केन्द्रीय विद्यालय एडमिशन 2021 :- केंद्रीय विद्यालय संगठन Kvs Admission 2021-22 Guideline एडमिशन फॉर्म निकालने के 2 सप्ताह पहले जारी करेगा तथा एडमिशन दिशा निर्देशों में जो भी बदलाव किये जायेंगे वो पहले ही कर दिए जायेंगे। जो भी इच्छुक छात्र या छात्रा केवी एडमिशन (kvs admission) 2021 में एडमिशन लेना चाहते हैं उन्हैं सबसे पहले आवेदन पत्र भरना होगा। आवेदनकर्ता अधिकारिक वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाकर अपना आवेदन फार्म भर सकते हैं।
केवीएस एडमिशन प्रोसेस: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2021 के आवेदन फॉर्म ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों भरे जा सकते हैं। आवेदन करने के लिए कुछ योग्यता निर्धारित होती है जो भी छात्र या छात्रा उन सभी योग्यता को पूरा करेगा वही छात्र या छात्रा इस आवेदन फार्म को भर सकती हैं।
केन्द्रीय विद्यालय एडमिशन फॉर्म 2021-22
यदि आप केन्द्रीय विद्यालय एडमिशन प्रक्रिया से सम्बंधित और जानकारी के इच्छुक हैं तो आप हमारे द्वारा दी गयी जानकारी को पूरा पढ़ें तथा आप यदि किसी बच्चे के अभिभावक हैं तो एडमिशन फॉर्म आ जाने के बाद आप हमारे द्वारा नीचे दिए गये केन्द्रीय विद्यालय एडमिशन 2021 के लिंक से भी आवेदन कर सकते हैं याद रखें केवी एडमिशन 2021 के फॉर्म ऑफलाइन तथा ऑनलाइन दोनों माध्यम से भरे जायेंगे। सभी अभिभावकों को बता दें की अगर आप केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2021 की पूरी प्रक्रिया को आराम से समझना चाहते हैं तो हमारा ये आर्टिकल आपके लिए इसमें काफी मदद करेगा आपको ये लेख पूरा पढ़ लेना है।
यहां हमने कक्षा 1ST से 12TH तक सभी छात्रों के एडमिशन प्रक्रिया , एडमिशन कार्यक्रम , पात्रता ,फीस सम्बन्धी सभी बारे में विस्तृत रूप से समझा रखा है जिससे आपको KV Admission 2021 को समझने में काफ़ी आसानी होगी। केवी एडमिशन (kvs admission)2021 से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई कार्यक्रम सारणी में आप देख सकते हैं।
केन्द्रीय विद्यालय एडमिशन 2021 इम्पोटेंट डेट्स
केन्द्रीय विद्यालय एडमिशन 2021 के लिए अभी नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है लेकिन एडमिशन नोटिफिकेशन जारी होते ही यहां एडमिशन प्रक्रिया की सभी इम्पोटेंट डेट्स अपडेट कर दी जायेंगीं।
कार्यक्रम | तिथि |
गाइड लाइन नोटिफिकेशन 2021 | यहां से देखें |
KVS Admission 2021 नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | मार्च 2021 संभावित |
कक्षा -1 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | मार्च |
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि | अप्रैल |
कक्षा 2 तथा अन्य के लिए पंजीकरण (कक्षा 11 को छोड़कर ) | मार्च |
केवल केवी छात्र के लिए कक्षा -XI के लिए पंजीकरण | कक्षा 10 के परिणाम घोषित होने के बाद |
गैर के.वी . के छात्र/छात्रा कक्षा-XI में प्रवेश के लिए पंजीकरण, प्रवेश सूची जारी करना एवं प्रवेश (रिक्तियां होने की स्थिति में) | केंद्रीय विद्यालय के कक्षा 10 की छात्रों के एडमिशन के बाद |
कक्षा 11 सहित सभी कक्षाओं में प्रवेश की अंतिम तिथि | अप्रैल 2021 |
KVS Admission ऑनलाइन प्रवेश फार्म 2021
संगठन का नाम | केन्द्रीय विद्यालय संगठन |
कक्षाएं | कक्षा I से कक्षा XI तक |
आवेदन मोड़ | ऑनलाइन |
सरकारी वेबसाइट | www.kvsangathan.nic.in |
एडमिशन शेड्यूल 2021 | यहां क्लिक करें |
एडमिशन नोटिस | यहां क्लिक करें |
11th एडमिशन फॉर्म | यहां से डाउनलोड करें |
कक्षा 1 पंजीकरण वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
केन्द्रीय विद्यालय (KVS) एडमिशन इम्पोर्टेन्ट डॉक्युमेंट्स
यहाँ हम आपको केन्द्रीय विद्यालय में एडमिशन लेने के लिए मुख्य दस्तावेजों के विषय में सूचित करने जा रहें हैं। अगर आप भी इन दस्तावेजों के बारे में जानना चाहते हैं तो नीचे दी गयी सूचना पढ़ें –
कक्षा 1 के लिए
- प्राधिकृत सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जन्म प्रमाण।
- आयु का प्रमाण पत्र
अन्य सभी के लिये
- आयु प्रमाण पत्र
- स्थायी निवास का प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- जो विकलांग छात्र /छात्रा हैं उनके विकलांगता का सर्टिफिकेट किसी सर्जन द्वारा प्रमाणित हो।
- सेनिकों से जुड़े परवारों के लिए रिटायर्मेंट के सर्टिफिकेट।
- एसएससी /एसटी तथा गरीब श्रेणी के नीचे छात्रों के लिए सम्बंधित सर्टिफिकेट।
- केंद्रीय विद्यालय संगठन के कर्मचारियों के पौत्र/पौत्रियों के लिये से कर्मचारियों से संबंध होने का प्रमाण होना आवश्यक है।
केन्द्रीय विद्यालय सीट रिजर्वेशन
केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए केटेगरी के अनुसार एससी,एसटी, दिव्यांग तथा गरीब छात्रों के लिए सीटें आरक्षित होती है , रिजर्व सीटों का विवरण नीचे बताया गया है।
- एससी आवेदनकर्ता के लिए 15% की छूट
- अनुसूचित उम्मीदवारों के लिए 7.5 % की छूट होती हैं .
- विकलांग छात्र एवं छात्राओं के लिए 3 % की छूट
- गरीब बच्चो के लिए 25 % तक की छूट
How To Fill kvs admission Form 2021 – केन्द्रीय विद्यालय एडमिशन रजिस्ट्रेशन फॉर्म कैसे भरें
kvs admission 2021 पंजीकरण फॉर्म कैसे भरना है इसके बारे में नीचे कुछ स्टेप्स में बताया जा रहा है। पूरी प्रोसेस जानने के लिए आप हमारे द्वारा बताये गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं-
- आवेदन कर्ता सबसे पहले केन्द्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। KVS की आधिकारिक वेबसाइट www.kvsangathan.nic.in है। आप नीचे दिए गए चित्र के माध्यम से आसानी से देख सकते हैं-
- अब यहाँ आवेदन कर्ता नया पंजीकरण पर क्लिक करें। आप नीचे दिए गए इमेज में देख सकते हैं-
- इंस्ट्रक्शन (instruction) से संबधित पेज आयेगा यहाँ निर्देश पृष्ठ पर वापस जाएँ पर क्लिक करें।जैसा कि नीचे दिए गए इमेज में दर्शाया गया हैं-
- अब निर्देश पृष्ठ आयेगा दिये गये निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। यह दिशा -निर्देश आप नीचे दिए गए चित्र के माध्यम से पढ़ सकते हैं-
- निर्देशों को पढ़ने के बाद आगे डिक्लरेशन बॉक्स क्लिक करें ,इसके बाद proceed के लिंक पर क्लिक करें। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया हैं –
- अब पंजीकरण फॉर्म का पेज खुल जायेगा,रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गयी जानकारी सही से भरें और रजिस्टर पर क्लिक करें। पंजीकरण करने का फॉर्म आप नीचे दिए गए चित्र के माध्यम से देख सकते हैं –
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म सब्मिट करने के बाद आपके दिये गये मोबाइल नंबर ओटीपी आयेगा उसे दर्ज करें और वेरिफाई पर क्लिक करें। जैसा कि आप नीचे दिए गए चित्र के माध्यम से देख सकते हैं।
- अब आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो चुका है ,रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्रिंट करें इसमें लॉगिन कोड आदि होते हैं। आप नीचे दिए गए इमेज में देख सकते हैं –
- अब आवेदन फॉर्म भरने के लिये लॉगिन करें ,लॉगिन करने लिये नीचे बताये गये दोनों माध्यमों में से एक का उपयोग कर सकते हैं। देखे नीचे दिया गया चित्र-
- लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म खुल जायेगा इसके पांच चरण हैं , पांचो चरणों को क्रमानुसार भरें और आगे बढ़ते जाएं। आप नीचे दिए गए चित्र के माध्यम से आसानी से समझ सकते हैं।
- सभी पांच चरणों को पूरा करें ,अंतिम चरण में फॉर्म को सब्मिट ऍप्लिकेशन पर क्लिक करें। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दर्शाया गया हैं।
- अब आवेदन सब्मिट करने के लिये ओटीपी आयेगा। ओटीपी दर्ज करें और वेरिफाई ओटीपी पर क्लिक करें। आप नीचे दिए गए चित्र में प्रोसेस देख सकते हैं –
- ओटीपी वेरिफाई करने के बाद ,ऍप्लिकेशन फॉर्म भविष्य लिये प्रिंट करें। अब आपका आवेदन पूरा हो चुका हैं-
- कक्षा 2 और इसकी उपर की कक्षाओं का पंजीकरण ऑफलाइन होगा।
- 10 वीं कक्षा में जो बच्चे पास हो जायेंगे वो 11 वीं कक्षा में 10 दिनों के बाद पंजीकरण करा सकते हैं
- कक्षा 2 और कक्षा 11 के विद्यार्थी उम्मीदवार नही होंगे वो सीधे प्रवेश ले सकते हैं।
केवी एडमिशन 2021 अप्लाई ऑनलाइन
वो सभी छात्र छात्राओं या उनके अभिभावक जो केन्द्रीय विद्यालय एडमिशन फॉर्म 2021 भर रहे हैं तो निर्धारित तिथि व दिन पर ही भरें, अगर आप निर्धारित समय पर नही भरते तो आपके आवेदन स्वीकारे नही जायेंगे। और छात्र छात्राओं के दस्तावेज पूर्ण रूप से सही होने चाहिए अगर दस्तावेज में कोई नही त्रुटी पाई गयी तो छात्र का प्रवेश अवैध या रद्द माना जायेगा छात्र अपनी गलती के लिए इसमे खुद जिम्मेदार होंगे। जो भी छात्र तथा छात्रा ने आवेदन फार्म भर लिया हैं तो एक बार अपनी शैक्षिक योग्यताओं की जाँच आप अवश्य कर लें।
केन्द्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए आयु मानदंड
केवीएस ने केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए आयु मानदंड निर्धारित किये है जिस शैक्षिणिक वर्ष के लिए कक्षा-1 में प्रवेश माँगा जा रहा है उस वर्ष 31 मार्च को बच्चे की आयु पांच वर्ष होनी आवश्यक है (जिस बच्चे की जन्मतिथि 1 अप्रैल हो उस पर भी विचार किया जाता है)।
- केंद्रीय विद्यालयों में विभिन्न कक्षाओ में प्रवेश के लिये न्यूनतम और अधिकतम आयु इस प्रकार होगी :-
कक्षा संख्या | न्यूनतम आयु | अधिकतम आयु |
1 | 5 वर्ष | 7 वर्ष |
2 | 6 वर्ष | 8 वर्ष |
3 | 7 वर्ष | 9 वर्ष |
4 | 8 वर्ष | 10 वर्ष |
5 | 9 वर्ष | 11 वर्ष |
6 | 10 वर्ष | 12 वर्ष |
7 | 11 वर्ष | 13 वर्ष |
8 | 12 वर्ष | 14 वर्ष |
9 | 13 वर्ष | 15 वर्ष |
10 | 11 वर्ष | 16 वर्ष |
11 | कोई सीमा नही | कोई सीमा नहीं |
12 | कोई सीमा नहीं | कोई सीमा नहीं |
- कक्षा -11 में प्रवेश के लिये आयु का कोई प्रतिबंध नहीं है बशर्तें की सम्बंधित विद्यार्थी कक्षा 10 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले वर्ष में प्रवेश माँग रहा हो। इसी तरह कक्षा 12 में प्रवेश हेतु कोई अधिकतम और न्यूनतम आयुसीमा नहीं होगी, बशते बशर्तें की सम्बंधित विद्यार्थी कक्षा 10/11 उत्तीर्ण करने के बाद उसके नियमित अध्ययन में कोई अंतराल न हो।
- ऐसे विद्यार्थी जो पूर्व में केंद्रीय विद्यालय के छात्र थे किन्तु अभिभावक के स्थानांतरण के कारण स्थानांतरित क्षेत्र में केंद्रीय की अनुपलब्धता के कारण किसी अन्य विद्यालय में पढ़ने को बाध्य होना पड़ा हो और अब ऐसे स्थान पर दोबारा स्थानांतरण है जहां केंद्रीय विद्यालय उपलब्ध है,ऐसे विद्यार्थियों को कक्षा की निर्धारित संख्या से ऊपर प्रवेश दिया जायेगा, अभिभावक को इस आशय का प्रमाण उपलब्ध करना होगा।
KVS Admission 2021 कक्षा 10वीं तथा 12वीं प्रवेश
केन्द्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों के अलावा कक्षा 10 एवं 12 में प्रवेश के मामलों पर रिक्त स्थान होने पर ही विचार किया जाता है । कक्षा 10 एवं 12 में ऐसे प्रवेश के मामलों पर विचार सम्बंधित क्षेत्रीय कार्यालय के उपायुक्त द्वारा ही किये जाते हैं बशते की इन कक्षाओं में औसत औसत संख्या 40 से कम हों। ऐसे मामलों में प्रवेश के लिये पात्रता की निम्नलिखित शर्तें भी लागू होगी।
- बच्चे ने सीबीएसई से सबद्ध विद्यालय में उसी पाठयक्रम का अध्ययन किया हो।
- बच्चे ने कक्षा 9 में कम से कम 6.5 सीजीपीए प्राप्त किया हो।
- सीजीपीए की गणना सीबीएसई द्वारा कक्षा 10 वीं के सीजीपीए गणना के लिये प्रयुक्त सूत्र द्वारा की जाएगी।
- कक्षा 12 वीं में प्रवेश के लिये कक्षा 11 वीं की परीक्षा में कम से कम 55% अंक प्राप्त किया होना आवश्यक है।
- केंद्रीय विद्यालय संगठन के प्रवेश दिशा-निर्देशों के अनुसार विद्यार्थी पात्र होना चाहिये।
- केंद्रीय विद्यालयों में उन विषयों का (Combination) उपलब्ध हो।
सांसद/MP कोटा से केवी एडमिशन kvs admission 2021 कैसे लें
मानव संसाधन विकास मंत्री जो पूरे देश में 1,200 केवी के संचालन की देखरेख करता है केंद्रीय विद्यालय संगठन के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य करता है । साथ ही केवी में प्रवेश के लिए सांसदों का कोटा भी निर्धारित किया गया है 2015 से पहले mp कोटा से सांसद अपने लोकसभा या निर्वाचन क्षेत्र से 6 प्रवेशों के लिए अनुशंसा कर सकते थे लेकिन केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार ने 2016-17 में शुरू होने वाले शैक्षणिक सत्र से इस सीमा को बढ़ाकर 10 तक कर दिया है। इसके लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन ने एक फॉर्म निर्धारित किया है इस निर्धारित फॉर्मेट से ही कोई भी सांसद अपने निर्वाचन क्षेत्र के किसी बालक या बालिका के प्रवेश के लिये शिफारिश कर सकता है। सांसद/MP कोटा से केवी एडमिशन 2021 kv admission लेने के लिए अपने लोकसभा क्षेत्र सांसद और नजदीकी केंद्रीय विद्यालय से संपर्क करें।
केन्द्रीय विद्यालय 2021 एडमिशन प्रिफरेंस
- पहली वरीयता में वे कर्मचारी के बच्चे हैं जो केंद्र सरकार के अंतर्गत नौकरी करते हैं ,पूर्व सैनिक जो रिटायर हो चुके हैं उनके बच्चे और विदेशी राष्ट्रीय अधिकारियो के बच्चे जो भारत आये हैं।
- दूसरी श्रेणी में उन कर्मचारियों के बच्चे आते हैं जो भारत सरकार के उच्च संस्थानों में कार्यरत हैं।
- तीसरी वरीयता में राज्य सरकार के कर्मचारियों के बच्चे और भारत में रह रहे विदेशी नागरिको के बच्चे जो सरकारी कार्य के लिए भारत में रुके हुए हैं।
केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2021 फीस स्ट्रक्चर
केवी एडमिशन फीस | 25 रूपए |
री-एडमिशन फीस | 100 रूपए |
ट्यूशन शुल्क | |
कक्षा 9 और 10 (लड़कों के लिये ) | 200 रूपए |
कक्षा11 और 12, कॉमर्स एंड ह्यूमैनिटीज ( लड़कों के लिये ) | 300 रूपए |
कक्षा11 और 12 ( लड़कों के लिये ) | 400 रूपए |
कंप्यूटर फंड | |
कक्षा 3 से (जिसमे कंप्यूटर शिक्षा शामिल है) | 100 रूपए |
कंप्यूटर साइंस फी (इलेक्टिव सब्जेक्ट्स ) + 2 | 150 रूपए |
विद्यालय विकास निधि (कक्षा 1 से 12 तक ) | 500 रूपए |
केन्द्रीय विद्यालय एडमिशन संबंधित कुछ प्रश्न और उनके उतर
पहली कक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण मार्च -अप्रैल 2021 संभावित हैं।
कक्षा 1 में प्रवेश के लिये न्यूनतम व अधिकतम 5 वर्ष से 7 वर्ष तक है।
वे छात्र जिन्होंने ह्युमन स्ट्रीम में परीक्षा उत्तीर्ण की हो जिन छात्रों ने सभी विषयों में 60% अंक पूरे होने चाहिए. तथा कॉमर्स में 55% अंक प्राप्त हो।
मार्च 2021 के दुसरे सप्ताह में घोषित की जाएगी।
अनुसूचित उम्मीदवारों के लिये 7.5 % सीटें हैं।
आवेदनकर्ता दोनों मोड़ो से आवेदन कर सकता हैं ,ऑनलाइन भी ऑफलाइन भी।
जी हाँ केवी में निर्धारित छात्र संख्या से ऊपर भी प्रवेश मिलता है इसका प्रावधान किया गया है।
स्काउट और गाइड में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त तथा मेधावी छात्रों को प्रवेश में रियायत मिलती है
जी हाँ, अनुशंसा पूर्वमाध्यमिक तथा कक्षा 10,12 को छोड़कर सभी कक्षाओं के लिये की जा सकती है।
यदि आप एडमिशन प्रवेश प्रक्रिया के दौरान आवेदन करने से रह गये हैं तो मई/जून में प्राचार्य रिक्त सीटों का नोटिफिकेशन निकालेंगे उसका ध्यान रखें।
kv admission 2021 का नोटिफिकेशन मार्च में आ सकता है ,अभी कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं करायी गयी हैं। जैसे ही आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर दिए जायेंगे हमारे लेख के माध्यम से आपको सूचित कर दिया जायेगा।
यदि किसी छात्र के माता-पिता को किसी भी प्रश्न के मामले में पूछताछ करनी है तो इन दिए हुए नंबर पर फोन कर सकते हैं , केन्द्रीय विद्यालय संगठन , 18, औद्योगिक शहीद जीत सिंह मार्ग , नई दिल्ली- 110016
फोन नंबर – 011-26858570,26512579 Email- commissioner –kvs@gov.in Kvs.commissioner@gmail.com
हेल्पलाइन नंबर
अगर आपको केवीएस एडमिशन से संबंधित किसी पर की सूचना के विषय में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। या आप आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी इससे संबंधी सूचना के बारे में पता कर सकते हैं। केवीएस से जुडी किसी भी समस्या के विषय में आप दिए गए हेल्पलाइन नंबर (+91) 11-26858570 से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आपकी समस्या का समाधान अवश्य किया जायेगा। आशा करते हैं आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से सहायता मिलेगी।
For admission in class1 in KV , what is the effective date from which age of a child is calculated ?
जिस शैक्षिणिक वर्ष के लिए कक्षा-1 में प्रवेश माँगा जा रहा है उस वर्ष 31 मार्च को बच्चे की आयु पांच वर्ष होनी आवश्यक है (जिस बच्चे की जन्मतिथि 1 अप्रैल हो उस पर भी विचार किया जाता है)।
Yes.
FORM AAYE TAB BATANA
Agar govt job me koi nahi hai to admission nahi hoga
उनका नंबर सबसे लास्ट में आता है अगर सीटें पूरी नहीं भरीं तो
Abhi ncert abyas 1st std.me chal raha hai…std.2me addmission mil sakta hai…..sebc…rajya sarkar na karmachari primary school na teacher hoy to ….
ji han
Sir mujhe apne bete ka admission karana h online form ki web site kya h please meri madad kre
kvsangathan.nic.in
Mirzapur me kvs college kaha hai
5th class me in admission keep liye offline apply krna hoga kya
जी हाँ
Sir aadhar card bachhe ka turant jaruri hai
अगर अभी नहीं बना है तो ३ महीने का समय दिया जाता है
Sir muje apne ka admission 1st class me krvana h but problem ye
h ki bete ke adhar card me model town ka address h or hum subhas nagar me rent par rhte h to kya bete addmission subhas ngar se ho skta pls give me suggetion
आधार कार्ड में एड्रेस बदलवा लो
Sir sar mere bacche ki age 2 may 2015 hai kya mere bacche ka first class mein admission ho sakta hai.
31 march ko 5 ka hona chahaiye
Sir mere bhai ka admission class 9 me admission karana ha kya ho jayega
Sir mujhe apne bete ka admisstion class ll mei karwana hai but govt job ke employe nhi hai tho kya uska admittion ho sakta hai or kab tak ho jayega.
apply kar lo agr Seat hongi to mil jayega
Mera baccha 22jul Ko 5 yer ka hoga to kya admission ho jayega?
Plz tell me
नहीं 31 मार्च को पांच साल का चाहिये
Sir Mera do bachay ha six ,seven class ch new admission krana ha papa foji ha on duty
Sir 1st and 8th me admition karana hai bihar sarkar me job hai. ..admission 20-21ke liye kab se hoga
Sir 2020 1class kV ka addmission kab hone wala hai pls update me
श्रीमान जी वर्ष 2020 -21 में केवीएस के अन्तर्त प्रथम कक्षा में प्रवेश हेतु फार्म कब भरे जायेंगे।
कृपया सूचित कीजिएगा ।
धन्यवाद ।
फॉर्म के बारे में कोई भी अपडेट आते ही बताया जाएगा
केवीएस संगठन ने अभी इसके बारे में कोई सुचना नहीं दी है लॉक डाउन के बाद होगा जो भी होगा
sir meri beti ka class 3 me admition karvana hai to kya karana hoga us admition ki date kya hai uaskeliye kis dokument ki jaruri hai.
एडमिशन की पूरी जानकारी ऊपर लिखे लेख में दी गयी है
Sir meri beti ka class 3 me admission karwana hai uske liye online ya offline apply kb se karna hoga? Please guide me. Addmission ke liye kya kya requrment hai?
जिस स्कूल में आपको एडमिशन करवाना है वहीं मिलेगा फॉर्म पर लॉक डाउन के बाद
Namste sir
Mujhe Apne bachhe Ka admission class 9th me Kar wana hai to Uske Aadhar pr DOB 12 /7 /2009 to sir ab kya kare
Sir please reply just
Thanks you sir
Sir namaste
Sir mujhe class 9th me admission karwana hai lekin mere bachhe ki DOB 12/ 7/ 2009
Hai to sir kya kare
Thanks you sir please reply
अभी एडमिशन के बारे में कोई नोटिस नही आया है लॉक डाउन के बाद होंगे
Sir please request. Admission. Hetu
1.. Mausam Kumari. Class. 4
2.. Satyam Singh.. class.. 1
Vipin garden Dwarka New Delhi
Sir mujhe apne bache ka addmission 2020 ke liye class VII me kvs Bhopal me karvana hai, Please date batayenge.
Thank you sir
Sir mujhe class 11 th may admission lena hai lekin abhi cbse class 10th ka result nahi aaya hai toh kya may admission le sakti hu yaphir result aaney ke baad . Aur mere father pvt teacher hai toh kya mujhe admission mil sakta hai.