तेल से नहीं इस फल ने बदली सऊदी की किस्मत, GDP में आया जबरदस्त उछाल

सऊदी अरब, तेल के विशाल भंडारों के लिए जाना जाने वाला देश, अब एक मीठे फल के कारनामों से दुनिया को चौंका रहा है और देश की GDP में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

Photo of author

Reported by Saloni Uniyal

Published on

तेल से नहीं इस फल ने बदली सऊदी की किस्मत, GDP में आया जबरदस्त उछाल
तेल से नहीं इस फल ने बदली सऊदी की किस्मत, GDP में आया जबरदस्त उछाल

वर्ष 2023 में तेल का सबसे अधिक निर्यात करने वाला देश सऊदी अरब था। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के अनुसार, सऊदी अरब ने रोजाना 10.17 मिलियन बैरल कच्चा तेल निर्यात किया। तेल के इस कारोबार ने इस देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया है इसलिए सऊदी अरब लम्बे समय से तेल पर निर्भर रह रहा है।

लेकिन हाल के कुछ वर्षों में, तेल के अलावा देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला अन्य कारोबार है जो कि एक फल से चल रहा है, जी हाँ आप सुनकर हैरान हो गए होंगे की यह कौन सा फल है जिससे यह देश दिन प्रतिदिन प्रगति कर रहा है जिससे GDP में जबरदस्त उछाल आया है। आइए जानते हैं इस फल के बारे में जानकारी जिसने सऊदी की किस्मत बदल दी है।

अमृतपाल सिंह कौन है ? Amritpal Singh Biography in hindi | अमृतपाल सिंह का जीवन परिचय 

अमृतपाल सिंह कौन है ? Amritpal Singh Biography in hindi | अमृतपाल सिंह का जीवन परिचय 

यह भी पढ़ें- विश्व के विकसित और विकासशील देशों की सूची

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

सऊदी की किस्मत बदलने वाला क्या है यह फल?

तेल पर निर्भरता कम करने और एक विविध अर्थव्यवस्था बनाने के प्रयासों के तहत सऊदी ने खजूर उद्योग को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया। सऊदी अरब अपने इस फल का निर्यात ऑस्ट्रिया, जर्मनी, ब्राजील, नार्वे, कनाडा तथा अर्जेंटीना जैसे बाजार के अतिरिक्त कई देशों में कर रहा है। इस कारोबार ने इस देश की GDP में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। साथ ही हजारों लोगों को रोजगार प्रदान हुआ है। जब से अधिक मात्रा में खजूर की खेती हो रही है देश में कृषि क्षेत्र में भी विस्तार हो रहा है। इससे देश की खाद्य सुरक्षा में सुधार दिखाई दे रहा है। अर्थव्यवस्था के साथ देश को खजूर फल के व्यवसाय से अनको लाभ प्राप्त हो रहें हैं।

खजूर के निर्यात में हुई वृद्धि

वर्ष 2013 में, सऊदी अरब ने 171.7 मिलियन डॉलर मूल्य के खजूर का निर्यात किया, जो कि 2016 की तुलना में 152.5% की वृद्धि को दर्शाता है। आपको जानकारी के लिए बता दें सऊदी खजूर फल का निर्यात दुनिया में करीबन 119 देशों में करता है।

खजूर उद्योग का विकास हुआ

सऊदी अरब सरकार ने खजूर व्यवसाय का विकास करने के लिए कई प्रकार की पहल शुरू की, जैसे कि नई किस्मों का विकास, आधुनिक सिंचाई प्रणालियों में निवेश, तथा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में खजूर फल का खूब प्रचार कराया। सऊदी उच्च गुणवत्ता वाले खजूर का उत्पादन करता है, जिसकी वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस फल की मांग बहुत तेजी से बढ़ गई है। दुनिया के अन्य देशों को इस से आर्थिक विविधीकरण एवं खाद्य सुरक्षा में सुधार का एक सकारात्मक संकेत है।

सऊदी अरब बना खजूर निर्यात में विश्व चैम्पियन

  • सऊदी अरब खजूर फल के निर्यात में दुनिया में शीर्ष स्थान पर है।
  • यह देश 300 से अधिक किस्मों का उत्पादन करता है।
  • वर्ष 2022 में खजूर एवं डेरिवेटिव के निर्यात में 5.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी।
  • दुनिया में 111 से अधिक देशों में वर्ष 2021 से सऊदी एक अच्छा निर्यातक बना हुआ है।
  • खजूर सऊदी अरब में कृषि उत्पादन एवं खाद्य सुरक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
  • सऊदी अरब में अल कासिम, मदीना तथा रियाद में सबसे अधिक खजूर के पेड़ हैं।

सतीश कौशिक जीवनी | Satish Kaushik Biography in Hindi

सतीश कौशिक जीवनी: Satish Kaushik Biography in Hindi

Photo of author

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें