मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना लिस्ट ऐसे देखें Mukhyamantri Krishi Aashirwad Yojana MMKAY – देखें आवेदन की स्थिति, Beneficiary List

आपको बता दे झारखंड सरकार द्वारा अपने राज्य के किसानो के लिए इस योजना का आरम्भ किया गया था जितने भी लोगो ने योजना में आवेदन किया था झारखंड सरकार द्वारा अब मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना लिस्ट जारी कर दी गयी है। जिस भी किसान लाभार्थी का नाम सूची में होगा उसको झारखंड सरकार की ... Read more

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

आपको बता दे झारखंड सरकार द्वारा अपने राज्य के किसानो के लिए इस योजना का आरम्भ किया गया था जितने भी लोगो ने योजना में आवेदन किया था झारखंड सरकार द्वारा अब मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना लिस्ट जारी कर दी गयी है। जिस भी किसान लाभार्थी का नाम सूची में होगा उसको झारखंड सरकार की तरफ से 5000 रूपये की राशि दी जाएगी। आपको बता दे योजना का लाभ सिर्फ उन्ही किसानो को मिलेगा जिनके पास 5 एकड़ या इससे कम कृषि योग्य जमीन है लाभार्थी किसानो को प्रति एकड़ के हिसाब से पांच हजार रूपये की राशि दी जाएगी। या जिन किसानो के पास 5 एकड़ से अधिक जमीन है उन्हें योजना में नहीं रखा गया है। Mukhyamantri Krishi Aashirwad Yojana List MMKAY में जो उम्मीदवार अपना नाम देखना चाहते है वे इंटरनेट की सहायता से आसानी से घर बैठे अपना नाम सर्च कर सकते है। NCDC

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना लिस्ट ऐसे देखें Mukhyamantri Krishi Aashirwad Yojana MMKAY
मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना लिस्ट ऐसे देखें Mukhyamantri Krishi Aashirwad Yojana MMKAY

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना लिस्ट

झारखंड राज्य सरकार द्वारा आशीर्वाद योजना के लिए एक ऑफिसियल वेबसाइट जारी है जिसके माध्यम से उम्मीदवार किसान ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते है और साथ ही योजना से जुडी अनेक जानकारियों के बारे में जान सकते है। कृषि आशीर्वाद योजना का उद्देश्य किसानो को खरीब की फसल के लिए आर्थिक सहायता देना है। किसानो को योजना का लाभ लेने के लिए उनके बैंक में अकाउंट होना जरुरी है क्योकि राज्य सरकार द्वारा योजना की धन राशि आपके खाते में ही सीधे ट्रांसफर की जाएगी।

इसके लिए आपको किसी भी दफ्तर में जाने की जरूरत नहीं होगी। उम्मीदवार ध्यान दे अगर आपका नाम सूची में आ जाता है तो आपके खाते में सरकार द्वारा ये धन राशि 2 किश्तों में आपके खाते में भेज दी जाएगी। इससे किसानो की खेती करने में काफी आसानी होगी। आज हम अपने लेख में आपको बताने वाले है की किस प्रकार उम्मीदवार झारखंड कृषि आशीर्वाद योजना की लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है योजना से जुडी अन्य जानकारी भी आपसे साझा कर रहे है जानने के लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

Mukhyamantri Krishi Aashirwad Yojana list MMKAY

योजना का नाममुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना
किसके द्वारा शुरुआत की गयीतत्कालीन सीएम रघुवर दास के द्वारा
उद्देश्यकिसानो को खरीब की फसल के लिए सहायता
श्रेणीराज्य सरकार
बजट2250 करोड
लाभार्थीझारखंड के छोटे व् सीमान्त किसान
राशि5000 प्रति एकड़
आधिकारिक वेबसाइटmmkay.jharkhand.gov.in

झारखंड कृषि आर्शीवाद योजना के लाभ

  • इस योजना का लाभ झारखंड के छोटे और सीमान्त किसान ले सकते है।
  • जिन किसानो के पास 5 एकड़ कृषि योग्य भूमि है उन्हें राज्य सरकार खरीब की फसल के लिए प्रति एकड़ 5 हजार रूपये की राशि ट्रांसफर करेगी।
  • जिनके पास 5 एकड़ या इससे कम जमीन है उन्हें भी योजना का लाभ दिया जायेगा।
  • लाभार्थी किसानो को प्रतिवर्ष योजना का लाभ दिया जायेगा।
  • योजना के अंतर्गत किसानो के खाते में सीधे पैसे ट्रांसफर कर दिए जायेंगे अब लाभार्थी किसानो को योजना में मिलने वाली राशि के लिए किसी भी सरकारी विभाग में नहीं जाना होगा। अब वे सीधे बैंक जाकर ही ये राशि निकाल सकते है।
  • आशीर्वाद योजना का लाभ केवल खरीब की फसल के लिए ही ले सकते हैं।
  • योजना के अंतर्गत लगभग 22 लाख 47 हजार किसानो को लाभ देने का निर्णय लिया गया है।
CM KRISHI AASHIRWAD YOJANA जिलेवार सूची
  • गढ़वा जिला कृषि आशीर्वाद योजना लिस्ट
  • कोडरमा जिला कृषि आशीर्वाद योजना लिस्ट
  • रामगढ जिला कृषि आशीर्वाद योजना लिस्ट
  • पलामू जिला योजना लिस्ट
  • देवघर जिला झारखंड कृषि आर्शीवाद योजना लिस्ट
  • बोकारो जिला आर्शीवाद योजना लिस्ट
  • गिरिडीह जिला किसान सूची
  • रांची जिला कृषि आशीर्वाद योजना लिस्ट
  • लातेहार जिला योजना लिस्ट
  • गोड्डा जिला झारखंड कृषि आर्शीवाद योजना लिस्ट
  • दुमका जिला कृषि आशीर्वाद योजना लिस्ट
  • चतरा जिला कृषि योजना लिस्ट
  • पाकुड़ जिला आर्शीवाद योजना लिस्ट
  • लोहरदग्गा MUKHYAMANTRI KRISHI AASHIRWAD YOJANA LIST
  • धनबाद MKAYL MUKHYAMANTRI KRISHI AASHIRWAD YOJANA LIST
  • सराईकेला जिला झारखंड कृषि आर्शीवाद योजना लिस्ट
  • सिमडेगा जिला झारखंड कृषि आर्शीवाद योजना लिस्ट
  • जामताड़ा जिला झारखंड कृषि आर्शीवाद योजना लिस्ट
  • पश्चिमी सिंहभूम जिला झारखंड कृषि आर्शीवाद योजना लिस्ट
  • हजारीबाग जिला जिला झारखंड कृषि आर्शीवाद योजना लिस्ट
  • पूर्वीसिंह भूम जिला जिला झारखंड कृषि आर्शीवाद योजना लिस्ट

झारखण्ड फसल राहत योजना ऑनलाइन आवेदन

झारखंड आशीर्वाद योजना का उद्देश्य

जैसे की आप सब जानते है केंद्र सरकार द्वारा या राज्य सरकार द्वारा किसानो को विभिन्न प्रकार की सुविधाएँ दी जाती है जिससे की उनको आर्थिक सहायता प्राप्त हो हो सके। और कृषि की तरफ अधिक ध्यान दे। झारखंड सरकार द्वारा भी यही उद्देश्य रखा गया है की किसानो के पास जितनी भी कृषि योग्य भूमि है उस पर अच्छे से खेती कर सके और साथ ही खरीब की फसल के लिए राज्य सरकार द्वारा छोटे व् सीमान्त किसानो को हर एक एकड़ पर 5000 की राशि दी जाएगी जिससे की किसान को कृषि कार्य के लिए कोई भी दिक्कत या समस्या न हो। किसान अपना मुख्य व्यवसाय न छोड़ कर किसी अन्य व्यवसाय में न लग जाए इसलिए किसान को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक

जिन उम्मीदवारों ने मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना में आवेदन किया था अब सरकार द्वारा उनकी लिस्ट जारी कर दी गयी है जो योजना में अपना नाम चेक करना चाहते है उनको हम बतायेंगे की वे कैसे अपना नाम लिस्ट में चेक कर सकते है यहां पर आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

  • सबसे पहले उम्मीदवार मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। मुख्यमंत्री-कृषि-आशीर्वाद-योजना-लिस्ट
  • आपकी स्क्रीन पर एक होम पेज खुल जायेगा आपको सर्च के सेक्शन पर जाना होगा।
  • जैसे ही आप सर्च के सेक्सन पर जाते है बेनिफिशिरी फार्मर का विकल्प आजायेगा आपको इस पर क्लिक करना होगा।
    मुख्यमंत्री-कृषि-आशीर्वाद-योजना
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जायेगा आपको इसमें 2 विकल्प दिए होंगे या तो आप अपने आधार नंबर पर क्लिक कर सकते है या आप अकाउंट नंबर से अपना लिस्ट में नाम देख सकते है। jharkhnd-krishi-ashirwad-yojna-list
  • इसके बाद आपको अपना जिला का नाम चयन करना होगा। और अपना आधार नंबर या अकाउंट नंबर दर्ज करके सर्च के बटन पर क्लिक कर दें।
  • आपके अगले पेज में लिस्ट खुल जाएगी आप आसानी से अपना नाम चेक कर सकते हैं।

MMKAY आवेदन की स्थिति ऐसे चेक करें

जिन उम्मीदवारों के झारखंड आशीर्वाद योजना में आवेदन किया था अब वे अपने आवेदन की स्थिति जाँच सकते है हम यहां पर आपको कुछ स्टेप्स बता रहे हैं आप दिए हुए स्टेप्स को फॉलो कर सकते है –

  • सबसे पहले उम्मीदवार आशीर्वाद योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • आपकी स्क्रीन पर एक होम पेज खुल जायेगा। आपको होम पेज में आवेदन की स्थिति देखने का एक लिंक दिया है आप इस लिंक पर क्लिक करें। झारखण्ड-मुख्यमंत्री-कृषि-आशीर्वाद-योजना
  • इसके बाद नए पेज में एक आवेदन की स्थिति जांचने का फॉर्म आ जायेगा आपको फॉर्म में अपने जिले का चयन करना होगा और अपना आधार नंबर या अकाउंट नंबर (दोनों में से कोई एक ) किसी एक को निर्धारित स्थान पर दर्ज करना होगा।
    CM-KRISHI-YOJANA
  • इसके बाद सर्च पर क्लिक कर दे।
  • आपके अगले पेज में आपके आवेदन से जुडी स्थिति का पूरा विवरण आ जायेगा।

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद मोबाइल एप्प ऐसे डाउनलोड करें

अब जो झारखंड के किसान है वे अपने फोन के माध्यम से भी कृषि आशीर्वाद योजना से जुडी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। झारखंड सरकार द्वारा इसके लिए मोबाइल एप्लिकेशन को जारी किया गया है। यहां पर हम आपको कुछ स्टेप्स बता रहे हैं जिसकी सहायता से आप आसानी से अपने फोन में एप्प डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार अपने फोन के गूगल प्ले स्टोर में जाएँ।
  • उसके बाद आपको सर्च में Mukhyamantri Krishi Aashirwad App लिखना होगा।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुल जाएगा आपको इंस्टाल पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आप एप्प को ओपन कर दें। और सभी सुविधाओं का लाभ अपने फोन के माध्यम से ले ले।
Mukhyamantri Krishi Aashirwad Yojana में ऐसे कर सकते हैं लॉगिन
  • सबसे पहले आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज में आपको लॉगिन का लिंक दिखाई देगा आप इस लिंक पर क्लिक करें।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक फॉर्म आयेगा जिसमें आपको इस पेज में कुछ जानकारी भरनी होगी जैसे जिला, अचल, शब्दकूट, उपयोगता का नाम भरना होगा।
  • उसके बाद आप प्रवेश करें के लिंक पर क्लिक कर दें।
  • इस प्रकार आप आसानी से लॉगिन कर सकते हैं।

Mukhyamantri Krishi Aashirwad Yojana MMKAY FAQ

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना क्या है ?

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना किसानो के लिए चलायी गयी एक योजना है जो किसान योजना में आवेदन करेंगे या जो किसान योजना के पात्र होंगे उन्हें राज्य सरकार की तरफ से हर एकड़ पर प्रतिवर्ष पांच हजार रूपये की राशि दी जाएगी।

इस योजना का उद्देश्य क्या है ?

इस योजना के जरिये सरकार सीमान्त और छोटे किसानो को खरीब की फसल के लिए वित्तीय राशि प्रदान करेगी।

योजना में किस मोड़ में आवेदन कर सकते है ?

उम्मीदवार कृषि योजनाNCDC में ऑनलाइन मोड़ में आवेदन कर सकते है।

लाभार्थी किसानों को कैसे धन राशि वितरित की जाएगी ?

लाभार्थी किसानो के खाते में सरकार द्वारा अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए जायेंगे।

उम्मीदवार लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें ?
व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

हमने अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको लिस्ट में नाम चेक करने की पूरी प्रक्रिया बता रखी है आप दिए हुए स्टेप्स को फॉलो कर सकते है।

झारखंड सरकार द्वारा क्या सिर्फ किसानो को खरीब की फसल के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी ?

जी हाँ सिर्फ खरीब की फसल के लिए ही वित्तीय सहायता दी जाएगी।

क्या मैं मोबाइल एप्प के माध्यम से योजना से जुडी सभी जानकारी प्राप्त कर सकता हूँ ?

जी हाँ आप अपने फोन में मोबाइल एप्प डाउनलोड करके सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं इसके साथ ही आप ऑनलाइन आवेदन, आवेदन की स्थिति, लॉगिन प्रक्रिया सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

जिन किसानो की 5 एकड़ से ज्यादा जमीन है क्या उन्हें योजना का लाभ प्राप्त नहीं होगा ?

जी नहीं वही किसान आवेदन कर सकते हैं जिनकी पांच एकड़ तक जमींन होगी।

कृषि आशीर्वाद योजना के लिए बजट कितना निर्धारित किया गया है ?

कृषि आशीर्वाद योजना के लिए बजट 2250 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है।

तो जैसे की हमने आज अपने लेख के माध्यम से आपको बताया की कैसे आप मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना लिस्ट में अपना चेक कर सकते है और कैसे आवेदन की स्थिति जाँच सकते है हमने इस योजना से जुडी आपसे और भी जानकारी साझा की है यदि आपको इससे जुडी कोई भी अन्य जानकारी चाहिए या कोई भी अन्य समस्या है तो आप हमे नीचे कमेंट बॉक्स में मेसेज कर सकते हैं।

Photo of author

Leave a Comment