कॉमनवेल्थ गेम्स क्या है | Commonwealth Games In Hindi

Commonwealth Games एक प्रकार की खेल प्रतियोगिता है। जिसमें विभिन्न देश भाग लेते हैं। हाल ही में इंग्लैंड के बर्किंघम में कॉमन वेल्थ गेम्स का आयोजन किया गया था। जिसमें भारत ने चौथा स्थान प्राप्त किया है। आज इस लेख में हम आप को Commonwealth Games के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे।

साथ ही आप को कॉमन वेल्थ खेलो से जुड़े सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करेंगे। जैसे कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर खेले जाने वाले इन खेलों की शुरुआत कहाँ से हुई थी। सबसे पहले इन्हे कहाँ खेला गया था ?

कुल कितने प्रकार के खेल कामनवेल्थ खेलों का हिस्सा बनते हैं ? आदि ऐसे ही कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में आप को सम्पूर्ण जानकारी मिल जाएगी। विस्तृत जानकारी हेतु आप इस लेख को पूरा पढ़ें।

Commonwealth Games History
Commonwealth Games History

जानिये क्या होते हैं Commonwealth Games

कॉमनवेल्थ गेम्स / Commonwealth Games को हिंदी में राष्ट्रमंडल खेल के नाम से भी जाना जाता है। ये अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली बहु -खेल प्रतियोगिता है। जिस में विश्व के अनेक राज्यों के एथलीट / खिलाड़ी भाग लेते हैं। Commonwealth Games का आयोजन हर 4 साल में एक बार होता है।

कामनवेल्थ गेम्स से जुड़ा एक महत्वपूर्ण संगठन है जिसे कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन (CGF) के नाम से जाता है। ये संगठन अर्थात कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन (CGF) राष्ट्रमंडल खेलों की देख रेख करता है।

इसके अतिरिक्त ये Commonwealth Games Federation खेल कर्यक्रमों के दौरान इन्हे नियंत्रित करने और मेजबान शहरों का चयन करने की जिम्मेदारी का भी वहन करती है।

हाल ही में बर्मिंघम (Birmingham) में वर्ष 2022 में आयोजित कराये गए राष्ट्रमंडल खेलों में हमारे देश भारत को चौथा स्थान प्राप्त हुआ था जिसमें भारतीय एथलीटों ने कुल 61 पदक जीते। 

जिसमें 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य पदक शामिल रहे। अगले Commonwealth Games का आयोजन वर्ष 2026 में आयोजित कराया जाएगा। Commonwealth Games 2026 मेजबानी का जिम्मा ऑस्ट्रेलियाई के राज्य विक्टोरिया (Australian, Victoria) के पास होगा।

यहाँ जानिये राष्ट्रमंडल खेलों का इतिहास : Commonwealth Games History

आइये अब जानते हैं कि राष्ट्रमण्डल खेलों की शुरुआत कब से हुई थी ? आप की जानकारी के लिए बता दें कि राष्ट्रमण्डल खेलों (Commonwealth Games) की शुरुआत वर्ष 1930 में हुई थी। पहले कॉमनवेल्थ गेम्स 1930 में  कनाडा के हैमिल्टन शहर में आयोजित किये गए थे। इस कॉमनवेल्थ गेम्स में कुल 11 राष्ट्रों ने हिस्सा लिया था।

जिनमें ऑस्ट्रेलिया, बरमूडा, ब्रिटिश गुयाना, कनाडा, इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड, न्यूफ़ाउंडलैंड, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेल्स के कुल 400 की संख्या में एथलीट शामिल थे।

इन सभी प्रतिभागियों ने तत्कालीन समय में होने वाले एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, लोन बाउल, रोइंग, तैराकी और कुश्ती जैसे खेलों में भाग लिया था। जानकारी दे दें की उस समय यहाँ बताये गए 6 खेलों का ही आयोजन किया जाता था।

समय के साथ साथ Commonwealth Games में खेलों की संख्या भी बढ़ा दी गयी और वर्तमान में खेलों की संख्या बढ़कर 20 हो चुकी है। सबसे पहले वर्ष 1930 में आयोजित कराये गए राष्ट्रमण्डल खेलों को पहले ब्रिटिश एम्पायर गेम्स रहा गया था। जिस के बाद इन खेलों के नाम में कई बार परिवर्तन किये गए हैं। जिन्हे आप आगे दी गयी टेबल में पढ़ सकते हैं –

ब्रिटिश एम्पायर गेम्स (British Empire Games)1930 से 1950 तक
ब्रिटिश साम्राज्य और राष्ट्रमंडल खेल (British Empire and Commonwealth Games)1954 से 1966 तक
ब्रिटिश राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games)1970 से 1974 तक
राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games)1978 से अब तक

जैसे कि आप ने ऊपर दी गयी टेबल माध्यम से जाना कि वर्तमान राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games) को शुरुआती दौर में (1930 से 1950 तक) ब्रिटिश एम्पायर गेम्स (British Empire Games) के नाम से जाना जाता था।

राष्ट्रमंडल खेल , प्रथम पूर्ण समावेशी अंतराष्ट्रीय बहु- खेल आयोजन है , जिसे वर्ष 2018 से पहले वैश्विक बहु-खेल आयोजन माना गया। इन खेलों में महिला और पुरुष दोनों ही खेलते हैं। इस के अतिरिक्त एथलीट जो विकलांग हैं, उन्हें भी राष्ट्रीय टीमों में पूर्ण सदस्यों के तौर पर शामिल किया जाता है।

आइये अब आप को बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत कहाँ और कैसे शुरू हुई थी ? दरअसल राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत का कांसेप्ट वर्ष 1911 में लंदन में किये गए एक आयोजन से मिला था।

एम्पायर फेस्टिवल नाम के आयोजन के एक भाग के तौर पर इंटर-एम्पायर चैंपियनशिप हुई थी। जहाँ से कामनवेल्थ खेलों की शुरुआत प्रेरणा मिली। बाद सन 1930 में पहले राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन किया गया। ये आयोजन हैमिल्टन, कनाडा में ब्रिटिश एम्पायर गेम्स के नाम से किया गया। इसकी शुरुआत का श्रेय मेलविल मार्क्स रॉबिन्सन को जाता है।

समय के साथ साथ 20वीं और 21वीं शताब्दी में राष्ट्रमंडल खेलों के विकास हेतु कुछ बदलाव किये गए। जैसे कि कॉमनवेल्थ एथलीटों के लिए स्नो और आइस स्पोर्ट्स के लिए कॉमनवेल्थ शीतकालीन खेलों का निर्माण, विकलांग कॉमनवेल्थ एथलीटों के लिए कॉमनवेल्थ पैराप्लेजिक गेम्स और 14 से 18 साल के कॉमनवेल्थ एथलीटों के लिए कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स शामिल हैं। कुछ समय बाद द्वितीय विश्वयुद्ध के चलते 1942 और 1946 राष्ट्रमंडल खेलों को रद्द कर दिया गया था।

कामनवेल्थ गेम्स में शामिल खेलों की सूची

Commonwealth Games 2022 में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इन बहु खेल प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के खिलाड़ी एक प्रतियोगी एक तौर पर हिस्सा लेते हैं। सभी खेलों में प्रतियोगिता को जीतने वाले खिलाडियों को उनके प्रदर्शन के अनुसार मैडल प्रदान किये जाते हैं।

जैसे कि – प्रथम स्थान वाले खिलाडियों को स्वर्ण पदक (Gold Medal), दुसरे स्थान पर आने वाले प्रतियोगी को रजत पदक (Silver Medal) और तीसरे स्थान पर आने वाले खिलाड़ी को कांस्य पदक (Bronze Medal) देकर सम्मानित किया जाता है।

  1. तैराकी
  2. एथलीट्स
  3. बैडमिंटन
  4. बॉक्सिंग
  5. हॉकी
  6. लॉन बाउल्स
  7. नेट बॉल (केवल महिलाओं के लिए)
  8. रग्बी सेवन्स
  9. स्क्वैश
  10. वेटलिफ्टिंग
  11. तीरंदाजी,
  12. बास्केटबॉल,
  13. जिमनास्टिक,
  14. रोइंग,
  15. सॉफ्टबॉल,
  16. साइकिलिंग और
  17. टेबल टेनिस।

राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल होने वाले देश (List of competing countries and territories in कॉमनवेल्थ गेम्स)

कॉमनवेल्थ गेम्स मे शुरुआत मे कुल 11 देशों ने भाग लिया था और वर्तमान में 72 देश इस खेल मे भाग लेते है। जिनके नाम आप नीचे दिये गयी राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल सूची में देख सकते हैं : –

  1. एंगुइला
  2. अंतिगुया और बार्बूडा
  3. ऑस्ट्रेलिया
  4. बहामा
  5. बांग्लादेश
  6. बारबाडोस
  7. बेलीज़
  8. बरमूडा
  9. बोत्सवाना
  10. ब्रिटिश वर्जिन आईलैन्ड्स
  11. ब्रुनेई
  12. कैमरून
  13. कनाडा
  14. केमन द्वीपसमूह
  15. कुक द्वीपसमूह
  16. साइप्रस
  17. डोमिनिका
  18. इंगलैंड
  19. इस्वातिनि
  20. फ़ॉकलैंड आइलैंड
  21. फ़िजी
  22. घाना
  23. जिब्राल्टर
  24. ग्रेनेडा
  25. ग्वेर्नसे
  26. गुयाना
  27. भारत
  28. मैन द्वीप
  29. जमैका
  30. जर्सी
  31. केन्या
  32. किरिबाती
  33. लिसोटो
  34. मलावी
  35. मलेशिया
  36. मालदीव
  37. माल्टा
  38. मॉरीशस
  39. मोंटेसेराट
  40. मोजाम्बिक
  41. नामिबिया
  42. नाउरू
  43. न्यूजीलैंड
  44. नाइजीरिया
  45. नियू
  46. नॉरफ़ॉक द्वीप
  47. उत्तरी आयरलैंड
  48. पाकिस्तान
  49. पापुआ न्यू गिनी
  50. रवांडा
  51. समोआ
  52. स्कॉटलैंड
  53. सेशल्स
  54. सेरा लिओन
  55. सिंगापुर
  56. सोलोमन इस्लैंडस
  57. दक्षिण अफ्रीका
  58. श्रीलंका
  59. सेंट हेलेना
  60. सेंट किट्स एंड नेविस
  61. सेंट लूसिया
  62. सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस
  63. तंजानिया
  64. गाम्बिया
  65. टोंगा
  66. त्रिनिदाद और टोबैगो
  67. तुर्क और कैकोस द्वीप समूह
  68. तुवालू
  69. युगांडा
  70. वानुअतु (Vanuatu)
  71. वेल्स
  72. जाम्बिया

अभी तक आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों की सूची

सालसंख्याशहरदेशदिनांक
203024 हैमिल्टनकनाडा 
202623 विक्टोरिया (क्षेत्र)ऑस्ट्रेलिया 
202222 बर्मिंघमइंगलैंड27 जुलाई – 7 अगस्त
201821 घानाऑस्ट्रेलिया4-15 अप्रैल
201420 ग्लासगोस्कॉटलैंडक्रिसमस 23-अगस्त 3
201019 दिल्लीभारत3-14 अक्टूबर
200618 मेलबोर्नऑस्ट्रेलिया15-26 मार्च
200217 मैनचेस्टरइंगलैंड25 जुलाई-4 अगस्त
199816 क्वालालंपुरमलेशिया10-20 सितम्बर
199415 विक्टोरियाकनाडा18-28 अगस्त
199014 ऑकलैंडन्यूजीलैंड24 जनवरी -3 फरवरी
198613 एडिनबरास्कॉटलैंड24 जुलाई-2 अगस्त
198212 ब्रिस्बेनऑस्ट्रेलिया30 सितंबर -9 अक्टूबर
197811 एडमंटनकनाडा3-12 अगस्त
197410 क्राइस्टचर्चन्यूजीलैंड24 जनवरी -2 फरवरी
197009 एडिनबरास्कॉटलैंड16-25 जुलाई
196608 किन्टालजमैका4-13 अगस्त
196207 पर्थऑस्ट्रेलिया21 नवम्बर -1 दिसम्बर
195806 कार्डिफवेल्स18-26 जुलाई
195405 वैंकूवरकनाडा30 जुलाई-7 अगस्त
195004 ऑकलैंडन्यूजीलैंड4-11 फरवरी
193803 सिडनीऑस्ट्रेलिया5-12 फरवरी
193402 लंडनइंगलैंड4-11 अगस्त
193001 हैमिल्टनकनाडा16-23 अगस्त
1911लंडनइंगलैंड

Commonwealth Games से संबंधित प्रश्न उत्तर

कॉमनवेल्थ गेम्स क्या है इन हिंदी?

Commonwealth Games को हिंदी में राष्ट्रमंडल खेल के नाम से भी जाना जाता है। इस खेल में विभिन्न देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। ये एक प्रकार की खेल प्रतियोगिता है। जो कि सामान्य परिस्थितियों में प्रत्येक चार वर्ष में आयोजित की जाती है।

कॉमनवेल्थ गेम में कितने गेम्स होते हैं?

वर्ष 2022 में Commonwealth Games में 20 खेलों के लिए 283 प्रतियोगिताएं रखी गयी थी।

कॉमनवेल्थ गेम्स का दूसरा नाम क्या है?

Commonwealth Games को ब्रिटिश एम्पायर गेम्स, फ्रेंडली गेम्स और ब्रिटिश कॉमनवेल्थ गेम्स आदि के नाम से जाना जाता रहा था। वर्ष 1978 से इन्हें सिर्फ कॉमनवेल्थ गेम्स या राष्ट्रमंडल खेल कहा जाता है।

प्रथम कॉमनवेल्थ गेम कहाँ पर हुआ ?

प्रथम राष्ट्रमंडल खेल 1930 में हैमिल्टन, कनाडा में आयोजित किया गया था।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 कितने देश है?

वर्ष 2022 में आयोजित कराये गए कामनवेल्थ गेम्स में 72 देशों ने हिस्सा लिया है।

कॉमनवेल्थ गेम में भारत का कौन सा स्थान है?

भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में कुल 61 मेडल हासिल किए जिसमें 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे. इस शानदार प्रदर्शन के चलते भारत ने चौथा स्थान हासिल किया।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के कितने खिलाड़ियों ने भाग लिया?

भारत 18वीं बार इन खेलों में हिस्सा ले रहा था और इसमें कुल 104 पुरुष और 103 महिलाओं ने  हिस्सा लिया।

राष्ट्रमंडल खेल 2022 की थीम क्या है?

राष्ट्रमंडल खेलों का आधिकारिक शुभंकर ‘पेरी द बुल’ है, जिसे दस साल की लड़की ने डिजाइन किया है।

आज इस लेख के माध्यम से आप ने Commonwealth Games के बारे में जानकारी प्राप्त की है। उम्मीद है आप को ये लेख उपयोगी लगा होगा। यदि आप ऐसे ही अन्य उपयोगी और जानकारीपरक लेखों को पढ़ने के इच्छुक है तो आप हमारी वेबसाइट Hindi NVSHQ पर विजिट कर सकते हैं।

Photo of author

Leave a Comment