श्रीमद्‍भगवद्‍गीता: Bhagavad Gita in pdf, Bhagavad Gita book pdf

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत।
अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम॥4-7॥ 
परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम् ।
धर्मसंस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे युगे ॥4-8॥

श्लोक का अर्थ: उपरोक्त श्लोक में भगवान श्री कृष्ण कहते हैं की मैं इस पृथ्वी पर अवतार लेता हूँ, मैं प्रकट होता हूँ जब-जब इस दुनिया में धर्म की हानि होती है, जब-जब अधर्म और पाप बढ़ता है, मैं लोगों के सामने एक आकार रूप में प्रकट होता हूँ। इस दुनिया में अवतरित हो के मैं सज्जन और अच्छे लोगों की रक्षा करता हूँ। और दुनिया में धर्म की स्थापना के लिए राक्षसों, दुर्जनों और पापियों का नाश करता हूँ।

Bhagavad Gita in pdf
Bhagavad Gita in pdf

Bhagavad Gita in pdf : श्रीमदभगवद गीता का यह श्लोक अध्याय 4 में श्लोक 7 एवं 8 के रूप में उल्लिखित है जो हमें बताता है की जब-जब पृथ्वी पर पाप बढ़ा है भगवान ने लोगों और इस दुनिया के कल्याण के लिए अवतार लिया है। जैसा की आप जानते हैं की हजारों वर्ष पूर्व महाभारत काल में श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता (Geeta) का उपदेश दिया था। वैसे तो महाभारत काव्य की रचना महर्षि वेदव्यास जी ने की थी परन्तु दोस्तों अनादि काल से विभिन्न ऋषि मुनियों और आचार्य विद्वानों के द्वारा गीता के उपदेशों को श्रीमदभगवद गीता की एक पुस्तक के रूप में लिखकर सामान्य जनमानस के सामने प्रस्तुत किया है ताकि लोग जीवन के परम सत्य और ज्ञान से वंचित ना रह जाएँ।

दोस्तों वैसे तो बाज़ार में श्रीमदभगवदगीता की हज़ारों प्रतियां और पुस्तकें उपलब्ध हैं। आप चाहें तो पुस्तक को खरीदकर गीता के उपदेशों को पढ़ सकते हैं परन्तु आजकल की दौड़ती भागती जिंदगी में हमारे पास पुस्तकों को पढ़ने का समय ही नहीं है आपको जो चाहिए सब मोबाइल और इंटरनेट पर मिल जाता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको श्रीमद भगवद् गीता की PDF कैसे डाउनलोड करें इसके बारे में बताने जा रहे हैं। यदि आप भी इस तरह की धार्मिक किताबें पढ़ने के इच्छुक हैं तो आप हमारे आर्टिकल के साथ अंत तक बने रहें।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

यह भी जानिए :- Ram Mandir Aarti Pass Booking: अयोध्या राम मंदिर आरती पास बुकिंग शुरू हुई

श्रीमद भगवद गीता PDF में कैसे डाउनलोड करें :

यदि आप भी किताबों को मोबाइल या टेबलेट पर पढ़ने के शौक़ीन हैं तो हम आपको यहाँ श्रीमद भगवद् गीता की PDF फाइल के डाउनलोड का लिंक उपलब्ध करवा रहे हैं। आप हमारे द्वारा उपलब्ध करवाए जा रहे लिंक से पीडीऍफ़ फाइल को डाउनलोड करके श्रीमद भगवद् गीता को आसानी से पढ़ पाएंगे।

यह भी देखेंएलन मस्क की कुल संपत्ति कितनी है 2023 | Elon Musk Net Worth in Hindi

एलन मस्क की कुल संपत्ति कितनी है 2024 | Elon Musk Net Worth in Hindi

श्रीमदभगवद गीता PDF को डाउनलोड करने का लिंक : यहां क्लिक करें

श्रीमद भगवद् गीता के रचयिता कौन हैं ?

दोस्तों हम यहां आपको बता दें की महाभारत महाकाव्य के रचयिता महर्षि वेदव्यास जी हैं जिसमें श्रीमद भगवद् गीता महाभारत काव्य के कुरुक्षेत्र युद्ध अध्याय का एक भाग है इस भाग में भगवान श्री कृष्ण अर्जुन को गीता का उपदेश दे रहे हैं।

अर्जुन के धनुष का क्या नाम था ?

अर्जुन के धनुष का नाम गांडीव था।

पांडवों और कौरवों के गुरु कौन थे ?

पांडवों और कौरवों के गुरु का नाम आचार्य द्रोणाचार्य थे जो अपने गुरुकुल में सिर्फ क्षत्रिय और ब्राह्मणों को शिक्षा दिया करते थे।

नकुल और सहदेव किसके पुत्र थे ?

नकुल और सहदेव माता माद्री और राजा पाण्डु के जुड़वा पुत्र थे। जिनका जन्म दैवीय चिकित्सकों के वरदान के रूप में हुआ था।

यह भी देखेंITBP Pay Slip: आईटीबीपी वेतन पर्ची/ पे स्लिप कैसे डाउनलोड करें | Himveer Portal Login

ITBP Pay Slip 2024: आईटीबीपी वेतन पर्ची/ पे स्लिप कैसे डाउनलोड करें, Himveer Connect Portal Login

Photo of author

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें