ई-श्रम कार्ड कैसे डाउनलोड करें | Download e shram Card Online @eshram.gov.in

केंद्र सरकार देश के सभी नागरिकों के उत्थान हेतु बहुत सी योजनाएं लाती है। ऐसे ही कुछ योजनाएं देश के असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले और वित्तीय रूप से कमजोर वर्ग के नागरिकों के लिए भी विशेषकर लायी जाती हैं। जिनका लाभ उनतक पहुंचाने के लिए सरकार ने खासकर इसी उद्देश्य के साथ एक ... Read more

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

केंद्र सरकार देश के सभी नागरिकों के उत्थान हेतु बहुत सी योजनाएं लाती है। ऐसे ही कुछ योजनाएं देश के असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले और वित्तीय रूप से कमजोर वर्ग के नागरिकों के लिए भी विशेषकर लायी जाती हैं। जिनका लाभ उनतक पहुंचाने के लिए सरकार ने खासकर इसी उद्देश्य के साथ एक पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल का नाम  E Shram Portal है। इस पोर्टल के माध्यम से सरकार सभी योग्य लाभार्थियों को योजना का लाभ पहुंचाएगी। इसके लिए पात्रता रखने वाले नागरिकों को E Shram Card बनवाना होगा। आज इस लेख के माध्यम से आप जान सकेंगे कि ई-श्रम कार्ड डाउनलोड कैसे करें

ई-श्रम कार्ड कैसे डाउनलोड करें | Download e shram Card Online @eshram.gov.in
ई-श्रम कार्ड कैसे डाउनलोड करें

आप को E Shram Card Download करने के लिए पूरी प्रक्रिया इस लेख में मिल जाएगी जिसे फॉलो करके आप अपना ई-श्रम कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़े :- ई श्रम कार्ड अपडेट कैसे करें? E Shram Card Update Online, Correction

ई-श्रम कार्ड डाउनलोड

आप की जानकारी के लिए बता दें कि ई श्रम कार्ड को ही UAN Card भी कहते हैं। इस कार्ड के माध्यम से न केवल लाभार्थियों को लाभ मिलेगा बल्कि इससे सरकार ने अपने नागरिकों के अनुसार उनकी सुविधाओं को देखते हुए नई नई योजनाओं को लाने में भी मदद मिलेगी। श्रम कार्ड बनाते समय असंगठित क्षेत्र में कार्यरत सभी श्रमिकों और कामगारों को अपना पंजीकरण करवाना होता है। जिससे उनकी सभी संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां सरकार के पास रजिस्टर हो जाती है। जिससे सरकार उनके लिए योजनाए लाती है। इसलिए सभी असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपना ई श्रम कार्ड आवश्यक रूप से बनाना चाहिए।

e shram Card Online डाउनलोड

आर्टिकल का नाम ई-श्रम कार्ड डाउनलोड
शुरुआत की गयी केंद्र सरकार द्वारा
वर्तमान वर्ष 2024
उद्देश्य देश के सभी असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिक व
कामगारों की जानकारी प्राप्त करना और योजनाओं की शुरुआत करते हैं।
लाभार्थी देश के असंगठित क्षेत्र में कार्यरत
आधिकारिक वेबसाइट ई श्रम कार्ड हेतु आधिकारिक पोर्टल

Download e shram Card Online @eshram.gov.in

यदि आप ने भी ई श्रम कार्ड के लिए अपना पंजीकरण करवाया है और अभी तक ई श्रम कार्ड डाउनलोड नहीं किया है तो आप यहाँ दी गयी प्रक्रिया के माध्यम से अपना UAN card डाउनलोड कर सकते हैं। ई श्रम कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप के पास आधार कार्ड जो कि मोबाइल नंबर से जुड़ा हो, होना आवश्यक है। तभी आप अपना ई e shram Card Online Download कर सकेंगे। आइये अब जानते हैं पूरी प्रक्रिया –

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

ई-श्रम कार्ड यूएएन नंबर से डाउनलोड कैसे करें?

यदि आप भी अपना E shram card डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप अपने UAN Card Number से भी इस कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आप को सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप, कंप्यूटर आदि से आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा। जिसके बाद आप यहाँ दी गयी प्रक्रिया को फॉलो करके अपना ई श्रम कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आप को E Shram Card Download करने के लिए आधिकारिक ई श्रम पोर्टल पर जाना होगा।
  • दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही आप के स्क्रीन पर ई श्रम पोर्टल का होम पेज खुल जाएगा।
  • यहाँ आप को दाहिने तरफ Already Registered? UPDATE का विकल्प दिखेगा। E shram card download aise karein
  • अब आप की स्क्रीन पर अगला पेज खुलेगा।
  • यहाँ आप को मांगी गयी सभी जानकारियों को भरना होगा।
  • जैसे कि – UAN नंबर, डेट ऑफ़ बर्थ और साथ ही कैप्चा कोड डालकर Generate OTP के बटन पर क्लिक कर दें। ई श्रम कार्ड कैसे डाउनलोड करें
  • इसके बाद आप के पंजीकृत नम्बर पर एक ओटीपी मिलेगा।
  • ओटीपी को नियत स्थान पर दर्ज करें और Validate के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही अगला पेज खुलेगा। अब आप यहाँ अपना नाम देख सकते हैं साथ ही यहाँ आप को दो विकल्प मिलेंगे।
  • इनमे से आप को Download UAN Card के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार आप आसानी से यूएएन नंबर से ई-श्रम कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

ई-श्रम कार्ड कैसे डाउनलोड करें

यदि आप के पास UAN Number नहीं है तो भी आप अपना ई श्रम कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. E Shram Card Download करने के लिए सबसे पहले श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट eshram.gov.in जाए।
  2. होम पेज पर  REGISTER on e-Shram के विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अब अगले पेज पर आप को ऊपर menu bar में दिए गए विकल्पों में से Already Registered के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  4. इसके बाद ड्राप डाउन लिस्ट में से Update Profile पर क्लिक करें।
  5. क्लिक करते ही अगला पेज खुलेगा। यहाँ आप को अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  6. साथ ही कैप्चा कोड डालें और फिर Send OTP के विकल्प पर क्लिक करें।
  7. इसके बाद आप को ओटीपी मिलेगा जिसे नियत स्थान पर दर्ज करें और सब्मिट के बटन पर क्लिक करें।
  8. अब आप को अपना आधार कार्ड दर्ज करें और verify करने के लिए आप को ओटीपी वाले विकल्प पर क्लिक कर दें।
  9. इसके बाद कैप्चा कोड भरें और सब्मिट करें। जिसके बाद आप को ओटीपी मिलेगा।
  10. ओटीपी दर्ज करें और Validate पर क्लिक करें ।
  11. इसके बाद आप को अपना नाम दिखेगा और दो विकल्प मिलेंगे।  UPDATE PROFILE और दूसरा  DOWNLOAD UAN CARD
  12. अब दुसरे विकल्प पर क्लिक करें और अपना ई श्रम कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर लें।

E Shram Card Download से संबंधित प्रश्न उत्तर

क्या बिना UAN Number के भी ई-श्रम कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है ?

जी हाँ यदि आप के पास UAN नंबर नहीं है तो आप बिना इसके भी अपना ई श्रम कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं

ई श्रमिक कार्ड डाउनलोड कैसे करे ?

आप को ई श्रम कार्ड डाउनलोड करने के लिए www.eshram.gov.in पर जाना होगा। जिसके बाद आप अपना UAN Card डाउनलोड कर सकते यहीं।

 श्रम /e Shram Helpline Numbeहेल्पलाइन नंबर कौन है ?

14434 ई श्रम हेल्पलाइन नंबर है , जिसपर कॉल करके आप अपनी समस्या का निवारण कर सकते हैं।

ई-श्रम कार्ड को आधार कार्ड से कैसे डाउनलोड करें ?

इसके लिए आप आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना ई श्रम कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आप विस्तृत जानकारी हेतु इस लेख को पढ़ सकते हैं।

आज इस लेख के माध्यम से आप को ई-श्रम कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी है। उम्मीद है आपको जानकारी उपयोगी लगी होगी। ऐसे ही अन्य उपयोगी लेख पढ़ें के लिए आप हमारी वेबसाइट Hindi NVSHQ से जुड़ सकते हैं।

Photo of author

Leave a Comment