सुबह उठते ही तांबे के बर्तन में रखे पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है?

तांबे के बर्तन में रात भर रखा पानी पीने से जुड़े कई दावे किए जाते हैं, जिनमें स्वास्थ्य लाभ और हानिकारक प्रभाव दोनों शामिल हैं। आइए जानते हैं

Photo of author

Reported by Saloni Uniyal

Published on

सुबह उठते ही तांबे के बर्तन में रखे पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है?
सुबह उठते ही तांबे के बर्तन में रखे पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है?

आपने सुना होगा अकसर पुराने लोग हमें तांबे के बर्तन में रखें पानी पीने की सलाह देते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि वे ऐसा क्यों करते हैं कुछ ना कुछ तो कारण जरूर होगा की वे ऐसा करने के लिए कहते हैं। आपको बता दें भारत के इतिहास में सदियों से तांबे के बर्तन में पानी एवं खाना खाने की परम्परा बनी आ रही है। डॉक्टर भी सलाह देते हैं की तांबे के बर्तन में खाने अथवा पानी पीने से हमारे शरीर को कई लाभ प्राप्त होते हैं।

इस पानी से हमारे शरीर की इम्यूनिटी मजबूत एवं पाचन प्रक्रिया मजबूत होती है। लेकिन आज के समय में लोग तांबे के जग, थाली एवं गिलास के बजाय स्टील एवं कांच के बर्तनों का अधिक प्रयोग करते हैं। तांबे के बर्तन में रखे पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद तो होता है लेकिन कुछ गलतियों से यह हमारे लिए हानिकारक भी हो सकता है इसलिए इस बात का ध्यान जरूर रखें। आइए जानते हैं तांबे के बर्तन से जुड़े लाभ के बारे में……..

यह भी देखेंभारत में टॉप 10 मेडिकल कॉलेज कौन से हैं: Top Medical Colleges in India

भारत में टॉप 10 मेडिकल कॉलेज कौन से हैं: Top Medical Colleges in India

तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे क्या हैं?

  1. जिन लड़कियों एवं महिलाओं को पीरियड्स से जुड़ी परेशानी होती हैं, उन्हें सुबह उठकर सीधे ही खाली पेट तांबे के बर्तन में रखें पानी के 1 से 2 गिलास पीने चाहिए। इससे आपको माहवारी के वक्त होने वाली परेशानी से मात्रा में छुटकारा मिलेगा।
  2. इस बर्तन में पानी पीने से पेट की पाचन क्रिया सही रहती है। शरीर का खाना टाइम से पच जाता है अपच एवं गैस की समस्या राहत मिलती है।
  3. तांबे के बर्तन का पानी पीने से शरीर की हड्डियां लचीली एवं मजबूत बनती हैं।
  4. यह हमारे बालों और त्वचा के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। शरीर की त्वचा चमकदार एवं बाल मजबूत होते हैं।
  5. यदि आप अपने बढ़ते हुए वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं तो रोजाना रात को तांबे के गिलास में पानी भरकर रखें और सुबह उसे खाली पेट पी लें। इससे आपको काफी हद तक लाभ प्राप्त होगा।
  6. ताम्बे के बर्तन में भोजन करने से हमें कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व प्राप्त होते हैं जिससे हमारा स्वास्थ्य स्वस्थ रहता है।
  7. तांबे के बर्तन में रखें भोजन का स्वाद कुछ अलग ही होता है जो हमें खाने ने स्वादिष्ट लगता है।
  8. इस बर्तन में खाना खाने से कॉपर, जिंक, आयरन एवं विटामिन सी की कमी पूरी हो जाती है।
  9. यदि आप अपने शरीर की इम्यूनिटी को बेहतर करना चाहते हैं तो तांबे के बर्तन में अवश्य भोजन करें।

तांबे के बर्न में पानी पीने के नुकसान

  • तांबे के बर्तन को समय-समय पर साफ़ एवं धोते रहें, अगर आप बर्तन को बिना साफ किए पानी भरते हैं और इसका सेवन करते हैं तो आपके पेट में दर्द, उल्टी, मतली एवं दस्त जैसी परेशानी हो सकती है।
  • जो महिलाएं गर्भवती हैं अथवा बच्चे को स्तन पान कराती हैं उन्हें ताम्बे के बर्तन में पानी नहीं पीना चाहिए।
  • बर्तन में रखें पानी का उपयोग आप 8 से 12 घंटे तक ही कर सकते हैं इससे अधिक समय होने पर यह पानी ख़राब हो जाता है।

तांबे के बर्तनों में भोजन करने से पहले रख लें इन बातों की जानकारी

  • कभी भी तांबे के बर्तन में खट्टी चीज ना खाएं और ना ही पकाएं, यदि आप ऐसा करते हैं तो आपका पेट ख़राब एवं अन्य समस्या हो सकती है।
  • यदि आप डेली तांबे के जग अथवा गिलास में पानी पीते हैं तो इसे रोज ही धो कर सूखा लें। इससे आपको बेहतर लाभ प्राप्त होगा।
  • कई लोगों को तांबे के बर्तन में भोजन खाने अथवा पानी पीने से एलर्जी जैसी परेशानी हो सकती है। तो ऐसे में आप इसका इस्तेमाल ना करें।
  • जब आप तांबे के बर्तन में भोजन करते हैं तो ऐसे में नीबूं को भोजन में ना मिलाएं, इससे आपके पेट में गलत रिएक्शन हो सकता है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
यह भी देखेंई-जनगणना 2024 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, E- Census एप्लीकेशन फॉर्म, Janganana List

ई-जनगणना 2024 | ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, E- Census एप्लीकेशन फॉर्म, Janganana List

Photo of author

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें