ये चीज है सोने से महंगी, खरीदने में छूट जायेंगे पसीने, आखिर क्या है ये चीज जानें

आजकल सोने का भाव इतना हो रखा है की हमें लगता है ये दुनिया की सबसे महंगी चीज है लेकिन नहीं दुनिया में ऐसी भी कई चीजें हैं जो सोने से कई गुना महंगी हैं।

Photo of author

Reported by Saloni Uniyal

Published on

ये चीज है सोने से महंगी, खरीदने में छूट जायेंगे पसीने, आखिर क्या है ये चीज जानें
ये चीज है सोने से महंगी, खरीदने में छूट जायेंगे पसीने, आखिर क्या है ये चीज जानें

अक्सर जब सोना, चांदी या प्लेटिनम के बारे में बात होती है, तो अधिकतर लोगों के मन में दुनिया की सबसे महंगी चीजें यह आती है। और जब हीरे अथवा डायमंड की बात आती है तो लोग इस पर ही विश्वास करते हैं कि दुनिया में सबसे अधिक मूल्यवान चीज है तो यही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में ये ही चीज वास्तव में महंगी नहीं है। जी हाँ, दुनिया में ऐसी अद्भुत एवं असाधारण चीज हैं जो सबसे महंगी है जिनका नाम कई लोग जानते भी नहीं है अर्थात इन चीजों के सामने हीरा बहुत ही सस्ता है। ये चीज इतनी महंगी है कि इन्हें खरीदने में कई अमीर लोगों के भी पसीने छूट जाते हैं। क्योंकि यह चीजें बहुत ही खास हैं और इन्हें बहुत ही ध्यान में रखकर बनाया गया है। आइए जानते हैं इन अत्यधिक महंगी चीजों के बारे में जानकारी।

यह भी पढ़ें- ये हैं दुनिया के सात अजूबे

ये चीज है सोने से महंगी

दुनिया में कई महंगी चीजें हैं जिनकी कीमत सुनकर आपको भी विश्वास नहीं होगा लेकिन यह सच्चाई है। हम आपको नीचे कुछ ऐसी चीजों के नाम बताने जा रहें हैं जिनका नाम अपने सुना भी होगा या फिर आप पहली बार सुन रहें होंगे।

हांगकांग का पार्किंग स्पेस

क्या कोई पार्किंग एरिया इतना महंगा हो सकता है जिसकी कीमत सुनकर अमीर लोग भी हैरान हो जाए। हम आपको हांगकांग के पार्किंग स्पेस की बात बता रहें हैं जो कि इसी वर्ष बिका है। इस प्रसिद्ध स्थान का नाम द पीक एरिया है इसके अतिरिक्त आप इसे दुनिया का सबसे महंगा पार्किंग स्पेस कह सकते हैं। इसकी कीमत करीबन 9 करोड़ 42 लाख रूपए है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

विश्व की सबसे महंगी बोट

विश्व की सबसे महंगी बोट का नाम हिस्ट्री सुप्रीम है। इस बोट को सोना तथा प्लैटिनम से बनाया गया है। इसमें करीबन 10 हजार किलो सोना तथा प्लैटिनम का इस्तेमाल हुआ है। इस बोट को मलेशियाई बिजनेसमैन रॉबर्ट नॉक द्वारा लगभग 345 अरब रूपए में ख़रीदा गया था।

ला लिओपोल्डा

ला लिओपोल्डा विश्व का सबसे महंगा विशाल एवं भव्य निवास है, जो कि फ़्रांस के फ्रेंच रिवेरा पर स्थित है। यह विला 7.3 हेक्टेयर के स्थान पर फैला हुआ है। इसकी कीमत 750 मिलियन डॉलर अर्थात 57 अरब रूपए कही जाती है। इस विले में 10 बेडरूम, 12 बाथरूम, एक स्विमिंग पूल, एक मूवी थिएटर तथा टेनिस कोर्ट समेत कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध की गई है।

यह भी देखेंPolitical Parties Registration: राजनीतिक पार्टी का पंजीकरण कैसे होता है? राजनीतिक पार्टी कैसे बनाये, जानें सबकुछ

Political Parties Registration: राजनीतिक पार्टी का पंजीकरण कैसे होता है? राजनीतिक पार्टी कैसे बनाये, जानें सबकुछ

द वॉकिंग मैन मूर्ति

द वॉकिंग मैन मूर्ति इतिहास की सबसे पुरानी और महंगी मूर्ति मानी जाती है। इसे Alberto Giacometti ने बनाया था। रिपोर्टस के अनुसार बताए, जब इसकी नीलामी हुई थी तो यह मूर्ति 104.3 मिलियन डॉलर में बिकी थी। इसका अर्थ भारतीय मूल्य में लगाए तो वह लगभग 7 अरब 93 करोड़ रूपए है।

दुनिया का सबसे महंगा पानी

दुनिया में एक्वा दी क्रिस्टलो ट्रिबूतो अ मोडिगलियानी नामक ब्रैंड का पानी सबसे महंगा पानी है। जिसे खरीदना कोई आसान बात नहीं है बल्कि बहुत मुश्किल है। यह पानी बहुत ही साफ़ पानी है। इस पानी की कीमत क़रीबन 45 लाख रूपए प्रति लीटर है। यह सुनकर आप ही हो गए होंगे कि इसे तो अमीर लोग भी खरीदने से कांपते होंगे, लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं है इतने महंगे पानी को खरीदने वाले भी कई लोग हैं।

अब आपको यह बात भी जानकर फिर हैरानी होगी कि यह पानी इतना महंगा नहीं है जितना इसका मूल्य है। पानी अपनी बोतल की वजह से महंगा है। यह जो बोतल है वह 24 कैरेट गोल्ड से बनी होती है। इसके कारण ही यह पानी बहुत महंगा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्वा दी क्रिस्टेलो ट्रिबूटो अ मोडिगलियानी की बोतल में दुनिया के तीन अलग-अलग जगह का पानी मिला है। इसकी बोतल में फ़्रांस, फ़िजी, आईसलैंड के ग्लेशियर का बेहद साफ पानी बंद है। यह पानी केवल साफ ही नहीं बल्कि साधारण पानी की तुलना में कई गुना में एनर्जी वाला पानी है। इसमें आपको सभी प्रकार के मिनिरल्स प्राप्त हो जाएंगे।

यह भी देखेंNCVT ITI Result – यहां से देखें अपना आईटीआई का ऑनलाइन रिजल्ट और मार्कशीट डाउनलोड करें

NCVT ITI Result: यहां से देखें अपना ITI का ऑनलाइन रिजल्ट और मार्कशीट डाउनलोड करें

Photo of author

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें