Chand Mein Kaun Kaun Gaya Hai | चांद पर कौन-कौन गया है ?

बचपन से लेकर अभी तक आप ने चाँद से जुड़े कई किस्से कहानिया सुने होंगे। यही नहीं चाँद की ख़ूबसूरती के चर्चे तो सामान्य बोलचाल से लेकर कविताओं, शायरियों आदि सभी में होते हैं। सुनने में सबसे खूबसूरत चीज अगर कोई लगती है तो वो चाँद ही लगता है और चाँद को पाने की ख्वाहिशे ... Read more

Photo of author

Reported by Dhruv Gotra

Published on

बचपन से लेकर अभी तक आप ने चाँद से जुड़े कई किस्से कहानिया सुने होंगे। यही नहीं चाँद की ख़ूबसूरती के चर्चे तो सामान्य बोलचाल से लेकर कविताओं, शायरियों आदि सभी में होते हैं। सुनने में सबसे खूबसूरत चीज अगर कोई लगती है तो वो चाँद ही लगता है और चाँद को पाने की ख्वाहिशे भी बहुत से लोग रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं असल जिंदगी में चाँद तक पहुँचाना कितना कठिन है? सालों साल की रिसर्च और तैयारी के बाद चाँद तक पहुंचने का उपक्रम किया जाता है। जी हाँ, इतनी मेहनत लगती है उस चाँद तक पहुँचने में । तो आज इस लेख में हम आप को इस बारे में जानकारी देंगे कि अभी तक चांद पर कौन-कौन गया है ? Chand Mein Kaun Kaun Gaya Hai जानने के लिए पूरे लेख को पढ़ें –

Chand Mein Kaun Kaun Gaya Hai | चांद पर कौन-कौन गया है ?
Chand Mein Kaun Kaun Gaya Hai

यह भी पढ़े ;- पृथ्वी से चंद्रमा की दूरी कितनी है | Prithvi Se Chandrama Ki Duri Kitni Hai

चांद पर कौन-कौन गया है ?

चाँद पर जाने के लिए समय समय पर दुनिया के कई देशों ने प्रयास किया है। जिसमें से सबसे पहले नाम अमेरिका और सोवियत संघ का आता है। इन देशों में से अमेरिका ने नासा के जरिये अभी तक कुल मिलाकर अभी तक 12 व्यक्तियों को चाँद तक पहुंचा दिया है। इस लेख में हम उन्ही सब व्यक्तियों के नाम जानेंगे। साथ ही उनके बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां भी आप को इस लेख में मिल जाएंगी। आप की सुविधा के लिए हमने एक सारणी बनायी है जिसमे आप देख सकते हैं कि chand per kaun kaun gaya hai? साथ ही उनके मिशन का वर्ष और मिशन का नाम भी आप इस सरणी के माध्यम से देख सकेंगे।

Highlights Of Chand Mein Kaun Kaun Gaya Hai ?

क्रम संख्या मिशन का वर्ष मिशन पर जाने वाले व्यक्तियों के नाम स्पेस फ्लाइट का नाम
1July 1969नील आर्मस्ट्रांग (Neil Armstrong)Apollo
11
2July 1969बज एल्ड्रिन (Buzz Aldrin)Apollo 11
3November 1969पीट कॉनराड (Pete Conrad)Apollo 12
4November 1969एलन बीन (Alan Bean)Apollo 12
5Feb 1971एलन शेपर्ड (Alan Shepard)Apollo
14
6Feb 1971एडगर मिशेल (Edgar Mitchell)Apollo 14
7Aug 1971डेविड स्कॉट (David Scott)Apollo 15
8Aug 1971जेम्स इरविन (James Irwin)Apollo 15
9April 1972जॉन यंग (John Young)Apollo
16
10April 1972चार्ल्स ड्यूक (Charles Duke)Apollo 16
11Dec 1972हैरिसन स्मिथ (Harrison Schmitt)Apollo 17
12Dec 1972यूजीन सेरनन (Eugene Cernan)Apollo 17

यहाँ जानिये चाँद पर कौन कौन गया है ?

अब हम बात करेंगे इन सभी व्यक्तियों की जो अभी तक चाँद पर जा चुके हैं।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

1- नील आर्मस्ट्रांग (Neil Armstrong) : नील आर्मस्ट्रांग को दुनिया चाँद पर जाने वाले पहले व्यक्ति के रूप में जानते हैं। इन्होने एक नेवल एविएटर, वैमानिक इंजीनियर , टेस्ट पायलट और यूनिवर्सिटी प्रोफेसर के तौर पर भी कार्य किया है। Neil Armstrong ने 20 जुलाई सन 1969 को अपोलो 11 मिशन से चाँद की यात्रा की थी।

ये एक अमेरिकी नागरिक थे जो Apollo 11 के कमांडर भी थे। नील आर्मस्ट्रांग को Presidential Medal of Freedom और Congressional Space Medal of Honor से सम्मानित किया गया था। NASA (National Aeronautics and Space Administration) से रिटायर होने के बाद इन्होने कई विश्वविद्यालयों में अध्यापन कार्य भी किया।

2- बज एल्ड्रिन (Buzz Aldrin) : बज एल्ड्रिन चाँद पर नील आर्मस्ट्रांग के साथ गए अपोलो 11 के वो दूसरे मेंबर हैं जिन्होंने चाँद पर कदम रखा। ये इकलौते सदस्य हैं जो अभी तक जीवित हैं। और वर्तमान में फ्लोरिडा में निवास कर रहे हैं। इनका जन्म 20 जनवरी 1930 में अमेरिका ग्लेन रिज में हुआ था। एल्ड्रिन उत्तरी ध्रुव की यात्रा कर चुके हैं और इनका नाम वहां पहुँचने वाले सबसे ज्यादा आयु के व्यक्ति के तौर पर भी लिया जाता है। ये पूर्व अमेरिकी एस्ट्रोनोट, यांत्रिक इंजीनियर और लड़ाकू पायलट रह चुके हैं।

3 –पीट कॉनराड (Pete Conrad) : चाँद पर जाने वाले व्यक्तियों में तीसरे नंबर पर पीट कॉनराड का नाम है। इन्हे अमेरिका से नासा ने 1969 में अपोलो 12 चन्द्रमा मिशन पर भेजा गया था। पीट कॉनराड वैमानिक इंजीनियर थे, जो नासा के लिए काम करते थे। इन्होने सन 1973 में रिटायरमेंट के बाद बिजनेस मैन के तौर पर अपनी पहचान बनायी। इनका जन्म फिलाडेल्फिया ,अमेरिका में हुआ था। और इनकी मृत्यु 69 वर्ष की आयु में एक दुर्घटना के चलते 1999 में हो गयी थी।

4 – एलन बीन (Alan Bean) : एलन बीन का नाम चाँद पर जाने वाले चौथे व्यक्ति के रूप में जाना जाता है। ये वर्ष 1969 में अपोलो 12 में शामिल व्यक्तियों में से एक हैं। ये एयरोनॉटिकल इंजीनियर, नौ सेना सलाहकार और परीक्षण पायलट के रूप में जाने जाते हैं जो नासा के लिए कार्य करते थे। 1981 में रिटायर हुए और रिटायरमेंट के बाद उन्होंने पेंटिंग का कार्य करना शुरू कर दिया था। सन 2018 में इनकी मृत्यु 86 वर्ष में हो गयी थी।

5 –  एलन शेपर्ड (Alan Shepard) : विश्व में नासा द्वारा भेजे गए अपोलो 14 में जाने वाले एलन शेफर्ड को पांचवें व्यक्ति के रूप में जाना जाता है। इनका जन्म 1923 में संयुक्त राज्य के Del Monte Forest, California में 18 नवम्बर को हुआ। वर्ष 1971 में अपोलो -14 मिशन के तहत उन्होंने चन्द्रमा पर कदम रखा। इसके बाद उन्होंने वर्ष 1974 में नासा से रिटायरमेंट ले लिया। रिटायरमेंट के बाद उन्होंने बैंकिंग और रियल स्टेट के क्षेत्र में अपना रोजगार शुरू किया। वर्ष 1988 में 21 जुलाई को उनकी मृत्यु हो गयी। उस वक्त उनकी उम्र 74 वर्ष थी।

6 – एडगर मिशेल (Edgar Mitchell) : एलन शेफर्ड के साथ अपोलो 14 मिशन (1971) पर जाने वाले दूसरे व्यक्ति एडगर मिशेल थे, जो कि चन्द्रमा पर जाने वाले छठे व्यक्ति हैं । इनका जन्म यूनाइटेड स्टेट के हेरफोर्ड , टेक्सास में 17 सितम्बर 1930 में हुआ था। वर्ष 1972 तक उन्होंने नासा के साथ कार्य किया और फिर रिटायरमेंट ले लिया। इसके बाद उन्होंने कैलिफ़ोर्निया के एक गैर- लाभकारी संगठन, नोएटिक साइंसेज संस्थान की मदद के लिए कार्य किया। ये संगठन ईएसपी व अन्य मानसिक घटनाओं पर शोध करता है। Edgar Mitchell की मृत्यु 4 July 2016 को फ्लोरिडा में 85 वर्ष की आयु में हुई।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

7 – डेविड स्कॉट (David Scott) : डेविड स्कॉट अगस्त 1971 में अपोलो 15 क्लासिक मिशन के दौरान चन्द्रमा पर जाने वाले विश्व के सातवें व्यक्ति बने। David Scott का जन्म वर्ष 1932 में 6 जून को यूनाइटेड स्टेट के सैन एंटोनियो , टेक्सास में हुआ था। स्कॉट को एक स्कॉट परीक्षण पायलट, और astronaut के तौर पर जाना जाता है।

इनका नाम अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक तीन बार यात्रा करने वाले व्यक्ति के रूप में भी लिया जाता है। इनकी तीन बार की Space Travel – Apollo 15, Apollo 9, Gemini 8 रह चुकी हैं। 1977 में उन्होंने नासा से रिटायरमेंट ले लिया जिस के बाद उन्होंने एक लेखक के रूप में अपना जीवन गुजारा। साथ ही उन्होने अंतरिक्ष कार्यक्रमों के संबंध में किताबों और डॉक्युमेंट्रीज़ के लिए कंसलटेंसी का काम भी किया।

8 – जेम्स इरविन (James Irwin) : जेम्स इरविन का नाम भी चन्द्रमा पर जाने वाले व्यक्तियों के नामों में आठवें नम्बर पर है। इनका पूरा नाम जेम्स बेनसन इरविन है। ये अपोलो 15 मिशन पर गए थे। James Irwin का जन्म यूएस के Pittsburgh, Pennsylvania में हुआ था। Air force pilot, testing pilot, astronaut, और astronautical engineer के रूप में इनकी पहचान है।

इन्होने 1972 में नासा से रिटायरमेंट लिया और इसके बाद ईसाई धार्मिक आउटरीच संगठन – हाई फ्लाइट फाउंडेशन की स्थापना की। इरविन की मौत 61 की उम्र में हो गयी थी। मौत की वजह उनका हार्ट अटैक था। चाँद पर जाने वाले व्यक्तियों में सबसे कम उम्र में मरने वाले व्यक्ति जेम्स इरविन ही थे।

9 – जॉन यंग (John Young) : अप्रैल 1972 में अपोलो 16 मिशन पर जाने वाले जॉन यंग चाँद पर चलने वाले 9वें व्यक्ति हैं। उन्हें अपोलो 16 मिशन में एक कमांडर के तौर पर भेजा गया था। इनका पूरा नाम जॉन वॉटसन यंग है। इनका जन्म अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को, कैलिफ़ोर्निया में 24 सितम्बर, 1930 को हुआ था।

ये अंतरिक्ष यात्री, परिक्षण पायलट, वैमानिकी इंजीनियर और नौसेना अधिकारी थे। इनके नाम 6 बार अंतरिक्ष यात्रा करने का एक विश्व रिकॉर्ड भी है। ये यात्राएं हैं – Apollo 16, Gemini 3, Gemini, Apollo 10, STS-1, STS-9 मिशन। इन्होने नासा में 40 वर्ष कार्य किया और और सन 2004 में रिटायर हो गए। उनकी मृत्यु 87 वर्ष आयु में निमोनिया के चलते 5 जनवरी 2018 में हो गयी।

10 – चार्ल्स ड्यूक (Charles Duke) : चन्द्रमा पर कदम रखने वाले 10 वें व्यक्ति हैं – चार्ल्स ड्यूक। इनका पूरा नाम चार्ल्स मॉस ड्यूक जूनियर है। ये वर्ष 1972 में अपोलो 16 मिशन में जाने वाले दूसरे व्यक्ति थे। Charles Duke एक अंतरिक्ष यात्री होने के साथ साथ अमेरिकन एयर फाॅर्स में भी कार्यरत रहे थे।

इनका जन्म 3 अक्टूबर 1935 में अमेरिका के नार्थ कैरोलीना में हुआ था। उन्होंने वर्ष 1975 में नासा से रिटायरमेंट लिया और उस के बाद उन्होंने जेल मंत्रालय में कार्य करना शुरू किया। वर्तमान में वो टेक्सास में रहते हों। साथ ही वो एस्ट्रोनॉट स्कॉलरशिप फाउंडेशन बोर्ड के अध्यक्ष के पदभार को संभाल रहे हैं।

11 – यूजीन सेरनन (Eugene Cernan) : वर्ष 1972 में अपोलो 17 मिशन में जाने वाले यूजीन को चाँद पर जाने वाले व्यक्ति की सूची में 11 वें स्थान पर रखा गया है। इनका नाम उन आखिरी अंतरिक्ष यात्रियों में भी शुमार हो चूका है जो अंतिम बार चाँद पर गए थे। इनका पूरा नाम Eugene Andrew Cernan है।

इनका जन्म 7 दिसंबर 1934 में अमेरिका के शिकागो में हुआ था। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, astronautical engineer, Fighter pilot, और space traveller के तौर पर कार्य किया है।

1976 में इन्होने नासा से रिटायरमेन्ट ले लिया था। रिटायर होने के बाद इन्होने प्राइवेट कंपनियों में काम किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने ‘गुड मॉर्निंग अमेरिका’ के लिए एक कमेंटेटर का कार्य भी किया। इनकी मृत्यु 6 जनवरी सन 2017 को Houston Texas में हुई थी। उस समय इनकी उम्र 82 वर्ष थी।

12- हैरिसन स्मिथ (Harrison Schmitt) : चन्द्रमा पर कदम रखने वाले आखिरी व्यक्तियों में से एक इनका नाम भी है। ये 12 वे अंतरिक्ष यात्री हैं जिन्होंने चाँद की यात्रा की है। ये Apollo Mission 17 के तहत एक भू- विज्ञानी के तौर पर चाँद पर गए थे, जिसे आखिरी चाँद पर की गयी यात्रा के रूप में जाना जाता है।

इनका पूरा नाम हैरिसन हैगन श्मिट है। 1975 में इन्होने नासा से रिटायरमेंट लिया और इसके बाद यू.एस. सीनेट में एक साल के लिए रिपब्लिकन के रूप में न्यू मैक्सिको का प्रतिनिधित्व किया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने विश्वविद्यालय में अध्यापन का कार्य भी किया है। इनका जन्म अमेरिका के न्यू मेक्सिको में 3 जुलाई , 1953 में हुआ था। वर्तमान में ये न्यू मेक्सिको में निवास कर रहे हैं।

Chand Mein Kaun Kaun Gaya Hai से संबंधित प्रश्न उत्तर

पृथ्वी से चांद कितने किलोमीटर दूर है?

चन्द्रमा की पृथ्वी की दूरी 384,400 किलोमीटर है।

चाँद पर जाने वाली पहली भारतीय महिला कौन थी?

पहली भारतीय मूल की महिला जो चाँद पर गयी थी उनका नाम कल्पना चावला था। हालाँकि वो अमेरिकी नागरिक थी।

Chand par कौन कौन gaya hai?

चाँद पर नील आर्मस्ट्रांग को मिलाकर कुल 12 व्यक्ति चाँद पर जा चुके हैं।

चाँद पर कदम रखने वाला पहला भारतीय कौन था?

चन्द्रमा पर कदम रखने वाला अभी तक कोई भी भारतीय नहीं है। भारत से अभी तक अंतरिक्ष यात्री के रूप में राकेश शर्मा को जाना जाता है, लेकिन वो चाँद पर जाने वाले व्यक्ति नहीं हैं।

मून / चाँद पर जाने वाले आखिरी स्पेस फ्लाइट का नाम क्या था ?

सबसे आखिरी मिशन का नाम – Apollo 17 Mission

आज इस लेख में आप ने जाना कि अभी तक चांद पर कौन-कौन गया है ? उम्मीद है आप को ये जानकारी उपयोगी लगी होगी। यदि आप ऐसी ही रोचक जानकारियां पढ़ना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट Hindi NVSHQ से जुड़ सकते हैं।

Photo of author

Leave a Comment