Saral Haryana Apply Online/Register for Saral ID | सरल हरियाणा पोर्टल

आपको बता दें की हरियाणा सरकार ने अपने राज्य के लोगों को विशेष सुविधा प्रदान करने के लिए Saral Haryana Portal को लांच किया है जो एक आधिकारिक वेबसाइट है। जिसका सबसे बड़ा उद्देश्य लोगो को घर बैठे सुविधा देना है जिससे की कोई भी व्यक्ति अपने सरकारी दस्तावेज बनाने से लेकर या किसी भी ... Read more

Photo of author

Reported by Dhruv Gotra

Published on

आपको बता दें की हरियाणा सरकार ने अपने राज्य के लोगों को विशेष सुविधा प्रदान करने के लिए Saral Haryana Portal को लांच किया है जो एक आधिकारिक वेबसाइट है। जिसका सबसे बड़ा उद्देश्य लोगो को घर बैठे सुविधा देना है जिससे की कोई भी व्यक्ति अपने सरकारी दस्तावेज बनाने से लेकर या किसी भी योजना का लाभ आसानी से ले सकता है। जैसे की आप सब जानते है की भारत अब धीरे धीरे करके डिजिटलीकरण को बढ़ावा दे रहा है जहां कागजी दस्तावेज, कैश आदि को कम मान्यता दे रहा है। अब सारी सुविधाएँ आदमी को घर बैठे ही प्राप्त हो रही है। आज हम अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको बताएंगे की किस प्रकार आप सरल पोर्टल हरियाणा में लॉगिन करके आप रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

यह भी देखें : Haryana Ration Card List APL/BPL/AAY

Saral Haryana Apply Online/Register for Saral ID | सरल हरियाणा पोर्टल

Saral Portal Haryana Login & Registration

हर राज्य की सरकारें अब डिजटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए सारी चीजों को एक ही पोर्टल पर व्यवस्थित कर रही है जिससे की आम नागरिक को कोई दिक्क्त ना हो। हरियाणा राज्य सरकार द्वारा सरल पोर्टल हरियाणा में 542 से अधिक सेवाओं को जोड़ा गया है सरकार द्वारा जो भी सेवाएं पोर्टल में रखी गयी है उम्मीदवार उन्ही सेवाओं का लाभ उठा सकता है। लेकिन हरियाणा के उम्मीदवारों को सेवाओं का लाभ उठाने से पहले पोर्टल में जाकर स्वयं को लॉगिन करके रजिस्ट्रेशन करना होगा।

जैसे की आप सब जानते है की हमारे रोज मर्रे की जिंदगी में आने वाले सरकारी दस्तावेज बनाने के लिए हमे सरकारी कार्यालय, नगर पालिका, तहसील जैसे विभागों का चक्कर लगाने पड़ते थे जिस कारण आम आदमी को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ता था लेकिन अब ऐसा नहीं है हरियाणा सरकार के द्वारा लांच किये गए पोर्टल से आप अपने दस्तावेज, सेवाओं का वहन कर सकते है। आज हम अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको बताएंगे की किस प्रकार हरियाणा के उम्मीदवार पोर्टल में अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते है इससे जुडी और भी जानकारी बता रहे है आप पोर्टल के बारे में अधिक जानने के लिए आर्टिकल को विस्तारवार पढ़ें।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

saralharyana.gov.in

पोर्टल का नाम सरल पोर्टल हरियाणा
(Saral Portal Haryana)
विभागइलेक्ट्रॉनिक एवं सुचना विभाग
सरकारहरियाणा सरकार
श्रेणीराज्य सरकार
लाभार्थीराज्य के नागरिक
उद्देश्यडिजिटलीकरण को बढ़ावा देना
आधिकारिक वेबसाइट saralharyana.gov.in

हरियाणा सरल पोर्टल के लाभ

सरल पोर्टल के माध्यम से लाभार्थियों को कौन-कौन से लाभ प्राप्त होते हैं उनकी जानकारी आर्टिकल में नीचे दी जा रही है। सभी लाभों की सूची नीचे दी गयी है।

  • अब किसी भी उम्मीदवार को अपने दस्तावेज बनाने के लिए किसी भी सरकारी दफ्तर में नहीं जाना पड़ेगा। सभी सेवाएं एक ही जगह पर उपलब्ध रहेंगी।
  • राज्य सरकार द्वारा पोर्टल में 542 सेवाओं को जोड़ा गया है। उम्मीदवार सारी सेवाओं का लाभ घर बैठे ले सकता है।
  • यदि उम्मीदवार किसी भी सरकारी योजना में आवेदन करता है तो वो घर बैठे अपने आवेदन की स्थिति को जाँच सकता है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से सरकार और आम लोगो के बीच पारदर्शिता आएगी।
  • पहले दफ्तर जाने के लिए समय व् पैसे दोनों बर्बाद होते थे लेकिन अब आदमी का समय भी बचेगा और पैसों की भी बचत होगी।
  • जब भी उम्मीदवारों के द्वारा आवेदन किया जायेगा विभाग द्वारा आवेदनों की स्वीकृति पर नजर रखी जाएगी। जिससे की पात्र व्यक्ति को जल्दी लाभ मिलने की आशंका रहेगी।
  • पहले सरकारी कर्मचारी किसी भी सरकारी दस्तावेज बनाने के लिए आम नागरिकों से पैसे लेते थे लेकिन अब ये भी नहीं होगा। जिससे की होने वाले भ्र्ष्टाचार में कमी होगी।
  • इन सब के आलावा व्यक्ति किसी भी सरकारी योजना के बारे में पोर्टल पर विजिट करके ऑनलाइन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • हरियाणा सरकार ऑनलाइन डिजिटल को बढ़ावा देने में एक सक्षम राज्य होगा। जिससे की राज्य और वहां के लोगो को विकसित होने का मौका मिलेगा।
  • हरियाणा राज्य के नागरिकों को इस पोर्टल के माध्यम से लगभग 40 से अधिक विभागों से जुड़ी सभी प्रकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का अवसर पोर्टल के तहत ऑनलाइन के अंतर्गत प्राप्त होगा।

आवश्यक दस्तावेज

सरल पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों को कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता भी होती है उन सभी दस्तावेजों की जानकारी आर्टिकल में नीचे दी गयी है। उम्मीदवार दस्तावेजों की लिस्ट नीचे आर्टिकल से प्राप्त कर सकते हैं।

  • आधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • डिजिटल हस्ताक्षर

saralharyana.gov.in का उद्देश्य

जैसे की आप सब जानते है की भारत अभी डिजिटल के मामले और देशों से थोड़ा पिछड़ा हुआ देश है। इसलिए सारी राज्य की सरकारें इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल को आगे बढ़ाने के लिए सारी सेवाओं को ऑनलाइन करते है जिससे की आम नागरिक को कोई समस्या न हो। लेकिन अभी भी अगर किसी भी व्यक्ति को अपना काम करना हो तो वो सरकारी कार्यालय में जाना पड़ता है साथ ही अगर वहां आदमी अपना समय निकाल के जाता भी है तो वहां या तो काम नहीं होता या फिर ब्यक्ति को अगले दिन बुलाने पर मजबूर करते है यानी की एक छोटा सा काम करने के लिए बहुत दिनों का समय लगता है और साथ ही आम नागरिकों से दस्तावेज बनाने के लिए भी पैसे लिए जाते है जिससे की गरीब नागरिको को भुगतान करने में दिक्क्तें आती है।

अब नागरिकों को अपने सेवाओं के लिए किसी भी अलग-अलग ऑफिस में जाने की जरूरत नहीं है अब सारी सेवाओं का लाभ उम्मीदवार एक ही पोर्टल पर पाएंगे। आम जन नागरिकों तक सभी सरकारी विभागों की सेवाओं को आसानी से उपलब्ध करने के लिए सरल हरियाणा पोर्टल विकसित किया गया है जिसमे नागरिकों को ऑनलाइन माध्यम से सभी सेवाएं घर बैठे प्राप्त हो।

पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

हरियाणा सरल पोर्टल पर निम्नलिखित सेवाओं को सुनियोजित किया गया है। आप इस पोर्टल पर लॉगिन करके आप पेंशन के लिए, योजनाओं के लिए, सेवाओं के लिए आवेदन करने के पात्र हो जायेंगे हम आपको यहां पर सेवाओं की कुछ सूची बता रहे हैं –

  • आय प्रमाण पत्र
  • जाती प्रमाण पत्र
  • विवाह प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • वृद्धावस्था सम्मान भत्ता
  • नया बिजली का कनेक्शन
  • साईकिल योजना
  • डीलर प्वाइंट पंजीकरण
  • डॉ अम्बेडकर मेधावी छात्र योजना
  • इंदिरा गाँधी महिला शक्ति अवार्ड
  • मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना
  • लाड़ली आपकी बेटी हमारी बेटी

सरल पोर्टल हरियाणा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ऐसे करें ?

जो उम्मीदवार हरियाणा सरल पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहते है उनको हम बताएंगे की कैसे वे घर बैठे पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर सकते है हम आपको यहां पर कुछ स्टेप्स बता रहे हैं आप दिए हुए स्टेप्स फॉलो करके आसानी से लॉगिन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार सरल पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। सरल-पोर्टल-हरियाणा
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक होम पेज खुल जायेगा आपको लॉगिन का एक पेज दिखेगा आपको उसके नीचे न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन हियर पर क्लिक करें। SARAL-PORTEL-HARIYANA
  • जैसे ही आप न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन हियर पर क्लिक करते है आप नए पेज पर पहुंच जायेंगे आपकी स्क्रीन पर पंजीकरण का फॉर्म होगा।
    HARIYANA-SARAL-PORTAL-REGISTRATION
  • आपको इस फॉर्म में अपना पूरा नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, पासवर्ड, राज्य का नाम दर्ज करना होगा उसके बाद आपको नीचे एक कैप्चा कोड दिया होगा आपको कैप्चा कोड भरना होगा और वेलिडेट पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपको वापस होम पेज पर जाकर लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के लिए आपको यूजर आईडी और पासवर्ड,कैप्चा कोड दर्ज करना होगा उसके बाद आप सब्मिट के बटन पर क्लिक कर दें। Hariyana-Saral-Portal-Login-Registration
  • इसके बाद आपका लॉगिन और पंजीकरण दोनों सफलतापूर्वक हो जायेगा।
  • आपको जिस भी सेवा के लिए आवेदन करना है आप उस अनुभाग पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

सरल पोर्टल हरियाणा से जुड़े कुछ प्रश्न और उनके उत्तर-

सरल पोर्टल हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

सरल पोर्टल हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट – saralharyana.gov.in है।

इस पोर्टल को क्यों लांच किया गया ?

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

ताकि नागरिकों को सारी सुविधाएँ एक ही जगह पर उपलब्ध हो और उन्हें अपने किसी भी सरकारी कार्य के लिए दफ्तरों में न जाना पड़े।

क्या पोर्टल में कोई भी उम्मीदवार किसी भी सेवा के लिए आवेदन कर सकता है ?

जी हाँ इस पोर्टल का लाभ केवल हरियाणा के उम्मीदवार उठा सकते है सेवा का लाभ लेने के लिए उम्मीदवार को पहले पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।

सरल पोर्टल हरियाणा में ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करे ?

हमने अपने लेख के माध्यम से आपको सरल पोर्टल में ऑनलाइन पंजीकरण करने की पूरी प्रक्रिया समझा रखी है आप दिए हुए स्टेप्स को फॉलो करके सफलतापूर्वक आप अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

लाभार्थियों को पोर्टल पर कौन-कौन सी सेवायें प्राप्त होती हैं?

लाभर्थियों को पोर्टल पर नया बिजली का कनेक्शन, आय प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, डीलर प्वाइंट पंजीकरण, साईकिल योजना, लाड़ली आपकी बेटी हमारी बेटी, डॉ अम्बेडकर मेधावी छात्र योजना, इंदिरा गाँधी महिला शक्ति अवार्ड, मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड आदि प्राप्त होते हैं।

पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ लेने के लिए उम्मीदवारों को कौन-कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है ?

पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ लेने के लिए उम्मीदवारों को राशन कार्ड, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, आयु प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, मूल निवास प्रमाण पत्र, डिजिटल हस्ताक्षर आदि दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।

हेल्पलाइन नंबर

हरियाणा सरल पोर्टल की सभी जानकारी आर्टिकल में दी गयी है जैसे- पोर्टल पर कौन-कौन सी सेवाएं उपलब्ध हैं। लाभार्थियों को पोर्टल पर उपलब्ध कोई अन्य जानकारियों को प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन नंबर- 1800-2000-023 पर सम्पर्क करें। यदि उम्मीदवारों को अन्य किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त करनी है तो वे मेसेज के माध्यम से भी जानकारियों को प्राप्त कर सकते हैं इसके लिए उम्मीदवारों को ईमेल आईडी – saral.haryana@gov.in पर मेसेज करना होगा।

तो जैसे की आज हमने अपने आर्टिकल के माध्यम से बताया की कैसे आप सरल पोर्टल में स्वयं का रजिस्ट्रेशन करके सेवाओं का लाभ ले सकते है यदि आपको इस पोर्टल से जुडी कोई भी अन्य जानकारी चाहिए या कोई भी समस्या है तो आप हमे नीचे कमेंट बॉक्स में मेसेज कर सकते हैं।

Photo of author

Leave a Comment