भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है | Bharat Ki Sabse Lambi Nadi Kaun Si Hai

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों जैसा की आप लोग जानते होंगे की पहाड़ों से निकलने वाली जल धारा को नदी(River) कहा जाता है। पुरातन काल से अनेकों सभ्यताएं नदी किनारे बसकर फलती-फूलती आयी हैं। नदियां इंसानी सभ्यता का एक महत्वपूर्ण भाग रही है। हमारा देश भारत भी बहुत सी पवित्र नदियों का देश है। नदियां हमारे देश ... Read more

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों जैसा की आप लोग जानते होंगे की पहाड़ों से निकलने वाली जल धारा को नदी(River) कहा जाता है। पुरातन काल से अनेकों सभ्यताएं नदी किनारे बसकर फलती-फूलती आयी हैं। नदियां इंसानी सभ्यता का एक महत्वपूर्ण भाग रही है। हमारा देश भारत भी बहुत सी पवित्र नदियों का देश है। नदियां हमारे देश में लोगों के लिए एक आस्था का प्रतीक हैं। देश में लाखों लोगों की धार्मिक मान्यता के आधार पर नदियों को देवी का दर्जा प्राप्त है। दोस्तों आज के आर्टिकल में हम भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है ?

यह भी देखें :- भारत के प्रमुख बांध की सूची

bharat ki sabse lambi nadi kaun see hai
भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है | Bharat Ki Sabse Lambi Nadi Kaun Si Hai

भारत की नदियों को उनके उदगम स्थल और निर्वहन स्थल के आधार पर मुख्यतः दो हिस्सों में बांटा गया है। जो नदियां हिमालय की गोद से निकलती हैं उन्हें हिमालयी नदियां कहा गया और जो नदियां प्रायद्वीपीय मैदानों से निकलती हैं उन्हें प्रायद्वीपीय नदियां कहा गया। आज के आर्टिकल में आप भारत की प्रमुख नदियों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। जानने के लिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

यह भी जानें:

भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?

भारत में कितने प्रकार के पासपोर्ट होते है?

भारत में 28 राज्य कौन-कौन से हैं?

भारत की शीर्ष 10 नदियों की सूची

क्रमांकनदी का नामउद्गम स्थलजल निर्वहन स्थलभारत में लंबाई (किमी)
1गंगागंगोत्री ग्लेशियरबंगाल की खाड़ी2,525
2गोदावरीत्र्यंबकेश्वर, महाराष्ट्रबंगाल की खाड़ी1,464
3यमुनायमुनोत्री ग्लेशियरप्रयाग (प्रयागराज) उत्तर प्रदेश1,376
4नर्मदाअमरकंटक, मध्य प्रदेशखम्भात की खाड़ी (अरब सागर)1,312
5कृष्णामहाराष्ट्र के महाबलेश्वर के पासबंगाल की खाड़ी1,300
6सिन्धुतिब्बत, कैलाश रेंजअरब सागर1,114
7ब्रह्मपुत्रएंगसी ग्लेशियर (तिब्बत)बंगाल की खाड़ी916
8महानदीदक्षिणपूर्वी छत्तीसगढ़ की पहाड़ियाँबंगाल की खाड़ी890
9कावेरीतालकवेरी, कर्नाटककावेरी डेल्टा, बंगाल की खाड़ी, भारत800
10ताप्तीमध्य प्रदेश के मुलताई के पास सतपुड़ा रेंजखम्भात की खाड़ी (अरब सागर)724

दोस्तों आगे आर्टिकल में हम आपको भारत की प्रमुख 5 नदियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

1 गंगा नदी (Ganga River) :-

  • आपको बता दें की गंगा नदी भारत की सबसे लम्बी नदी है जिसकी लम्बाई लगभग 2,525 किलोमीटर है।
  • गंगा नदी को भारत की पवित्र नदियों में से एक माना जाता है। यह नदी देश में लाखों लोगों के लिए धार्मिक आस्था का केंद्र है।
  • गंगा नदी की सहायक नदियों के नाम :- महाकाली, करनाली, कोसी, गंडक, घाघरा, यमुना, सोन नदी, महानदी आदि।
  • गंगा नदी के किनारे स्थित शहरों के नाम :- हरिद्वार, कानपूर, फरक्का, वाराणसी, कन्नौज, पटना आदि।
  • दोस्तों आपको बताते चलें की उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी जिले में गंगा नदी को समर्पित एक पवित्र धाम है जिसका नाम है गंगोत्री धाम मंदिर। यह मंदिर अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए पर्यटकों के बीच काफी लोक प्रिय है।

2 गोदावरी नदी (Godavari River ) :-

  • गोदावरी नदी भारत की दूसरी सबसे लम्बी नदी है। जिसका उद्गम Trimbakeshwar, Nashik, Maharashtra में है।
  • गोदावरी नदी की लम्बाई लगभग 1,465 किलोमीटर है।
  • इस नदी पर बना गोदावरी पूल राजमुंद्री के पूर्व गोदावरी जिले में स्थित है। जो की एक बहुत ही प्रचलित और बड़ा पूल है।
  • गोदावरी नदी को भारत की दक्षिण गंगा के नाम से जाना जाता है।
  • गोदावरी नदी के सहायक नदियों के नाम :- बाणगंगा, कादवा, शिवना, पूर्णा, कदम, प्राणहिता, इंद्रावती, तालिपेरु, सबरी, नासार्दी, दरना, प्रवरा, सिंदफाना, मांजरा, मनेर, किन्नारासनी आदि।
  • गोदावरी नदी के किनारे स्थित शहरों के नाम :- महाराष्ट्र राज्य में नांदेड़ जिला, त्र्यंबक, पैठान और नासिक के शहर, कोपरगाँव का शहर और महेगांव देशमुख का गाँव आदि शहर गोदावरी नदी के किनारे स्थित हैं इसी तरह आंध्र प्रदेश राज्य में राजमुंदरी शहर, कोव्वुर और नरसापुरम के शहर और तलपुड़ी गाँव आदि गोदावरी नदी के किनारे स्थित हैं।

3 यमुना नदी (Yamuna River) :-

  • हिमालय के यमुनोत्री, बन्दरपूँछ चोटी से निकलने वाली यमुना नदी को गंगा नदी की तरह पवित्र माना जाता है।
  • इस नदी की लम्बाई 1,376 किलोमीटर है।
  • यमुना नदी की सहायक नदी :- टोंस, हिंडन, शारदा, कुंता, गिरि, ऋषिगंगा, हनुमान गंगा, चम्बल, बेतवा, केन, सिंध आदि।
  • यमुना नदी के किनारे स्थित शहर :- दिल्ली,आगरा, इटावा, कालपी, हमीरपुर, प्रयाग आदि।

4 नर्मदा नदी ( Narmda River) :-

  • दोस्तों आपको बता दें की नर्मदा नदी को रेवा, शंकरी, नमोदास, सोमादेवी आदि नामों से जाना जाता है।
  • नर्मदा नदी की सहायक नदियां :- बरनार, बंजर, शेर, शक्कर, दूधी, तवा, गंजाल, छोटी तवा, कुन्दी, देव, गोई; हिरन, तिन्दोली, बरना, चन्द्रकेशर, कानर, मान, ऊटी, हथनी आदि।
  • नर्मदा नदी के किनारे स्थित शहर :- अमरकंटक, डिंडोरी, मंडला, जबलपुर, नरसिंहपुर, होशंगाबाद,धार, ओमकारेश्वर, महेश्वर, बड़वानी, झाबुआ आदि
  • नर्मदा नदी के प्रमुख जलप्रपातों के नाम :- कपिल धारा जलप्रपात, दुग्ध धारा जलप्रपात, धुंआंधार जलप्रपात , सहस्त्र धारा जलप्रपात , मांधता जल प्रपात आदि।
  • नर्मदा नदी पर बने बांधों के नाम :- इंद्रा सरोवर, सरदार सरोवर बाँध, बरगी बांध, महेश्वर परियोजना, ओमकामेश्वर परियोजना आदि।

5 कृष्णा नदी (Krishna River) :-

  • आपको बता दें की कृष्णा नदी का नाम भगवान कृष्ण के नाम पर रखा गया है।
  • इस नदी को पौराणिक नदी कृष्णवाणी के नाम से भी जाना जाता रहा है।
  • कृष्णा नदी पर भारत के दो प्रसिद्ध बाँध बनाये गए हैं जिनमें पहला श्री शैलम और दुसरा नागार्जुन बाँध है।
  • कृष्णा नदी की सहायक नदियों के नाम :- कोयना, भीमा, कुंडली, मालप्रभा, घाटप्रभा, येरला, वारणा, बिंदी, मूसी, दूधगंगा आदि।
  • कृष्णा नदी के किनारे स्थित जंगल में आपको ऊदबिलाव, एस्टोराइन मगरमच्छ, चित्तीदार हिरण, सांभर, काले हिरण आदि जीव देखने को मिल जाते हैं।
  • कृष्णा नदी के जल प्रपात नामों के नाम :- शिवसमुद्रम जलप्रपात, श्रीरंगपट्ट्नम जलप्रपात आदि।

भारत की सबसे लंबी नदियों से सम्बंधित प्रश्न

किस नदी को भारत की दक्षिण गंगा कहा जाता है ?

गोदावरी नदी को भारत की दक्षिण गंगा कहा जाता है।

कौन सी नदी भारत की सबसे लम्बी नदी है ?

गंगा नदी भारत की सबसे लम्बी नदी है।

ऋषिगंगा नदी किस नदी की सहायक नदी है ?

ऋषिगंगा नदी यमुना नदी की सहायक नदी है।

भारत के सबसे बड़े नदी द्वीप का नाम क्या है ?

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

भारत के सबसे बड़े नदी द्वीप का नाम माजुली है।

ब्रह्मपुत्र नदी की लम्बाई कितनी है ?

ब्रह्मपुत्र नदी की लम्बाई 3,848 किलोमीटर (2,390 मील) है।

गंगोत्री धाम मंदिर कहाँ स्थित है ?

पवित्र गंगोत्री धाम मंदिर उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी जिले में स्थित है।

कौन सी नदी को डॉलफिन के लिए घर कहा जाता है ?

गंगा नदी को डॉलफिन मछलियों का घर कहा जाता है।

सिंधु नदी की लम्बाई कितनी है ?

सिंधु नदी की लम्बाई 3,180 किलोमीटर (1975.9604 मील) है।

किस राज्य का नाम पांच नदियों के संगम के नाम पर पड़ा है ?

भारत का पंजाब राज्य का नाम पाँच नदियाँ-झेलम, चेनाब, राबी, व्यास और सतलज के संगम के नाम के ऊपर पड़ा है।

Photo of author

Leave a Comment