IPL Winners List 2023 | आईपीएल विजेताओं की सूची 2008 से 2023 तक की पूरी सूची और जानकारी

जैसा कि आप जानते हैं कि वर्तमान में आईपीएल का 16वां सीजन खेला गया। आईपीएल के इतिहास में कई सारे रिकार्ड्स बने और टूटे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन सभी 16 सीजन्स में किन-किन टीमों के द्वारा आईपीएल का खिताब जीता जा चुका है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि ... Read more

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

जैसा कि आप जानते हैं कि वर्तमान में आईपीएल का 16वां सीजन खेला गया। आईपीएल के इतिहास में कई सारे रिकार्ड्स बने और टूटे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन सभी 16 सीजन्स में किन-किन टीमों के द्वारा आईपीएल का खिताब जीता जा चुका है।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि साल 2008 में आईपीएल के पहले सीजन से अब तक कितनी टीमों के द्वारा यह खिताब अपने नाम किया जा चुका है। वहीं मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स जैसी टीमें भी हैं। जो कि कई बार यह खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। पूरी जानकारी के लिये लेख को पूरा अवश्य पढें।

IPL Winners List 2023 | आईपीएल विजेताओं की सूची 2008 से 2023 तक की पूरी सूची और जानकारी
IPL Winners List 2023

आईपीएल विजेता 2023 (IPL Winner 2023)

  • वर्ष 2023 में चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला गुजरात टाईटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह मुकाबला हुआ। जिसमें गुजरात टाईटंस को हराते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स ने 5 विकेट से जीत दर्ज की।

IPL Winner 2022

  • आईपीएल के पिछले सीजन यानी 2022 में नई टीम गुजरात टाईटंस ने खिताब अपने नाम किया था। गुजरात की टीम पहली बार आईपीएल में शामिल हुयी थी। फाईनल मुकाबला गुजरात टाईटंस और राजस्थान रायल्स के बीच खेला गया था। गुजरात में अहमदाबाद के मोदी स्टेडियम में खेले गये इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात की टीम ने राजस्थान पर 7 विकेट से जीत दर्ज की थी।

IPL Winner 2021

  • साल 2021 में चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल का खिताब जीता था। आईपीएल 2021 का फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाईटराईडर्स के बीच खेला गया था। दुबई के शारजाह स्टेडियम में यह मुकाबला खेला गया था। कोलकाता नाईटराईडस को हराते हुये चेन्नई सुपरकिंग्स ने 27 रनों से जीत दर्ज की थी।

IPL Winner 2020

  • साल 2020 में मुंबई इंडियन्स ने आईपीएल का खिताब जीता था। आईपीएल 2020 का फाइनल मुकाबला मुंबई इंडियन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया था। दुबई के शारजाह स्टेडियम में यह मुकाबला खेला गया था। दिल्ली कैपिटल्स को हराते हुये मुंबई इंडियन्स ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी।

IPL Winner 2019

  • साल 2019 में मुंबई इंडियन्स ने आईपीएल का खिताब जीता था। आईपीएल 2019 का फाइनल मुकाबला मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला गया था। हैदराबाद क्रिकेट स्टेडियम में यह मुकाबला खेला गया था। चेन्नई सुपरकिंग्स को हराते हुये मुंबई इंडियन्स ने 1 रन से रोमांचक जीत दर्ज की थी।

IPL Winner 2018

  • साल 2018 में चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल का खिताब जीता था। आईपीएल 2018 का फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमों के बीच खेला गया था। मुंबई के वानखेडे क्रिकेट स्टेडियम में यह मुकाबला खेला गया था। सनराइजर्स हैदराबाद को हराते हुये चेन्नई सुपरकिंग्स ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी।

IPL Winner 2017

  • साल 2017 में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। साथ ही यह पहली टीम थी जिसने कि आईपीएल का खिताब दो से अधिक बार अपने नाम किया था। इस बार फाईनल मुकाबला मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपरजांइट्स के बीच खेला गया था। इस रोमांचक मुकाबले में आखिरकार मुंबई इंडियंस ने मात्र 1 रन से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया था।

IPL Winner 2016

  • साल 2016 में भी एक रोमांचक खिताबी फाईनल मुकाबला देखने को मिला। सनराईजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच यह मुकाबला खेला गया था। इस सीजन में बैंगलोर अपना पहला आईपीएल खिताब जीतते जीतते रह गयी। और उसके नाम से चोकर्स शब्द नहीं हट सका। हालांकि पूरे सीजन में विराट कोहली ने बेहद अच्छा प्रदर्शन किया और आरेंज कैप भी अपने नाम की। लेकिन फाइनल मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने विराट कोहली की टीम को 8 रन से हरा दिया और खिताब पर अपना कब्जा जमाया।

IPL Winner 2015

  • साल 2015 का आईपीएल खिताब मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर अपने नाम किया और दो बार यह खिताब जीतने वाली टीमों के क्लब में शामिल हो गयी। इस बार का फाइनल मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। जिसमें कि चेन्नई की टीम महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी के बावजूद उम्दा प्रदर्शन नहीं कर पायी। और चेन्नई को मुंबई इंडियंस के हाथों 41 रन से हार का सामना करना पडा।

IPL Winner 2014

  • साल 2014 का फाइनल मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाईटराईडर्स के बीच खेला गया था। इस मुकाबले में गौतम गंभीर की कप्तानी में कोलकाता की टीम खिताब जीतने में सफल रही। इस फाइनल मुकाबले में कोलकाता ने पंजाब को 3 विकेट से हराकर खिताब पर अपना कब्जा किया। इस जीत के हीरो रहे मनीष पांडे। साथ ही केकेआर के ही रॉबिन उथप्पा ने आरेंज कैप अपने नाम की।

IPL Winner 2013

  • इस साल कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था। इस बार भी फाईनल में चेन्नई सुपर किंग्स ही थी। इस बार के फाईनल में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई को 23 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।

IPL Winner 2012

  • इस बार के आईपीएल के फाईनल में कोलकाता नाईटराडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें कि कोलकाता नाईट राईडर्स ने चेन्नई को 5 विकेट के बडे अंतर से मात दे दी और आईपीएल का खिताब अपने नाम किया।

IPL Winner 2011

  • आईपीएल के इस सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर बैंगलोर की टीमें फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही। इस फाईनल मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 58 रन से जीत दर्ज की और लगातार दो बार खिताब जीतने वाली पहली टीम बनी।

IPL Winner 2010

  • आईपीएल के तीसरे सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम दूसरी बार फाईनल में पंहुची और इस बार खिताब जीतने मे कामयाब रही। चेन्नई सुपकिंग्स ने फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 22 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया था।

IPL Winner 2009

  • आईपीएल के दूसरे सीजन में कप्तान एडम गिलक्रिस्ट की अगुवाई में डेक्कन चार्जेस की टीम ने दूसरे सीजन का आईपीएल खिताब अपने नाम किया था। फाईनल मुकाबले में डेक्कन चार्जेस की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को रोमांचक तरीके से 6 रन से हरा दिया था। अनिल कुंबले को उनके शानदार प्रदर्शन के लिये मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

IPL Winner 2008

  • आईपीएल का पहला सीजन राजस्थान रॉयल्स के नाम रहा। दिग्गज स्पिनर शेन वार्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने पहला आईपीएल खिताब अपने नाम किया। फाईनल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को 3 विकेट से हराकर पहली बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। अपनी विस्फोटक और आक्रामक बल्लेबाजी के लिये युसुफ पठान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

IPL Winners List 2008-2023

वर्षविजेताउपविजेताजीत का अंतरकप्तानमैन ऑफ
द सिरीज
मैन ऑफ
द मैच
2023चेन्नई सुपर किंग्सगुजरात टाईटंस5 विकेटमहेन्द्र सिंह धोनीशुभमन गिलडेवोन कॉनवे
2022 गुजरात टाईटंसराजस्थान रॉयल्स7 विकेटहार्दिक पांड्याजोस बटलरहार्दिक पांड्या
2021चेन्नई सुपर किंग्सकोलकाता नाइट राइडर्स27 रनमहेन्द्र सिंह धोनीहर्षल पटेलफाफ डु प्लेसी
2020मुंबई इंडियंसदिल्ली कैपिटल्स5 विकेटरोहित शर्माजोफ्रा आर्चरटेंट बोल्ट
2019मुंबई इंडियंसचेन्नई सुपर किंग्स1 रनरोहित शर्माआंद्रे रसेलजसप्रीत बुमराह
2018चेन्नई सुपर किंग्ससनराइजर्स हैदराबाद8 विकेटमहेन्द्र सिंह धोनीसुनील नरेनशेन वाटसन
2017मुंबई इंडियंसराइजिंग पुणे सुपरजायंट्स1 रनरोहित शर्माबेन स्टोक्सकु्रनाल पांड्या
2016सनराइजर्स हैदराबादरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर8 रनडेविड वार्नरविराट कोहलीबेन कटिंग
2015मुंबई इंडियंसचेन्नई सुपर किंग्स41 रनरोहित शर्माआंद्रे रसेलरोहित शर्मा
2014कोलकाता नाइट राइडर्सकिंग्स इलेवन पंजाब3 विकेटगौतम गंभीरग्लेन मैक्सवेलमनीष पाण्डे
2013मुंबई इंडियंसचेन्नई सुपर किंग्स23 रनरोहित शर्माशेन वाटसनकिरन पोलार्ड
2012कोलकाता नाइट राइडर्सचेन्नई सुपर किंग्स5 विकेटगौतम गंभीरसुनील नरेनमनविंदर बिस्ला
2011चेन्नई सुपर किंग्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर58 रनमहेन्द्र सिंह धोनीक्रिस गेलमुरली विजय
2010चेन्नई सुपर किंग्समुंबई इंडियंस22 रनमहेन्द्र सिंह धोनीसचिन तेंदुलकरसुरेश रैना
2009डेक्कन चार्जर्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर6 रनएडम गिलक्रिस्टएडम गिलक्रिस्टअनिल कुंबले
2008राजस्थान रॉयल्सचेन्नई सुपर किंग्स3 विकेटशेन वार्नशेन वाटसनयुसुफ पठान

IPL Winners List से सम्बन्धित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सबसे अधिक बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली टीम कौन सी है?

मुंबई इंडियंस आईपीएल के खिताब में सबसे अधिक बार खिताब जीतने वाली टीम है। मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है।

आईपीएल के इतिहास की सबसे सफल टीम कौन सी है?

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स आईपीएल के इतिहास की सबसे सफल टीमें हैं। जहां मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है। वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम के द्वारा 4 बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती जा चुकी है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
वर्तमान तक आईपीएल के कितनी सीजन खेले जा चुके हैं?

वर्तमान में आईपीएल का 16 वां सीजन खेला जा रहा है। वहीं 15 सीजन इससे पूर्व खेले जा चुके हैं।

आईपीएल में कितनी टीमें भाग ले रही हैं?

पिछले सीजन की तरह ही आईपीएल के वर्तमान 16 वें सीजन में भी 10 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।

Photo of author

Leave a Comment