दिल्ली नर्सरी एडमिशन: Delhi Nursery EWS/DG Admission Form 2024

दिल्ली के स्कूलों में नर्सरी एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए ऑफलाइन आवेदन फॉर्म जारी किये गए हैं, एडमिशन के लिए लॉटरी ड्रा 21 मार्च को निकाले जाएंगे।

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

Delhi Nursery Admission: दिल्ली एजुकेशन बोर्ड ने दिल्ली राज्य में मौजूद सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल की नर्सरी, केजी और फर्स्ट क्लास के एडमिशन हेतु आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी इसकी घोषणा कर दी है। शिक्षा सत्र 2024 के लिए आप दिल्ली एजुकेशन शिक्षा पोर्टल पर ऑनलाइन जाकर आवेदन कर सकते हैं। आप तो जानते हैं मेरिट के तहत दिए जाने वाले एडमिशन में दिल्ली राज्य सरकार छात्रों को विभिन्न तरह की सुविधाएं और स्कॉलरशिप भी प्रदान करती है।

यहाँ हम आपकी जानकारी के लिए बता दें की एडमिशन हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 मार्च 2024 से शुरू हो चुकी है। जो भी छात्र आरक्षित वर्ग के तहत आते होंगे उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित आरक्षण की सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा।

दिल्ली नर्सरी एडमिशन: Delhi Nursery EWS/DG Admission Form 2024
दिल्ली नर्सरी एडमिशन: Delhi Nursery EWS/DG Admission Form 2024

यदि आप दिल्ली राज्य के निवासी हैं तो आप अपने बच्चे हेतु एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं हमने आगे आर्टिकल में एडमिशन से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को विस्तार पूर्वक आपको बताया है आप आर्टिकल में इसके बारे में पढ़ सकते हैं।

आर्टिकलDelhi Nursery Admission Form
विभाग (Department)दिल्ली एजुकेशन बोर्ड
शिक्षा सत्र2024
संबंधित उच्चतम अधिकारीDirectorate of Education (DoE), Delhi
क्लास for एडमिशननर्सरी, KG और class 1st
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
Admission हेतु आधिकारिक वेबसाइटwww.edudel.nic.in
दिल्ली नर्सरी एडमिशन का आधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें

Delhi Nursery Admission हेतु महत्त्वपूर्ण तिथियां (Important Dates):

क्रियावलीतिथिसमयविवरण
आवेदन पत्र वितरण01-03-2024 से 15-03-2024सुबह 08:30 से 11:30 (सामान्य पाली), दोपहर 02:30 से 05:30 (शाम की पाली)सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश स्तर की कक्षाओं (नर्सरी/केजी/कक्षा-I) के लिए आवेदन पत्र उपलब्ध होंगे।
आवेदन पत्र जमा करना01-03-2024 से 15-03-2024कार्य दिवसों परआवश्यक दस्तावेजों के साथ विधिवत भरे हुए आवेदन पत्र स्कूल के ड्रॉप बॉक्स में डाले जा सकते हैं।
हेल्प डेस्क सहायता01-03-2024 से 15-03-2024कार्य दिवसों परमाता-पिता आवेदन पत्रों की जाँच और मार्गदर्शन के लिए हेल्प डेस्क का लाभ उठा सकते हैं।
कमियों के साथ आवेदकों की सूची प्रदर्शन19-03-2024स्कूल के समय के दौरानस्कूल के नोटिस बोर्ड पर आवेदकों की सूची प्रदर्शित की जाएगी।
फॉर्म में कमियों का समाधान19-03-2024 से 20-03-2024स्कूल के समय के दौरानमाता-पिता आवेदन पत्र में कमियों को दूर करने के लिए स्कूल आ सकते हैं।
लॉटरी ड्रा21-03-2024सुबह 11:00 (सुबह/सामान्य पाली), दोपहर 03:00 (शाम की पाली)लॉटरी ड्रा SMC सदस्यों और माता-पिता की उपस्थिति में होगा।
चयनित छात्रों की सूची प्रदर्शन22-03-2024सुबह 11:00 (सुबह/सामान्य पाली), दोपहर 03:00 (शाम की पाली)स्कूल नोटिस बोर्ड पर प्रवेश के लिए चयनित छात्रों की सूची प्रदर्शित की जाएगी।
प्रवेश प्रक्रिया23-03-2024 से 01-04-2024स्कूल के समय के दौरानचयनित छात्रों का प्रवेश होगा। खाली सीटों पर प्रतीक्षा सूची में छात्रों का प्रवेश 02-04-2024 से 06-04-2024 तक होगा।

Delhi Nursery Admission हेतु आयु सीमा (Age limit)

आपको यहां एक बात ध्यान देने की जरूरत है एडमिशन के लिए आवेदक बच्चे की उम्र 6 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए हमें यहाँ नीचे टेबल विभिन्न क्लास से संबंधित आयु (Age) मापदंडों को विस्तृत रूप से बताया है आप पढ़ सकते हैं –

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
For Pre-School (Nursery)साल 2023 की 31 मार्च तक जिनकी आयु 4 साल या 4 साल से कम है वह सभी बच्चे नर्सरी क्लास में एडमिशन हेतु पात्र हैं।
For Pre-Primary (KG)साल 2023 की 31 मार्च तक जिनकी आयु 5 साल या 5 साल से कम है वह सभी बच्चे प्री प्राइमरी KG क्लास में एडमिशन हेतु पात्र हैं।
For Class – 1stसाल 2023 की 31 मार्च तक जिनकी आयु 6 साल या 6 साल से कम है वह सभी बच्चे 1st क्लास में एडमिशन हेतु पात्र हैं।

दिल्ली नर्सरी एडमिशन हेतु आवश्यक दस्तावेज (Required Documents):

यदि आप दिल्ली एजुकेशन बोर्ड के तहत अपने बच्चे का एडमिशन नर्सरी, KG या पहली क्लास में करवाना चाहते हैं तो आपके पास निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए –

  • आवेदक बच्चे की पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • MCD या किसी अन्य स्थानीय निकाय द्वारा जारी मूल जन्म प्रमाण पत्र। आंगनवाड़ी रिकॉर्ड।
  • आवेदक बच्चे के माता-पिता की पासपोर्ट साइज फोटो
  • आवेदक के परिवार की फोटो (माता-पिता और बच्चे सहित)
  • आवेदक बच्चे का आधार कार्ड
  • आवेदक बच्चे के माता-पिता का आधार कार्ड
  • आवेदक बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)
  • आवेदक बच्चे का जाति प्रमाण पत्र (Cast Certificate) यदि लागू हो
  • आवेदक बच्चे के अभिभावक का आय प्रमाण पत्र
  • आवेदक बच्चे और अभिभावक का स्थायी निवास प्रमाण पत्र

Delhi Nursery Admission की चयन प्रक्रिया (Selection Process):

आपको बता दें की एडमिशन हेतु बच्चों का चयन एक कंप्यूटराइज्ड लकी ड्रा के माध्यम से किया जाएगा। लकी ड्रा के माध्यम से चुने गए बच्चों की मेरिट लिस्ट बनाई जायेगी। जिन भी बच्चों का नाम मेरिट लिस्ट में आएगा उन्हें चुने गए स्कूल में आवंटित सीटों के अनुसार एडमिशन दे दिया जाएगा।

Delhi Nursery Admission हेतु Apply कैसे करें?

नर्सरी क्लास हेतु एडमिशन के लिए आप ऑफलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं, इसके लिए यहाँ आवेदन फॉर्म दिया गया है, ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में साइट में कोई जानकारी नहीं है

यदि आप दिल्ली नर्सरी क्लास हेतु एडमिशन करना चाहते हैं तो आपको ऑनलाइन माध्यम या ऑफलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना होगा हमने यहाँ रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया step बाय step आपको बताई है आप देख सकते हैं –

  • Step 1: एडमिशन हेतु ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आप सबसे पहले दिल्ली एजुकेशन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in को ओपन करें।
  • Step 2: वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको होम पेज पर EWS / DG Admissions and EWS / Freeship Admissions का लिंक देखने को मिलेगा। लिंक पर क्लिक करें।
  • Step 3: लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा। इस ओपन हुए नए पेज पर Please Click the link below for Registration का लिंक देखने को मिलेगा। लिंक पर क्लिक करें।
  • Step 4: लिंक पर क्लिक करने के बाद पंजीकरण / रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा। फॉर्म में लाल मार्क (*) वाले फील्ड्स को भरना जरूरी है।
  • Step 5: इसके बाद फॉर्म में दिए गए Register के बटन को क्लिक करें। आपको बता दें बटन पर क्लिक करने के बाद आप फॉर्म में कोई भी सूचना नहीं बदल सकते। बटन को क्लिक करने से पहले भरी-गई सूचनाओं को अच्छी तरह से जांच लें।
  • Step 6: बटन पर क्लिक करने के बाद आपको मैसेज बॉक्स में एक सन्देश दिखाई देगा जिसमें आपसे पूछा जाएगा की क्या आप रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं ?
  • Step 7: रजिस्ट्रेशन हेतु आपको ok के बटन पर क्लिक करना है।
  • Step 8: इसके बाद आपको स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन नंबर / लॉगिन आई डी और पासवर्ड की जानकारी दिखाई देगी। लॉगिन आई डी और पासवर्ड मिलने के बाद आप एडमिशन हेतु ऑनलाइन Apply कर पाएंगे।
  • Step 9: अब दिल्ली एजुकेशन पोर्टल पर अपनी लॉगिन आई डी और पासवर्ड से लॉगिन कीजिये।
  • Step 10: लॉगिन होने के बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा। फॉर्म सभी जरूरी जानकारी ध्यानपूर्वक सावधानी से भरें।
  • Step 11: जानकारी भरने के बाद Preview के बटन पर क्लिक करें। सारी भरी हुई सूचनाओं को चेक कर Submit के बटन पर क्लिक करें। बटन पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी प्राथमिकता अनुसार स्कूलों की सूची बनानी होगी।
  • Step 12: स्कूल की सूची बनने के बाद Submit के बटन पर क्लिक करें। बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने भरा हुआ फॉर्म आ जाएगा।
  • Step 13: अब Final Submit के बटन पर क्लिक कर फॉर्म को ऑनलाइन सबमिट कीजिये। इस तरह से आप दिल्ली नर्सरी एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें: RTE उत्तर प्रदेश एडमिशन ऑनलाइन आवेदन शुरू

दिल्ली एजुकेशन पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें?

पोर्टल पर लॉगिन करने हेतु बताई गई निम्नलिखित प्रक्रिया को step बाय step फॉलो कीजिये जो इस प्रकार से है –

  • Step 1: लॉगिन करने हेतु आप सबसे पहले दिल्ली एजुकेशन बोर्ड की वेबसाइट www.edudel.nic.in/ को ओपन करें।
  • Step 2: वेबसाइट ओपन होने के बाद होम पेज पर दिए गए EWS / DG Admissions and EWS / Freeship Admissions के लिंक पर क्लिक करें।
  • Step 3: लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जायेगा। इस ओपन हुए नए पेज पर Login if you Already registered का लिंक देखने को मिलेगा। लिंक पर क्लिक करें।
  • Step 4: लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके login form ओपन हो जयेगा। अब login फॉर्म में Registration नंबर और पासवर्ड की जानकरी को भरें।
  • Step 5: जानकारी भरने के बाद कैप्चा कोड डालकर Login के बटन पर क्लिक करें।
  • Step 6: लॉगिन के बटन पर क्लिक करने के बाद आप पोर्टल पर सफलतापूर्वक लॉगिन हो जाएंगे।
  • Step 7: इस तरह से आप दिल्ली एजुकेशन पोर्टल पर लॉगिन कर पाएंगे।

Forgot Password कैसे रिकवर करें?

यदि आप अपना लॉगिन पासवर्ड भूल गए हैं तो यहां पर बताई गई निम्नलिखित प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करके पासवर्ड रिकवर कर सकते हैं –

  • Step 1: forgot पासवर्ड रिकवर करने के लिए आप सबसे पहले दिल्ली एजुकेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://edustud.nic.in/ को ओपन करें।
  • Step 2: वेबसाइट ओपन होने के बाद होम पेज पर दिए EWS / DG Admissions and EWS / Freeship Admissions के लिंक पर क्लिक करें।
  • Step 3: लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने login का लिंक दिखाई देगा। लिंक पर क्लिक करें।
  • Step 4: लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने लॉगिन फॉर्म ओपन हो जायेगा। इस लॉगिन फॉर्म में आपको Forgot ID/Password का लिंक देखने को मिलेगा। लिंक पर क्लिक करें।
  • Step 5: लिंक पर क्लिक करने के बाद एक फॉर्म ओपन हो जायेगा। इस फॉर्म में अपना नाम, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर की जानकरी को भरें।
  • Step 6: जानकारी को भरने के बाद कैप्चा कोड को डालकर Submit के बटन पर क्लिक करें।
  • Step 7: बटन पर क्लिक करने के बाद आपसे नया पासवर्ड की जानकारी डालने को कहा जाएगा। पासवर्ड डालने के बाद Save के बटन पर क्लिक करें।
  • Step 8: बटन पर क्लिक करने के बाद आपका लॉगिन पासवर्ड रिसेट हो जाएगा। इस तरह से आप अपना लॉगिन पासवर्ड रिसेट कर पाएंगे।

EWS/DG FREESHIP Result कैसे चेक करें ?

  • Step 1: forgot पासवर्ड रिकवर करने के लिए आप सबसे पहले दिल्ली एजुकेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://edustud.nic.in/ को ओपन करें।
  • Step 2: वेबसाइट ओपन होने के बाद होम पेज पर दिए EWS / DG Admissions and EWS / Freeship Admissions के लिंक पर क्लिक करें।
  • Step 3: लिंक ओपन होने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा।
  • Step 4: अब इस पेज पर मौजूद EWS/DG FREESHIP Result का लिंक दिखेगा। लिंक पर क्लिक करें।
  • Step 5: लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज ओपन हो जाएगा। इस पेज पर Registration number और जन्मतिथि की जानकारी को दर्ज करें।
  • Step 6: जानकारी को दर्ज करने के बाद Submit के बटन पर क्लिक करें।
  • Step 7: बटन पर क्लिक करने के बाद आपका रिजल्ट आपके सामने ओपन होकर आ जायेगा।

Admission हेतु School Information कैसे चेक करें?

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

यदि आप admission हेतु स्कूल की इनफार्मेशन ऑनलाइन चेक करना चाहते हैं तो यहाँ पर बताई जा रही निम्नलिखित प्रक्रिया को Step बाय Step फॉलो करें-

  • Step 1: स्कूल की information चेक करने के लिए आप सबसे पहले दिल्ली एजुकेशन बोर्ड की वेबसाइट edudel.nic.in को ओपन करें।
  • Step 2: वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको वेबसाइट के होम पेज पर School Information का लिंक देखने को मिलेगा। लिंक पर क्लिक करें।
  • Step 3: लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा। अब यहां आपको district, Zone और School के तीन विकल्प दिखाई देंगे।
  • Step 4: आप अपने अनुसार किसी एक विकल्प का चयन कर सकते हैं। उदाहरण के लिए हम यहाँ District के विकल्प का चयन करते हैं।
  • Step 5: विकल्प का चयन करने के बाद Go के बटन पर क्लिक करें। बटन पर क्लिक करने के बाद आपके दिल्ली के सभी जिलों की लिस्ट ओपन हो जायेगी। लिस्ट ओपन होने के बाद आप जिस डिस्ट्रिक्ट के स्कूल के बारे में जानना चाहते हैं। उसके सामने दी गई डिस्ट्रिक्ट ID के लिंक पर क्लिक करें।
  • Step 6: लिंक पर क्लिक करने के बाद संबंधित डिस्ट्रिक्ट में मौजूद स्कूल की लिस्ट ओपन होकर जाएगी। आपको जिस स्कूल के बारे में इनफार्मेशन चेक करनी हैं उसकी स्कूल ID के लिंक पर क्लिक करें।
  • Step 7: लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने संबंधित स्कूल की इनफार्मेशन ओपन होकर आ जाएगी। इस तरह से आप दिल्ली एजुकेशन पोर्टल पर स्कूल की इनफार्मेशन चेक कर सकते हैं।

Delhi Nursery Admission से संबंधित प्रश्न एवं उत्तर (FAQs):

EWS/ DG केटेगरी का क्या मतलब है?
EWS/ DG केटेगरी का मतलब है आर्थिक रूप से कमजोर जो भी छात्र इस वर्ग श्रेणी के आता है उन्हें दिल्ली सरकार के द्वारा एडमिशन में आर्थिक आरक्षण का लाभ दिया जाएगा।

एड्मिशन हेतु ऑनलाइन अप्लाई के वेबसाइट क्या है ?
Delhi Nursery Admission हेतु official website https://edustud.nic.in/ है।

मेरे दो बच्चे/जुड़वाँ हैं। फिर ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया क्या है?
कृपया दोनों बच्चों के लिए अलग-अलग ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें।

दिल्ली नर्सरी एडमिशन हेतु Contact Details:

यदि आपको दिल्ली नर्सरी एडमिशन से संबंधित कोई समस्या है तो आपको इसके लिए आपको नजदीकी स्कूल में जाना होगा जहां आप अपने बच्चे का एडमिशन करवाना चाहते हैं।

यह भी जानें:

Photo of author

Leave a Comment