अंतरराष्ट्रीय योग दिवस निबंध: International Yoga Day Essay in Hindi

अंतरराष्ट्रीय दिवसों की बात करें तो प्रत्येक वर्ष में हर महीने कोई ना कोई दिवस तो जरूर मनाये जाते है। अंतरराष्ट्रीय दिवसों का मतलब है पूरी दुनिया में एक दिन में मनाये जाने वाले दिवस। अंतरराष्ट्रीय दिवस के श्रेणी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भी आता है जिसे पूरी दुनिया में 21 जून को पुरे जोश ... Read more

Photo of author

Reported by Saloni Uniyal

Published on

अंतरराष्ट्रीय दिवसों की बात करें तो प्रत्येक वर्ष में हर महीने कोई ना कोई दिवस तो जरूर मनाये जाते है। अंतरराष्ट्रीय दिवसों का मतलब है पूरी दुनिया में एक दिन में मनाये जाने वाले दिवस। अंतरराष्ट्रीय दिवस के श्रेणी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भी आता है जिसे पूरी दुनिया में 21 जून को पुरे जोश उत्साह से मनाया जाता है।

आपको बता दे योग के साथ हमारा रिश्ता बहुत पुराने समय से जुड़ा हुआ है इसका हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व है। क्योंकि इससे हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। रोजाना योग करने से हमारे शरीर में ताजगी तथा हमारा माइंड फ्रेस रहता है।

आज हम आपको इस आर्टिकल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस निबंध । International Yoga Day Essay के बारे में आपके साथ पूरी जानकारी साझा करेंगे।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस निबंध: International Yoga Day Essay in Hindi
International Yoga Day Essay

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day)

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरी दुनिया में हर वर्ष बड़े धूम-धाम से 21 जून को मनाया जाता है। योग मनुष्य के जीवन का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है। रोजाना योग करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। किसी भी बीमारी को हम योग करके शरीर से हमेशा के लिए खत्म कर सकते है मतलब हम उस बीमारी से छुटकारा पा सकते है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

प्रत्येक दिन योग करके हम अपने शरीर की रोगप्रतिरोगक क्षमता को बढ़ा सकते है। जिसके तहत हमारा शरीर किसी भी बीमारी को शरीर में घुसने से रोक देता है।

International Yoga Day

लेखअंतरराष्ट्रीय योग दिवस
योग दिवस की शुरुवातप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा
योग दिवस21 जून 2015
थीमONE WORLD ONE HEALTH
योग का लाभयोग करके सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाना, हमारा शरीर स्वस्थ रहता है।
योग दिवस कब मनाया जाता है21 जून को पुरे विश्व में मनाया जाता है।
योग की उत्पतिसंस्कृत भाषा के यजु शब्द से

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस थीम

प्रत्येक साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में अलग-अलग प्रकार की थीम बनायीं जाती है। जिससे लोग जागरूक होते है उनको उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाए। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस थीम 2023 की थीम वन वर्ल्ड, वन हेल्थ है।

योग का इतिहास क्या है?

भारत देश से ही योग का आरम्भ माना जाता है ऐसे कहते है की योग को भारत से ही शुरू किया गया है। उसके बाद धीरे-धीरे करके पूरी दुनिया में योग का प्रचलन फैलने लग गया। सर्वप्रथम international Yoga Day पूरी दुनिया में 21 जून 2015 को बड़े जोश के साथ मनाया गया था। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 27 दिसम्बर 2014 को योग दिवस के दिन अमेरिका महासभा में उन्होंने भाषण दिया था। करीबन दुनिया में 193 सदस्य देशों द्वारा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

देश में योग के महत्व को बताने के लिए तथा लोगो योग के प्रति जागरूक हो सकते इसके लिए सरकार द्वारा शिविरो का आयोजन किया गया है। लोग बढ़ी संख्या में शिविर आयोजनों में अपना योगदान करते है जिससे वे अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो सके।

International Yoga Day कैसे मनाया जाता है?

आज के समय में ऐसा कोई परिवार नहीं होगा जिसके घर में कोई बीमार व्यक्ति ना हो और यह सब आज कल के खान-पान की वजह से हो रहा है। लोगों ने अपना लाइफस्टाइल ही चेंज करके रख दिया है जिसके कारण वे बीमारी से ग्रसित हो रहे है। आजकल हर व्यक्ति ने अपने दिनचर्या को इतना बदल दिया है की उसके पास अपने स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी समय नहीं है। वह अपने काम में इतना खो गया है की उसे पैसे के अलावा और कुछ दिखता ही नहीं है।

इन सब समस्याओं के निवारण के लिए समाधान करने के लिए हर वर्ष International Yoga Day मनाया जाता है ताकि लोग अपने स्वस्थ स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हो सके। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए देश में विभिन्न स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया जाता है जिसमें हजारों लोग शामिल होते है और योग करते है। हमें रोजाना थोड़ा समय निकालकर ज्यादा से ज्यादा आधा घंटा योग करना चाहिए। इससे हमारा शरीर स्वस्थ और दिमाग फ्रेस रहता है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य

योग हमारे जीवन को स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है योग को बहुत कीमती उपहार माना जाता है यह यह प्राचीन भारतीय परम्परा से जुड़ा हुआ है। योग व्यक्ति के विचार, क्रिया, मन, संयम आदि से जुड़ा हुआ है। योग करने से हमारा स्वास्थ्य स्वस्थ रहता है हमें बीमारी से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है। हमारे मन में सकारात्मक विचार उत्पन्न करता है। योग करके व्यक्ति अच्छा जीवन जीना सीखता है।

योगा करने के अनेक फायदे

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

रोजाना योग करने से हमें बहुत लाभ प्राप्त होते है जो की निम्नलिखित है-

  1. शरीर का सही संतुलन बनाये रखना- प्रत्येक दिन योग करने से हमारे शरीर का सही संतुलन बना रहता है। योग करने से शरीर मजबूत बनता है। शरीर से ताजगी लाना, बीमारियों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना, खून का सही नियंत्रण बनाये रखना तथा नकारात्मक भाव को मन में लाने के बदले सकारात्मक भाव का उत्पन्न होना।
  2. वेट कम होना- योग करने से हमारे द्वारा खाये गए खाने का जल्दी और अच्छे से पाचन हो जाता है और शरीर में रक्त का प्रवाह सही से होता है। बॉडी में फालतू फैट को नहीं बढ़ने देता है। जिससे हमारा वजन कण्ट्रोल में रहता है। योग करने से हमारे शरीर में लचीलापन रहता है।
  3. मनोबल बढ़ना- योग करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है जिससे हमारा किसी भी काम को करने पर मनोबल बढ़ जाता है। क्योंकि योग करने से हमारे शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ा रहता है।
  4. प्रतिरोध क्षमता को बढ़ाना- योग करने से हमारे द्वारा ग्रहण किये हुए खाने का अच्छे से पाचन हो जाता है शरीर के भीतर जो गन्दगी होती है वह बाहर निकल आती है। तथा व्यक्ति को बीमारियों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है।

भारत और योग दिवस का आपसी सम्बन्ध क्या है?

आपको बता दे प्राचीन काल से ही लोगों द्वारा यह माना जाता है की भारत योग का जनक है। विद्वानों द्वारा कहा गया है की योग का इतिहास बहुत पुराना है करीबन 27000 वर्ष पुराना इसका इतिहास बताया जाता है। महर्षि पतंजलि का नाम आपने तो सुना ही होगा उनको भारत का एक महान व्यक्ति भी कहा है, उनके द्वारा 200 ई.पू. पहले योगसूत्र के बारे में लिखा गया था। संस्कृत के युज धातु से योग की उत्पति मानी जाती है।

योग आसान पहले भारत में ही किये जाते है पहले यह यही तक सीमित था उसके बाद इसका प्रसिद्धि करण पूरे विश्व में फ़ैल गया। आज के समय में विज्ञान भी योग के महत्व को मानता है।

Important योगासन के नाम तथा उनकी मुद्रा

Important योगासन के नाम तथा उनकी मुद्रा नीचे निम्न प्रकार से बताई हुई है-

  • ताड़ासन- ताड़ासन योगासन करने के लिए आपको सर्वप्रथम खड़ा हो जाना है उसके बाद धीरे-धीरे करके आपको अपने पूरे वजन को अपने पंजों पर डालना है और अपनी एड़िया ऊपर उठा लेनी है और अपने दोनों हाथों को सीधे सिर के ऊपर करना है कुछ समय तक ऐसी स्थिति में ही रहे।
  • सूर्य नमस्कार- सूर्य नमस्कार योगासन करने के लिए आपको सर्वप्रथम सूर्य को प्रमाण करने की स्थिति में सीधे खड़ा हो जाना है दोनों हाथों को नमस्कार करने की स्थिति में जोड़े और उसके बाद लम्बी गहरी साँस ले और धीरे से साँस को छोड़ें।
  • धनुरासन- धनुरासन योगासन करने के लिए आपको सर्वप्रथम भूमि पर लेटना है तथा दोनों पैरो को दोनों हाथों से पकड़ना है। ऐसे करने पर आसान धनुष जैसे आकृति जैसा लगता है।
  • शीर्षासन- शीर्षासन योगासन करने के लिए आपको सर्वप्रथम सिर को जमीन में तथा पैरो को ऊपर करना है मतलब सिर के बल खड़े हो जाना है। और शरीर का जो पूरा भार होगा वह हमारे सिर पर होगा।
  • वज्रासन- वज्रासन योगासन करने के लिए आपको सर्वप्रथम आपको नीचे जमीन में बैठना है और दोनों पैरो को मोड़ लेना है और अपनी कमर को सीधा कर देना है और घुटनो पर दोनों हाथों पर रखना है। आपने करीबन 5-6 बार तक ऐसे करना है।
  • पादहस्तासन- इसके लिए सबसे पहले आपको धीरे से आगे की ओर झुकना है और अपने सर को जाँघों में छूना है दोनों हाथों से पैर के अंगूठे को टच करना है उसके थोड़ी देर बाद आपको सीधा खड़ा हो जाना है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस निबंध से सम्बंधित प्रश्न/उत्तर

International Yoga Day कब मनाया जाता है?
International Yoga Day 21 जून को मनाया जाता है।

योग का इतिहास कितना पुराना है?
योग का इतिहास 2700 वर्ष पुराना माना जाता है।

सर्वप्रथम योग दिवस पूरे विश्व में कब मनाया गया था?
सर्वप्रथम योग दिवस पूरे विश्व 21 जून 2015 को मनाया गया था।

योग की उत्पति किस भाषा से मानी जाती है?
योग की उत्पति संस्कृत भाषा के यजु से मानी जाती है।

Photo of author

Leave a Comment