Diupmsme: उत्तर प्रदेश ई-सेवा पोर्टल Registration and Login, @diupmsme.upsdc.gov.in

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के विकास के लिए बहुत से कार्य करती रहती है। जिनमें से मुख्य रूप से देखा जाए तो सभी नागरिकों के विकास हेतु विभिन्न योजनाएं चलाई गयी हैं। इन योजनाओं में प्रदेश के हर तबके का ख्याल रखा जाता है और साथ ही सभी वर्गों की जरूरतों के अनुसार ही इन ... Read more

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के विकास के लिए बहुत से कार्य करती रहती है। जिनमें से मुख्य रूप से देखा जाए तो सभी नागरिकों के विकास हेतु विभिन्न योजनाएं चलाई गयी हैं। इन योजनाओं में प्रदेश के हर तबके का ख्याल रखा जाता है और साथ ही सभी वर्गों की जरूरतों के अनुसार ही इन योजनाओं को तैयार किया जाता है। ये सभी योजनाएं योग्य नागरिकों तक पहुंचे इसके लिए राज्य सरकार ने एक पोर्टल की शुरुआत की है। आज इस लेख में हम आप को इसी पोर्टल से संबंधित जानकारी देने जा रहे हैं। जैसे कि उत्तर प्रदेश ई-सेवा पोर्टल पंजीकरण, UP E Sewa Portal- www.diupmsme.upsdc.gov.in login, ई सेवा पोर्टल (Diupmsme) से लाभ और इसकी विशेषताएं इत्यादि। विस्तृत जानकारी हेतु आप इस लेख को पूरा पढ़ सकते हैं।

उत्तर प्रदेश ई-सेवा पोर्टल

यूपी के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा UP e-Seva Portal को शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से सरकार प्रदेश के नागरिकों को बहुत सी योजनाओं का लाभ प्रदान करेगी। इन योजनाओं के बारे में हम आप को इस लेख में आगे बताएंगे। इन सभी लाभकारी योजनाओं के बारे में सभी नागरिकों को इस पोर्टल www.diupmsme.upsdc.gov.in (Diupmsme) के जरिये विस्तृत जानकारी मिल जाएगी।

उत्तर प्रदेश ई सेवा पोर्टल के जरिये सभी नागरिक इन योजनाओं में आवेदन भी कर सकेंगे। UP E Sewa Portal पर उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय, उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य के विकास हेतु चलाई गयी योजनाओं से जुडी सभी जानकारी नागरिकों को पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे वो अपनी योग्यता के अनुसार इन योजनाओं के सभी दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकें। इसका सबसे बड़ा लाभ ये होगा की सभी आवेदक इस पोर्टल (Diupmsme) पर घर बैठे ही जानकारी प्राप्त कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ई सेवा पोर्टल के जरिये राज्य में उद्योग और स्वरोजगार को बढ़ाने हेतु इनसे संबंधित सेवाओं और योजनाओं को ऑनलाइन कर दिया है। इससे प्रत्येक वर्ग के लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही सब स्वावलम्बी बन सकेंगे।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
आर्टिकल का नामउत्तर प्रदेश ई-सेवा पोर्टल
संबंधित राज्यउत्तर प्रदेश
पोर्टल का नामe-Seva Portal
लांच किया गयाप्रदेश सरकार यूपी द्वारा
विभागउद्योग एवं प्रोत्साहन निदेशालय
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के सभी नागरिक
उद्देश्यसभी लाभकारी योजनाओं का अधिक से अधिक नागरिकों को लाभ देना।
आवेदन करने का मोडऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटe-Seva Portal
वर्तमान वर्ष2024
Diupmsme – उत्तर प्रदेश ई-सेवा पोर्टल Registration and Login, @diupmsme.upsdc.gov.in
Diupmsme – उत्तर प्रदेश ई-सेवा पोर्टल Registration and Login, @diupmsme.upsdc.gov.in

ये है उत्तर प्रदेश ई-सेवा पोर्टल (Diupmsme) का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश ई सेवा पोर्टल की शुरुआत करने के पीछे यूपी सरकार का उद्देश्य था कि प्रदेश के नागरिकों को अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा सके। खासकर उन योजनाओं का लाभ जो स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के साथ ही नागरिकों को भी स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित कर सकें। इससे न केवल राज्य में बेरोजगारी की दर में कमी आएगी बल्कि अद्धिक से अधिक स्वरोजगार की शुरुआत होने से प्रदेश की भी अर्थव्यवस्था / आर्थिक संरचना सुधरेगी।

UP e-Seva Portal के जरिये सरकार बहुत सी योजनाओं को पारदर्शिता के साथ चला रही है। इस पोर्टल के माध्यम से सरकार द्वारा छायी जा रही सभी योजनाओं की सही-सही जानकारी नागरिकों तक पहुँच जाएगी। सभी इच्छुक नागरिक इन योजनाओं में अपनी पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट / पोर्टल (diupmsme) पर जाकर आवेदन करना होगा। ऐसा वो घर बैठे भी कर सकते हैं। उन्हें इसके लिए कहीं जाने की आवश्यकता भी नहीं होगी।

UP E Sewa Portal की विशेषता व लाभ

  • उत्तर प्रदेश ई सेवा पोर्टल के जरिये सभी नागरिकों को प्रदेश में चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिल जाएगी।
  • सभी योजनाएं और उस से संबंधित जानकारी जो भी पोर्टल पर प्राप्त होगी वो सभी प्रमाणित होगी इसलिए सभी नागरिको तक सही जानकारी जाएगी।
  • UP E Sewa Portal के जरिये ही इन सभी योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।
  • पोर्टल के माध्यम से होने वाले आवेदनों में पारदर्शिता बनी रहेगी।
  • घर बैठे ही किसी भी योजना के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
  • आवेदन भी ऑनलाइन मोड से होने के चलते आप को किसी भी सरकारी कार्यालय को ढूंढ़ने या जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इसे न केवल आप का समय बचेगा बल्कि पैसे भी बचेंगे।
  • उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत आने वाले उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय द्वारा इस पोर्टल UP E Sewa Portal को शुरू किया गया है।

यह भी पढ़ें : यूपी मिशन रोजगार योजना ऑनलाइन आवेदन

यहाँ हम आप को उत्तर प्रदेश ई सेवा पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देने वाले हैं। वर्तमान में इस पोर्टल के जरिये कुल 22 योजनाओं का सञ्चालन किया रहा है। जिनमें से कुछ योजनाओं के बारे में हम आप को आगे बता रहे हैं। इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए सभी को अपना पंजीकरण यूपी ई सेवा पोर्टल पर कराना होगा।

S.No.Scheme Name (English)Scheme Name (Hindi)
1Scheme of training of persons belonging to SC / ST, UPअनु0 जाति/ जनजाति के व्यक्तियों के प्रशिक्षण की योजना,उ0प्र0
2Support Scheme for One District One Product (ODOP) fundingएक जनपद एक उत्पाद(ओ.डी.ओ.पी) वित्त पोषण हेतु सहायता योजना
3Training Scheme for Skill Development of Handicrafts, U.P.हस्तशिल्पियों के कौशल विकास की प्रशिक्षण योजना,उ0प्र0
4ODOP Training and Toolkit Schemeएक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना
5Vishwakarma Shram Samman Yojanaविश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, उ0प्र0
6One District One Product – Marketing Promotion Scheme, Uttar Pradeshएक जनपद एक उत्पाद – विपणन प्रोत्साहन योजना, उ0प्र0
7Training Scheme for OBCअन्य पिछड़ा वर्ग हेतु प्रशिक्षण योजना
8Mukhyamantri Yuva Swarojgar Yojana,U.P.मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, उ0प्र0

उत्तर प्रदेश ई-सेवा पोर्टल Registration and Login कैसे करें?

यदि आप भी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाना छाते हैं तो आप को भी उत्तर प्रदेश ई-सेवा पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। सभी आवेदक रजिस्ट्रेशन और लॉगिन की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद ही अपना आवेदन किसी योजना में पूरा कर सकते हैं।

आएगी हम आप को UP E Sewa Portal Registration and Login Process के बारे में जानकारी देंगे। आप इन स्टेप्स को फॉलो करने के बाद अपनी पंजीकरण को पूरा कर सकते हैं।

  • Diupmsme पोर्टल पर उपलब्ध योजनाओं में आवेदन करने के लिए आप सभी को सबसे पहले ई सेवा पोर्टल /आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आप होम पेज पर पहुँच जाएंगे। यहाँ आप को लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद ड्राप डाउन मेनू में दिए गए विकल्पों में से आवेदक लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आप के सामने अगला पेज खुलेगा। यहाँ आप को नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण पर क्लिक करें। उत्तर प्रदेश E Sewa Portal panjikaran ऐसे करें
  • इस विकल्प पर क्लिक करते ही आप की स्क्रीन पर एक पॉप आप विंडो खुलेगी। यहाँ आप को पोर्टल पर नवीन पंजीकरण हेतु पंजीकरण फॉर्म मिलेगा।
  • आप को इसमें पूछी गयी सभी महत्वपूर्ण जानकारी भरनी होगी।
  • जैसे कि – आप का नाम , योजना का नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, राज्य का नाम, जिले का नाम औअर कैप्चा कोड भरना होगा।
    UP ESewa Portal Registration Form
  • अंत में जब सभी जानकारी भर चुके हों तो Submit के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • इस प्रकार ई सेवा पोर्टल पर आप के पजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। जिसके बाद आप लॉगिन करके अन्य जानकारी भर सकते हैं और योजना में आवेदन पूरा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : (upbocw.in) यूपी श्रम विभाग योजना लिस्ट

e Sewa Portal @diupmsme.upsdc.gov.in पर लॉगिन ऐसे करें

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

एक बार पजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाती है तो आप को अब पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। लॉगिन के बाद आप पोर्टल पर उपलब्ध सभी योजनाओं में अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

  • पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए आवेदक पोर्टल के होम पेज पर विजिट करें।
  • होम पेज पर लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करें।
  • ड्राप डाउन मेनू खुलने पर आवेदक लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने पर आप की स्क्रीन पर अगला पेज खुलेगा।
  • अब अगले पेज पर पंजीकृत उपयोगकर्ता लॉगिन के सेक्शन पर जाएँ और पूछी गयी जानकारी भरें।
  • यहाँ अपना यूजर नेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड को डालें।
  • अंत में लॉगिन पर क्लिक कर दें।
  • अब आप लॉगिन होने के बाद योजनाओं से संबंधित जानकारी पढ़कर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Diupmsme / ई सेवा पोर्टल से संबंधित प्रश्न उत्तर

उत्तर प्रदेश ई सेवा पोर्टल क्या है ?

यूपी ई सेवा पोर्टल राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया एक सरकारी पोर्टल है। इस पोर्टल की मदद से राज्य के सभी नागरिक सरकारी योजनाओं में आवेदन कर सकते हैं। साथ ही सभी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

UP E Sewa Portal किसलिए शुरू किया गया है ?

यूपी ई सेवा पोर्टल की शुरुआत प्रदेश के नागरिकों के लिए की गयी है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक राज्य में चल रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी रख पाएंगे और साथ ही वो इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन भी घर बैठे ही कर पाएंगे।

यूपी ईसेवा पोर्टल पर कितनी योजनाएं हैं जिनमे आवेदन कर सकते हैं ?

वर्तमान में इस पोर्टल पर लगभग 22 योजनायें हैं, जिनमें योग्यता अनुसार नागरिक आवेदन कर कस्ते हैं। जानकारी दे दें कि सरकार द्वारा नागरिकों के विकास हेतु विभिन्न योजनाएं समय समय पर लायी जाती हैं और इसकी जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध हो जाती है।

UP E Sewa Portal Registration कैसे करें ?

इसके लिए सबसे पहले ई सेवा पोर्टल पर विजिट करें। इसके बाद लॉगिन के विकल्प पर जाएँ और क्लिक करें। अब अगले पेज पर ‘नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण ‘ पर क्लिक करें और पंजीकरण फॉर्म भरें। इस प्रकार आप की पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

ई सेवा पोर्टल (Diupmsme) पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ कैसे लें ?

सभी नागरिकों को सबसे पहले ई सेवा पोर्टल पर पंजीकरण करवाना होगा। जिस के बाद लॉगिन करने के बाद आप सभी सेवाओं का पूर्ण लाभ उठा सकते हैं।

आज इस लेख के माध्यम से आप ने ई सेवा पोर्टल, उत्तर प्रदेश (Diupmsme) के बारे में जाना। उम्मीद है आप को ये जानकारी उपयोगी लगी होगी। ऐसे ही अन्य जानकारी के लिए आप हमारी वेबसाइट Hindi NVSHQ पर भी संपर्क कर सकते हैं।

Photo of author

Leave a Comment