भारत जोड़ो यात्रा क्या है ? Bharat Jodo Yatra Route Map, Sehdule सम्पूर्ण जानकारी

भारत की सबसे पुरानी और बड़ी राजनितिक पार्टियों में से एक भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस ने भारत को एकजुट करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) की शुरूआत की है। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा 7 सितम्बर 2022 को तमिलनाडु राज्य के कन्याकुमारी शहर से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की ... Read more

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

भारत की सबसे पुरानी और बड़ी राजनितिक पार्टियों में से एक भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस ने भारत को एकजुट करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) की शुरूआत की है। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा 7 सितम्बर 2022 को तमिलनाडु राज्य के कन्याकुमारी शहर से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की गई। दोस्तों आपको बताते चलें की देश के 12 राज्यों से होने वाली यह यात्रा लगभग 3,570 किलोमीटर की पैदल यात्रा है।

भारत जोड़ो यात्रा को पूरा होने में कम से कम 150 दिनों का समय लगेगा। दोस्तों यदि आप भी भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ना चाहते हैं तो आपको भारत जोड़ो यात्रा की ऑफिसियल वेबसाइट bharatjodoyatra.in पर जाकर स्वयं को ऑनलाइन माध्यम से रजिस्टर करना होगा। आगे आर्टिकल में आप भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे। जानने के लिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

what is bharat jodo yatra
भारत जोड़ो यात्रा क्या है ? Route Map, Sehdule सम्पूर्ण जानकारी

Bharat Jodo Yatra उद्देश्य:

भारत जोड़ो यात्रा समाज के हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने हेतु शुरू की गई है। यात्रा के तहत भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस चाहती है की देश को विभाजित करने वाले आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों के प्रति अभियान छेड़कर लोगों को इन सभी समस्याओं के प्रति जागरूक किया जाए। यात्रा के शुरू होते ही देश के लाखों लोग यात्रा से जुड़ चुके हैं। भारत जोड़ो यात्रा बड़े पैमाने पर बेरोज़गारी, महंगाई, नफ़रत, विभाजन की राजनीति के विरुद्ध उठाती है। यात्रा सभी भारतीयों को मिलकर चलने हेतु आमंत्रित करती है और कहती है भारत देश हम सबका है। भारत जोड़ो यात्रा हम सबकी है।

यह भी पढ़े :- कैलाश मानसरोवर यात्रा: सब्सिडी, आवेदन प्रक्रिया, यात्रा मार्ग के बारे में जानें

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

भारत जोड़ो यात्रा का Upcoming Schedule :

दिनों के अनुसार स्थान और समय के अनुरूप होने वाले Event के तहत भारत जोड़ो यात्रा का Upcoming Schedule इस प्रकार से है –

bharat jodo yatra Day-wise-Schedule
Day-wise-Schedule-23rd-30th-bharat jodo yatra
all-india bhaart jodo yatra schedule

भारत जोड़ो यात्रा Status:

भारत जोड़ो यात्रा की लांच की तारीख7 सितम्बर 2022
Days Since Launch41
Covered16 जिले , 4 राज्य
Where are we now?Kurnool,
Andhra Pradesh
यात्रा की शेष बची हुई दूरी2,445 किलोमीटर
भारत जोड़ो यात्रा रुट मैप (Route Map):

कांग्रेस पार्टी के द्वारा शुरू की गयी यात्रा भारत के तमिलनाडु के कन्याकुमारी शहर से शुरू होकर 12 राज्यों से होते हुए जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर शहर पर जाकर खत्म होगी। पूरी यात्रा दक्षिण से शुरू होते हुए उत्तर की ओर जाकर खत्म होगी। भारत जोड़ो यात्रा का Route Map हमने आपको नीचे दी गयी पिक्चर के माध्यम से बताया है।

BJY Route map HINDI

भारत जोड़ो यात्रा हेतु Online Register कैसे करें ?

जैसा की हम आपको पहले ही बता चुके हैं की यदि आप भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ना चाहते हैं तो आपको यात्रा की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा। दोस्तों यहाँ आपको स्टेप बाय स्टेप यात्रा Registration का प्रोसेस बता रहे हैं –

  • भारत जोड़ो यात्रा रजिस्ट्रेशन के लिए आप सबसे पहले आप भारत जोड़ो यात्रा की आधिकारिक वेबसाइट bharatjodoyatra.in को ओपन कर लें।
  • वेबसाइट को ओपन कर लेने के बाद होम पेज पर Register का लिंक देखने को मिलेगा। स्वयं को रजिस्टर करने हेतु लिंक पर क्लिक करें। bharat jodo yatra registration
  • लिंक पर क्लिक करने एक बाद आपके सामने यात्रा के रजिस्ट्रेशन के संबंधित पेज ओपन हो जाएगा। अब ओपन हुए पेज में दिख रहे Registration फॉर्म में अपना नाम , मोबाइल नंबर , ईमेल एड्रेस और राज्य की जानकारी को डालकर “Sign Up” के बटन पर क्लिक करें। Register form bharat jodo yatra
  • बटन पर क्लिक करने के बाद आप भारत जोड़ो यात्रा के पोर्टल पर सफलतापूर्वक रजिस्टर हो जाएंगे। पोर्टल पर रजिस्टर होने की सुचना आपके मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से प्राप्त हो जायेगी।

भारत जोड़ो यात्रा हेतु अपनी प्रोफाइल पिक्चर कैसे बनाएं ?

भारत जोड़ो यात्रा के पोर्टल पर Meri Yatra Meri Pehchan की टैग लाइन के साथ आप अपनी प्रोफाइल पिक्चर बना सकते हैं। प्रोफाइल पिक्चर बनाने का पूरा ऑनलाइन प्रोसेस इस प्रकार निम्नलिखित है –

  • अपनी प्रोफाइल पिक्चर हेतु दोस्तों आप सबसे पहले भारत जोड़ो यात्रा की ऑफिसियल वेबसाइट bharatjodoyatra.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर आने के बाद आपको वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए More मीनू के तहत Create Profile Pic का लिंक देखने को मिलेगा। लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने Meri Yatra Meri Pehchan का पेज ओपन हो जाएगा।
  • पेज ओपन होने के बाद आपको Choose file के बटन पर क्लिक करना है। bharat jodo yatra meri yatar meri pehchan profile pic
  • बटन पर क्लिक करने के बाद अपनी खींची गई कोई Selfie पिक्चर को अपलोड करें।
  • पिक्चर अपलोड करने के बाद पेज पर दिए गए बटन Download के बटन पर क्लिक करें।download bjy your profile pic
  • डाउनलोड के बटन पर क्लिक करने के बाद आपकी भारत जोड़ो यात्रा की बनी हुई प्रोफाइल पिक्चर आपके कंप्यूटर / लैपटॉप / मोबाइल में सेव हो जायेगी।
  • इस तरह से आप अपनी भारत जोड़ो यात्रा की प्रोफाइल पिक्चर बना पाएंगे।

Bharat Jodo yatra Mobile Application कैसे डाउनलोड करें ?

भारत जोड़ो यात्रा मोबाइल App को अपने Smart फ़ोन में Install करने का प्रोसेस इस प्रकार से है –

  • Bharat Jodo yatra App को अपने स्मार्ट फ़ोन में डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आप गूगल प्ले स्टोर एप्प को ओपन करें।
  • प्ले स्टोर एप्प ओपन होने के बाद सर्च बॉक्स में जाकर Bharat Jodo yatra टाइप करें।
  • टाइप करने के बाद आपको सर्च आइकॉन के ऊपर क्लिक करना है।
  • सर्च आइकॉन के ऊपर क्लिक करने के बाद आप भारत जोड़ो यात्रा के डाउनलोड पेज पर पहुँच जाएंगे।
  • यहां डाउनलोड पेज पर आपको Install का बटन देखने को मिलेगा। बटन पर क्लिक करें।
  • बटन पर क्लिक करने के बाद BJY मोबाइल App सफलता पूर्वक डाउनलोड हो जायेगी।

Bharat Jodo yatra Mobile App को डाउनलोड करने का लिंक : Download

भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े प्रश्न (FAQs):

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

भारत जोड़ो यात्रा की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है ?

भारत जोड़ो यात्रा की ऑफिसियल वेबसाइट bharatjodoyatra.in है।

भारत जोड़ो यात्रा किस राजनितिक पार्टी के द्वारा शुरू की गई ?

भारत जोड़ो यात्रा देश की बड़ी राजनितिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के द्वारा शुरू की गई है।

भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कब हुई ?

भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत 7 सितम्बर 2022 को हुई।

भारत यात्री कौन हैं ?

जो भी स्वेच्छा से भारत जोड़ो यात्रा से जुड़कर यात्रा में भाग लेगा उसे भारत यात्री का उपलब्धी प्रदान की जायेगी।

भारत जोड़ो यात्रा कितने लम्बी यात्रा है ?

दोस्तों भारत जोड़ो यात्रा दक्षिण से उत्तर की ओर कन्याकुमारी से लेकर श्रीनगर तक लगभग 3,570 किलोमीटर है।

Photo of author

Leave a Comment