Goldfish ka Scientific Naam Kya Hai: गोल्डफिश का साइंटिफिक नाम क्या है ?

आप सभी ने अपने आस-पास अनेक प्रकार के जीवों और जानवरों को देखा होगा और आपकी इनके बारे में जानने की इच्छा भी होती होगी। जैसा की आपको पता ही है की गोल्ड फिश को दुनिया की सबसे सुन्दर और खूबसूरत मछलियों में से एक माना जाता है। क्या आपने कभी सोचा या गूगल से ... Read more

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

आप सभी ने अपने आस-पास अनेक प्रकार के जीवों और जानवरों को देखा होगा और आपकी इनके बारे में जानने की इच्छा भी होती होगी। जैसा की आपको पता ही है की गोल्ड फिश को दुनिया की सबसे सुन्दर और खूबसूरत मछलियों में से एक माना जाता है। क्या आपने कभी सोचा या गूगल से पूछा Goldfish ka Scientific Naam Kya hai? आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको लोगों के द्वारा सबसे ज्यादा Pet के रूप में पाली जाने वाली फिश “गोल्डफिश” के बारे में बताने जा रहे हैं। आपको बता दें की Goldfish को भारत में सुनहरी मछली के नाम से भी जाना जाता है।

गोल्डफिश का साइंटिफिक नाम क्या है ?
गोल्डफिश का साइंटिफिक नाम क्या है ?

यह भी देखें: अपनी राशि कैसे जाने ? राशि (Zodiac) कितनी होती है ?

भारत में भी बहुत बड़ी संख्या में लोग गोल्डफिश को पालना पसंद करते हैं। यहां अपने आर्टिकल की मदद से आपको गोल्डफिश के बारे में कई रोचक और महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करने वाले हैं। यदि आप गोल्डफिश के बारे में तथ्यात्मक और सही जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको हमारा यह आर्टिकल अंत तक पूरा पढ़ना चाहिए।

गोल्डफिश का वैज्ञानिक वर्गीकरण से जुड़ी जानकारीयां

क्रमांक संख्या Goldfish से संबंधित संबंधित जानकारीयां
1किंगडमएनिमेलिया
2फाइलमChordata
3क्लासActinopterygii
4आर्डरCypriniformes
5फैमिलीसाइप्रिनिडी
6सब फैमिलीसाइप्रिनी
7वंशकैरेसियस
8प्रजातिC. auratus

गोल्डफिश के बारे में जानकारी

गोल्डफिश को मछली परिवार के कॉर्प का एक छोटा सदस्य माना जाता है। इस परिवार में प्रशिया कार्प और क्रूसियन कार्प शामिल हैं। वैसे आपको बता दें की वैज्ञानिक मानते हैं की यह सुनहरी मछली पूर्वी एशिया की मूल निवासी रही होंगी और बाद में इंसानों के द्वारा पालन और व्यापार के उद्देश्य से अलग – अलग देशों में पहुंचा दी गयीं।

गोल्ड फिश प्रशिया कार्प:-

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
Goldfish Carassius_gibelio
Goldfish Carassius gibelio (प्रशिया कॉर्प )

गोल्डफिश क्रूसियन कार्प :-

Goldfish Carassius corp
Goldfish Carassius Corp ( क्रूसियन कार्प )
क्रमांक संख्या गोल्डफिश के बारे में संबंधित जानकारीयां
1गोल्ड फिश (सुनहरी मछली) का वैज्ञानिक नामकैरेसियस ऑरेटस
2गोल्ड फिश की उत्पत्तिवैज्ञानिकों का मानना है की गोल्डफिश की उत्पत्ति आज से लगभग 1,000 साल पहले शाही चीन में रंग के लिए पैदा की गयी थीं।
3Colour (रंग)मुख्यतः लाल , नारंगी

अन्य प्रजातियां सफेद, पीले, भूरे और काले रंग में पायी जाती हैं
4गोल्डफिश अधिकांश किस क्षेत्र में रहना पसंद करती हैंदोस्तों मीठे पानी की झील या तालाब को गोल्ड फिश का निवास स्थान माना जाता है।
5गोल्डफिश का आकार (Size)लगभग 20 सेंटी मीटर , लम्बाई :- लगभग 45 सेंटी मीटर
6गोल्डफिश का PH मान6.5 से 8.5 तक
7गोल्डफिश का वजनलगभग 3 से 4.5 किलोग्राम तक
8गोल्डफिश के मिलन का समयवैज्ञानिकों के अनुसार गोल्डफिश के मिलन का समय अप्रैल से मई माह के बीच माना जाता है।

गोल्डफिश के भोजन एवं आहार से जुड़ी जानकारी :-

दोस्तों हम आपको बताते चलें की समुद्र में पायी जाने वाली गोल्डफिश समुद्र में रहने वाले छोटे लार्वा ,जीव , कीट , मछलियां और समुद्र में उगने वाली ख़ास और शैवाल को खाकर अपने आहार की पूर्ति करती हैं। वहीं अगर हम बात करें पैट के रूप में एक्वेरियम में पाली जाने वाली गोल्डफिश की तो उनके लिए बाजार में विभिन्न तरह की गोलियां और आहार से संबंधित वस्तुएं आती हैं।

गोल्डफिश का जीवन काल :-

आपको बताते चलें की यदि परिस्थितियां अनुकूल हों तो प्राकृतिक वातावरण में रहने वाली गोल्डफिश का जीवनकाल 40 वर्षों का होता है। और अगर हम बात करें एक्वेरियम में रहने वाली गोल्डफिश की तो इनका जीवनकाल 7 से 8 वर्षों तक का होता है।

गोल्डफिश की विभिन्न प्रजातियां :-

दुनियाभर में गोल्डफिश की लगभग 25 प्रकार की प्रजातियां पायी जाती हैं। हम यहां टेबल के माध्यम से आपको गोल्डफिश की प्रजातियों के बारे में बता रहे हैं –

गोल्डफिश की प्राजातियां
गोल्डफिश की प्राजातियां
क्रमांक संख्या गोल्डफिश प्रजाति का नाम प्रजाति के बारे में जानकारी
1Common GoldfishCommon Goldfish जो आमतौर पर लाल, नारंगी, सफेद, काला और पीला (‘नींबू’) के रंग की होती है।
2Black Telescope
Goldfish
Black Telescope एक प्रकार के काले रंग की गोल्डफिश होती है। इस फिश को जापान में पोपेय, मूर, कुरो-डेमेकिन के नाम से जाना जाता है तथा चीन के लोग Black Telescope गोल्डफिश को ड्रैगन-आई कहकर बुलाते हैं जिसके पीछे इस फिश की उभरी हुई आंखें होना है।
3Bubble Eye
Goldfish
यह छोटे आकर की फैंसी बबल आई गोल्डफिश है जिसमें इसके पीछे पंख नहीं होते हैं। इस फिश की दोनों आँखें देखने में ऐसा लगता है जैसे मानों किसी ने इनमें कुछ द्रव जैसा पदार्थ भरा हो।
4Celestial Eye
Goldfish
यह एक छोटी गोल्डफिश है जिसके पीछे दो पंख होते हैं तथा इस फिश की आँखें देखने में लगता है की यह हमेशा आकाश की ओर देख रही हो। Celestial Eye की आँखें दूरबीन के जैसी होती हैं।
5Comet
Goldfish
धूमकेतु जैसी पूछ से दिखने वाली यह गोल्डफिश एक पूंछ वाली होती है। इस मछली का आकर थोड़ा छोटा और पतला होता है। मुख्यतः इसकी लम्बी , गहरी कांटेदार पूंछ इसकी पहचान है।
6Fantail
Goldfish
यह एक सुनहरी रंग की दिखने वाली गोल्डफिश है। इस फिश की लम्बी , चौगुनी पंख की पूंछ होती है। इस फिश के शरीर का आकर एक अंडे के जैसा होता है।
7Lionhead
Goldfish
इस फिश की खासियत है की इसका सर शेर के सर के समान दिखता है। इस फिश को रैंचू वर्ग का अग्रणी सदस्य माना जाता है।
8Oranda
Goldfish
यह रास्पबेरी हुड सी दिखने वाली गोल्डफिश है जिसका आँख और मुँह के अलावा बाकि पूरा शरीर पखों से ढका होता है।
9Pearlscale
Goldfish
जापान में इस फिश को फैंसी पर्लस्केल या चिनशुरिन, फनटेल और वीटेल के नाम से जाना जाता है। इस मछली की पूंछ फैंटेल गोल्डफिश के समान होती है।
10Pompom
Goldfish
इस फिश की पहचान है की इसकी नाक गुलदस्ते के समान होती है। इस गोल्ड फिश को पोमपोम्स या पोम्पोन या हाना फुसा के नाम से जाना जाता है। इस फिश के शरीर पर रेशों के गुच्छेदार पंख होते हैं जो इसे तैरने में सहायक होते हैं।
11Ryukin
Goldfish
रयुकिन एक छोटे और गहरे शरीर के आकर की गोल्डफिश है। इस फिश के शरीर के कंधे में एक प्रकार का कूबड़ का होता है।
12Shubunkin
Goldfish
इस फिश की एक ही पूंछ होती है और उस पूंछ पर कुछ पैटर्न बने होते हैं जिसे कैलिको कहा जाता है। आपको बता दें की Japanese शब्द शुबुकिन का अर्थ “रेड ब्रोकेड ” होता है। जो इस गोल्डफिश का नाम है।
13Telescope
Goldfish
फैंसी टेलीस्कोप गोल्डफिश की विशेष पहचान है इस फिश की उभरी हुई आंखें। इस फिश को ग्लोब आई या ड्रैगन आई गोल्डफिश के नाम से भी जाना जाता है।
14Ranchu
Goldfish
फैंसी जापानी एक प्रकार की रैंचू हुड गोल्डफिश है। इस फिश को जापान की सुनहरी मछली का राजा भी कहा जाता है।
15Panda Telescope
Goldfish
यह एक सफ़ेद रंग की गोल्डफिश प्रजाति है। इस फिश को पांडा मूर के नाम से भी जाना जाता है।
16Veiltailयह एक दोहरे पूंछ वाली गोल्डफिश है जिस कारण इस फिश का नाम वेलटेल पड़ा।
17Butterfly tailयह तितली जैसी दिखने वाली गोल्डफिश है। इसकी पूंछ तितली के आकार की होती है। पानी में तैरते हुए यह तितली की तरह नक़ल करती है।
18Meteor
Goldfish
इस मछली को वैज्ञानिकों के द्वारा विकसित किया गया है तथा इसमें किसी भी तरह की पूंछ नहीं होती है।
19Lionchu
Goldfish
इस फिश को वैज्ञानिकों के द्वारा crossbreeding करके गोल्डफिश में बदला गया है यह लाल रंग की गोल्डफिश होती है।
20Egg-fish
Goldfish
यह एक अंडे के आकार वाली गोल्डफिश है। जो पाने पंख और फैंसी जर्द के कारण पहचानी जा सकती है।
21Shukin
Goldfish
Shukin एक तरह की Ranchu जैसी दिखने वाली गोल्डफिश है जिसकों जापान में 19 वीं सदी में खोजा गया था।
22Curled-gill
Goldfish
यह एक तरह की गिलहरी के सामान दिखने वाली गोल्डफिश है। इसके गिल कवर के कारण इस फिश का नाम Curled-gill Goldfish पड़ा।
23Tamasabaयह एक लाल सफ़ेद रंग की गोल्डफिश है जिसकी दो पूछें होती है। इसकी बनावट धूमकेतु आकार की मछली की तरह होती है।
24TosakinTosakin एक विशिष्ट नस्ल की गोल्डफिश है। जिसकी एक पारदर्शी पूंछ होती है।
25White Telescopeयह एक सफ़ेद रंग की दूरबीन जैसी दिखने वाली गोल्डफिश है। देखने के लिए यह गोल्डफिश आँखों के फैलाव का उपयोग करती है।

गोल्डफिश के बारे में रोचक तथ्य :-

  • गोल्डफिश के बारे में यह बात जानकर आपको हैरानी होगी की गोल्डफिश आंखें खोलकर सोती है।
  • दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी गोल्डफिश अप्रैल 2008 में नीदरलैंड में पायी गयी जिसका साइज 19 इंच और 48 सेंटी मीटर था।
  • गोल्ड फिश के दांत गोल्डफिश के गले के पीछे होते हैं।
  • गोल्डफिश की पलकें नहीं होती है।
  • चीन यह गोल्डफिश बहुत अधिक मात्रा में पायी जाती है।
  • गोल्डफिश बिना भोजन एवं आहार के 21 दिनों तक जीवित रह सकती है।
  • गोल्डफिश की याद करने की क्षमता कमाल की होती है यह फिश की वस्तु , आकार ,रंग के बारे में 1 महीने तक याद रख सकती है। वैज्ञानिकों के अनुसार गोल्डफिश की याद करने के क्षमता एक से तीन महीने तक हो सकती है।
  • यह फिश कुछ करतब जैसे लीम्बो, स्लैलम, फेच और सोकर आदि करने में कुशल होती हैं।
  • गोल्ड फिश के प्रजनन का समय वसंत ऋतू को माना जाता है। प्रजनन के समय नर गोल्डफिश मादा गोल्डफिश का पीछा करता है तथा नर फिश मादा को धक्का मारकर अंडे बाहर निकालने के लिए उत्तेजित करता है। अंडे से बाहर निकलने का समय 48 से 72 घंटे का होता है।
  • गोल्डफिश के पास इंसानों को पहचानने की क्षमता होती है।
  • गोल्डफिश स्वाद का टेस्ट अपने होंठों के द्वारा करती है।
  • गोल्डफिश एक ऐसी जीव है जो अपने बच्चों के पैदा होने पर उन्हें खा जाती है।

Goldfish ka Scientific Naam से संबंधित FAQs :-

गोल्डफिश को पालतू जानवर घोषित करने वाला पहला देश कौन सा था ?

गोल्डफिश को पालतू जानवर घोषित करने वाला पहला देश चीन था। आपको जानकर हैरानी होगी की चीन में गोल्डफिश को ना ही मारा जाता है और ना ही खाया जाता है।

गोल्डफिश कितने तापमान में जीवित रह सकती है ?

गोल्डफिश के जीने के लिए अनुकूल परिस्थितियों में वातावरण का तापमान 18 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच होना चाहिए।

गोल्डफिश का वैज्ञानिक नाम (Scientific Name) क्या है ?

गोल्डफिश का वैज्ञानिक नाम (Scientific Name) कैरेसियस ऑरेटस है।

एक्वेरियम में रहने वाली गोल्डफिश का जीवन काल कितने वर्षों का होता है ?
व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

एक्वेरियम में रहने वाली गोल्डफिश का जीवन काल 7 से 8 वर्षों का होता है।

गोल्डफिश को भारत में किस नाम से जाना जाता है ?

गोल्डफिश को भारत में “सुनहरी मछली” के नाम से जाना जाता है।

गोल्डफिश कितने प्रकार के रंगों में पायी जाती है ?

मुख्यतः यह फिश 8 विभिन्न प्रकार के रंगों में पायी जाती है।
Red
Orange
Yellow
Black
Gray
White
Brown
Blue

किस फिश को जापान की सुनहरी मछली का राजा कहा जाता है ?

जापान की Ranchu हुड Goldfish को जापान की सुनहरी मछली का राजा कहा जाता है।

क्या गोल्डफिश अपने बच्चों को खा जाती है ?

प्राकृतिक वातावरण में रहने वाली मादा गोल्डफिश अपने बच्चों के पैदा होने पर उनमें से कुछ बच्चों को भूख लगने पर खा जाती है।

एक्वेरियम के लिए गोल्डफिश कितने की आ जायेगी ?

आप एक मीडियम साइज के एक्वेरियम के लिए गोल्डफिश लेना चाहते हैं तो 113.4 ग्राम गोल्डफिश लगभग ₹383.00/- के आस – पास में आ जायेगी।

गोल्डफिश बिना खाये -पिए कितने दिनों तक ज़िंदा रह सकती है ?

वैज्ञानिकों के अनुसार गोल्डफिश बिना खाये -पिए 21 दिनों तक जिन्दा रह सकती है।

उम्मींद करते हैं की आपको हमारा गोल्डफिश के बारे में यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इस तरह की रोचक और महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए बने रहे हमारी वेबसाइट hindi.nvshq.org के साथ। यदि आपको आर्टिकल के बारे में कोई डाउट है तो आप अपने प्रश्न हमसे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। हम आपके प्रश्नों के उत्तर देने का भरपूर प्रयास करेंगे। गोल्डफिश के बारे में हमारे इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यवाद।

Photo of author

Leave a Comment