निबंध : होली पर 10 पंक्तियाँ – 10 Lines Essay on Holi in Hindi

होली पर 10 पंक्तियाँ: होली प्राचीन समय से मनाया जाने वाला हिन्दुओं का प्रमुख त्यौहार है। होली के दिन सभी लोग एक दूसरे को रंग लगा कर बड़े धूम-धाम से मनाते हैं। Holi को हर वर्ष मार्च (फागुन) माह में मनाया जाता है। साल 2024 में होली सोमवार 24 मार्च को मनाई जायेगी। होली को भारत के साथ अन्य देशों जैसे- कनाडा, नेपाल आदि में भी मनाया जाता है। होली पर्व पर लोग अपने रिश्तेदारों के घर रंगों को ले कर और मिठाइयों को ले कर जाते हैं। और पानी और रंगों के साथ होली मनाई जाती है।

निबंध : होली पर 10 पंक्तियाँ - 10 Lines Essay on Holi in Hindi
10 Lines Essay on Holi in Hindi

होली के दिन सभी कर्मचारियों व छात्रों को दो दिन का अवकाश मिलता है। इसमें पहले दिन होलिका दहन की जाती है जिसमें सभी लोग लकड़ियों व कपड़ों की होलिका बनाते हैं इसके बाद होलिका की पूजा की जाती है और फिर होलिका प आग लगाई जाती है। होलिका दहन बुराई खत्म करने का प्रतीक माना जाता है। दूसरे दिन सभी लोग जल्दी उठ कर अपने घरों में अलग-अलग पकवान बना कर खाते हैं। लेख के माध्यम से होली सम्बन्धित अन्य जानकारियां दी जा रही है। होली पर 10 पंक्तियाँ नीचे लेख में दी गयी हैं।

होली सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी

भारत देश में बहुत से त्योहारों को मनाया जाता है। जिसमें एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्यौहार “होली” है। होली फागुन माह में मनाया जाने वाला पर्व है इसके बाद बसंत ऋतु का आगमन हो जाता है। देश के अलग-अलग राज्यों में होली अलग नामों से भी जानी जाती है जैसे- फगुआ, धुलेंडी आदि। आर्टिकल के माध्यम से होली पर 10 पंक्तियाँ नीचे दी जा रही है। होली से सम्बन्धित निबंध व पंक्तियाँ परीक्षा में भी पूछे जाते हैं। उन सभी जानकारियों को आर्टिकल में दिया जा रहा है।

आर्टिकल का नाम होली का पर्व
पर्व का नाम होली
माह मार्च
छोटी होली 24 मार्च
बड़ी होली 2024सोमवार 24 मार्च

होली पर 10 पंक्तियाँ

  1. होली हिन्दुओं का प्रमुख त्यौहार है जिसे हर साल धूम-धाम से मनाया जाता है।
  2. Holi के दिन सभी लोग अपने रिश्तेदारों के घर जा कर एक दूसरे पर रंग लगाते हैं।
  3. हर साल होली फागुन (मार्च) के महीने में मनाई जाती है।
  4. होली के दिन सभी लोग अपने घरों में अलग-अलग पकवानों को बनाते हैं।
  5. होली के लिए सभी सरकारी कर्मचारियों व छात्रों को दो दिन का अवकाश दिया जाता है।
  6. होलिका दहन को बुराई ख़त्म करने का प्रतीक माना जाता है।
  7. हर साल होली के पहले दिन पूर्णिमा की रात को होलिका दहन की जाती है।
  8. होली के त्यौहार को भारत व अन्य देशों में भी मनाया जाता है।
  9. होली के दिन सभी लोग अपनी दुश्मनी को भूल कर ख़ुशी से होली मनाते हैं।
  10. सभी लोगों को होली के दिन गुलाल का प्रयोग करना चाहिए।

10 lines on Holi in hindi

  • Holi को रंगों का त्यौहार भी कहा जाता है।
  • होली भारत के प्रमुख त्यौहारों में से एक है।
  • होली को हर वर्ष बड़े धूम-धाम, नाच-गाने और रंगों के साथ मनाया जाता है।
  • हर साल होली में दो दिन का अवकाश मिलता है।
  • होली का प्रतीक बुराई पर अच्छाई की जीत है।
  • Holi के पहले दिन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन की जाती है।
  • होली के दिन सभी लोग इकट्ठा होकर मौज मस्ती करते हैं।
  • इस त्यौहार को प्रह्लाद की याद में मनाया जाता है।
  • होली को मार्च के महीने में मनाया जाता है।
  • हिन्दुओं के अलावा अन्य धर्मों के लोग भी होली को मनाते हैं।
  • होली के दिन सभी घरों में गुजिया, घेवर, बर्फी आदि पकवान बनाये जाते हैं।

होली पर 200 शब्दों में 10 पंक्तियाँ

  • होली को रंगों का त्यौहार भी कहा जाता है
  • यह प्रत्येक हर साल फाल्गुन (मार्च) के महीने में पूर्णिमा वाले दिन मनाया जाता है।
  • होली भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है जो की रंगों तथा पानी का त्यौहार है।
  • होली से एक दिन पूर्व होलिका दहन होता है।
  • इस दिन हर घर में भिन्न-भिन्न प्रकार के पकवान बनाये जाते हैं जिसमे से गुजिया सबसे प्रमुख है लोग घरों में इसके अलावा चिप्स भी बनाते हैं जिसकी तयारी कुछ दिन पूर्व से ही होने लगती है।
  • इस दिन आपसी मदभेद को भूलकर आपसी प्रेम और सद्भाव को बढ़ावा दिया जाता है।
  • घर घर से बच्चों द्वारा गुब्बारे और पिचकारियों से सबके ऊपर पानी और रंग डाला जाता है।
  • होली बुराई पर अच्छी की जीत का प्रतीक है।
  • पहले के समय में होली के रंगों के लिए को ’टेसू’ या ’पलाश’ के पेड़ का इस्तेमाल किया जाता था जो की स्किन के लिए नुकसानदायक नहीं था।
  • आजकल रंगों के नाम पर होली के त्यौहार पर हानिकारक रसायनों से रंगों का उपयोग करने लगे हैं। जो की स्किन और आँखों के लिए हानिकारक होते हैं।

होली जैसा ही एक अन्य पर्व भी है जिसको हमारे देशभर में बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। वह पर्व है दिवाली इसके ऊपर निबंध पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

होली पर 10 पंक्तियाँ सम्बन्धित प्रश्न और उनके उत्तर

होली इस वर्ष (2024) में किस दिन मनाई जायेगी ?
साल 2024 में होली का पर्व सोमवार 24 मार्च को मनाया जायेगा।

होली के लिए कितने दिन का अवकाश दिया जाता है ?
होली के लिए दो दिन का अवकाश दिया जाता है।

Holi के दिन हमें कैसे रंगों का प्रयोग करना चाहिए ?
सभी लोगों को होली पर बिना केमिकल वाले रंगों का प्रयोग करना चाहिए।

होली पर हमें कौन-कौन सी बातों को ध्यान में रखना होता है ?
Holi मनाते समय लोगों को कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए जिसकी सूची नीचे दी जा रही है।
होली मनाते समय सभी लोग कांच वाले रंगों का प्रयोग ना करें।
रोड पर चलते वाहनों पर पानी से भरे गुब्बारों व पिचकारी को ना मारे। यह दुर्घटना का कारण बन सकता है।
होली खेलते समय अपनी आँखों को बचाये व रंगों को लगाते समय चश्मे का प्रयोग करें
होली के दिन ऐल्कोहॉल का सेवन कर के वाहनों को ना चलाएं

भारत में होली अलग-अलग राज्यों में कैसे मनाई जाती है ?
भारत में अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तरीके से होली को मनाया जाता है जैसे – हरियाणा में धुलेंडी होली, बंगाल में डोल पूर्णिमा, राजस्थान की तमाशा होली, मध्य प्रदेश की भगौरिया होली, पंजाब में होला मोहल्ला का मेला, महाराष्ट्र में रंगपंचमी आदि इसमें प्रसिद्ध हैं।

होली के उपलक्ष में कौन-कौन से पकवान बनाये जाते हैं ?
होली पर सभी लोग अपने घरों में गुजिया, मिठाई, आदि पकवान बनाते हैं।

Photo of author