E Sewa Punjab | Seva Kendra Appointment, Center Slot Booking

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

पंजाब सरकार ने अपने राज्य के सभी नागरिकों के लिए सेवा केंद्रों के माध्यम से विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा शुरू किये गए पोर्टल E Sewa Punjab के माध्यम से आप इन सेवाओं का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन स्लॉट की बुकिंग करा सकते हैं।

इस पोर्टल के माध्यम से अब आप को किसी भी कार्य हेतु सेवा केंद्रों में जाने से पहले इस पोर्टल की सहायता से ऑनलाइन ही अपने लिए स्लॉट बुक करवा सकते हैं। इसके लिए आप को सिर्फ इंटरनेट कनेक्शन और मोबाइल फ़ोन / लैपटॉप की ही आवश्यकता होगी।

जिस के बाद आप आसानी से अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं और साथ ही कन्फर्म भी कर सकते हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आप को ई -सेवा पंजाब पोर्टल के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। कृपया जानने के लिए आप इस लेख को पूरा पढ़ें।

यह भी देखें :- पंजाब लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन, ई-लेबर पोर्टल

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
E Sewa Punjab | Seva Kendra Appointment, Center Slot Booking
E Sewa Kendra Appointment Slot Booking

E Sewa Punjab | Center Slot Booking, Online Appointment

✅Concerned State✅Punjab
✅Service Providing Portal✅E Sewa Portal
✅Benefit✅Scheduled appointment
✅Service Name✅E Sewa Slot Booking for Visit
✅Mode✅Online

E Sewa Punjab क्या है ?

ई सेवा पंजाब एक पोर्टल है जिसके माध्यम से प्रदेश के सभी नागरिक सेवा केंद्रों के माध्यम से मिलने वाली सेवाओं का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन स्लॉट की बुकिंग कर सकते हैं।

इस पोर्टल पर आप स्लॉट बुकिंग के अतिरिक्त भी अन्य सुविधाओं का लाभ भी ले सकते हैं। जैसे की आप अपने स्लॉट बुकिंग की पुष्टि कर सकते हैं या आवेदन की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं।

आप इस पोर्टल के माध्यम से अपने सर्टिफिकेट / प्रमाण पत्रों का सत्यापन भी कर सकते हैं। इस लेख में हम आप को ऑनलाइन स्लॉट बुक करना या अपॉइंटमेंट लेना, आवेदन की स्थिति को चेक करना और आवेदन की पुष्टि करना इत्यादि के बारे में पूरी जानकारी देंगे।

इन सभी प्रक्रिया को विस्तार से बताएंगे। आप की जानकारी के लिए बता दें की इस पोर्टल पर उपलब्ध सभी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए आप को पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना होगा।

यह भी देखेंPunjab Ghar Ghar Rojgar Yojana Apply

Punjab Ghar Ghar Rojgar: पंजाब घर घर रोजगार योजना

आगे हम लेख के माध्यम से आप को पंजीकरण की प्रक्रिया भी बतांएगे जिसे आप फॉलो करके अपना पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए आप इस लेख को पूरा पढ़ें।

Punjab E Sewa highlights 2023

आर्टिकल का नामई सेवा पंजाब
राज्यपंजाब
उद्देश्यसभी नागरिकों को ऑनलाइन पोर्टल के जरिये
सेवा केंद्रों में जाने से पूर्व ऑनलाइन स्लॉट
बुक करने की सुविधा देना
लाभार्थीपंजाब के सभी नागरिक
मोडऑनलाइन मोड
वर्तमान वर्ष2023
आधिकारिक वेबसाइटE-Sewa, Punjab

E Sewa Punjab लॉगिन प्रक्रिया

  • पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए आप को सबसे पहले ई-सेवा पंजाब की आधिकारिक वेबसाइट esewa.punjab.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद आप के सामने आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • यहाँ आप को दाहिने तरफ Citizen Login का विकल्प दिखाई देगा।
punjab e sewa portal
  • आप को इस पर क्लिक करना है। इसके बाद आप के सामने अगला पेज खुलेगा।
  • यहाँ आप को यूजर नेम और पासवर्ड भरना होगा। इस के बाद Sign In पर क्लिक करना होगा।
पंजाब ई सेवा लॉगिन
  • इस तरह से आप E Sewa Punjab पोर्टल पर लॉगिन कर पाएंगे।

E Sewa Punjab Slot Booking | How to Book Online Appointment @esewa.punjab.gov.in

  • सबसे पहले लेख में बताये गए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • आप के सामने आधिकारिक पोर्टल का होम पेज खुल जाएगा।
  • यहाँ आप को “Sewa Kendra Appointment Booking” पर क्लिक करना है।
e sewa punjab
  • इस पर क्लिक करते ही आप के सामने अगला पेज खुल जाएगा।
  • यहाँ आप को पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी भरनी होगी।
e sewa portal punjab
  • सबसे पहले आप को नाम और मोबाइल नंबर भरना होगा।
  • इसके बाद ड्राप डाउन मेन्यू में से आप को अपने जिले का चुनाव करना होगा। और फिर आप स्लॉट बुक करने के लिए दिनाक का चुनाव कर सकते हैं।
  • अब अगला विकल्प खुलेगा जिसमें आप को सेवा केंद्र का चयन करना होगा। आप को यहाँ ड्राप डाउन मेन्यू में सेवा केंद्रों के नाम में से अपनी सुविधा के अनुसार चयन करना होगा।
  • इसके बाद आप को दिए गए टाइम स्लॉट में से का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आप को Book Now के विकल्प पर क्लिक कर दें। साथ ही कैप्चा कोड के आगे टिक मार्क कर दें।
  • अब आप के सामने “Are you sure to book the selected slot” का विकल्प आएगा। इसमें Yes पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आप के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। इसे आप को नियत स्थान पर डालकर वेरीफाई करना होगा।
  • वेरीफाई करते ही आप की स्क्रीन पर बुकिंग सक्सेसफुल का मैसेज आ जाएगा। आप इस का स्क्रीनशॉट ले सकते हैं।
  • इस तरह से आप की ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपॉइंटमेंट / स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया पूरी होती है।

एप्लीकेशन स्टेटस कैसे ट्रैक करें ?

  • सबसे पहले ई सेवा पंजाब की आधिकारिक वेबसाइट esewa.punjab.gov.in पर जाएँ।
  • इसके बाद आप होम पेज पर पहुंच जाएंगे।
  • होम पेज पर आप को दिए गए विकल्पों में से track status के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आप के सामने अगला पेज खुलेगा।
  • यहाँ आप को अपनी एप्लीकेशन आईडी नंबर डालना होगा।
e sewa portal
  • उस के बाद आप कैप्चा कोड के आगे टिक मार्क करते हुए submit के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • अब आप के सामने आप की एप्लीकेशन का स्टेटस खुल जाएगा।

अपॉइंटमेंट / स्लॉट बुकिंग को कैंसिल करना

अगर किसी कारणवश आप स्लॉट बुकिंग करवाने के बाद सेवा केंद्र पर नहीं जा पा रहे हैं तो आप यहाँ दिए गए प्रक्रिया के माध्यम से अपनी बुकिंग कैंसिल करवा सकते हैं।

  • सबसे पहले E Sewa Punjab की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • अब आप के सामने आधिकारिक पोर्टल का होम पेज खुल जाएगा।
  • इसके बाद आप को सबसे पहले लेख में बताये गए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • आप के सामने आधिकारिक पोर्टल का होम पेज खुल जाएगा।
  • इसके बाद आप को “Sewa Kendra Appointment Booking” पर क्लिक करना है।
  • यहाँ आप को अगले पेज पर cancel booking का विकल्प दाहिने ओर दिखायी देगा।
  • आप इस पर क्लिक कर दें। आप के स्क्रीन पर एक इंटरफ़ेस खुलेगा जहाँ आप को पूछी गयी जानकारी भरनी होगी।
punjab e sewa portal booking cancellation
  • आप को यहाँ सबसे पहले पंजीकृत मोबाइल नंबर जिस से आप ने बुकिंग कराई थी, उस नंबर को डालना होगा। उसके बाद आप बुकिंग नंबर को भरें।
  • ये जानकारी ध्यानपूर्वक भरने के बाद आप को Cancel Booking के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • अब आप को पंजीकृत मोबाइल पर मिले हुए OTP को दर्ज करना होगा। इसके बाद कैंसिल बुकिंग पर क्लीक करें। इस तरह से आप की स्लॉट बुकिंग कैंसिल हो जाएगी।

E Sewa Punjab / ई सेवा पोर्टल से संबंधित प्रश्न उत्तर

E Sewa Punjab पोर्टल क्या है ?
व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

ये पंजाब सरकार द्वारा जारी किया गया पोर्टल है जिसके माध्यम से राज्य के सभी नागरिक सेवा केंद्र पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ लेने हेतु जाने से पूर्व ऑनलाइन माध्यम से स्लॉट बुक कर सकते हैं।

ई सेवा पोर्टल के माध्यम से क्या सभी राज्यों के नागरिक लाभ ले सकते हैं ?

जी नहीं, E Sewa Punjab पोर्टल के माध्यम से ये सेवा सिर्फ पंजाब के नागरिकों को ही उपलब्ध है।

Seva Kendra Appointment कैसे बुक करें ?

इसके लिए आप हमारे लेख को पढ़ सकते हैं। इस लेख के माध्यम से आप इस बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं। हमने विस्तार से पूरी प्रक्रिया समझायी है।

आप्लिकेशन स्टेटस कैसे जाने ?

इसके लिए आप को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां से आप इस जानकारी को देख सकते हैं। विस्तार से जानने के लिए आप हमारे लेख को पढ़ सकते हैं

यह भी देखेंपंजाब लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन ऐसे करें।

पंजाब लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन Punjab Labour Card Apply Online, ई-लेबर पोर्टल

Photo of author

1 thought on “E Sewa Punjab | Seva Kendra Appointment, Center Slot Booking”

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें