बिहार सरकार के अंतर्गत कार्यरत राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों को बिहार सरकार ऑनलाइन माध्यम से उनकी वार्षिक व मासिक सैलरी स्लिप देखने की सुविधा e-Nidhi CFMS Bihar Portal पर प्रदान करवा रही है,
जिसमें राज्य से सभी सरकारी कर्मचारी अपने पे/सैलरी स्लिप पोर्टल पर लॉगिन के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे.आवेदकों को उनके पेमेंट भुगतान में मिलने वाले (भत्ते, वेतन कटौती, प्रोविडेंट फंड) से जुडी सभी जानकारी प्राप्त हो सकेगी।
e-Nidhi CFMS Bihar Employee Salary Slip को अब कर्मचारी ई-निधि लॉगिन द्वारा कही से भी अपने फोन में देख सकेंगे, जिससे उन्हें हर महीने मिलने वाले वेतन की स्लिप लेने के लिए कार्यालयों में जाकर घंटों लम्बी कतारों में खड़े रखकर अपनी पे स्लिप लेने की आवश्यकता नहीं पडेगी।
राज्य सरकार के अधीन कार्यरत वह सभी कर्मचारी जो CFMS बिहार एम्प्लोयी सैलरी स्लिप ऑनलाइन माध्यम से देखना चाहते हैं, वह e-Nidhi CFMS पोर्टल पर अपने यूजर आईडी व पासवर्ड द्वारा खुद को लॉगिन कर सकेंगे। इस पोर्टल पर राज्य के सभी कर्मचारियों का पूरा डाटा सुरक्षित दर्ज किया गया है।
जिसे कर्मचारी बड़ी ही आसानी से पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट e-nidhi.bihar.gov.in पर देख सकेंगे। साथ ही अन्य प्रशासनिक सुविधाओं के लिये बिहार सरकार के द्वारा एक नया पोर्टल लांच किया गया है।
E-nidhi CFMS बिहार कर्मचारी सैलरी स्लिप
दोस्तों जैसा की आप सब जानते ही होंगे की आज के समय में डिजिटल माध्यम से कार्यों को करना कितनी महत्त्वपूर्ण हो गया है, देश में डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत सभी कार्यों को ऑनलाइन माध्यम से पूरे करने के लिए आम नागरिकों तक राज्य सरकारों द्वारा सुविधा प्रदान करवाई जा रही हैं।
ऐसे में बहुत सी राज्य सरकारें अपने राज्य के सरकारी कार्यों में भी तेजी लाने व दफ्तरों में कागजी कार्यों की जगह यूजर इंटरफ़ेस को बढ़ावा देकर कार्यों को पूरा करने के प्रयास कर रही है।
CFMS Bihar Employee Salary Slip देखने की प्रक्रिया
राज्य के जो भी कर्मचारी पोर्टल पर अपनी सैलरी स्लिप देखना चाहते हैं, e-nidhi bihar salary slip पोर्टल पर लॉगिन प्रक्रिया को पूरी कर इसे देख सकते हैं, जिसके लिए वह यहाँ दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- आवेदक को सबसे पहले CFMS e-Nidhi बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- यहाँ आपको e-Nidhi लॉगिन फॉर्म में आपनी यूजर आईडी, पासवर्ड और दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करके लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
- अब अगले पेज पर आपके सामने Employee/Payee/Pensioner Self Services का एप्लीकेशन आपके सामने खुलकर आ जाएगा।
- यहाँ आपको Login as के बॉक्स में सेलेक्ट करने के लिए तीन विकल्प दिखाई देंगे, जिसमे कर्मचारी के रूप में लॉगिन करने के लिए आपको Employee के विकल्प का चयन करना होगा।
- अब आपके सामने Employee Self Services का फॉर्म खुलकर आ जाएगा, जिसमे आपको पूछी गई जानकारी जैसे आपका PAN नंबर, GPF/PRAN नंबर और अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको OTP वेरिफिकेशन के लिए Generate OTP के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
- अब आपके सामने अगले पेज पर आपकी पूरी जानकारी खुलकर आ जाएगी, जिसमे यदि अपनी आखरी सैलरी की रिसीप्ट देखने के लिए आप Last Salary Statement मे Salary Slip के विकल्प पर क्लिक करें।
- और यदि आप तीन महीने या 6 महीने पहले की सैलरी स्लिप देखना चाहते हैं तो आप Quick Downloads के सेक्शन में जिस महीने की रिसीप्ट देखना चाहते हैं उसका चयन कर Download के विकल्प पर क्लिक कर दें।
- जिसके बाद आपके द्वारा चयनित आपकी सैलरी स्लिप डाउनलोड होकर आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी, जिसका आप प्रिंट भी निकलवा सकेंगे।
E-nidhi CFMS Bihar Employee Salary Slip : Details
आर्टिकल | CFMS बिहार कर्मचारी सैलरी स्लिप |
राज्य | बिहार |
संबंधित विभाग | वित्तीय विभाग, बिहार सरकार |
वर्ष | 2023 |
लाभार्थी | राज्य के सभी सरकारी कर्मचारी |
उद्देश्य | राज्य के सभी कर्मचारियों को ऑनलाइन उनकी सैलरी स्लिप देखने की सुविधा प्रदान करना |
सैलरी स्लिप देखने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | e-nidhi.bihar.gov.in |
CFMS बिहार कर्मचारी सैलरी स्लिप के लाभ
- राज्य के सभी कर्मचारी अपने मासिक व वार्षिक वेतन की सैलरी स्लिप की जानकारी देख सकेंगे।
- ऑनलाइन पोर्टल पर लॉगिन कर कर्मचारी आसानी से घर बैठे ही अपनी सैलरी स्लिप, NSP कंट्रीब्यूशन, टैक्स डिडक्शन, GIS कंट्रीब्यूशन, सर्विस डिटेल आदि की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
- पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से सरकार द्वारा कर्मचारियों का पूरा डाटा सुरक्षित दर्ज किया जाएगा, जिससे कार्यों में पारदर्शिता बनाई जा सकेगी।
- कर्मचारियों को अपने भुगतान स्लिप को प्राप्त करने के लिए अब कार्यालयों में घंटों खड़े रहकर इंतज़ार करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और वह घर बैठे ही अपनी वेतन स्लिप को डाउनलोड कर सकेंगे।
सीएफएमएस पोर्टल पर प्रदान की गई सेवाएँ
सरकार द्वारा जारी पोर्टल पर कर्मचारियों को उनकी सैलरी स्लिप देखने के अलावा भी सरकार द्वारा बहुत सी सेवाएँ प्रदान की गई हैं जिनकी सूची निम्नानुसार है।
- CFMS बिहार कर्मचारी वेतन स्लिप देखने की सुविधा
- वार्षिक वेतन में वृद्धि की जानकारी
- कर्मचारी के प्रमोशन की जानकारी
- कर्मचारी वेतन से वसूली व आवंटन
- e-Nidhi CFMS बिहार
- CFMS बिहार यूजर
- कर्मचारी रख रखाव
- CFMS बिहार हिंदी में
- क्रिएशन फॉर्म
- e-Nidhi बिहार लॉगिन
- समूह निर्माण
- एलपीसी इन/एलपीसी आउट
- निष्क्रिय/सक्रिय कर्मचारी
- CFMS बिहार शिक्षा विभाग
CFMS पोर्टल पर पासवर्ड रिसेट करने की प्रक्रिया
पोर्टल पर सैलरी स्लिप देखने के लिए लॉगिन करने हेतु यदि आवेदक अपना पासवर्ड भूल जाते हैं तो वह अपना पासवर्ड रिसेट भी कर सकते हैं, जिसके लिए वह दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले आवेदक CFMS e-Nidhi बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- अब आपके सामने होम पेज खुलकर आ जाएगा।
- यहाँ आपको लॉगिन फॉर्म में Forgot Password के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद अगले पेज पर आपको अपना यूजर नाम दर्ज करके के Reset के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद आप अपनी सुविधानुसार नए पासवर्ड को बनाकर इसे दर्ज कर सकते हैं।
- अब पासवर्ड बन जाने के बाद आप पोर्टल पर नए पासवर्ड को दर्ज करके लॉगिन कर सकेंगे।
CFMS Bihar Employee Salary Slip से जुड़े प्रश्न/उत्तर
बिहार सरकार द्वारा सीएफएमएस पोर्टल राज्य के सरकारी कर्मचारियों को उनकी सैलरी स्लिप को ऑनलाइन माध्यम से देखने व डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान करने के लिए आरम्भ किया गया पोर्टल है, जिसके अंतर्गत कर्मचारी अपने किसी भी महीने के वेतन भुगतान की जानकारी पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे।
CFMS का पूरा नाम व्यापक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (Comprehensive Financial Management System) है।
जी हाँ यदि आप पासवर्ड भूल जाते हैं, तो आप रिसेट पासवर्ड के विकल्प पर क्लिक करके भी अपने पासवर्ड को रिसेट कर सकते हैं।
बिहार राज्य सरकार के आधिकारिक CFMS Bihar Portal पर कर्मचारी पे स्लिप देखने की प्रक्रिया ऊपर लेख प्रदान करवा दी गई है, जिसे पढ़कर आवेदक अपने वेतन स्लिप को देख सकेंगे।
जी हाँ पोर्टल पर राज्य के सभी सरकारी कर्मचारी अपने सैलरी स्लिप को लॉगिन करके देख सकेंगे।