया जा सकता है ?

ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यम से व्यक्ति विवाह प्रमाण हेतु आवेदन कर सकते है।

तो जैसे की आज हमने आपको अपने लेख में बताया की कैसे नवदम्पति घर बैठे ही गुजरात विवाह प्रमाण पत्र बना सकते है। यदि आपको इस प्रमाण पत्र को लेकर कोई भी समस्या या जानकारी चाहिए होगी तो आप हमे नीचे कमेंट बॉक्स में मेसेज कर सकते है।

Photo of author

Leave a Comment