JK Paysys Payslip Download | jkpaysys.gov.in for J & K Employee

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

JKPaysys Payslip जम्मू कश्मीर में शुरू किया गया एक पोर्टल है। पोर्टल में अब सभी कर्मचारी जो जम्मू कश्मीर की सरकार के तहत कार्यरत हैं उनकी वेतन सम्बन्धी जानकारी अब ऑनलाइन माध्यम से देखी जा सकती है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के सभी सरकारी कर्मचारी अपनी वेतन पर्ची देख सकते हैं। इस वेतन पर्ची में आप अपनी सुविधा के अनुसार मासिक आय या वार्षिक आय देख सकते हैं। इस के अतिरिक्त भी अन्य सम्बंधित जानकारी भी सैलरी स्लिप में उपलब्ध होती है। आज इस लेख के माध्यम से हम आप को JKPaysys Payslip Download के बारे में जानकारी देंगे। अगर आप भी अपनी पे-स्लिप निकालना या डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप हमारे आर्टिकल को फॉलो कर सकते हैं। इस लेख में हम पे-स्लिप डाउनलोड करना और इस से सम्बंधित अन्य जानकारी भी प्रदान करेंगे। कृपया जानने के लिए हमारे साथ बने रहे।

JK Paysys Payslip Download | jkpaysys.gov.in for J & K Employee
JK Paysys Payslip Download

JKPaysys Payslip Download

जैसे की हमने बताया जम्मू कश्मीर के सभी सरकारी कर्मचारी अब अपनी वेतन पर्ची ऑनलाइन माध्यम से देख सकते हैं। साथ ही आवश्यकता होने पर उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। सरकार द्वारा जारी किये गए इस पोर्टल के माध्यम से सभी सरकारी कर्मचरियों को बहुत सुविधा हो गयी। वेतन पर्ची की आवश्यकता क्रेडिट कार्ड बनवाने से लेकर बैंक से कोई पर्सनल लोन लेने तक के लिए होती है।

आप इस वेतन पर्ची को डाउनलोड कर के अपने बैंक में जमा करके सम्बंधित सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। jkpaysys.gov.in एक ऑनलाइन प्लेटफार्म है जो आप को आप की सैलरी से सम्बंधित सभी जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराता है। आप यहाँ अवकाश ,भत्ता ,वेतन पर्ची और ऋण इत्यादि के बारे में भी डिटेल्स देख सकते हैं।

इसके लिए आप को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। ऑनलाइन पोर्टल होने से ये पारदर्शिता लाता है और त्रुटियां होने की सम्भावना को भी कम करता है। इस पोर्टल को पे मैनेजर के नाम से भी जानते हैं। इस को इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है। अब आप आसानी से अपने फ़ोन और लैपटॉप से कभी भी और किसी भी स्थान से देख सकते हैं।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
आर्टिकल का नाम JKPaysys Payslip Download
पोर्टल का नामJKPaysys Portal
राज्य का नामजम्मू
सम्बंधित विभागजम्मू और कश्मीर के वित्त और लेखा विभाग
पेस्लिप देखने का मोडऑनलाइन
उद्देश्यसभी सरकारी कर्मचारियों को ऑनलाइन
सैलरी डिटेल्स उपलब्ध कराना
वर्तमान वर्ष2024
आधिकारिक वेबसाइटjkpaysys.gov.in

JKPaysys Portal पर वेतन पर्ची ऐसे डाउनलोड करें

अगर आप भी जम्मू कश्मीर के सरकारी कर्मचारी हैं और अपनी वेतन पर्ची डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप इस लेख के माध्यम से आसानी से कर सकते हैं। हम आगे इस लेख में आगे आप को जम्मू कश्मीर के सरकारी कर्मचारियों की वेतन पर्ची निकालना / डाउनलोड करना बताएंगे। यहाँ हम सरल स्टेप्स में आप को पूरी प्रक्रिया बताएंगे जिस को आप फॉलो करके आसानी से वेतन पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आप को जम्मू कश्मीर के पेमेंट सिस्टम (jkpaysys) के आधिकारिक पोर्टल jkpaysys.gov.in पर जाना होगा।
  • दिए गए लिंक को क्लिक करते ही आप के सामने आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • अब आप को यहाँ दाहिने ओर salary slip का विकल्प दिखाई देगा। jammu kashmir salary slip
  • आप को इस विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
  • क्लिक करते ही आप के सामने अगला पेज खुलेगा।
  • यहाँ आप को कुछ जानकारी भरनी होगी। जैसे की यहाँ आप को अपना एम्प्लोयी कोड भरना होगा। कृपया ध्यान दें की आप का एम्प्लोयी कोड आप का सीपीआईएस नंबर (CPIS number )ही है।
  • उसके बाद आप का नाम, वर्ष, माह भरेंगे।
  • अंत में दिए गए कैप्चा कोड को भरना होगा और फिर सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें। download salary slip
  • इस के बाद आप के स्क्रीन पर अगला पेज खुलेगा जहाँ आप की सैलरी स्लिप सम्बन्धी जानकारी खुल जाएंगी।
  • अब आप आसानी से अपनी paysys सैलरी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

जम्मू कश्मीर राशन कार्ड लिस्ट

पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया यहाँ जाने

अगर आप भी इस पोर्टल में लॉगिन करना चाहते हैं तो हम यहाँ लॉगिन की प्रक्रिया को विस्तार से बताने जा रहे हैं। आप को इस पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए यूजरनाम और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। आप की जानकारी के लिए बता दें की यहाँ दिए गए कुछ सिंपल से स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से इस पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले जम्मू कश्मीर के पेमेंट सिस्टम (jkpaysys) के आधिकारिक पोर्टल / वेबसाइट पर जाएँ।
  • आप की सुविधा के लिए लेख में हमने आधिकारिक पोर्टल का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया है।
  • दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही आप के सामने आधिकारिक पोर्टल का होम पेज खुल जाएगा।
  • पोर्टल के होम पेज पर आप लॉगिन सेक्शन को देख सकते हैं। यहाँ आप को पूछी गयी कुछ जानकारियां भरनी होगी। जम्मू कश्मीर पोर्टल
  • यहाँ आप यूजर नाम, पासवर्ड और दिया गया कैप्चा कोड भरेंगे। इसके बाद आप को लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • कृपया ध्यान दें यूजर नेम आप को कर्मचारी पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाने पर मिल जाएगा। और आप को पंजीकरण करवाने पर आप की मेल आईडी पर पासवर्ड भी भेज दिया जाएगा।
  • इस तरह से आप की लॉगिन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

पासवर्ड भूलने पर ऐसे करें रिकवर

अगर आप अपना लॉगिन का पासवर्ड भूल जाते हैं तो ऐसी स्थिति में आप को लॉगिन करने में समस्या आ सकती है। इसके लिए पासवर्ड को रिकवर करने के लिए आप को पोर्टल पर सुविधा उपलब्ध कराई गयी है। हम आगे इस लेख में आप को पासवर्ड रिकवर कैसे करें, इस बारे में बताएंगे।

यह भी देखेंJK EPM Portal 2023: epm.jk.gov.in Login, Registration, Salary Slip

JK EPM Portal 2024: epm.jk.gov.in Login, Registration, Salary Slip

  • सबसे पहले आप को आधिकारिक वेबसाइट jkpaysys.gov.in पर जाना होगा।
  • पोर्टल के होम पेज पर आप को लॉगिन का सेक्शन दिखेगा।
  • यहाँ आप लॉगिन के विकल्प के पास Forget Password का विकल्प देख हैं।
  • आप को इस पर क्लिक कर देना है। यहाँ क्लिक करते ही आप के सामने अगला पेज खुल जाएगा। जम्मू कश्मीर सैलरी स्लिप
  • आप को यहाँ आवेदन पत्र दिखेगा। यहाँ पूछी गयी सभी जानकारी भरनी होगी।
  • अपना यूजर नाम, ईमेल आईडी , कैप्चा कोड भरना होगा।
  • इसके Paysys बाद Send OTP का विकल्प पर आप को क्लिक करना होगा। उसके बाद आप के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। जिसे आप दिए गए स्थान पर भर सकते हैं। इसके बाद सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • इस के बाद आप के सामने अगले पेज पर सम्बंधित जानकारी होगी। जहाँ आप का पासवर्ड दिया होगा।
  • इस तरह से आप का पासवर्ड रिकवर करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

PaySYS और CPIS में उपयोगकर्ता लॉगिन ऐसे बनाएं

  • paysys और cpis में उपयोगकर्ता लॉगिन बनाने के लिए आप को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jkpaysys.gov.in पर जाना होगा।
  • आधिकारिक पोर्टल के होम पेज पर आप अपनी आवश्यकता अनुसार आप पेसिस लॉगिन के लिए अनुरोध प्रपत्र (पीएओ द्वारा)” या “ पेसिस लॉगिन के लिए अनुरोध प्रपत्र (डीडीओ द्वारा)” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आवेदन पत्र का pdf आप के सामने खुल जाएगा।
  • आप को इस pdf को डाउनलोड लेना होगा।
  • अब आप इसमें पूछी गयी सभी जानकरी भर दें।
  • इसके बाद आप इसे संबंधित कार्यालय में जमा कर दें। अब इसमें आप के द्वारा दी गयी सभी जानकरी की जांच के पश्चात आप का उपयोगकर्ता लॉगिन बनाया जाएगा।

JKPaysys Payslip से सम्बंधित प्रश्न उत्तर

JKPaysys Payslip Download कैसे करें ?
इसके लिए आप को जम्मू कश्मीर के JKPaysys के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा। वहां जाकर आप आसानी से अपनी पेस्लिप निकाल सकते हैं।

JKPaysys Payslip निकलने के लिए हमे किन जानकारियों की आवश्यकता पड सकती है ?
आप को इसके लिए एम्प्लोयी कोड की आवश्यकता पड़ेगी। साथ ही लॉगिन के लिए आप को अपना उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड की आवश्यकता पड़ेगी।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

क्या इसमें जम्मू कश्मीर के सभी कर्मचारी अपनी पेस्लिप देख सकते हैं ?
जी नहीं , इसमें सिर्फ जम्मू कश्मीर सरकार के अंतर्गत कार्य करने वाले कर्मचारी ही अपनी पेस्लिप देख सकते हैं।

अगर हम लॉगिन पासवर्ड भूल जाते हैं क्या करना होगा ?
इसके लिए आप हमारे लेख को पढ़ सकते हैं।

जम्मू कश्मीर की आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है ?
आप की सुविधा के लिए हम यहाँ डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करा रहे हैं।

इस लेख के माध्यम से हमने आप को JKPaysys Payslip के बारे में सभी आवश्यक जानकारी दी है। उम्मीद करते हैं की आप को ये जानकारी उपयोगी लगेगी। यदि इस से सम्बंधित आप कुछ पूछना चाहें तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स के माध्यम से हमसे पूछ सकते हैं। हम आप के सभी प्रश्नों के उत्तर देने का प्रयास करेंगे।

यह भी देखेंJ&K Domicile Certificate, Domicile certificate jammu online

J&K Domicile Certificate, Domicile certificate jammu online

Photo of author

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें