Madhya Pradesh Siksha Portal : मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा सम्बन्धित बहुत सी योजनाओं की शुरुआत की जाती है। और इन सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए सरकार ने एक पोर्टल को लॉन्च किया है जिसका नाम एमपी शिक्षा पोर्टल है। पोर्टल के माध्यम से उम्मीदवार शिक्षा सम्बन्धी सभी जानकारियों को चेक कर सकते हैं। जो उम्मीदवार पोर्टल का लाभ लेना चाहते हैं उन्हें पहले MP Siksha Portal की आधिकारिक वेबसाइट shikshaportal.mp.gov.in पर जा कर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रकिया को पूरा करना होगा। अथवा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की पूरी प्रकिया आर्टिकल में भी दी जा रही है। सभी उम्मीदवार आर्टिकल के माध्यम से मध्य प्रदेश शिक्षा पोर्टल रजिस्ट्रेशन, एप्लीकेशन स्टेटस व लिस्ट सम्बन्धित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। विस्तार से समझने के लिए आर्टिकल को पढ़ें।

एमपी शिक्षा पोर्टल
शिक्षा पोर्टल को मध्य प्रदेश सरकार ने छात्रों के लिए शुरू किया है। इस पोर्टल के माध्यम से छात्र छात्रवृति योजना, लैपटॉप विवरण, छात्रवृति की गणना, जाति प्रमाण पत्र का सत्यापन जैसी अन्य सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। इन सभी सुविधाओं का लाभ उन्ही छात्रों को प्राप्त होगा जिन्होंने आवेदन प्रकिया को पूरा किया हो। एमपी शिक्षा पोर्टल सम्बन्धित अन्य जानकारी जैसे – MP Siksha Portal Registration Online, एमपी शिक्षा पोर्टल के माध्यम से उम्मीदवारों को कौन-कौन से लाभ प्राप्त होते हैं। पोर्टल का लाभ लेने के लिए उम्मीदवारों को कौन-कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी आदि सभी जानकारियां आर्टिकल में दी गयी है। Madhya Pradesh Siksha Portal की पूरी जानकारी आर्टिकल में दी गयी है।
मध्य प्रदेश शिक्षा पोर्टल सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी
आर्टिकल | एमपी शिक्षा पोर्टल रजिस्ट्रेशन, एप्लीकेशन स्टेटस व लिस्ट |
पोर्टल का नाम | MP Siksha Portal |
राज्य | मध्य प्रदेश |
लाभार्थी | राज्य के छात्र/ शिक्षक |
उद्देश्य | शिक्षा सम्बन्धी जानकारियों को ऑनलाइन उपलब्ध करवाना |
आवेदन | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | shikshaportal.mp.gov.in |
ये भी जानें : मध्यप्रदेश छात्रवृत्ति योजना आवेदन पंजीकरण
MP शिक्षा पोर्टल का उद्देश्य
इस पोर्टल का उद्देश्य छात्रों के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध करवाना है। सभी छात्र पोर्टल के माध्यम से शिक्षा सम्बन्धित सुविधाओं जैसे – छात्रवृति, योजनाओं आदि का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जो उम्मीदवार आवेदन प्रकिया को पूरा करेंगे वे पोर्टल पर प्राप्त योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ पोर्टल पर प्राप्त सभी सुविधाओं का लाभ भी प्राप्त किया जा सकता हैं।
महत्वपूर्ण दस्तावेज
एमपी शिक्षा पोर्टल (MP Shiksha Portal) सम्बन्धित उम्मीदवारों को जो आवश्यक दस्तावेजों की जरुरत पड़ती है उनकी जानकारी लेख में नीचे दी जा रही है उम्मीदवार दी गयी सूची से सभी दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- आधार कार्ड
- शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
- बैंक अकाउंट नंबर
- पास पोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
MP Siksha Portal के लाभ
मध्य प्रदेश शिक्षा पोर्टल पर छात्रों को जो लाभ प्राप्त होते हैं उनकी सूची आर्टिकल में नीचे दी जा रही है। सभी लाभों की जानकारी छात्र नीचे दिए गए पोर्टल से प्राप्त कर सकते हैं।
- एमपी शिक्षा पोर्टल (shikshaportal.mp.gov.in) का लाभ वही उम्मीदवार ले सकते हैं जिन्होंने रजिस्ट्रेशन प्रकिया को पूरा किया हो।
- मध्य प्रदेश के सभी छात्र पोर्टल का लाभ ले सकते हैं
- छात्रों को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए किसी भी तरह का शुल्क भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है।
- इस पोर्टल के माध्यम से छात्र छात्रवृति योजनाओं का लाभ भी ले सकते हैं।
- MP Siksha Portal पर केवल एमपी के छात्र ही आवेदन कर सकते हैं
- पोर्टल के माध्यम से छात्रों को सरकार द्वारा निकाली गयी योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा।
एमपी शिक्षा पोर्टल (Shiksha portal MP) पर उपलब्ध सुविधाएं
मध्य प्रदेश के छात्रों को समग्र शिक्षा पोर्टल मध्यप्रदेश पर जो सुविधाएं प्राप्त होती हैं उनकी सूची नीचे लेख में दी जा रही है। सभी उम्मीदवार दी गयी सूची के माध्यम से सुविधाओं की लिस्ट देख सकते हैं।
- शिक्षा पोर्टल पर छात्रवृत्ति की स्थिति जानें
- जाति प्रमाण पत्र सत्यापन की स्थिति चेक
- छात्रवृति योजना
- लैपटॉप वितरण योजना
- छात्रवृति गणना
- छात्रवृति स्वीकार होने की स्थिति
- कांटेक्ट डिटेल्स
- जिला वार कक्षा वार नामांकन की रिपोर्ट
- स्कूल वार बच्चों के नामांकन की स्थिति
- जिला वार प्रोफाइल रिपोर्ट की संक्षिप्त रिपोर्ट
विद्यार्थी डैशबोर्ड कैसे देखे
- Madhya Pradesh Siksha Portal पर विद्यार्थी डैशबोर्ड देखने के लिए सबसे पहले शिक्षा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ ?
- होम पेज में आपको विद्यार्थी डैशबोर्ड देखे का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
- अब खुले हुए पेज में अपनी समग्र आईडी डालें।
- फिर विद्यार्थी डैशबोर्ड विकल्प पर क्लिक कर दें।
- वहां से आप सम्बन्धित जानकारी देख सकते हैं।
छात्रवृति योजनाओं की जानकारी कैसे देखें
- छात्रवृति योजना का लाभ लेने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वहां खुले होम पेज में छात्रवृति योजना का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
- फिर आपको नए पेज में पूछी गई जानकारियों जैसे- कक्षा, सन का चुनाव कर के “छात्रवृति योजनाओं की जानकारी देखें” पर क्लिक करना है।
- अब खुले हुए नए रजिस्ट्रेशन पेज में सभी संबंधित जानकारियों को दर्ज करें।
- फिर आपकी एमपी शिक्षा पोर्टल पर छात्रवृति योजना रजिस्ट्रेशन प्रकिया पूरी हो जाती है।
ये भी जानें : नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल – आवेदन, तिथि
Shiksha Portal MP पर छात्रवृत्ति की स्थिति जानें
Madhya Pradesh Siksha Portal के माध्यम से छात्रवृत्ति की स्थिति भी चेक कर सकते हैं। छात्रवृति स्थिति चेक करने की पूरी प्रक्रिया आर्टिकल में नीचे दी गयी है।
- समग्र शिक्षा पोर्टल मध्यप्रदेश पर छात्रवृत्ति की स्थिति जानने के लिए सबसे पहले shikshaportal.mp.gov.in पर जाएँ।
- वहां आपको खुले हुए पेज में छात्रवृत्ति की स्थिति जानें का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
- फिर खुले हुए पेज में शैक्षणिक वर्ष, समग्र आईडी और कैप्चा कोड का चुनाव करें।
- और विद्यार्थी की छात्रवृति सम्बन्धित जानकारी देखें पर क्लिक कर दें।
- फिर आपकी स्क्रीन पर छात्रवृति सम्बन्धित सभी जानकारियां खुल जाती है।
जाति प्रमाण पत्र सत्यापन की स्थिति कैसे चेक करें
- मध्य प्रदेश शिक्षा पोर्टल पर जाति प्रमाण पत्र सत्यापन की स्थिति चेक करने के लिए सबसे पहले अधिकारी वेबसाइट पर जाएँ।
- होम पेज में आपको जाति प्रमाण पत्र सत्यापन का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
- फिर खुले हुए नए पेज में पूछी गयी जानकारियों को दर्ज करें।
- इसके बाद जाति प्रमाण पत्र सत्यापन की स्थिति सम्बन्धित जानकारी आपकी स्क्रीन पर खुल जाती है।
छात्रवृति गणना कैसे करें
- स्कॉलरशिप गणना चेक करने के लिए MP Shiksha Portal (shikshaportal.mp.gov.in) पर जाएँ।
- वहां आपको छात्रवृति गणना के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब खुले हुए पेज में पूछी गयी जानकारी को भर कर सम्बन्धित दस्तावेजों को अपलोड करें।
- सभी जानकारियों को भरने के बाद अपना हक़ जाने पर क्लिक कर दें।
- फिर आप छात्रवृति सम्बन्धित जानकारी जैसे कास्ट, एकेडमी ईयर, कैटेगरी, जेंडर, क्लास प्राप्त कर सकते हैं।
छात्र का बेनिफिट स्टेटस ट्रैक कैसे करें
- छात्र का बेनिफिट स्टेटस ट्रैक करने के लिए छात्रों को MP Shiksha Portal पर जाना होगा।
- होम पेज में स्टूडेंट ट्रेकिंग के विकल्प पर क्लिक करें।
- फिर आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
- उसमे समग्र आईडी दर्ज करें।
- फिर आप छात्र का बेनिफिट स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।
जिला वार कक्षा वार नामांकन की रिपोर्ट कैसे देखें
- एमपी के छात्र जिला वार कक्षा वार नामांकन की रिपोर्ट देखने के लिए shikshaportal.mp.gov.in पर विजिट करें।
- होम पेज में छात्रों को जिला वार कक्षा वार नामांकन की रिपोर्ट का विकल्प दिखाई देगा वहां क्लिक करें।
- अब खुले हुए पेज में जिला, कक्षा, सन और कैप्चा कोड डाल कर शो रिपोर्ट पर क्लिक कर दें।
- फिर आपके सामने जिला वार कक्षा वार नामांकन की रिपोर्ट खुल जायेगी।
School Wise Samagra Scholarships Student Status
- MP Siksha Portal पर स्कूल वार बच्चों के नामांकन की स्थिति देखने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
- अब होम पेज में आपको स्कूल वार बच्चों के नामांकन की स्थिति चेक का ऑप्शन दिखेगा वहां क्लिक करें।
- फिर खुले पेज में सभी जानकारियों जैसे – जिला, शैक्षणिक वर्ष, शाला का प्रकार, कक्षा , छात्रवृति की स्थिति आदि को दर्ज करें।
- सभी जानकारियों को भर कर और कैप्चा कोड डाल कर व्यू स्टूडेंट लिस्ट पर क्लिक कर दें।
- वहां से छात्र School Wise Samagra Scholarships Student Status देख सकते हैं।
समग्र शिक्षा पोर्टल मध्य प्रदेश कांटेक्ट डिटेल्स
- डिस्ट्रिक्ट एंड ब्लॉक लेवल कांटेक्ट डिटेल्स चेक करने के लिए सर्वप्रथम पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ।
- अब होम पेज में आपको सम्पर्क सूत्र पर क्लिक करना है।
- खुली हुई लिस्ट में आपको डिस्ट्रिक व ब्लॉक लेवल कॉन्टेक्ट पर क्लिक करना है।
- जिसके बाद सभी कॉन्टेक्ट नंबर आपके सामने खुल जाते हैं।
Madhya Pradesh Siksha Portal सम्बन्धित प्रश्न उत्तर
पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट shikshaportal.mp.gov.in है।
उम्मीदवार पोर्टल पर शिक्षा सम्बन्धित सभी जानकारियों को प्राप्त कर सकते हैं। शिक्षा पोर्टल पर जो उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन प्रकिया को पूरा करेंगे वे सरकार द्वारा निकाली गयी सरकारी योजनाओं का लाभ भी ले सकते हैं।
शिक्षा पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ लेने के लिए मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, पास पोर्ट साइज फोटो, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, बैंक अकाउंट नंबर आदि दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।
मध्य प्रदेश के छात्र Siksha Portal के माध्यम से सरकार द्वारा निकाली गयी योजनाओ, छात्रवृति आदि का लाभ प्राप्त कर सकते है। सभी लाभों की जानकारी आर्टिकल में दी गयी है।
पोर्टल पर उम्मीदवार स्कूल वार बच्चों के नामांकन की स्थिति, छात्रवृत्ति की स्थिति जानें, छात्रवृति स्वीकार होने की स्थिति, लैपटॉप वितरण योजना, जिला वार कक्षा वार नामांकन की रिपोर्ट, जिला वार प्रोफाइल रिपोर्ट की संक्षिप्त रिपोर्ट, छात्रवृति गणना, छात्रवृति योजना, जाति प्रमाण पत्र सत्यापन की स्थिति आदि सुविधाओं को चेक कर सकते हैं।
नहीं, इस पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ केवल एमपी के छात्र ही ले सकते हैं।
शिक्षा पोर्टल से जुडी जानकारियों के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। वहां से आप सभी कॉन्टेक्ट नंबरों को चेक कर सकते हैं। कॉन्टेक्ट नंबर चेक करने की पूरी प्रकिया आर्टिकल में दी गयी है।
इस लेख के माध्यम से आप ने एमपी शिक्षा पोर्टल व उससे संबंधित महत्वपूर्ण जनकारियों के बारे में जाना। उम्मीद है आप को ये जानकारी उपयोगी लगी होगी। ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं और पोर्टल के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारी वेबसाइट hindi.nvshq.org से जुड़ सकते हैं।