भारत की राजधानी दिल्ली की बहुप्रसिद्ध JNU (जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी) के UG(Undergraduate) और PG (Postgraduate) के Common University Entrance Test (CUET) PG – 2023 के एडमिशन प्रोग्राम के बारे में। दोस्तों जैसा की आपको पता ही है की आप सब स्टूडेंट्स में से हर किसी का सपना होता है की वह देश के किसी अच्छे और प्रतिष्ठित कॉलेज/यूनिवर्सिटी से शिक्षा प्राप्त करे और अपने करियर को एक नयी दिशा दे। दोस्तों आज के आर्टिकल में हम आपकी इसी समस्या का समाधान लेकर आये हैं। चलिए आर्टिकल में आगे बढ़ते हैं और आपको बताते हैं JNU के CUET एडमिशन प्रोग्राम के बारे में दोस्तों जैसा की आपको पता ही होगा की हर साल की तरह इस साल भी JNU ने अपने कॉलेज में पढ़ाये जाने वाले विभिन्न स्नातक और परास्नातक कोर्सों की सीटों पर एडमिशन हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
यदि आप भी JNU जैसी यूनिवर्सिटी में पढ़ने के इच्छुक हैं तो आपको Admission हेतु कराई जाने वाली प्रवेश परीक्षा CUET पास करनी होगी और परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आपको जवाहर लाल नेहरू के CUET टेस्ट की आधिकारिक वेबसाइट examinationservices.nic.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। आगे अपने इस आर्टिकल में हम आपको टेस्ट हेतु परीक्षा पैटर्न, एडमिशन फीस, कोर्स, आवेदन प्रक्रिया, आवशयक दस्तावेज आदि से संबंधित सभी तरह की जानकारी प्रदान करेंगे। दोस्तों आप भी यह सब जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं आपसे अनुरोध है की आप हमारा यह आर्टिकल अंत तक जरूर पढ़ें।
JNU UG & PG Courses Admission 2023 Highlights
आर्टिकल | जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी एडमिशन |
यूनिवर्सिटी का नाम | जवाहर लाल यूनिवर्सिटी (JNU) |
Affiliation | UGC (University Grants Commission) |
स्थापना | 22 अप्रैल 1969 |
एडमिशन हेतु टेस्ट प्रवेश परीक्षा | Common University Entrance Test (PG) Common University Entrance Test (UG) |
सत्र | 2023-24 |
परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी | National Testing Agency (NTA) |
परीक्षा का प्रकार | कंप्यूटर बेस्ड ऑनलाइन |
JNU में संचालित कुल कोर्सों की संख्या | 37 |
परीक्षा केंद्र | PG हेतु – 127 UG हेतु – 547 |
परीक्षा में भाग लेने वाले राज्यों की संख्या | 32 |
JNU से संपर्क हेतु कार्यालय का पता | Jawaharlal Nehru University. New Mehrauli Road, New Delhi 110067. |
हेल्पलाइन फ़ोन नंबर | 011-26704090 |
फैक्स नंबर | 011-26741586 |
JNU की आधिकारिक वेबसाइट | jnu.ac.in |
JNU CUET परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन हेतु आधिकारिक वेबसाइट | examinationservices.nic.in |
JNU Admission CUET 2023 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां
1: UG (स्नातक कोर्सेस के लिए)
CUET UG कोर्स हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि | 19 फरवरी 2023 |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 30 मार्च 2023 |
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में सुधार हेतु तिथियां | 1 से 3 अप्रैल 2023 |
टेस्ट हेतु प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि | मई 2023 का दूसरा सप्ताह |
CUET UG प्रवेश परीक्षा होने की तिथि | 21 से 31 मई 2023 (आरक्षित तिथियां: 1 से 7 जून 2023) |
आंसर की जारी होने की तिथि | जून 2023 |
परीक्षा परिणाम जारी होने की तिथि | जून/जुलाई 2023 |
एडमिशन हेतु काउंसलिंग की तिथि | जुलाई/अगस्त 2023 |
2: PG (परास्नातक कोर्सेस के लिए):
आयोजन | दिनांक 2023 (घोषित) |
आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करना | 20 मार्च 2023 |
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि | 19 अप्रैल 2023 (शाम 5 बजे) |
परीक्षा शुल्क के लेन-देन की अंतिम तिथि | 19 अप्रैल 2023 (रात 11.50 बजे) |
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में सुधार हेतु तिथियां | 20 से 23 अप्रैल 2023 |
टेस्ट हेतु प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि | मई/जून 2023 |
CUET PG प्रवेश परीक्षा होने की तिथि | 1 से 10 जून 2023 तक |
आंसर की जारी होने की तिथि | जुलाई 2023 का दूसरा सप्ताह |
परीक्षा परिणाम जारी होने की तिथि | जुलाई 2023 का दूसरा सप्ताह |
एडमिशन हेतु काउंसलिंग की तिथि | जुलाई 2023 का तीसरा सप्ताह |
JNU MBA Admission हेतु महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन प्रक्रिया | 20 जनवरी 2023 |
आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि | 15 मार्च 2023 |
MBA viva date/ shortlisted candidate interview डेट | जल्द ही घोषित की जायेगी |
रिजल्ट की घोषणा | जल्द ही घोषित किया जाएगा |
सीट आवंटन की प्रक्रिया | जल्द ही शुरू की जायेगी |
JNU के (CUET 2023) हेतु शुल्क (Fees)
दोस्तों आपको यहां हम ये बता दें की परीक्षा शुल्क आप सिर्फ ऑनलाइन माध्यम (SBI/ Syndicate/ Paytm Payment Gateway through Debit Card/ Credit Card/ Net Banking/ UPI) आदि के माध्यम से कर पाएंगे। ध्यान दें की ऑफलाइन माध्यम से की गई जमा फीस स्वीकार्य नहीं की जायेगी।
क्रम संख्या | श्रेणी (Category) | Fees for Centres in India (Each Slot) | Fees for Centres outside India (Each Slot) |
1 | General (जर्नल) / UN-Reserved | ₹650/- | ₹3,000/- |
2 | General-EWS/ OBC-NCL | ₹600/- | ₹3,000/- |
3 | SC/ ST/ PwD (Person with Disabilities) / 3rd Gender | ₹550/- | ₹3,000/- |
JNU के विभिन्न कोर्स के अनुसार आवेदन शुल्क
क्रम संख्या | कोर्स (Course) | श्रेणी (Category) | Fees (शुल्क) |
1 | PhD., M.Phil., M.Tech., MPH MA, MSc., MCA, PGDE | GEN/ EWS SC/ST/PwD & OBC BPL Foreign Nationals | ₹530/- ₹310/- ₹110/- ₹2,543/- |
2 | BA (Hons.) 1st Year, B.Sc.-M.Sc. integrated, और सभी पार्ट टाइम प्रोग्राम | GEN/ EWS SC/ST/PwD & OBC BPL Foreign Nationals | ₹400/- ₹265/- ₹65/- ₹2,543/- |
जेएनयू में एडमिशन हेतु अनिवार्य पात्रता मानदंड
दोस्तों यहां हम आपको JNU में पढ़ाये जाने वाले विभिन्न कोर्सेस के एडमिशन हेतु आवश्यक पात्रताओं के बारे में बता रहे हैं जो इस प्रकार से है –
1 – B.A (Hons.) 1st year एवं अन्य स्नातक कोर्सों से संबंधित
- शैक्षिक योग्यता: आवेदक उम्मींदवार देश के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड / स्कूल से इंटरमीडिएट न्यूनतम 45% अंकों के साथ उत्तीर्ण किया हुआ होना चाहिए या इसके समकक्ष होना चाहिए।
- Appearing: ऐसे आवेदक उम्मींदवार जिन्होंने वर्ष 2023 में 12th बोर्ड की परीक्षा दी है लेकिन अभी तक उनका परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुआ है वे भी एडमिशन हेतु आवेदन कर सकते हैं।
2 – MCA (Master of Computer Application):
- शैक्षिक योग्यता: आवेदक उम्मींदवार देश के किसी भी मान्यता प्राप्त युनिवर्सिटी/कॉलेज से न्यूनतम 55% अंकों के साथ ग्रेजुएशन या BCA (Bachelors’s in Computer Application) किया हुआ होना चाहिए।
- Subject: आवेदक उम्मींदवार का अपने ग्रेजुएशन कोर्स में गणित (Mathematics) विषय अनिवार्य रूप से होना चाहिए।
- Appearing: ऐसे आवेदक उम्मींदवार जिन्होंने वर्ष 2023 में अपने ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष की परीक्षा दी है लेकिन अभी तक उनका परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुआ है वे भी एडमिशन हेतु आवेदन कर सकते हैं।
3 – M.A (Master of Arts):
- शैक्षिक योग्यता : आवेदक उम्मींदवार देश के किसी भी मान्यता प्राप्त युनिवर्सिटी/कॉलेज से न्यूनतम 55 % अंकों के साथ ग्रेजुएशन किया हुआ होना चाहिए।
4 – MTech. (Statistical Computing):
- शैक्षिक योग्यता : आवेदक उम्मींदवार देश के किसी भी मान्यता प्राप्त युनिवर्सिटी/कॉलेज से न्यूनतम 55 % अंकों के साथ ग्रेजुएशन या मास्टर डिग्री पूरी किया हुआ होना चाहिए।
- Subject :आवेदक उम्मींदवार का अपने मास्टर डिग्री कोर्स में Mathematics, Computer Science, Statistics, Operational Research आदि विषय अनिवार्य रूप से होने चाहिए।
JNU एडमिशन हेतु आवशयक दस्तावेज
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी एडमिशन हेतु आपके पास निम्नलिखित महत्वपूर्ण दस्तावेज होने चाहिए जो इस प्रकार से हैं –
- आवेदक कैंडिडेट्स की शैक्षिक योग्यता से संबंधित अंकपत्र (Mark sheet)
- आवेदक उम्म्मींदवार की डिग्री / प्रोविजनल संबंधी प्रमाण पत्र
- हाई स्कूल कक्षा की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
- इंटरमीडिएट की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
- एंटी रैगिंग एफिडेविट
- आवेदक उम्म्मींदवार का चरित्र प्रमाण पत्र (Character certificate)
- माइग्रेशन सर्टिफिकेट
- आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- आवेदक का पहचान हेतु आधार कार्ड
JNU Admission CUET प्रवेश परीक्षा पैटर्न
परीक्षा से संबंधित | परीक्षा से जुड़ी जानकारियां |
परीक्षा की समय (अवधि) | 3 घंटे |
परीक्षा का माध्यम | कंप्यूटर बेस्ड ऑनलाइन |
परीक्षा का प्रकार | वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Multiple Choice) |
कुल अंक | 100 |
नेगेटिव मार्किंग | नहीं |
परीक्षा पाली | दो |
मीडियम | अंग्रेजी के साथ अन्य संबंधित भाषाओं में (कुल 13 भाषाएं) |
JNU Admission CUET 2023 प्रवेश परीक्षा सिलेबस
सेक्शंस | सिलेबस |
Section IA and IB – Languages | रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, साहित्यिक और कथा, साहित्यिक योग्यता और शब्दावली |
Section II – Domain | एनसीईआरटी की कक्षा बारहवीं के पाठ्यक्रम पर आधारित MCQ |
Section III – General Test | सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, सामान्य मानसिक क्षमता, संख्यात्मक क्षमता, मात्रात्मक तर्क (अंकगणित की अवधारणाओं का सरल अनुप्रयोग/बीजगणित ज्यामिति/ क्षेत्रमिति), तार्किक और विश्लेषणात्मक तर्क पर आधारित MCQ |
JNU Admission CUET परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
JNU Admission Exam के ऑनलाइन आवेदन हेतु आपको यहां पर बतायी जा रही निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करना होगा जो इस प्रकार से है –
- CUET के ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको सबसे पहले NTA एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट examinationservices.nic.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर आने के बाद आपको वेबसाइट के होम पेज पर New Registration का बटन दिखेगा। रजिस्ट्रेशन हेतु बटन पर क्लिक करें।
- बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होकर आ जायेगा। इस नए पेज पर चेक बॉक्स पर क्लिक कर Click here to Proceed के बटन पर क्लिक करें।
- बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन होकर आ जायेगा। रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गयी जानकारियों को सावधानीपूर्वक भरें तथा संबंधित आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
- इसके बाद कैप्चा कोड डालकर Submit के बटन पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट होने के बाद फीस जमा करें। फीस जमा होने के बाद परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण हो जायेगी।
Forgot Application नंबर रिकवर कैसे करें
यदि आप परीक्षा हेतु रजिस्टर करने के बाद अपना एप्लीकेशन भूल गयें हैं तो आप यहां पर बतायी गयी निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करके अपना एप्लीकेशन नंबर प्राप्त कर सकते हैं यह प्रक्रिया इस प्रकार से है –
- भूला हुआ एप्लीकेशन नंबर प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आप CUET 2023 प्रवेश परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट examinationservices.nic.in पर जाएं।
- वेबसाइट पर आने के बाद आपको वेबसाइट के होम पेज पर Forgot Application No का लिंक मिलेगा। लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होकर आ जाएगा।
- अब इस ओपन हुए नए पेज पर अपना नाम, पिताजी का नाम, माताजी का नाम, जन्मतिथि आदि की डिटेल्स को भरें। डिटेल्स को भरने के बाद सिक्योरिटी पिन को डालें।
- इसके बाद पेज पर दिए गए Get Application Number के बटन पर क्लिक करें। बटन पर क्लिक करने के बाद आपके एप्लीकेशन फॉर्म नंबर से संबंधित डिटेल्स आपके सामने आ जाएगी।
- इस तरह से आप अपना JNU CUET परीक्षा का भूला हुआ एप्लीकेशन नंबर रिकवर कर सकते हैं।
JNU की CUET परीक्षा का Forgot Password कैसे करें रिसेट ?
- पासवर्ड रिसेट करने के लिए सबसे पहले आप CUET 2023 प्रवेश परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट examinationservices.nic.in पर जाएं।
- जैसे ही आप वेबसाइट पर आते हैं तो आपको वेबसाइट के होम पेज पर आपको Forgot Password का लिंक दिखेगा। लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होकर आ जाएगा।
- इस नए पेज पर आने के बाद आपको तीन विकल्प दिखाई देंगे।
- Using Security Question & its Answer you choose during Form filling.
- Using a verification code sent via text message (SMS) to your Registered Mobile No.
- Using a reset link sent via Email to your Registered Email address.
- इन तीन विकल्पों में से आप अपनी सुविधानुसार किसी भी एक विकल्प का चयन कर सकते हैं। विकल्प का चयन करने के बाद continue के बटन पर क्लिक करें।
- उदाहरण के लिए यदि आप दूसरे नंबर के विकल्प का चयन करते हैं तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर सिस्टम के द्वारा कोड भेजा जायेगा।
- इसके बाद ओपन हुए नए पेज पर अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि आदि से संबंधित डिटेल्स को भरें। डिटेल्स भरने के बाद कैप्चा कोड को डालकर Submit के बटन पर क्लिक करें।
- बटन पर क्लिक करने के बाद आपको पासवर्ड को रिसेट करने को कहा जायेगा। अब अपना पासवर्ड रिसेट करें। इसके बाद सब्मिट के बटन पर क्लिक कर प्रकिया को पूर्ण करें। जिसके बाद आपका पासवर्ड सफलतापूर्वक रिसेट हो जाएगा।
- इस तरह से आप अपना forgot पासवर्ड को ऑनलाइन माध्यम से आसानी से रिसेट कर पाएंगे।
JNU के CUET 2023 प्रवेश परीक्षा से संबंधित प्रश्न एवं उत्तर
General -: ₹800/- (Eight Hundred)
Gen-EWS/ OBC-NCL -: ₹600/- (Six Hundred)
SC / ST / Third Gender -: ₹550/- (Five Hundred Fifty)
Person with Disabilities (PwD) -: ₹500/- (Five Hundred
ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म आप परीक्षा की आधिकारीक वेबसाइट examinationservices.nic.in पर जाकर भर सकते हैं।
CUET का हेल्पलाइन नंबर 011-26704090 है।
जवाहर लाल यूनिवर्सिटी की स्थापना 22 अप्रैल 1969 को हुयी थी।
परिक्षा पैटर्न और सिलेबस के बारे में हमने आपको विस्तृत रूप से उपरोक्त आर्टिकल में बताया है। आप इसके बारे में आर्टिकल में पढ़ सकते हैं।
13 भाषाएं- हिंदी, अंग्रेजी, असमियां, बंगाली, ओड़ियाँ, उर्दू, मलयालम, तमिल, तेलगु, मराठी, गुजराती, कन्नड़, पंजाबी, डोगरी आदि ।