IGR Maharashtra: Document Search, Online Services @ igrmaharashtra.gov.in

महाराष्ट्र राज्य सरकार ने अपने राज्य के नागरिकों को स्टम्प्स, कोर्ट, PDE for Registration, e-Court आदि सेवाओं का लाभ ऑनलाइन प्रदान करने के IGR Maharashtra पोर्टल लांच किया है। IGR महाराष्ट्र पोर्टल को महाराष्ट्र राज्य सरकार के Registration and Stamps (नोंदणी व मुद्रांक विभाग – महाराष्ट्र शासन) के द्वारा विकसित किया गया है। यदि आप ... Read more

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

महाराष्ट्र राज्य सरकार ने अपने राज्य के नागरिकों को स्टम्प्स, कोर्ट, PDE for Registration, e-Court आदि सेवाओं का लाभ ऑनलाइन प्रदान करने के IGR Maharashtra पोर्टल लांच किया है। IGR महाराष्ट्र पोर्टल को महाराष्ट्र राज्य सरकार के Registration and Stamps (नोंदणी व मुद्रांक विभाग – महाराष्ट्र शासन) के द्वारा विकसित किया गया है।

igr-maharashtra-portal-document-e-search-online-services
IGR Maharashtra पोर्टल क्या है ? जानें इसकी Online Services के बारे में।

यदि आप महाराष्ट्र राज्य के निवासी हैं और e-stamps, e-Registration, Stamps duty refund आदि कार्यों को ऑनलाइन माध्यम से करना चाहते हैं तो आपको IGR Maharashtra की आधिकारिक वेबसाइट igrmaharashtra.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन होने के बाद आपको पोर्टल की तरफ से Login Id और पासवर्ड प्रदान कर दिया जायेगा। अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड की जानकारी को दर्ज करके लॉगिन होकर आप पोर्टल की सभी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको IGR Maharashtra सभी सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। यदि आप IGR महाराष्ट्र पोर्टल के बारे में और अधिक जानने के इच्छुक हैं तो आपको हमारा यह आर्टिकल अंत तक जरूर पढ़ना चाहिए।

Key High lights of IGR महाराष्ट्र:

पोर्टल का नामIGR (Inspector General of Registration and Controller of Stamp) महाराष्ट्र
पोर्टल कब लांच किया गयानवंबर 2021
पोर्टल किसके द्वारा लांच किया गयामहाराष्ट्र राज्य सरकार के द्वारा
राज्यमहाराष्ट्र (Maharashtra)
विभागनोंदणी व मुद्रांक विभाग
उद्देश्यराज्य के नागरिकों को महाराष्ट्र
लाभार्थीमहाराष्ट्र राज्य के स्थायी निवासी नागरिक
IGR महाराष्ट्र पोर्टल की official वेबसाइटigrmaharashtra.gov.in

IGR Maharashtra पोर्टल के लाभ क्या हैं :

  • IGR महाराष्ट्र पोर्टल पर महाराष्ट्र राज्य के निवासी कोर्ट और तहसील (तालुका) से संबंधित कार्यों के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • आप IGR पोर्टल पर ऑनलाइन विवाह पंजीकरण (Marriage Registration) के लिए ऑनलाइन Apply कर सकते हैं।

IGR Maharashtra पोर्टल पर e-Registration कैसे करें ?

यदि आप महाराष्ट्र सरकार के द्वारा लॉन्च IGR महाराष्ट्र पोर्टल पर e-Registration करना चाहते हैं तो उसकी निम्नलिखित प्रक्रिया इस प्रकार से है। हमने यह पूरी प्रक्रिया आपको Step बाय Step आपको आगे आर्टिकल में बताई है –

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
  • Step 1: IGR महाराष्ट्र पोर्टल पर e-Registration के लिए सबसे पहले आप IGR Maharashtra पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट igrmaharashtra.gov.in को ओपन करें।
  • Step 2: Website ओपन होने के बाद आपको ऑनलाइन सुविधा मीनू के तहत ई-रजिस्ट्रेशन का लिंक देखने को मिलेगा। लिंक पर क्लिक करें जिसके बाद एक सब मीनू ओपन हो जाएगा।
  • Step 3: इस ओपन हुए सब मीनू में आपको ई-रजिस्ट्रेशन 2.0 का लिंक देखने को मिलेगा। लिंक पर क्लिक करें।e-registration maharashtra igr portal
  • Step 4: लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज ओपन होगा यहां Register वाले विकल्प का चयन कर Go के बटन पर क्लिक करें। PDE e-registration online process
  • Step 5: Go के बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जायेगा।
  • Step 6: फॉर्म में मांगी गई जानकारियों को भरकर कैप्चा कोड डालकर Submit के बटन पर क्लिक करें। maharashtra portal e-registration form
  • Step 7: सबमिट के बटन पर क्लिक करने के बाद आपके e-Registration की ऑनलाइन प्रक्रिया पूर्ण हो जायेगी। इस तरह से आप IGR महाराष्ट्र पोर्टल अपना रजिस्ट्रेशन करवा पाएंगे।

IGR पोर्टल पर सब्सिडी कैलकुलेट कैसे करें ?

दोस्तों यदि आप IGR महाराष्ट्र पोर्टल पर Stamp Duty कैलकुलेट करना चाहते हैं आप यहाँ पर बताई जा रही निम्नलिखित प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करें।

  • Step 1: Stamp ड्यूटी calculate करने के लिए आप सबसे पहले IGR Maharashtra पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट igrmaharashtra.gov.in को ओपन करें।
  • Step 2: वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको होम पेज पर Stamp Duty Calculator का लिंक देखने को मिलेगा। लिंक पर क्लिक करें। Stamp duty calculator
  • Step 3: लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा। अब इस पेज पर आपको बहुत सारे विकल्प देखने को मिलेंगे। आप यहाँ अपनी आवश्यकता अनुसार किसी एक विकल्प का चयन कर सकते हैं।
  • Step 4: उदाहरण के लिए हम यहां Agreement to sale के विकल्प का चयन करते हैं। विकल्प का चयन करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। Agreement to sale municipal corporation
  • Step 5: अब ओपन हुए नए पेज पर Municipal Corporation, Municipal council, Cantonment, Grampanchayat आदि विकल्प देखने को मिलेंगे अपने अनुसार किसी एक विकल्प के लिंक पर क्लिक करें। उदाहरण के लिए यहाँ हम आपको Municipal Corporation के विकल्प का चयन करके बता रहे हैं। municipal corporation igr maharashtra
  • Step 6: विकल्प के लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने नोंदणी विभाग एक नया पेज ओपन होगा। इसके बाद आपसे आपके क्षेत्र के म्युनिसिपल कारपोरेशन के बारे में पूछा जायेगा। अपने क्षेत्र के Municipal Corporation का चुनाव करें। उदाहरण के लिए हम यहाँ Mumbai Municipal Corporation का चयन करते हैं। Mumbai Municial corporation
  • Step 7: इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा अब इस पेज में Consideration Amount और Market Value की डिटेल्स डालकर Submit के बटन पर क्लिक करें। Stamp duty calculate online process
  • Step 8: बटन पर क्लिक करते ही आपके स्टाम्प duty की सब्सिडी कैलकुलेट होकर आपके सामने आ जाएगी। इस तरह आप ऑनलाइन स्टाम्प ड्यूटी की सब्सिडी कैलकुलेट कर सकते हैं।

IGR महाराष्ट्र पोर्टल पर Online Marriage Registration कैसे करें ?

IGR महाराष्ट्र पोर्टल पर Online Marriage Registration (विवाह पंजीकरण) की प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप इस प्रकार से है –

  • Step 1: IGR महाराष्ट्र पोर्टल पर Online Marriage Registration के लिए आपको सबसे पहले IGR महाराष्ट्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट igrmaharashtra.gov.in को ओपन करें।
  • Step 2: वेबसाइट ओपन होने के बाद वेबसाइट के होम पेज पर Online Service मीनू के तहत दिए गए Marriage Registration के लिंक पर क्लिक करें।
  • Step 3: लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक सब मीनू ओपन होगा इस सब मीनू में Marriage Registration 2.0 का लिंक दिखेगा। लिंक पर क्लिक करें। Marriage registration igr maharashtra portal
  • Step 4: लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने लॉगिन पेज ओपन हो जायेगा। यदि आप पोर्टल पर पहले से ही रजिस्टर हैं तो अपना यूजर नेम और पासवर्ड की जानकारी को दर्ज करें। यदि रजिस्टर नहीं हैं तो पेज पर दिए गए Don’t have account ? Register here के लिंक पर क्लिक कर अपना अकॉउंट बनाएं। login on igr maharastra portal
  • Step 5: लॉगिन डिटेल्स दर्ज करने के बाद कैप्चा कोड को डालकर Login के बटन पर क्लिक करें। बटन पर क्लिक करते ही आप पोर्टल पर सफलतापूर्वक लॉगिन हो जायेंगे।
  • Step 6: सफलता पूर्वक लॉगिन होने के बाद आपको अपनी प्रोफाइल में Marriage register का विकल्प देखने को मिलेगा। विकल्प पर क्लिक करने के बाद एक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जायेगा।
  • Step 7: फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी डिटेल्स को सावधानी पूर्वक भरें। डिटेल्स भरने के बाद कैप्चा कोड डालकर फॉर्म को सबमिट कर दें। इस तरह से आपकी ऑनलाइन विवाह पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण हो जायेगी।

कोर्ट Marriage Registration हेतु आवश्यक दस्तावेज (Required Documents):

कोर्ट मैरिज रजिस्ट्रेशन के ऑनलाइन पंजीकरण हेतु आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए-

  • पहचान प्रमाण हेतु आवेदक वर एवं वधु आधार कार्ड
  • विवाह की गवाही हेतु दो विटनेस (Witness) वर पक्ष की तरफ से और दो विटनेस वधु पक्ष की तरफ से
  • आवेदक वर एवं वधु की हाल ही में ली गई पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • आवेदक वर एवं वधु के सिगनेचर और अंगूठे की छाप (Thumb Impression)
  • विवाहित जोड़े के विवाह के प्रमाण से संबंधित फोटो , शादी का कार्ड आदि
  • विवाहित जोड़े के निवास प्रमाण से संबंधित दस्तावेज (स्थायी निवास प्रमाण पत्र , राशन कार्ड आदि)
  • आयु से संबंधित दस्तावेज (आधार कार्ड , बर्थ सर्टिफिकेट, हाई स्कूल प्रमाण पत्र आदि)

Stamp Duty Refund हेतु कैसे Apply करें ?

IGR पोर्टल पर Stamp duty refund के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया इस प्रकार निम्नलिखित है-

  • Step 1: स्टाम्प ड्यूटी रिफंड हेतु आप सबसे पहले अपने कंप्यूटर / मोबाइल पर आधिकारिक वेबसाइट igrmaharashtra.gov.in को ओपन करें।
  • Step 2: वेबसाइट ओपन होने के बाद होम पेज पर Stamp Duty Refund मीनू के तहत दिए गए Process के लिंक पर क्लिक करें। satmp duty refund online process
  • Step 3: प्रोसेस के लिंक पर क्लिक करने के बाद आपकी कंप्यूटर / मोबाइल स्क्रीन पर Refund Module से संबंधित पेज ओपन हो जायेगा।
  • Step 4: पेज ओपन होने के बाद आपको Refund टोकन नंबर और पॉसवर्ड की जानकारी को दर्ज करें। जानकरी दर्ज होने के बाद कैप्चा कोड डालकर Modify के बटन पर क्लिक करें। stamp duty refund Apply
  • Step 5: बटन पर क्लिक करने के बाद आपका Application फॉर्म ओपन हो जाएगा। Application फॉर्म में आपको दो विकल्प देखने को मिलेंगे stamp duty और रजिस्ट्रेशन फीस आप इसमें स्टाम्प ड्यूटी रिफंड के स्टाम्प ड्यूटी के विकल्प का चयन करें।
  • Step 6: फॉर्म में मांगी गई सभी डीटेल्स को भरें। ध्यान रहे की आपके द्वारा भरी गई बैंकिंग डिटेल्स सही होनी चाहिए।क्योंकि रिफंड की जाने वाली धनराशि आवेदन के बैंक खाते में आती है।
  • Step 7: सभी डिटेल्स भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें। दस्तावेज अपलोड होने के बाद Next के बटन पर क्लिक करें। आप अपना भरा गया फॉर्म चेक करने के लिए Preview के बटन पर क्लिक कर फॉर्म चेक कर सकते हैं।
  • Step 8: एक बार ऑनलाइन फॉर्म सबमिट होने के बाद आपके स्टाम्प ड्यूटी रिफंड के धनराशि 6 महीने के अंदर आपके बैंक अकाउंट में ऑनलाइन माध्यम से भेज दी जाती है।

IGR महाराष्ट्र पोर्टल पर complaint Register कैसे करें ?

  • step 1: complaint Register करने के लिए आप सबसे पहले IGR महाराष्ट्र पोर्टल की official वेबसाइट igrmaharashtra.gov.in को ओपन करें।
  • step 2: वेबसाइट ओपन होने के बाद Citizen’s Communication के तहत दिए गए Complaint लिंक पर क्लिक करें।
  • step 3: लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा। यहाँ आपको CRM Application login फॉर्म के तहत अपने contact number और password की सहायता से लॉगिन करना होगा।
  • step 4: लॉगिन होने के बाद आपके सामने शिकायत दर्ज करने का ऑनलाइन फॉर्म ओपन हो जायेगा। फॉर्म में सभी जरूरी डिटेल्स को सावधानी पूर्वक भरें।
  • step 5: सभी जानकारियाँ भरने के बाद फॉर्म में दिए गए Submit के बटन पर क्लिक करें। इस तरह से आप महाराष्ट्र राज्य सरकार की IGR पोर्टल से संबंधित सेवाओं के बारे में शिकायत दर्ज करवा पाएंगे।

IGR महाराष्ट्र पोर्टल Important links:

यहाँ क्लिक करें
Govt. of Indiaयहाँ क्लिक करें
Govt. of Maharashtraयहाँ क्लिक करें
GRAS (e-Payment)यहाँ क्लिक करें
Property Valuationयहाँ क्लिक करें
Land Recordsयहाँ क्लिक करें
Directorate of Information Technologyयहाँ क्लिक करें
Co-operation Dept.यहाँ क्लिक करें
Aaple Sarkarयहाँ क्लिक करें
IGR महाराष्ट्र पोर्टल से संबंधित महत्त्वपूर्ण (Important) डाउनलोड लिंक्स:
e-Payment हेतु Gras Government of Maharashtra मोबाइल एप्पDownload
SARATHI IGR Helpline मोबाइल AppDownload

IGR Maharashtra पोर्टल से संबंधित प्रश्न एवं उत्तर (FAQs)

IGR महाराष्ट्र पोर्टल की वेबसाइट क्या है ?

IGR महाराष्ट्र पोर्टल की official वेबसाइट igrmaharashtra.gov.in है।

Stamp duty क्या होती है ?

स्टाम्प ड्यूटी केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा लिया जाने वाला भूमि या सम्पति कर (Tax) है। जो जमीन के खरीद – बेच के समय जमीन की रजिस्ट्री के लिए आपको चुकाना होता है।

IGR महाराष्ट्र पोर्टल e-Search क्या है ?

IGR महाराष्ट्र पोर्टल द्वारा लांच की गई e-Search एक ऑनलाइन सेवा है जिसकी मदद से महाराष्ट्र राज्य के नागरिक अपने भूमि, कोर्ट, स्टाम्प आदि से जुड़े डाक्यूमेंट्स ऑनलाइन सर्च कर सकते हैं।

आपले सरकार का हेल्पलाइन नंबर क्या है ?
व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

आपले सरकार का हेल्पलाइन नंबर:
Citizen Contact Centre – 8:00 AM to 8:00 PM: 1800 120 8040 (Toll Free)

यह भी जानें:

Photo of author

Leave a Comment