मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना 2024 : ऑनलाइन आवेदन व पंजीकरण प्रक्रिया

राजस्थान सरकार द्वारा एक नयी योजना की शुरुआत की गयी हैं जिसका नाम मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना हैं। इस योजना के अंतर्गत नागरिकों एवं उनके परिवारों को 5 लाख रुपए तक प्रतिवर्ष निःशुल्क इलाज की सुविधा दी जाएगी। इस साल की बजट घोषणा में सीएम अशोक गहलोत के द्वारा राज्य के लोगो को यूनिवर्सल ... Read more

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

राजस्थान सरकार द्वारा एक नयी योजना की शुरुआत की गयी हैं जिसका नाम मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना हैं। इस योजना के अंतर्गत नागरिकों एवं उनके परिवारों को 5 लाख रुपए तक प्रतिवर्ष निःशुल्क इलाज की सुविधा दी जाएगी। इस साल की बजट घोषणा में सीएम अशोक गहलोत के द्वारा राज्य के लोगो को यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज की सुविधा प्रदान की जाएगी। Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana 2024 का लाभ राज्य के प्रत्येक नागरिकों को दिया जायेगा। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना 2024 की घोषणा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा ट्वीट के माध्यम से की गयी हैं। यहाँ हम आपको बताएंगे कि चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना क्या है (Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana Kya Hai)? इस योजना का लाभ कौन उठा सकते हैं ?

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना : ऑनलाइन आवेदन व पंजीकरण प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होगी ?किस प्रकांड ऑनलाइन पंजीकरण किया जायेगा ? इन सभी सूचनाओं के बारे में हम आपको समस्त जानकारी उपलब्ध कराएँगे। यदि आप राजस्थान राज्य के निवासी हैं और Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana 2024 उठाना चाहते हैं।

तो आपको ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा जिसके बाद आप योजना का लाभ उठा सकेंगे। चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना 2024 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी हैं। इस लेख के माध्यम से हम आपको योजना से जुडी समस्त जानकारी देने जा रहें हैं। अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे लेख से अंत तक जुड़े रहिये।

यह भी जानिए :- इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना 2024 क्या हैं ?

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की गयी हैं। इस योजना का लाभ राज्य के सभी नागरिकों को दिया जायेगा। चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से राज्य का कोई भी नागरिक किसी भी सरकारी अस्पताल में 5 लाख रु तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। Chiranjeevi Swasthya Bima Scheme 2024 का लाभ राजस्थान राज्य का कोई भी नागरिक ले सकता हैं लेकिन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको अपना पंजीकरण करना होगा। आप को बता दें की इस योजना के अंतर्गत व्यक्ति अपना सामान्य बीमारी के इलाज के लिए 50000 रूपए तक का और किसी गंभीर बीमारी हेतु 4 लाख 50,000 रूपए तक का इलाज करा सकता है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना 2022: ऑनलाइन आवेदन व पंजीकरण प्रक्रिया

सीएम चिरंजीवी स्कीम के लिए सरकार द्वारा 3500 करोड़ रू का बजट रखा गया हैं। इस योजना के तहत 1576 न्यू पैकेज और प्रोसिजर शामिल किये गए हैं। समाजिक-आर्थिक जनगणना 2011 के अंतर्गत अधिनियमित और खाद्य सुरक्षा विभाग व किसानो एवं संविदा कर्मियों की प्रीमियम की राशि राजस्थान राज्य सरकार द्वारा वहन की जाएगी। इसके अतिरिक्त जो भी नागरिक होंगे वे 850 रू प्रीमियम का भुगतान करके Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana 2024 से जुड़ सकते हैं और इस योजना के लाभार्थी बन सकते हैं।

अपडेट – राजस्थान सरकार ने दावा किया है की मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से अभी तक राज्य के कुल 1 लाख 46 हजार लोगो का निशुल्क इलाज किया जा चूका है। जिसकी लगता 190 करोड़ आयी है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आप को Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana online apply करना होगा। इस के बाद आप चिरंजीवी योजना हॉस्पिटल लिस्ट में शामिल किसी भी अस्पताल में अपना इलाज करा सकते हैं। योजना से अब तक 479 निजी अस्पताल जुड़ चुके हैं। इस योजना में अब तक राजस्थान प्रदेश के 1 करोड़ 33 लाख परिवार जुड़ चुके हैं।

MCSBY 2024 Highlights

सीएम अशोक गहलोत द्वारा राजस्थान राज्य के समस्त नागरिकों के लिए Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana 2024 (MCSBY) शुरू की गयी हैं जिसके बारे में हम आपको कुछ जरूर सूचना प्रदान करने जा रहें हैं। आप नीचे दी गयी तालिका के माध्यम से देख सकते हैं-

आर्टिकल का नाम मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना
राज्यराजस्थान
योजनाMukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana 2024
शुरू की गयीराजस्थान सरकार द्वारा
योजना के लिए निर्धारित बजट3500 करोड़ रू
प्रीमियम राशि850 रू प्रति वर्ष
आवेदन मोडऑनलाइन
वर्ष2024
आधिकारिक वेबसाइटhealth.rajasthan.gov.in

सीएम चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का उद्देश्य

चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना राज्य के सभी लोगो को फ्री इलाज की सुविधा देने के लिए शुरू की गयी हैं। बहुत सी बार गरीब नागरिको के पास बिमारी का इलाज करने के लिए पैसे नहीं होते हैं तो ऐसी स्थिति में उन्हें अपनी जमीन,प्लाट,घर आदि बेचना पड़ता हैं। बिमारी का इलाज करने के लिए नागरिको को बहुत सी कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता हैं। लेकिन अब आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि इसी स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा इस योजना को शुरू किया गया हैं। इस योजना के तहत राज्य का प्रत्येक नागरिक एवं परिवार प्रत्येक वर्ष 5 लाख रूपये तक का कवरेज दिया जायेगा।

चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लाभ एवं विशेषतायें

  • मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना राजस्थान का लाभ राज्य का प्रत्येक नागरिक को दिया जायेगा।
  • प्रत्येक परिवार को प्रति वर्ष 5 लाख रुपए तक का कवरेज दिया जायेगा।
  • सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क इलाज कराया जायेगा।
  • स्वास्थ्य बीमा कवर पैकेज में अन्य कई योजनाएं शामिल की गयी हैं।
  • चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत 1 हज़ार 556 नए पैकेज और प्रोसिजर शामिल किये गए हैं।
  • राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत मरीज को हॉस्पिटल में एडमिट करने से 5 दिन पूर्व का खर्च शामिल हैं।
  • इलाज होने के बाद परामर्श,दवाई और डिस्चार्ज होने के 15 दिन बाद तक का खर्च योजना के अंतर्गत शामिल हैं।
  • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत लाभ प्राप्त कर रहे नागरिको को पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • योजना के अंतर्गत समाजिक-आर्थिक जनगणना के पात्र परिवारों को भी पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए 3500 करोड़ रू का बजट निर्धारित किया गया हैं।
  • इस योजना के अंतर्गत नागरिको को सुचारु एवं बेहतर इलाज की सुविधा दी जाएगी।
  • सामाजिक-आर्थिक जनगणना (2011) और NFSA के अंतर्गत अधिनियमित परिवार, किसानो और संविदाकर्मियों की प्रीमियम की राशि का भुगतान सरकार द्वारा वहन किया जायेगा।
  • अन्य सभी नागरिक 850 रू प्रीमियम का भुगतान करके योजना से जुड़ सकते हैं।

सीएम चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना आवेदन हेतु जरूरी दस्तावेज

Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana 2024 का आवेदन फॉर्म भरने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होंगी जिनके बारे में हमने आपको नीचे दी गयी जानकारी के माध्यम से बताया हैं। आइये चिरंजीवी योजना की पात्रता के बारे में जानते हैं –

  1. मूल निवास प्रमाण पत्र
  2. राशन कार्ड
  3. पासपोर्ट साइज फोटो
  4. जन आधारकार्ड
  5. आय प्रमाण पत्र
  6. बैंक खाता पास बुक
  7. हस्ताक्षर/अंगूठे का निशान
चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना आवेदन हेतु पात्रता
  • उम्मीदवार राजस्थान राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • उम्मीदवार गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यतीत कर रहा हों
  • राज्य के समस्त नागरिक योजना आवेदन के पात्र होंगे।
योजना से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी
  1. उम्मीदवार के पास चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का आवेदन करने हेतु जन आधार कार्ड/जन आधार नंबर या जन आधार रजिस्ट्रेशन रिसीप्ट होनी आवश्यक हैं।
  2. अगर आपके परिवार का पंजीकरण नहीं हुआ हैं तो आपको पहले अपने परिवार का जन आधार में नामांकन करना होगा।
  3. ग्रामीण क्षेत्रो में ग्राम पंचायत स्तर पर रजिस्ट्रेशन हेतु शिविर लगाए जायेंगे।
  4. शहरी क्षेत्रो में वार्ड स्तर पर रजिस्ट्रेशन शिविर का प्रबंध किया जायेगा।
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना 2022: ऑनलाइन आवेदन व पंजीकरण प्रक्रिया

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

  • उम्मीदवार को चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का आवेदन करने के लिए दिए गए इस लिंक पर क्लिक करने होगा।
  • लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • जिसके बाद आपको यहाँ पंजीकरण करके के लिए पंजीकरण पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने ये तीन ऑप्शन आएंगे – सिटीजन, उद्योग, सरकारी कर्मचारी।
  • आपको सिटीजन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने कई ऑप्शन आएंगे जिस माध्यम से आप अपना पंजीकरण करना चाहते है आपको उस विकल्प का चयन करना होगा। उदाहरण के लिए – माना आपने जन आधार ऑप्शन का चयन किया हैं। उसके बाद आपके सामने जन आधार नंबर दर्ज करने का ऑप्शन आएगा। आपको अपना जन आधार नंबर दर्ज करना होगा और आगे बढ़ें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जायेगा।
  • आपको इस फॉर्म में सभी सूचनाएं दर्ज करनी होगी।
  • और उसके बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपका पंजीकरण हो जायेगा।

लॉगिन कैसे करें ?

  1. लॉगिन करने के लिए उम्मीदवार को इस लिंक पर क्लिक करना होगा।
  2. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर लॉगिन पेज खुल जायेगा।
  3. यहाँ आपको डिजिटल पहचान/SSOID/यूजर नाम दर्ज करना होगा।
  4. इसके बाद आपको पासवर्ड दर्ज करने होगा।
  5. फिर आपको कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन पर क्लिक करना होगा।
  6. इस प्रकार आप अपनी आईडी लॉगिन कर पाएंगे।

चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

वे सभी इच्छुक उम्मीदवार जो Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana 2024 का लाभ उठाने चाहते हैं उन सभी नागरिको को योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा। जिसकी प्रोसेस हम आपको कुछ सिंपल से स्टेप्स के द्वारा बता रहें हैं। इन स्टेप्स के माध्यम से आप आसानी से अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आइये जानते हैं दिए गए स्टेप्स के माध्यम से –

  • आवेदनकर्ता को चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का आवेदन करने के लिए SSO आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना 2024 का लिंक दिखाई देगा।
  • आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा। आपके सामने चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना फॉर्म खुल जायेगा।
  • इसके बाद आपको फॉर्म में पूछी सभी समस्त जानकारी सही भरनी होंगी।
  • समस्त जानकारी फॉर्म में भरने के बाद आपको जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे।
  • इसके बाद आपको नीचे दिए गए सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Chiranjeevi Swasthya Bima Scheme 2024 संबंधित प्रश्न/उत्तर

योजना का आवेदन करने के लिए कौन से डाक्यूमेंट्स चाहिए होंगे ?

सीएम चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना का आवेदन करने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी जैसे कि – मूल निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, आधारकार्ड, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाता पास बुक, हस्ताक्षर/अंगूठे का निशान, आदि।

लॉगिन करने की प्रक्रिया क्या हैं ?
व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

लॉगिन करने के लिए आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। उसके बाद आपको लॉगिन डैशबोर्ड में जाना होगा। अब आपके सामने लॉगिन फॉर्म खुलेगा आपको यूजर नाम और पासवर्ड दर्ज करना होगा। उसके बाद आपको कैप्चा कोड भरकर लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

राजस्थान सरकार द्वारा चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए कितना बजट रखा गया हैं ?

चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए राजस्थान सरकार द्वारा 3500 करोड़ रुपए का बजट रखा गया हैं।

सीएम चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत क्या लाभ दिया जायेगा ?

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत राजस्थान राज्य के समस्त नागरिको को बिमारी के इलाज हेतु 5 लाख रुपए तक की मुफ्त सुविधा दी जा रही हैं। इस योजना का लाभ राज्य के सभी नागरिको को दिया जायेगा।

योजना के अंतर्गत प्रीमियम की राशि कितनी रखी गयी हैं ?

योजना के अंतर्गत प्रीमियम की राशि 850 रूपये प्रति वर्ष रखी गयी हैं।

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ कब से प्रदान किया जायेगा ?

1 मई 2021 से सरकार द्वारा मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ प्रदान करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।

चिरंजीवी योजना Helpline Number

हमने अपने इस आर्टिकल में आपको मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना 2024 का ऑनलाइन आवेदन करने एवं इससे जुडी समस्त जानकारी से अवगत करने का प्रयास किया हैं। अगर आपको इस योजना से संबंधित अन्य किस प्रकार की जानकारी चाहिए तो नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज कर सकते हैं। हमारे द्वारा आपके प्रश्न का उत्तर अवश्य दिया जायेगा। आशा करते हैं आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से योजना आवेदन करने में सहायता मिलेगी।

Photo of author

Leave a Comment