Bhulagan Bihar | बिहार जमीन लगान रसीद ऑनलाइन कैसे निकालें

Photo of author

Reported by Dhruv Gotra

Published on

बिहार सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों को भूमि सम्बंधित जानकारियों को उपलब्ध कराने हेतु राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा Bhulagan Bihar पोर्टल की शुरुआत की गयी है। राज्य की जनता को ऑनलाइन माध्यम से भूमि से जुडी समस्याओं के निदान के लिए इस पोर्टल को लांच किया गया है।

बिहार के निवासियों को जमीन से सम्बन्धित किसी भी जानकारी को Bhulagan Bihar Portal की सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। बिहार की जनता अपने जमीन लगान रसीद, खसरा-खतौनी नक़ल, जमीन का मैप (नक्शा), जमीन का मैप, लगान बकाया आदि कई भूमि सम्बन्धी जानकारियों को ऑनलाइन पोर्टल की सहायता से प्राप्त कर पाएंगे।

Bhulagan Bihar | बिहार जमीन लगान रसीद ऑनलाइन कैसे निकालें
Bhulagan Bihar

जनता की समस्याओं को ध्यान में रख कर बिहार राज्य सरकार द्वारा इस पोर्टल को शुरू किया गया जिसकी सहायता से राज्य सरकार ऑनलाइन भूमि सम्बंधित जानकारियों को जनता के लिए साझा कर सकेगी। साथ ही साथ कुछ हद तक घूसखोरी से निजात मिल सकेगी जो अकसर जनता से कार्यालय अधिकारियों द्वारा लिया जाता था।

भ्रष्टाचार पर काबू पाया जा सकेगा। यहाँ हम आपको बिहार जमीन लगान रसीद ऑनलाइन कैसे निकालें? Bhulagan Bihar क्या है? भू-लगान पोर्टल की विशेषताएं आदि के बारे बता रहे हैं। इसके लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Bhulagan Bihar – बिहार जमीन लगान रसीद

पोर्टलभू-लगान बिहार
विभागराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
सम्बंधित राज्यबिहार
लाभार्थीराज्य की जनता
उद्देश्य भूमि से सम्बन्धित जानकारी,सुविधा प्राप्त करना
ऑफिसियल साइटबिहार भूलगान आधिकारिक वेबसाइट

Bhulagan Bihar Portal

आइये अब जानते हैं कि भू -लगान बिहार क्या है ? राज्य की जनता को भूमि से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त करने के लिए तहसील कार्यालय या पंचायत कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे। किन्तु अब बिहार के रेवेन्यू एंड लैंड रिफार्म विभाग द्वारा Bhulagan Bihar Portal को शुरू किया गया है। राज्य की जनता को अब पोर्टल की सहायता से जमीन से सम्बन्धित जानकारी हासिल करने में आसानी होगी।

बिहार राज्य की जनता द्वारा अपनी भूमि से सम्बन्धित जानकारी को ऑनलाइन Bhulagan Bihar पोर्टल द्वारा आसानी से घर बैठे देखा जा सकेगा। बिहार की जनता घर बैठे ऑनलाइन भूमि के लगान, भुगतान विवरण तथा स्थिति की जाँच, पिछले भुगतान, जमीन का मैप (नक्शा), जमीन का रसीद बिहार, लंबित भुगतान आदि सभी जानकारियों को प्राप्त कर सकेंगे।

Bhulagan Bihar पोर्टल के लाभ

बिहार सरकार के रेवेन्यू एंड लैंड रिफार्म डिपार्टमेंट द्वारा भूमि सम्बन्धी जानकारियों को जनता को ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराने के लिए Bhulagan Bihar Portal का शुभारम्भ किया गया है। बिहार की जनता अब इस पोर्टल की सहायता से आसानी से भूमि सम्बन्धी जानकारी, जमीन का रसीद कैसे देखे, आदि जानकारियां हासिल कर सकेगी। बिहार भू-लगान पोर्टल से जनता को क्या लाभ प्राप्त होंगे तथा इस पोर्टल की की विशेषताएं है आइये जानते हैं –

  • भूलगान बिहार पोर्टल से प्रदेश सरकार के कार्यालय को बड़ी सुविधा मिली है। कार्यालयों को डिजिटल बना दिया गया है।
  • पोर्टल की सहायता से जनता अपने जमीन से जुड़े किसी भी जानकारी को ऑनलाइन किसी भी स्थान से हासिल कर सकेगी।
  • कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और ना ही अब घूसखोरी हो सकेगी।
  • राज्य की जनता को भूमि से सम्बन्धित जानकारी जैसे खाता- खतौनी, लगान की रसीद ऑनलाइन निकालने तथा इन्हे प्राप्त करने में आसानी होगी।
  • भ्रष्टाचार को कम करने में यह पोर्टल (भूलगान बिहार पोर्टल) बहुत सहायक सिद्ध होगा क्यूंकि जनता को अपने जमींन से सम्बंधित कार्यों के लिए ऑनलाइन भुगतान करना होगा जिसका यह फायदा होगा की आपको अतिरिक्त धन नहीं देना होगा जो कार्यालओं में देना होता था।
  • पोर्टल के शुरू होने से पंचायत और तहसील कार्यालयों में रोजगार का सृजन होगा।
  • सभी लंबित कार्य समय पर हो सकेंगे और कार्यों को करने में समय भी कम लगेगा राज्य की उन्नति होगी और जनता को नहीं करना पड़ेगा।
  • कार्य में निरंतरता आएगी और कार्यों को करने में आसानी होगी।
  • सभी डाटा ऑनलाइन सुरक्षित किये जाएंगे जिससे पल भर में जनता द्वारा आसानी से जानकारी को एक क्लिक की सहायता से प्राप्त किया जा सकेगा।
आवश्यक दस्तावेज

बिहार सरकार द्वारा बिहार की जनता के लिए भूमि सम्बन्धी जानकारी हासिल करने के लिए इस पोर्टल को लांच किया गया है। यदि आप भी बिहार के निवासी हैं और अपना भूमि लगान रसीद को ऑनलाइन निकलना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। bihar Jamin lagan rasid निकालने के लिए आपको किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी आइये जानते हैं –

  1. यदि आप अपने जमीन की रसीद देखना चाहते हैं या उसे निकालना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास नीचे दिए गए इन दस्तावेजों में से किसी एक का होना जरुरी है –
    • प्लाट नंबर
    • रेयत का नाम
    • बैंक अकाउंट नंबर
    • तालुका पेज संख्या
  2. इसके अलावा आपको ऑनलाइन भुगतान के लिए इन जानकारी का होना आवश्यकता है -मोबाइल नंबर ,एटीएम नंबर तथा घर का पता

बिहार जमीन रसीद ऑनलाइन कैसे निकालें?

बिहार की जनता अब अपना भूमि लगान रसीद ऑनलाइन देख सकेगी और इसे ऑनलाइन निकाल भी सकेंगे। बिहार सरकार की भू-लगान बिहार पोर्टल पर ऑनलाइन जमीन रसीद कैसे निकालें? आइये जानते हैं कुछ आसान स्टेप्स से –

  • यदि आप अपनी भू-लगान रसीद निकालना चाहते हैं तो आपको इसके लिए सबसे पहले Bhulagan Bihar पोर्टल पर जाना होगा।
  • पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट है जिस पर क्लिक करके आप वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे।
  • ऊपर दिए गए लिंक को कॉपी करके आप आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे यहाँ आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
  • इस होम पेज पर आपको भू -लगान वाले विकल्प का चयन करना होगा।

Bhulagan Bihar

यह भी देखेंCFMS Bihar Employee Salary Slip

CFMS Bihar Employee Salary Slip e-Nidhi Login Pay Slip Download

  • भू -लगान वाले विकल्प का चयन करने के बाद आपके सामने नया पेज खुलेगा।
  • यहाँ पर आप को ऑनलाइन भुगतान करें (PAY ONLINE LAGAAN ) के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • ऑनलाइन भुगतान करें (PAY ONLINE LAGAAN) वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देने के बाद अब नया पेज खुलेगा।
  • यहाँ आप एक फॉर्म देख सकते हैं। इसमें आपको पूछी जाने वाली जानकारियों जैसे – जिला का नाम , हल्का का नाम , अंचल का नाम, मौजा का नाम, भाग वर्तमान, पृष्ठ संख्या वर्तमान आदि को भरना है।
व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Bihar Jamin Lagaan Rasid Online

  • जानकारियों को भर देने के बाद कैप्चा कोड भरना है और सर्च (खोजें) वाले बटन पर क्लिक कर देना है।
  • सर्च करते ही आपके सामने रैयत का नाम खुल कर आ जायेगा। साथ ही यहाँ पर आपको कुछ और (option) विकल्प  खाता संख्या ,भाग वर्तमान और पृष्ठ संख्या वर्तमान भी दिखेंगे।
  • इनके बाद आपको यहाँ देखें वाले विकल्प क्लिक करना है। यहाँ पर आपके सामने रैयत से सम्बंधित जानकारी खुल जाएगी। जैसे कुल बकाया राशि है , कुल देय राशि है आदि।
  • इसके बाद आप को रसीद काटने के लिए रेयत का नाम, पता मोबाइल नंबर को भर देना है और Terms and Conditions वाले बटन का चयन करके क्लिक कर देना है।
  • अब आप को नीचे ऑनलाइन भुगतान करें वाले विकल्प का चयन करना होगा।
  • अब आप के सामने विवरण (details) खुल कर आ जाएगा जहाँ पर आपको पेमेंट मोड और बैंक का नाम का चयन करना है और सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको अगले पेज पर पेमेंट से सम्बंधित जानकारियों को भरना होगा और भुगतान कर देना होगा।
  • पेमेंट (भुगतान) कर देने के बाद आपके सामने भुगतान की रसीद आ जाएगी जिसको आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।

भू-लगान बिहार से सम्बंधित प्रश्नोतर –

Bhulagan Bihar पोर्टल किससे सम्बंधित है ?

Bhulagan Bihar पोर्टल पर भूमि से सम्बंधित जानकारियों को उपलब्ध कराया जाता है। जिसे बिहार राज्य सरकार द्वारा लांच किया गया है। जनता अपने जमीन से सम्बंधित कार्यों ,तथा जानकारियों को ऑनलाइन हासिल कर सकेगी जैसे -बिहार जमीन लगान रसीद, जमीन का मैप (नक्सा) ,खसरा-खतौनी नक़ल ,लगान आदि।

लगान रसीद की ऑनलाइन लागत क्या है ?

भूलगान बिहार पोर्टल से ऑनलाइन आप 4-5 मिनट में केवल 25 से 30 रुपए की ऑनलाइन पेमेंट करके ज़मीन की रसीद को हासिल कर सकते हैं साथ ही इसका प्रिंट भी करा सकते है।

भू-लगान बिहार की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है ?

Bhulagan Bihar की अधिकारी वेबसाइट bhulagan.bihar.gov.in है।

जमींन रसीद को ऑनलाइन कैसे निकाल सकेंगे ?

इसके लिए आपको भू-लगान बिहार की ऑफिसियल साइट पर जाना है जहाँ पर आपको भू-लगान वाले विकल्प पर क्लिक करना है और ऑनलाइन भुगतान पर क्लिक करके पूछी गयी सारी जानकारियों को भर देना है। उसके बाद बैंक पेमेंट मोड का चयन करें और सबमिट करें अब आपके समने रसीद आ जाएगी।

ऑनलाइन लगान भुगतान कैसे कर सकते हैं ?

इसके लिए आप को नेट बैंकिंग के माध्यम से ही ऑनलाइन भुगतान करना होगा।

आप भू-लगान बिहार पोर्टल पर जमीन से सम्बन्धित जानकारियों को हासिल कर सकेंगे। यदि आपको फिर भी Bihar Jamin Lagaan Rasid Online से संबंधित किसी भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो इसके लिए आप पोर्टल पर दिए गए  हेल्पलाइन नंबर : 1800-345-6215 पर कॉल करके अपनी समस्या का निदान कर सकते हैं।

आशा करते हैं की आप को इस आर्टिकल के माध्यम से Bhulagan Bihar पोर्टल, बिहार जमीन लगान रसीद ऑनलाइन कैसे निकालें? बिहार जमीन लगान रसीद ऑनलाइन निकालने के लिए आवश्यक दस्तावेज आदि से सम्बन्धित जानकारियां मिल गयी होंगी। यदि आपको इससे सम्बन्धित कोई भी सवाल हो तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं हम आपके सवालों का जबाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।

ऐसे ही अन्य उपयोगी जानकारी के लिए आप हमारी वेबसाइट hindi.nvshq.org से जुड़ सकते हैं।

यह भी देखेंबिहार हर घर बिजली योजना 2023 ऑनलाइन आवेदन एप्लीकेशन फॉर्म

बिहार हर घर बिजली योजना 2023 ऑनलाइन आवेदन एप्लीकेशन फॉर्म

Photo of author

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें