वैज्ञानिक अभी तक इस मानव शरीर को पूरी तरह से समझ नहीं पाए हैं और आज भी वैज्ञानिक Human Body को समझने के प्रयास में लगे हुए हैं। इस पृथ्वी पर मनुष्य का शरीर प्रकृति (Nature) के द्वारा बनायीं गयी सबसे पेचीदा (Complicated) चीजों में से एक है। इस आर्टिकल में हम आपको मानव शरीर के अंगों के नाम (Body Parts Name in Hindi) और उनके कार्य से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं।
आप आर्टिकल में पढ़कर शरीर में अंगों और उनके क्रियाकलापों के बारे में जान पाएंगे। चलिए आर्टिकल में आगे बढ़ते हैं और समझते हैं मानव शरीर और उसके अंगों (Parts of Body) के कार्यों को।
मनुष्य शरीर (Human Body) के अंगों के नाम अंग्रेजी और हिंदी में
यहाँ हम आपको मानव शरीर के कुछ 50 शरीर के अंगों के नाम की जानकारी हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दे रहे हैं जो इस प्रकार से हैं –
50 शरीर के अंगों के नाम और उनके कार्य
क्रमांक | मानव शरीर के अंगों नाम अंग्रेजी में (Body Parts Name) | मानव शरीर के अंगों नाम हिंदी में (Body Parts in Hindi) |
1 | Arm (आर्म) | बांह, भुजा |
2 | Eye (आई) | आँख |
3 | Figures (फिंगर्स) | हाथ की अंगुलियां |
4 | Toe (टो) | पैर की अंगुलियां |
5 | Heel (हील) | एड़ी |
6 | Shoulder (शोल्डर) | कंधे |
7 | Hair (हेयर) | बाल |
8 | Armpit (आर्मपिट) | हाथ के बगल में (कांख) |
9 | Palm (पाम) | हथेली |
10 | Skull (स्कल) | खोपड़ी |
11 | Trunk (ट्रंक) | धड़ |
12 | Bone (बोन) | हड्डी |
13 | Skin (स्किन) | त्वचा / चमड़ी |
14 | Face (फेस) | चेहरा |
15 | Chest (चेस्ट) | पुरुष की छाती |
16 | Breast (ब्रेस्ट) | स्त्री की छाती |
17 | Lock (लॉक) | बालों की लट |
18 | Neck (नेक) | गर्दन |
19 | Womb (वॉम्ब) | गर्भाशय |
20 | Forehead (फॉरहेड) | ललाट / माथा |
21 | Mustache (मस्टेक) / Whiskers (व्हिस्कर्स) | मूंछ |
22 | Throat (थ्रोट) | गला |
23 | Cheeks (चीक्स) | गाल |
24 | Lap (लैप) | गोद |
25 | Nose (नोज) | नाक |
26 | Eyelid (आईलिड) / Eyelash (आईलैश) | पलक / पलकें |
27 | Penis (पेनिस) | लिंग |
28 | Vagina (वजाइना) | योनि |
29 | Blood (ब्लड) | रक्त / खून |
30 | Tooth (टूथ) | दांत |
31 | Brain (ब्रेन) | दिमाग |
32 | Nail (नेल) | नाख़ून |
33 | Eye Brow (आई ब्रॉ) | भौहें, भंवर |
34 | Mouth (माउथ) | मुंह / मुख |
35 | Heart (हार्ट) | ह्रदय |
36 | Hand (हैंड) | हाथ |
37 | Leg (लेग) | टांग |
38 | Thigh (थाई) | जांघें |
39 | Ankle (एंकल) | टखना |
40 | Rib (रिब) | पसली |
41 | Pulse (पल्स) | नाड़ी |
42 | Liver (लिवर) | जिगर |
43 | Lung (लंग) | फेफड़ा |
44 | Bun (बन) | बालों का जुड़ा |
45 | Bile (बाइल) | पित्त |
46 | Trachea (ट्रेकिआ) | स्वास नली / कंठनाल |
47 | Nerve (नर्व) | नस |
48 | Back (बैक) | पीठ |
49 | Wrist (रिस्ट) | कलाई |
50 | Ear (ईयर) | कान |
Human Body के अंदरूनी अंगों के नाम
दोस्तों इस टेबल में मानव शरीर के अंदरूनी अंगों के बारे में जानकारी प्राप्त कर पाएंगे हमने टेबल में मानव शरीर के कुछ अंदरूनी अंगों के बारे में बताया है –
क्रमांक | अंदरूनी अंगों के नाम अंग्रेजी में | अंगों के नाम हिंदी में |
1 | Thyroid – थइरोइड | थाइरोइड |
2 | Thymus – थाइमस | बाल्यग्रन्थि |
3 | Heart – हार्ट | हृदय, दिल |
4 | Kidney – किडनी | किडनी |
5 | Bladder – ब्लैडर | मूत्राशय |
6 | intestines – इंटेस्टिन्स | आँत |
7 | Reproductive System – रिप्रोडक्टिव सिस्टम | प्रजनन अंग |
8 | Brain – ब्रेन | दिमाग |
9 | Liver – लिवर | यकृत |
10 | Stomach – स्टोमच | आमाशय |
11 | Pancreas – पैनक्रिअस | अग्न्याशय |
12 | Large intestine – लार्ज इंस्टन्टाइन | बड़ी आंत |
13 | Lung – लंग | फेफड़ा |
अंग का नाम | कार्य |
Ear (कान) | दोस्तों कान या कर्ण हमारी शरीर की ज्ञानेन्द्रियों (Sense Organs) का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसकी सहायता से हम आवाजों को सुन पाते हैं। |
Eye (आँख) | आँखें हमारे शरीर में देखने का काम करती हैं जब भी किसी वस्तु / इंसान आदि का प्रतिबिम्ब हमारी आँखों की पुतलियों पर पड़ता है तो प्रकाश के परावर्तन के कारण हमें संबंधित वस्तु या इंसान दिखाई देता है। |
Nose (नाक) | हमारे शरीर में नाक अच्छे एवं बुरे तरह की हर प्रकार की गंध को पहचानने और सूंघने का कार्य करती है। |
Mouth (मुख) | मुख हमारे शरीर में भोजन एवं ऊर्जा युक्त आहार को लेने का कार्य करता है। |
Arteries (धमनी) | धमनियां हमारे शरीर की नसों का ही एक भाग हैं जो साफ़ खून / रक्त (Blood) को पुरे शरीर में पहुंचाने का कार्य करती हैं। |
Veins (शिराएं) | हमारे शरीर में शिराएं कार्बन डाई ऑक्ससाइड (CO2) युक्त अशुद्ध खून को ह्रदय तक पहुँचाने का कार्य करती है। |
Heart (हृदय) | हृदय हमारे शरीर में खून को साफ़ कर पंप करने का कार्य करता है। इसी कारण यह धड़कता है। |
Anus (गुदा) | गुदा हमारे शरीर में गन्दगी या मल को बाहर निकलने का कार्य करता है। |
Large Intestine (बड़ी आंत) | हमारे शरीर में मौजूद बड़ी आंत पाचन तंत्र (Digestive System) एक महत्व पूर्ण भाग है। जो शरीर में भोजन को पचाने में एक अहम भूमिका निभाती है। |
Small Intestine (छोटी आंत) | छोटी आंत भी हमारे शरीर के पांचन तंत्र का एक अभिन्न अंग है जो भोजन पाचन के समय सारा पानी अवशोषित कर लेती है। |
Kidney (किडनी) | किडनी हमारे शरीर में एक तरह से सफाई का कार्य करती है। हम जो भी तरल पदार्थ पीते हैं किडनी उस तरल पदार्थ में मौजूद अशुद्धियों को फ़िल्टर करके शरीर के यूरिन के रास्ते बाहर निकाल देती है। |
Bones (हड्डी) | हड्डियां हमारे शरीर में मौजूद मजबूत भागों में से एक है यह हमारे शरीर को सीधा , सुदृढ़ और मजबूत बनाने का काम करती है। हड्डियों में मौजूद मज्ज भाग में लाल और सफ़ेद रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है। |
Neck (गर्दन) | शरीर में मौजूद गर्दन का काम सर को मूवमेंट और स्थिर रखने का होता है। |
Hand (हाथ) | शरीर में हाथों का काम पकड़ने का होता है। |
Feet (पैर) | शरीर में पैरो का काम चलने का होता है। |
- मानव शरीर में सबसे छोटी हड्डी कान की होती है जिसका आकार 0.25 सेंटीमीटर होता है। यह हड्डी चावल के दाने से भी छोटी होती है।
- वैज्ञानिकों के अनुसार मानव शरीर के मस्तिष्क में इतनी तंत्रिका कोशिकाएं हैं की जिन्हें गिनने में लगभग 3,000 वर्ष का समय लग जायेगा।
- मनुष्य शरीर में सबसे लम्बी हड्डी जांघ की हड्डी होती है जिसका आकार लगभग 46 सेंटीमीटर होता है।
- एक औसत व्यक्ति अपने पुरे जीवन काल में लगभग 1,00,000 मील या 1,60,934 किमी पैदल चलता है।
- शोध के अनुसार एक वयस्क इंसान का शरीर लगभग 7 ऑक्टिलियन (Octillion) परमाणुओं से मिलकर बना है।
- मनुष्य शरीर में सबसे मजबूत मांसपेशी (Muscle) जबड़े की मांसपेशी है।
- एक वयस्क इंसान के शरीर ले पैरों में लगभग 5,00,000 से अधिक पसीने की ग्रंथियां (Glands) होती है।
- एक मानव के छींक की रफ़्तार लगभग 100 मील प्रति घंटा होती है।
- एक व्यक्ति के पांचन तंत्र में लगभग 5 पाउंड बैक्टेरिया मौजूद होते हैं।
- एक औसत मनुष्य अपने पुरे जीवन काल में लगभग 35 टन से अधिक खाना खा जाता है।
एक औसत मानव व्यक्ति की नाक कितने प्रकार की गंध को पहचान सकती है ?
एक औसत मानव व्यक्ति की नाक 1 ख़रब (Trillion) से भी अधिक प्रकार की गंध को पहचान सकती हैं।
एक मानव शरीर की रीढ़ में कितनी हड्डियां होती हैं ?
एक मानव शरीर की रीढ़ में कुल मिलाकर 33 हड्डियां होती है।
मनुष्य की आँखें कितनी मेगा पिक्सेल (Mega Pixel) की होती हैं ?
मनुष्य की आँखें लगभग 576 मेगा पिक्सेल (Mega Pixel) की होती है।
मनुष्य शरीर के सबसे छोटी हड्डी का नाम क्या है ?
मनुष्य शरीर के सबसे छोटी हड्डी कान में होती है जिसे स्टेपीज कहा जाता है।
मानव शरीर में कितने तंत्रिका तंत्र होते हैं ?
मानव शरीर में कुल 9 प्रकार के तंत्रिका तंत्र होते हैं जिनके नाम से इस प्रकार से हैं –
पाचन तंत्र (Digestive system)
श्वसन तंत्र (Respiratory system)
उत्सर्जन तंत्र (Excretory system)
तंत्रिका तंत्र (Nervous system)
परिसंचरण तंत्र (Circulatory system)
कंकाल तंत्र (Skeleton system)
अंतः स्रावी तंत्र (Endocrine system)
प्रजनन तंत्र (Reproductive system)
मांसपेशी तंत्र (Muscular system)
यह भी देखें: