Intra Haryana: e salary, slip, Intra Haryana login (intrahry.gov.in) इंट्रा हरियाणा

हरियाणा सरकार के द्वारा नेशनल इर्न्फोमेटिक सेन्टर की सहायता से इंट्रा हरियाणा ऑनलाइन वेब पोर्टल विकसित किया गया है। HRMS हरियाणा की तर्ज पर इस पोर्टल को तैयार किया गया है। यह पोर्टल हरियाणा राज्य के अधीन सरकारी सेवा में कार्यरत कर्मचारियों के लिये तैयार किया गया है। यह एक तरह का HR Management System ... Read more

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

हरियाणा सरकार के द्वारा नेशनल इर्न्फोमेटिक सेन्टर की सहायता से इंट्रा हरियाणा ऑनलाइन वेब पोर्टल विकसित किया गया है। HRMS हरियाणा की तर्ज पर इस पोर्टल को तैयार किया गया है। यह पोर्टल हरियाणा राज्य के अधीन सरकारी सेवा में कार्यरत कर्मचारियों के लिये तैयार किया गया है। यह एक तरह का HR Management System है जो कि राज्य में तैनात सरकारी कर्मचारियों को पारदर्शी रूप में सेवा प्रदान करता है।

इस पोर्टल पर कर्मचारी अपनी नियुक्ति, वेतन, भत्ते और अन्य जरूरी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इस पोर्टल की मदद से कर्मचारी सैलरी स्टेटमेंट, Annualसैलरी स्टेटमेंट, GPF बैलेंस, पेंशन कैलकुलेटर, बायो-डेटा, लेट्स सीएस न्यूज देख सकते हैं। कर्मचारियों के लिए इस पोर्टल में छुट्टी आवेदन हेतु भी ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध की गयी है।

Intra Haryana: e salary, slip, Intra Haryana login (intrahry.gov.in) इंट्रा हरियाणा
Intra Haryana: e salary, slip, Intra Haryana login

HRMS Employee Portal Registration कैसे करें?

राज्य के जो भी कर्मचारी नागरिक HR इंट्रा पोर्टल में पंजीकरण करना चाहते है वह नीचे दी गयी प्रक्रिया के अनुसार आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

  • इंट्रा हरियाणा पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करने के लिए intrahry.gov.in आधिकारिक वेबसाइट में जाएँ।
  • वेबसाइट के होम पेज में आवेदक व्यक्ति को LOGIN वाले पेज में New Registration के ऑप्शन में क्लिक करना है। इंट्रा-हरियाणा-पोर्टल
  • फॉर्म में व्यक्ति को मांगी गयी जानकारी दर्ज करनी है।
  • अब नए पेज में व्यक्ति को ओटीपी प्राप्त करने के लिए दो ऑप्शन दिखाई देंगे।
    • 1. Show mobile number from Esalary
    • 2 . Show mobile number from HRMS
      इन दो ऑप्शन में से अपनी सुविधा के अनुसार किसी एक विकल्प को चुने।
  • अब नए पेज में व्यक्ति को मोबाइल संख्या दर्ज करनी है। इंट्रा-हरियाणा-पोर्टल-रजिस्ट्रेशन
  • इसके पश्चात मोबाइल नंबर ओटीपी नंबर प्राप्त होगा।
  • ओटीपी नंबर को वेरिफाई करें और Submit विकल्प में क्लिक करें।
  • इसके पश्चात व्यक्ति को नए पेज में यूजर आईडी और पासवर्ड को दर्ज करना है। इंट्रा-हरियाणा-पोर्टल-पंजीकरण
  • USER ID OR Password दर्ज करने के बाद submit ऑप्शन में क्लिक करें।
  • इस प्रकार पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

इंट्रा हरियाणा लॉगिन – Intraharyana login

राज्य के कर्मचारी नागरिकों को किसी भी प्रकार की सेवा के लिए पोर्टल में लॉगिन करना आवश्यक है लॉगिन के आधार पर ही वह सभी विवरणों को प्राप्त करने में सहायक होंगे। लॉगिन से संबंधी सभी जानकारी इस प्रकार निंम्नवत है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
  • Intra haryana.gov.in login हेतु HRMS emplyee Portal की आधिकारिक वेबसाइट में जाएँ।
  • वेबसाइट के होम पेज में लॉगिन के विकल्प में लॉगिन के ऑप्शन में यूजर आईडी में मोबाइल नंबर और पासवर्ड ,कोड को दर्ज करना है।
    इंट्रा-हरियाणा-लॉगिन
  • लॉगिन के विकल्प में क्लिक करना है।
  • इस प्रकार लॉगिन प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

Intra Haryana Leave- अवकाश के लिए कैसे आवेदन करें ?

Intraharyana पोर्टल के माध्यम से अवकाश हेतु आवेदन की प्रक्रिया के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • छुट्टी हेतु आवेदन करने के लिए intra hariyana portal की आधिकारिक वेबसाइट में जाएँ।
  • वेबसाइट में जाने के पश्चात पोर्टल के होम पेज में लॉगिन आईडी को दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद नए पेज में व्यक्ति को Apply For Leave के ऑप्शन में क्लिक करना है।
  • इसके पश्चात आवेदक व्यक्ति की स्क्रीन में
  • Apply for Leave, Pending for Approval (Edit/Withdraw), Approved Leave, Return Back Leaves, Leave Status से संबंधी सभी विकल्प दिखाई देंगे।
  • इनमे से Apply for Leave, के विकल्प में क्लिक करें।
  • अब अवकाश के आवेदन हेतु व्यक्ति को सभी जानकारी को भरना है। जैसे –अवकाश
  • types of holiday, the ground on which the leave is applicable, holiday date, number of days, reason for leave आदि।
  • सभी महत्वपूर्ण विवरण भरने के बाद submit ऑप्शन में क्लिक करें।
  • छुट्टी का आवेदन सफल होने के उपरांत व्यक्ति के पंजीकृत मोबाइल नंबर में सन्देश प्राप्त होगा।
  • इस प्रकार कर्मचारी व्यक्ति Intraharyana पोर्टल में अवकाश हेतु आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते है।

इंट्रा हरियाणा (Intra Haryana) क्या है?

Intra Haryana एक पोर्टल है जिसमें राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों को सुविधा उपलब्ध करने के लिए सेवाओं को पोर्टल में कम्प्यूटरीकृत किया गया है।

इस पोर्टल की मदद से नागरिक सैलरी स्टेटमेंट, एनुअल सैलरी स्टेटमेंट, जीपीएफ बैलेंस, पेंशन कैलकुलेटर, बायो-डेटा, लेट्स सीएस न्यूज देख सकते हैं। कर्मचारियों के लिए इस पोर्टल में छुट्टी आवेदन हेतु भी ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध की गयी है।

कर्मचारी नागरिक घर बैठे ऑनलाइन रूप में अवकाश हेतु किसी भी समय आवेदन कर सकते है। सरकारी सेवा में कार्यरत कर्मचारियों को एक विशेष प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए यह पोर्टल लॉन्च किया गया है।

इंट्रा हरियाणा पोर्टल नागरिकों तक सेवाओं को आदान प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। यह पोर्टल विभिन्न सेवाओं एवं विभागों के सभी आवश्यक MIS Report, Feedback और employee data प्रदान करता है।

Intra Haryana e salary, slip, Intraharyana login

इंट्रा हरियाणा पोर्टल के माध्यम से सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए कर्मचारी नागरिकों को पोर्टल में पंजीकरण करना आवश्यक है। पंजीकृत सभी व्यक्तियों को पोर्टल में उपलब्ध सभी सेवाओं की जानकारी को प्राप्त करने का मौका मिलेगा।

यह सभी विभागों से संबंधित सेवाओं को कर्मचारियों तक पहुंचाने के लिए एक साधन है। सरकारी सेवाओं को डिजिटलीकरण से जोड़ने का यह एक महत्वपूर्ण कदम हरियाणा सरकार के द्वारा उठाया गया है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

इस पोर्टल में सभी विभागों को HRMS से जोड़ा गया है जो जरूरत पड़ने पर कई डिपार्टमेंट में डेटा साझा करने में सहायता करता है। यह कर्मचारियों व्यक्तियों को ऑनलाइन रूप में सेवाओं को उपलब्ध करवा के उनके समय को बचाने का प्रयास करता है।

इंट्रा हरियाणा पोर्टल विवरण

आर्टिकलIntra Haryana e salary, slip,
Intraharyana login
राज्यहरियाणा
पोर्टलHRMS Employee Portal
लाभार्थीसरकारी कर्मचारी नागरिक
लाभसभी सरकारी विभागों से संबंधी सेवाओं
का लाभ ऑनलाइन रूप में उपलब्ध
उद्देश्यनागरिकों को सैलरी स्टेटमेंट एवं
अन्य प्रकार सुविधाओं को प्रदान करना
पंजीकरणऑनलाइन
वर्ष2024
मोबाइल एप्लीकेशनकर्मचारी सहायक
आधिकारिक वेबसाइट intrahry.gov.in

Intraharyana के उद्देश्य

इंट्रा हरियाणा पोर्टल का मुख्य उद्देश्य है सरकारी कर्मचारियों तक सभी सुविधाओं को उपलब्ध करना। हरियाणा राज्य सरकार के माध्यम लॉन्च किये गए इस पोर्टल की सहायता से अब नागरिकों तक ऑनलाइन रूप में सभी सेवाओं का पहुंचाने का कार्य किया जायेगा।

यह पोर्टल नागरिकों तक सभी सरकारी विभागों की सेवाओं को एवं डेटा ,MIS रिपोर्ट के विवरण को सरल एवं स्पस्टीकरण बनाने के लिए एक प्लेटफार्म है।

intrahry.gov.in में मौजूद सेवाएं

सरकारी सेवा में कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों के लिए विभिन्न प्रकार की सुविधा उपलब्ध की गयी है। यह राज्य के कई विभागों की सेवा को पोर्टल से जोड़ा गया है।

जिससे कर्मचारियों की सुविधा के साथ भारत सरकार के द्वारा जारी किया गया मिशन डिजिटलकरण को भी बढ़ावा मिल रहा है। पोर्टल में उपलब्ध सभी सेवाओं का वर्णन निम्नवत है।

क्र संख्या सेवाएं
1ई वेतन हरियाणा
2सर्विस बुक
3जीपीएफ खाता सेवाएं
4वार्षिक संपत्ति वापसी
5ऑनलाइन टूर और छुट्टी
6वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट
7व्यक्तिगत विवरण
8ट्रांसफर के बाद ज्वाइनिंग
9पीपीपी आईडी के साथ परिवार आईडी का नक्शा बनाएं
10मेरा स्थानांतरण
11पारिवारिक विवरण
12अपडेट परिवार पहचान पत्र
13प्रारंभिक अधिकारी पूछताछ उत्तर
14जांच अधिकारी जवाब
15नया डीएससी नामांकित करें
19कर्मचारी उत्तर

Intra Haryana पोर्टल में उपलब्ध सेवाओं का विवरण

S.NO Service Details
1 .जीपीएफ खाता सेवाएंइसका इस्तेमाल राज्य के कर्मचारियों का देता बनाये रखने के लिए किया जाता है। यह वर्तमान जीपीएफ विवरण, पिछला जीपीएफ विवरण, गुम जीपीएफ क्रेडिट, गुम जीपीएफ अनुसूची, ऋण वसूली विवरण आदि प्रदान करता है। GPF का पूरा नाम General Provided Fund है।
2ई-वेतन हरियाणाE-Salary Haryana के माध्यम से सरकारी सेवा में कार्यरत सभी कर्मचारी गण की जानकारी को उपलब्ध करवाया जाता है। इसके माध्यम से एम्प्लॉय व्यक्ति Salary Slip , Annual Salary Statement, Other Payments. के विवरण को प्राप्त कर सकते है।
3सर्विस बुकService Book में एम्प्लॉय के द्वारा किये गए सभी कार्यों का विवरण दर्ज किया जाता है की कर्मचारियों के द्वारा किस प्रकार का कार्य किया गया है।
4वार्षिक गोपनीय रिपोर्टAnnual Confidential Report
जिला स्तर के रूप में यह वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट तैयार की जाती है। यह प्रत्येक वर्ष अप्रैल के माह में प्राधिकरण के जारी की जाती है। इसी रिपोर्ट के आधार पर सभी जानकारी अपडेट की जाती है।
5ऑनलाइन लीव एंड टूर मॉड्यूलonline leaves and Tour Module के माध्यम से कर्मचारी व्यक्तियों को ऑनलाइन रूप में छुट्टी लेने की सुविधा उपलब्ध करवाई गयी है।

Leave Status कैसे चेक करें

  • छुट्टी की स्थिति की जांच के लिए व्यक्ति को my leave option में क्लिक करना है।
  • इसके पश्चात Leave Status के विकल्प का चयन करना है।
  • इसके पश्चात आवेदक व्यक्ति की स्क्रीन में छुट्टी से संबंधी आवेदन की लिस्ट खुल जाएगी।
  • इस प्राप्त लिस्ट में व्यक्ति तिथि के आधार पर छुट्टी की स्थिति की जांच कर सकते है।

intra haryana Salary Slip Download कैसे करें?

राज्य के सभी कर्मचारी नागरिक जो सरकारी सेवा में कार्यरत है वह नीचे बताई गयी प्रक्रिया के अनुसार आसानी से अपनी इंट्रा हरियाणा सैलरी स्लिप डाउनलोड कर सकते है।

  • सैलरी स्लिप हरियाणा डाउनलोड हेतु intrahry.gov.in के पोर्टल में जाएँ।
  • पोर्टल में जाने के पश्चात होम पेज में व्यक्ति को लॉगिन वाले सेक्शन में अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना है।
  • इसके पश्चात लॉगिन के विकल्प में क्लिक करना है।
  • अब नए पेज में व्यक्ति को “eSalary Services” के सेक्शन में सैलरी स्लिप एवं एनुअल सैलरी स्टेटमेंट का विकल्प दिखाई देगा।
    इंट्रा-हरियाणा-पोर्टल-सैलरी-स्लिप
  • इसमें से सैलरी स्लिप के लिंक में क्लिक करें।
  • अब नए पेज में कर्मचारी व्यक्ति को monthly salary slip के लिए year और month सेलेक्ट करना होगा।
  • और show के ऑप्शन में क्लिक करना है। अब वेतन पर्ची से संबंधित सभी विवरण व्यक्ति के स्क्रीन में प्राप्त होगा।
  • इस विवरण को कर्मचारी व्यक्ति डाउनलोड कर सकते है।

hrms पर Annual Asset Return कैसे भरें?

कर्मचारी नागरिकों को सुविधा प्रदान करने हेतु वार्षिक सम्पति रिटर्न भरने की सुविधा भी इंट्रा हरियाणा पोर्टल में उपलब्ध की गयी है अब व्यक्ति नीचे दिए चरणों को फॉलो कर आसानी से सम्पति रिटर्न भरने की प्रक्रिया को पूरा कर सकते है।

  • वार्षिक संपत्ति रिटर्न भरने हेतु इंट्रा हरियाणा पोर्टल में विजिट करें।
  • पोर्टल में विजिट करने के पश्चात होम पेज में लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के पश्चात नए पेज में annual asset return के विकल्प में क्लिक करें।
  • विकल्प में क्लिक करने के बाद वर्ष का चयन करें।
  • इसके पश्चात अगले पेज में सभी जानकारी को भरे जैसे -Real estate, movable property ,loan statement, upload signature आदि।
  • सभी महत्वपूर्ण विवरण भरने के बाद फॉर्म को सबमिट करें।
  • और आगे की जानकारी के लिए इसका प्रिंट आउट ले कर इसे सुरक्षित रखे।

इंट्रा हरियाणा – Family ID Update

इंट्राहरियाणा पोर्टल में कर्मचारी के परिवार के सभी सदस्यों के विवरण को अपडेट करने की सुविधा भी पोर्टल में उपलब्ध की गयी है। नागरिक अब पोर्टल की मदद से अपने परिवार के सभी सदस्यों के जानकारी की जांच ऑनलाइन रूप में कर सकते है। या फिर जो सदस्य व्यक्ति फैमिली आईडी में अपडेट नहीं है उसकी सभी विवरण को चेक कर सकते है।

नोट- लॉग इन करने के बाद कर्मचारियों को अपनी फैमिली आईडी अपडेट करने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।

  • पारिवारिक विवरण अपडेट करने के लिए intrahry.gov.in की ऑफिसियल वेबसाइट में जाएँ।
  • वेबसाइट के होम पेज में लॉगिन आईडी विवरण दर्ज करें।
  • नए पेज में employment dashboard में Update Family ID विकल्प में क्लिक करें।
  • इसके पश्चात कर्मचारियों को परिवार आईडी पोर्टल में परिवार के सभी सदस्यों के विवरण की जांच कर सकते है।
  • यदि परिवार के किसी सदस्य का विवरण फैमिली आईडी में दर्ज नहीं है तो Add New Family Mamber के ऑप्शन को चुने।
    Intra Haryana
  • अब परिवार के नए सदस्य का विवरण जोड़ने के लिए व्यक्ति को फॉर्म प्राप्त होगा।
  • फॉर्म में आवेदक व्यक्ति दी गयी सभी प्रकार की जानकारी को भरना है। Intra Haryana
  • form में सभी महत्वपूर्ण विवरण भरने के बाद कर्मचारी व्यक्ति को Add के ऑप्शन में क्लिक करना है।
  • अब परिवार के सभी सदस्यों का विवरण फैमिली आईडी में दिखाई देगा।

इंट्रा हरियाणा पोर्टल से संबंधित प्रश्न उत्तर

Intra haryana पोर्टल में उपलब्ध सेवाओं का विवरण कर्मचारी नागरिक कैसे प्राप्त कर सकते है?
कर्मचारी व्यक्ति Intraharyana पोर्टल में मौजूद सभी सेवाओं का विवरण पंजीकरण के आधार पर प्राप्त कर सकते है। कर्मचारियों को सेवाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु हरियाणा राज्य सरकार के माध्यम से पोर्टल में पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध की गयी है।

इंट्रा हरियाणा से संबंधित कौन से मोबाइल एप्लीकेशन को एम्प्लॉय की सुविधा के लिए लॉन्च किया गया है ?
कर्मचारी सहायक मोबाइल एप्लीकेशन को हरियाणा राज्य में कार्यरत सरकारी विभाग के एम्प्लॉय हेतु लॉन्च किया गया है ,इस ऍप की मदद से नागरिक इंट्रा हरियाणा पोर्टल में मौजूद सभी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर पाएंगे।

क्या कर्मचारियों के लिए इंट्रा हरियाणा पोर्टल में अवकाश से संबंधी सुविधा को भी उपलब्ध है?
हाँ कर्मचारियों के लिए इंट्रा हरियाणा पोर्टल में छुट्टी हेतु आवेदन करने की सुविधा भी उपलब्ध की गयी है। इस सेवा के माध्यम से कर्मचारी व्यक्तियों को एप्लीकेशन लिखने की आवश्यकता नहीं है।

पोर्टल का लॉगिन पासवर्ड भूल जाने की स्थिति में क्या करें?
यदि कर्मचारी व्यक्ति इंट्रा हरियाणा पोर्टल में लॉगिन पासवर्ड भूल गया है तो वह फोरगेट के ऑप्शन में क्लिक करके नए पासवर्ड को जारी कर सकते है।

Photo of author

Leave a Comment