झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट 2021:- आपको बता दे झारखंड सरकार ने किसानो की राहत के लिए झारखंड किसान कर्ज माफी की लिस्ट जारी करने की घोषणा की है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा झारखंड किसान कर्ज माफ़ी योजना 2021 की शुरुआत की गयी है। इस योजना का फायदा उन्ही किसानो को मिलेगा जिन्होंने कर्ज लिया हो और उसे चुकाने में असमर्थ हो।जैसे की आप सब जानते ही है की किसानों की स्थिति ऋण लेने के कारण खराब हो जाती है फसल अच्छी न हो तो किसान कर्ज न देने के कारण आत्महत्या कर लेते है इसी कारण हर राज्य की सरकार किसानो के लिए कर्ज माफ़ी के लिए निर्णय लेती है। आपको बता दे सरकार द्वारा जिन लाभार्थी किसानो की सूची में नाम आएगा उन्हें ही Jharkhand Kisan Karj Mafi Yojana का लाभ दिया जायेगा। झारखंड किसान कर्ज माफ़ी योजना को समझने के लिए आपको आर्टिकल में दी हुयी विस्तृत जानकारी को पढ़ना होगा।

झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट 2021 जिलेवार लाभार्थी सूची
झारखंड किसान कर्ज माफ़ी योजना की घोषणा 2020-2021 के वित्तीय वर्ष 5 मार्च को की गयी थी। इसके लिए झारखंड सरकार द्वारा 2000 करोड़ रूपये का प्रावधान रखा गया है। jharkhnd kisan karj maafi yojana के दौरान लाभार्थी किसान ने यदि 1 लाख का कर्ज लिया है तो सरकार द्वारा 50 हजार की राशि के कर्ज का भुगतान किया जायेगा। बाकि की बची हुयी राशि का भुगतान लाभार्थी किसान को ही देना होगा। झारखंड किसान कर्ज माफ़ी योजना के तहत छोटे और सीमान्त किसानो को ही रखा गया है। जो बड़े किसान होंगे उन्हें योजना में नहीं रखा जायेगा। आज हम आपको झारखंड किसान माफ़ी योजना के उद्देश्य, लाभ, दस्तावेज, आवेदन से जुडी सारी जानकारी बताएंगे आप हमारे लेख को अंत तक पढ़ें।
jharkhnd kisan karj माफ़ी योजना 2021
योजना का नाम | Jharkhand Kisan Karj Mafi List 2021 |
सरकार | झारखंड सरकार |
योजना की घोषणा | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा |
श्रेणी | राज्य सरकार |
लाभार्थी | झारखंड के छोटे और सीमान्त किसान |
उद्देश्य | किसानों की खेती की तरफ अधिक रूचि को रखना |
बजट | 2000 करोड़ |
घोषणा की तिथि | 5 मार्च 2020 |
आवेदन मोड़ | ऑफलाइन /ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | अभी उपलब्ध नहीं |

किसान कर्ज माफ़ी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज –
- किसान के पास निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- पहचान पत्र
झारखंड किसान कर्ज माफ़ी योजना 2021 के लाभ –
- किसान ऋण माफ़ी योजना के तहत किसानो को काफी सहूलियत मिलेगी।
- योजना के शुरू होने से किसानो को आर्थिक सहायता मिलेगी।
- इस योजना के तहत किसान कृषि कार्यों को करने के लिए प्रेरित होंगे आत्मबल बढ़ने के साथ उनके साहस को भी मजबूती प्रदान की जाएगी।
- कृषि क्षेत्र में विस्तार होगा एवं किसानों के द्वारा अधिक उत्पादन करके उन्हें एक बेहतर आमदनी प्राप्त करने का मौका भी प्राप्त होगा।
- झारखंड किसान योजना के अंतर्गत छोटे और सीमान्त किसानो को योजना का भागीदार बनाया गया है।
- इसका लाभ सिर्फ झारखंड के किसानो को मिलेगा।
- यदि कोई किसान कर देता हो तो वो योजना में शामिल नहीं हो सकता है।
- झारखंड के जो छोटे और सीमान्त किसान है उनका योजना पॉलिसी के अनुसार 50 हजार का कर्ज सरकार की तरफ से भुगतान किया जायेगा।
- किसानो को अब अपना मुख्य व्यवसाय छोड़कर अब किसी और व्यवसाय में नहीं जाना पड़ेगा।
- इस योजना का सबसे बड़ा लाभ किसानो की आत्महत्या को रोका जा सकता है।
- किसान द्वारा अतिरिक्त ऋण की पूर्ति किये जाने पर बैंक किसान को ऋण देने में सक्षम होगा।
- इस योजना के तहत उन बैंको को भी लाभ पहुंचेगा जिन किसानो ने ऋण लिया था और दे नहीं पाते है सरकार द्वारा उन किसानो का ऋण दिया जायेगा।
यह भी देखें :- किसान क्रेडिट कार्ड 2021 ऑनलाइन आवेदन
झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट 2021 जिलेवार लाभार्थी सूची उद्देश्य
जैसे की ये बात सब ही को ज्ञात है की भारत में किसानो की स्थिति कैसी है इस बात से सभी लोग अवगत है यदि किसान की किसी प्राकृतिक आपदा के कारण फसल नष्ट हो जाती है तो किसान को काफी हानि पहुंचती है और जिन किसानो ने बैंक से ऋण लिया होता है वे लोन देने में सक्षम नहीं हो पाते है और वो आत्महत्या कर लेते है। और बहुत से किसान कृषि को छोड़कर अन्य कोई और काम करने लग जाते है, किसानो की इसी समस्या को देखते हुए किसान कर्ज माफ़ी की शुरुआत की है ताकि किसान आत्महत्या भी न करे और जिस कृषि क्षेत्र में काम कर रहे है उसी में अपनी रूचि दिखाए।वैसे तो केंद्र सरकार द्वारा और राज्य की सरकारों द्वारा किसानो की स्थिति में सुधार के लिए सरकारें हर तरह से प्रयास करती रहती है। ताकि किसानो की स्थिति में और भी बेहतर बदलाव आ सके। इस योजना के उद्देश्य से जितने भी बैंक का ऋण होगा वो झारखंड राज्य सरकार द्वारा बैंको को वहन किया जायेगा। ताकि बैंक और भी किसानो को ऋण दे सके।
झारखंड किसान कर्ज माफ़ी योजना के लिए पात्रता –
- झारखंड किसान ऋण माफ़ी योजना के लिए आवेदक का झारखंड का मूल निवासी होना आवश्यक है यदि किसान किसी अन्य राज्य से है तो उसे योजना का पात्र नहीं माना जायेगा।
- उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से ऊपर होनी चाहिए।
- यदि किसान कोई सरकारी नौकरी वाला है या किसान सरकारी पेंशन लेता है तो उसे योजना का लाभ मिलेगा।
- झारखंड के जो छोटे और सीमान्त किसान है वही योजना में आवेदन के लिए पात्र माने जायेंगे।
- जिन किसानो ने ऋण लिया है वही किसान आवेदन कर सकते है।
जिलेवार लाभार्थी सूची 2021 ऑनलाइन
आपको बता दे जो उम्मीदवार योजना के लिए आवेदन करेंगे उनकी सूची जिलेवार से सूची जारी की जायेगी। जिन लाभार्थी किसानो का नाम सूची में आएगा उन्हें योजना का लाभ दिया जायेगा। यानी की उन्ही किसानो का कर्ज माफ़ किया जायेगा। आप ऑनलाइन माध्यम से जिलेवार सूची में अपना नाम देख सकते है।यदि आपका नाम लिस्ट में जारी किया जायेगा तो सरकार की तरफ से आपके कर्ज का 50000 रूपये का भुगतान किया जायेगा।
यह भी देखें :- पीएम किसान योजना लिस्ट 2021
Jharkhand Kisan Karj Mafi List 2021 ऑनलाइन आवेदन कैसे करे ?
झारखंड के जो इच्छुक उम्मीदवार इस योजना का लाभ उठाना चाहते है उन्हें अभी योजना का लाभ लेने के लिए थोड़ा इन्तजार करना होगा क्योंकि सरकार द्वारा अभी सिर्फ योजना की घोषणा की गयी है। इसके लिए अभी कोई भी नोटिफिकेशन तैयार नहीं किया गया है। और ना ही कोई ऑफिसियल लिंक जारी किया गया है। covid -19 संक्रमण के चलते इस योजना को शुरू करने में अभी थोड़ा समय और लग सकता है लेकिन राज्य सरकार द्वारा जब भी योजना को शुरू करने के योजना में आवेदन करने के दिशा -निर्देश जारी किये जाते है हम आपको अपने लेख के माध्यम से सूचित कर देंगे जानने के लिए हमारी वेबसाइट से जुड़े रहें।
झारखंड किसान कर्ज माफ़ी से जुड़े कुछ प्रश्न और उनके उत्तर –
झारखंड किसान कर्ज माफी योजना से जुडी आधिकारिक वेबसाइट अभी जारी नहीं की गयी है।
झारखंड किसान योजना में किसानो का 50 हजार रूपये तक कर्ज माफ़ किया जायेगा।
इस योजना से किसानो की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा साथ ही किसान कृषि की तरफ अपनी रुची को बढ़ाएंगे। और किसानो की आत्महत्या करने में भी कमी आएगी।
कर्ज माफ़ी योजना के तहत झारखंड सरकार के द्वारा राज्य के उन्हीं किसानों को कर्ज सूची में शामिल किया गया है जो छोटे एवं सीमांत वर्ग के है। अन्य बड़े किसानों को कर्ज माफ़ी योजना का कोई लाभ प्रदान नहीं किया जायेगा।
किसान कर्ज माफ़ी सूची को झारखण्ड सरकार के द्वारा बहुत जल्द ऑनलाइन रूप में कर्ज माफ़ी की लिस्ट को जारी किया जायेगा।
योजना में आवेदन के पात्र झारखंड राज्य के छोटे और सीमान्त किसान योजना के पात्र होंगे।
किसान कर्ज माफ़ी योजना का उद्देश्य किसानो को आर्थिक सहायता देना है और साथ ही किसान अपनी कृषि से जुड़े रहे वे कृषि छोड़कर अन्य व्यवसाय को न अपनाये। ताकि किसान कर्ज को लेकर अपने मुख्य व्यवसाय को न छोड़े।
आज हमने आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से बताया की कैसे झारखंड के किसान कर्ज माफ़ी का लाभ ले सकते है और इससे जुडी और भी जानकारी साझा की। यदि आपको इस योजना से जुडी कोई भी समस्या है तो आप हमे नीचे कमेंट बॉक्स में मेसेज कर सकते है।