झारखण्ड मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना : दुधारू पशु खरीदने पर सब्सिडी

झारखंड सरकार ने पशुपालको और किसानों के लिए झारखण्ड मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत  अनुदान सीधे लाभुकों के खाते में हस्तांतरित कर पशुधन विकास योजना को क्रियान्वित किया है। भी लाभुकों का चयन पूर्व में आयोजित ग्राम सभा द्वारा किया जाएगा। इस योजना में महिला व विधवा, निसहाय दम्पत्ति ... Read more

Photo of author

Reported by Saloni Uniyal

Published on

झारखंड सरकार ने पशुपालको और किसानों के लिए झारखण्ड मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत  अनुदान सीधे लाभुकों के खाते में हस्तांतरित कर पशुधन विकास योजना को क्रियान्वित किया है। भी लाभुकों का चयन पूर्व में आयोजित ग्राम सभा द्वारा किया जाएगा। इस योजना में महिला व विधवा, निसहाय दम्पत्ति एवं निःशक्त का चयन प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। वे इच्छुक उम्मीदवार जो मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का लाभ लेना चाहते हैं वे पशुपालक कार्यालय में जाकर योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

झारखण्ड मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना
झारखण्ड मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना

यहाँ हम आपको बतायेंगे झारखण्ड मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना क्या है ? पशुधन विकास योजना के उद्देश्य क्या है ? दुधारू पशु खरीदने पर मिलेगी 90 प्रतिशत सब्सिडी। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की विशेषताएं क्या है ? पशुधन विकास योजना आवेदन हेतु पात्रता क्या है ? Jharkhand Pashudhan Vikas Yojana आवेदन फॉर्म भरने के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी ? झारखंड मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना आवेदन कैसे करें ? इन सभी के विषय में हम आपको विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे। Pashudhan Vikas Yojana 2024 सम्बंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़िए

यह भी पढ़े :- झारखंड बिरसा हरित ग्राम योजना

झारखण्ड मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना क्या है ?

झारखंड मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की शुरुआत झारखंड सरकार द्वारा की गई है। इस योजना के तहत गाँव में निवास करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगो को सहायता प्रदान कर आर्थिक रूप से सबल बनाना है। हालांकि पशुपालन से यहाँ के किसानों की आमदनी भी होती रही है। इस स्थिति को देखते हुए राज्य में पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए और किसानों को अतिरिक्त आय दिलाने के लिए राज्य में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का संचालन किया जा रहा है।

Pashudhan Vikas Yojana 2024 Highlights

आर्टिकल का नाम झारखण्ड मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना
साल2024
राज्य का नामJharkhand
योजना का नामPashudhan Vikas Yojana
लाभार्थीपशुपालक
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://mpvyjharkhand.in/#

पशुधन विकास योजना के उद्देश्य

  • मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना क शुभारम्भ करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों की आय में वृद्धि करना है।
  • सरकार द्वारा अच्छी गुणवत्ता के पशु खरीदने के लिए राज्य के किसानों को सब्सिडी प्रदान करना है।
  • इस योजना के माध्यम से न केवल पशुपालकों को अपने जीवन यापन करने का साधन प्राप्त होगा बल्कि अपनी आय दोगुनी करने का भी साधन मिलेगा।
  • इस योजना का उद्देश्य किसानों को गौ पालन, बकरी पालन, सुकर पालन, कुकुट पालन एवं बत्तख पालन के लिए आर्थिक लाभ प्रदान करना है।
  • पशुपालन करने के लिए राज्य के नागरिकों को प्रोत्साहित करना है ताकि इस योजना के तहत किसानों को पशुपालन करने के लिए सब्सिडी प्रदान की जा सके।
दुधारू पशु खरीदने पर मिलेगी 90 प्रतिशत सब्सिडी
  • मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना झारखण्ड के तहत दुधारू पशु खरीदने पर किसानो को राज्य सरकार द्वारा 90% तक की सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जायेगा।
  • झारखण्ड सरकार द्वारा पशुपालन के लिए पशु खरीदने हेतु लाभार्थियों को 90% तक की सब्सिडी दी जाएगी।
  • इस योजना के तहत महिला किसान को प्राथमिकता दी गई है।
  • मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना झारखण्ड के माध्यम से निराश्रित और विकलांग, विधवा महिलाओ एवं निसंतान दंपत्ति को विशेषकर इस योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा।
  • इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगो को राज्य सरकार द्वारा 75% तक की सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जायेगा।
  • इससे पहले सरकारों द्वारा किसानो द्वारा 50% सब्सिडी दी जाती थी जिसे बढ़ा दिया गया है। ताकि इस योजना का लाभ प्राप्त कर राज्य के नागरिक अपनी आय में बढ़ोतरी कर सके।

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की विशेषताएं

  1. पशुधन विकास योजना झारखण्ड का संचालन कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड द्वारा किया जा रहा है।
  2. अन्य किसानों के तहत 75 % तक अनुदान का लाभ दिया जाएगा।
  3. झारखंड सरकार की ओर से इस योजना के क्रियान्वयन के लिए 660 करोड़ रूपये का बजट तय किया गया है।
  4. मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना झारखण्ड जरूरतमंद महिलाओं एवं निराश्रित को 90 प्रतिशत तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
  5. इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा पशुपालन करने के लिए किसानों को सब्सिडी प्रदान की जाती है।
  6. कृषकों एवं पशुपालकों को दी जाने वाली अनुदान राशि सीधे लाभुकों के में हस्तांतरित कर पशुधन विकास योजना को क्रियान्वयन किया जाएगा।

पशुधन विकास योजना आवेदन हेतु पात्रता

  • उम्मीदवार झारखण्ड राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • केवल पशुपालक और किसान ही आवेदन हेतु पात्र होंगे।
  • उम्मीदवार के पास पशुपालन करने के लिए उपयुक्त स्थान होना चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • विकलांग प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • राशन कार्ड
  • बैंक खाता विवरण

झारखंड मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना आवेदन कैसे करें ?

  • झारखंड मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना हेतु ऑफलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार अपने नजदीकी पशुपालन विभाग में जाएँ।
  • वहां जाकर आपको अधिकारी से सम्पर्क करना होगा।
  • उसके बाद आपको मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना आवेदन हेतु फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • आपको फॉर्म में पूछी गई समस्त जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • फॉर्म में जानकारी दर्ज करने के बाद जरूरी दस्तावेज फॉर्म के साथ संलग्न करें।
  • फॉर्म को पूरी तरह से तैयार करने के बाद पशुपालन कार्यालय में जमा करवा देना है।
  • उसके बाद आपके दस्तावेजों और आवेदन फॉर्म में दर्ज जानकारी का सत्यापन किया जाएगा।
  • सत्यापन होने के बाद आपको पशुधन विकास योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

Pashudhan Vikas Yojana 2024 सम्बंधित प्रश्न/उत्तर

झारखंड मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

झारखंड मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की आधिकारिक वेबसाइट mpvyjharkhand.in है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना किस राज्य की योजना है ?

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना झारखंड राज्य की योजना है।

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की शुरुआत किसने की ?

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की शुरुआत झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सेरोन द्वारा की गई है।

इस लेख में हमने आप से झारखण्ड मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना और इससे सम्बंधित समस्त जानकारी साझा की है। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी के अलावा अन्य कोई भी जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते हैं। आपके सभी प्रश्नों के उत्तर अवश्य दिए जाएंगे। आशा करते हैं आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी।

Photo of author

1 thought on “झारखण्ड मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना : दुधारू पशु खरीदने पर सब्सिडी”

Leave a Comment