पंजाब लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन Punjab Labour Card Apply Online, ई-लेबर पोर्टल

पंजाब केंद्र सरकार द्वारा ई-लेबर पोर्टल की शुरुआत की गयी है। पंजाब के राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा श्रमिकों के कल्याण एवं स्वास्थ्य सुधार के लिए पंजाब लेबर कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत की। जिससे पंजाब में रहने वाले सभी श्रमिक सरकार द्वारा निकाली गयी सभी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें ... Read more

Photo of author

Reported by Pankaj Bhatt

Published on

पंजाब केंद्र सरकार द्वारा ई-लेबर पोर्टल की शुरुआत की गयी है। पंजाब के राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा श्रमिकों के कल्याण एवं स्वास्थ्य सुधार के लिए पंजाब लेबर कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत की। जिससे पंजाब में रहने वाले सभी श्रमिक सरकार द्वारा निकाली गयी सभी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें पंजाब लेबर कार्ड बनवाना होगा। यदि आप पंजाब राज्य के निवासी हैं, तो आपको सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जल्दी ही अपना श्रमिक कार्ड बनवाना होगा। Punjab Labour Card Apply Online से जुड़ी सारी जानकारी आपको लेख की माध्यम से दी जा रही है। जिसके लिए आपको लेख को पूरा पढ़ना होगा।

पंजाब लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन ऐसे करें।
पंजाब लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन

पंजाब लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन 2023

ई-लेबर पोर्टल को पंजाब श्रम विभाग द्वारा जारी किया गया है। पंजाब में रहने वाले मजदूर श्रमिक जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं वो श्रमिक कार्ड के जरिये लाभ उठा सकते हैं। सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए बहुत सी योजनाए निकली जाती हैं जैसे-शगुन योजना, अंत्येष्टि सहायता योजना, श्रमिकों के बच्चों को साइकिल प्रदान योजना, वजीफा योजना, आदि। इन सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए मजदूरी कार्ड बनवाना अनिवार्य है।

यदि आप भी लेबर कार्ड बनवाने के इच्छुक हैं और सरकार द्वारा निकाली गयी योजनाओं का लाभ लेना चाहते हैं तो पंजाब लेबर कार्ड सम्बंधित जानकारी जैसे- पंजाब लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन कैसे कर सकते हैं ? लेबर कार्ड बनवाने के क्या-क्या लाभ हैं? व Punjab Labour Card बनाने के लिए कौन-कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। ये सभी जानकारी हम आपको लेख के माध्यम से बता रहें है। अगर आप भी आवेदन करना चाहते हैं तो आपको हमारे आर्टिकल को अंत तक ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा।

Punjab Labour Card 2023 Highlights

दी गयी सारणी के माध्यम से हम आपको पंजाब लेबर कार्ड और इ लेबर पोर्टल पंजाब के बारे में सूचित करने जा रहें हैं। अगर आप भी इन जरूरी सूचनाओं के बारे में जानना चाहते हैं तो आप नीचे दी गयी सारणी देख सकते हैं –

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
आर्टिकल का नाम पंजाब लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन
साल 2023
पोर्टल का नामई-लेबर पोर्टल
विभाग का नामश्रम विभाग
राज्य का नामपंजाब
शुरुआतपंजाब केंद्र सरकार द्वारा
लाभार्थी कौन होंगेपंजाब में रहने वाले मजदूर और श्रमिक
उद्देश्यसरकार द्वारा शुरू की गयी योजनाओं का लाभ मिलना
आवेदन मोडऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइट लिंकpblabour.gov.in

लेबर कार्ड बनवाने का उद्देश्य क्या है ?

Punjab Labour Card 2023 बनवाने का उद्देश्य पंजाब में रहने वाले श्रमिकों व मजदूरों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए ई-लेबर पोर्टल शुरू किया गया है। जिसके माध्यम से श्रमिक अपना लेबर कार्ड बना पाएंगे और इसके माध्यम से राज्य के गरीब व कमजोर वर्ग के नागरिक राज्य सरकार द्वारा शुरू की गयी सभी योजनाओं का फायदा उठा सकते हैं। जिससे उनके व्यवसाय और आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके।

Labour Card को 5 साल के लिए पंजीकृत करवा सकते हैं। कार्ड के माध्यम से किसी भी योजना का व अन्य स्वास्थ्य सम्बंधी लाभ लिया जाता है। उससे प्राप्त राशि सीधे श्रमिक के बैंक अकाउंट में आती है। ई -पोर्टल के माध्यम से आसानी से श्रमिक कार्ड बनाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें :पंजाब अनाज खरीद पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

पंजाब लेबर कार्ड सम्बन्धित कुछ जानकारियां

  • पंजाब श्रम विभाग द्वारा जारी किये गए ई-लेबर पोर्टल का लाभ लेने के लिए आप पंजाब राज्य का निवासी होने चाहिए।
  • सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आपको लेबर कार्ड बनवाना होगा। तभी आप सुविधाओं का लाभ लें सकते हैं।
  • यदि अपने अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी नहीं की तो आपका लेबर कार्ड नहीं बन पायेगा।
  • लेबर कार्ड बनवाने के लिए आवेदक के पास सारे दस्तावेजों का होना जरुरी है।

पंजाब सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए उपलब्ध करायी गयी योजनाएं

सरकार द्वारा मजदूर और श्रमिकों के लिए बहुत सी योजनाओं की शुरुआत की जाती है, जो उनके स्वास्थ्य, पारिवारिक आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए बनाये जाते हैं, आपको लेख के माध्यम से हम सरकार द्वारा निकाली गयी कुछ योजनाओं की जानकारी दे रहें हैं।

  • साइकिल योजना-: पंजाब सरकार द्वारा श्रमिकों के बच्चों के लिए साइकिल योजना की शुरुआत की गयी। श्रमिकों के जो बच्चे स्कूल में पढ़ने वाले दसवीं और बारहवीं कक्षा में हैं, उन बच्चों को पंजाब सरकार द्वारा मुफ्त साइकिल प्रदान की जायेगी। इस योजना का लाभ एक परिवार का बच्चा एक ही बार ले सकता है।
  • शगुन योजना-: इस योजना में श्रमिक परिवार की दो बेटियों को शादी के लिए धन राशि प्रदान की जायेगी। सरकार द्वारा एक बेटी की शादी के लिए 31,000 शगुन के तौर पर दिया जाता है। इसके लिए लड़की को स्वयं पंजीकरण करवाना होगा तभी उन्हें योजना का लाभ मिल सकता है।
  • पंजाब सरकार द्वारा विकलांग बच्चों और मानसिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के लिए, उनकी देखभाल, और आर्थिक मदद के लिए सरकार द्वारा वित्तीय राशी प्रदान की जाती है।
  • अंत्येष्टि सहायता योजना-: पंजाब में रहने वाले की श्रमिक के परिवार के किसी सदस्य की यदि मृत्यु हो जाती है तो उसके अंतिम संस्कार का खर्चा भी सरकार द्वारा उठाया जाता है। इसके लिए परिवार को 20,000 रुपये वित्तीय सहायता के रूप में दिए जाते हैं।
  • वजीफा योजना-: श्रमिकों के बच्चों के लिए पहली कक्षा से डिग्री प्राप्त करने तक राशि प्रदान की जाती है इसके लिए 3,000 से 70,000 प्रति वर्ष दिए जाते हैं।

Labour Card बनवाने के लाभ

लेबर कार्ड बनवाने के बहुत से लाभ होते हैं जिनकी जानकारी आपको आर्टिकल की माध्यम से दी जा रही है, इसके लिए आपको नीचे दी गयी सूची को ध्यान से पढ़ना होगा।

  • यदि आप पंजाब में रहने वाले नागरिक हैं, तो आप लेबर कार्ड के माध्यम से सरकार द्वारा निकली गयी स्कीमों व अन्य सारे लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • 9th से 12th कक्षा में पढ़ने वाले निर्माण पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को मुफ्त में साइकिल प्रदान करता है।
  • ई-लेबर पोर्टल के माध्यम से आप लेबर कार्ड ऑनलाइन आसानी से बना सकते हैं।
  • योजना के तहत मिलने वाली राशि आवेदक के सीधे बैंक अकाउंट में जायेगी।
  • श्रम विभाग द्वारा शुरू किये गए ई-लेबर पोर्टल के माध्यम से श्रमिकों के पैसों और समय दोनों की बचत होगी।
  • लेबर कार्ड बनाने के लिए पंजाब में रहने वाले सभी श्रमिक आवेदन कर सकते हैं।
  • पोर्टल के माध्यम से आप निरिक्षण रिपोर्ट देख सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं।

पंजाब लेबर कार्ड के लिए पात्रता

वे इच्छुक उम्मीदवार जो अपना पंजाब लेबर कार्ड बनवाना चाहते है उन्हें कुछ आवश्यक पात्रता को पूरा करना होगा जिनके बारे में हम आपको नीचे दिए गए पॉइंट्स के माध्यम से बताने जा रहें है। ये पात्रता निम्न प्रकार है –

  1. आवेदक पंजाब का मूल निवासी होना चाहिए।
  2. लाभार्थी श्रमिक श्रेणी में आना चाहिए।
  3. लाभ लेने वाले व्यक्ति के पास आधार कार्ड होना आवश्यक है।
  4. आवेदन कर्ता का बैंक में खाता खुला होना चाहिए।

Punjab Labour Card बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज़

किसी भी योजना का लाभ या कार्ड बनाने के लिए हमें कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होती है, जिनके बिना पंजीकरण प्रक्रिया पूरी नहीं होती है। यदि आप Punjab Labour Card बनवाने के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होती है जिन्हे आपको पहले से ही बना कर रखना पड़ता है। इसकी जानकारी आपको नीचे दी गयी सूची में दी जा रही है।

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • बीपीएल राशन कार्ड
व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

यह भी पढ़ें : पंजाब मेरा काम मेरा मान योजना 2023

पंजाब लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन (ई-लेबर पोर्टल) कैसे करें ?

Labour Card बनवाने के लिए आपको पहले पंजाब श्रम विभाग द्वारा शुरू किये गए ई-लेबर पोर्टल पर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी जिसके पश्चात आपका लेबर कार्ड बनता है। इसकी पूरी जानकारी आपको लेख के माध्यम से दी जा रही है, उसके लिए आपको नीचे दिए गए चरणों को ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा।

  • सबसे पहले आपको ई-लेबर पोर्टल की अधिकारी वेबसाइट पर जाना होगा उसके लिए यहां क्लिक करें .
  • क्लिक करने के बाद आप के सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाता है। panjab-e-labor-card-online-apply
  • अब आपको होम पेज पर दिए गये Create New User पर क्लिक करना है। panjab-labour-card
  • जिसके पश्चात आपके सामने New User Registration पेज खुल जाता है। जैसा कि ऊपर दी गयी इमेज में दिखाया गया हैं –
    पंजाब-लेबर-कार्ड-रजिस्ट्रेशन
  • यहां आप को पूछी गयी सभी जानकारियां भरनी हैं और सबमिट पर क्लिक करना हैं।
  • अब आप की पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
  • जिसके बाद आप यूजर नाम और पासवर्ड डाल कर लॉगिन कर सकते हैं।
  • इस प्रकार आपकी यह प्रोसेस पूरी हो जाती हैं।

फीडबैक प्रक्रिया

फीडबैक देने के लिए आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट का लिंक हमने शुरू में दी गयी सारणी में उपलब्ध कराया गया हैं। फीडबैक देने की पूरी प्रक्रिया समझने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स देखें –

  • सबसे पहले आपको वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा।
  • आप को नीचे फीडबैक का ऑप्शन दिखाई देगा वहां क्लिक करे।
  • जिसके बाद आपके सामने अगला पेज खुलता है।
  • यहाँ आप को पूछी गयी सभी जानकारी भरनी है।
  • इसके बाद सबमिट फीडबैक पर क्लिक कर दें।
  • जिसके पश्चात आपकी फीडबैक प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

Punjab Labour Card Apply 2023 सम्बंधित पूछे गए कुछ प्रश्न और उनके उत्तर

लेबर कार्ड बनवाने का उद्देश्य क्या है ?

पंजाब में रहने वाले मजदुर श्रमिकों के लिए लेबर कार्ड बनवाने की शुरुआत की गयी जिसके मदद से श्रमिक सरकार द्वारा निकाली गयी सभी योजनाओं का लाभ लें सकें।

पंजाब लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया क्या है ?

लेबर कार्ड बनवाने के लिए आपको सबसे पहले श्रम विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट pblabour.gov.in पर जाना होगा। जिसकी पूरी प्रक्रिया आपको आर्टिकल के माध्यम से बताई गयी है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।

LABOUR CARD बनवाने के क्या-क्या लाभ हैं ?

यदि आपने अपना LABOUR CARD बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया हैं, तो हम आपको बता दें आप इस कार्ड की मदद से राज्य सरकार द्वारा निकाली गयी स्कीमों का फायदा उठा सकते हैं।

यदि हम किसी और राज्य के निवासी है तो क्या हम भी पंजाब लेबर कार्ड का बनवा सकते हैं ?

नहीं, यदि आप पंजाब राज्य के निवासी नहीं हैं तो आप पंजाब लेबर कार्ड नहीं बनवा सकते हैं, इसके लिए आपको पंजाब राज्य का निवासी होना आवश्यक है।

पंजाब राज्य में श्रमिकों के परिवार के लिए कौन-कौन सी योजनाओं का शुभारम्भ किया गया है ?

श्रमिकों के परिवार के लिए अंत्येष्टि सहायता योजना, श्रमिकों के बच्चों के लिए साइकिल योजना, वजीफा योजना, शगुन योजना आदि।

पंजाब लेबर कार्ड वजीफा योजना के माध्यम से श्रमिक के बच्चों को प्रतिवर्ष कितनी धनराशि प्रदान की जाती है ?

वजीफा योजना के माध्यम से श्रमिक के बच्चों को प्रतिवर्ष पंजाब लेबर कार्ड की सहायता से 3 हजार से लेकर 7 हजार रूपए तक वित्तीय धनराशि प्रदान की जाती है।

पंजाब में लेबर कार्ड कैसे बनता है ?

आपको पंजाब लेबर कार्ड बनवाने के लिए ई-लेबर पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा जिसके बाद आप अपना लेबर कार्ड का आवेदन फॉर्म भरकर के लेबर कार्ड आसानी से बनवा सकते है।

हेल्पलाइन नंबर

अपने इस लेख के माध्यम से हमने आपको पंजाब लेबर कार्ड और इ-लेबर पोर्टल के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी हैं। यदि आपको इससे संबंधित अन्य सूचना चाहिए तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर कमेंट कर सकते हैं। आशा करते हैं आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी के माध्यम से अपना लेबर कार्ड बनाने में सहायता प्राप्त होगी और आप आसानी से व सफलतापूर्वक अपना लेबर कार्ड बना पाएंगे। आप दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर भी सम्पर्क कर सकते हैं। 91-172-2211719 

Photo of author

Leave a Comment