Femina Miss India Winner: आखिर कौन हैं राजस्थान की नंदिनी गुप्ता जिनके सिर पर सजा मिस इंडिया 2023

आपको जानकर बड़ी खुशी होगी कि नंदिनी गुप्ता हमारे देश (भारत) की 59वीं MISS INDIA बनी है 2023 का ख़िताब नंदिनी गुप्ता ने अपनी सुन्दरता और काबिलीयत के दम पर जीता है वहीं दूसरी ओर दिल्ली की श्रेया पूजा और मणिपुर की स्ट्रैल थौनाओजम लुवांग पहली व दूसरी रनर-अप बनी है। Femina Miss India 2023 ... Read more

Photo of author

Reported by Saloni Uniyal

Published on

आपको जानकर बड़ी खुशी होगी कि नंदिनी गुप्ता हमारे देश (भारत) की 59वीं MISS INDIA बनी है 2023 का ख़िताब नंदिनी गुप्ता ने अपनी सुन्दरता और काबिलीयत के दम पर जीता है वहीं दूसरी ओर दिल्ली की श्रेया पूजा और मणिपुर की स्ट्रैल थौनाओजम लुवांग पहली व दूसरी रनर-अप बनी है। Femina Miss India 2023 का आयोजन इस बार मणिपुर में किया गया था जिसमें देश की कई प्रकार की सुन्दर महिलाओं ने पार्टिसिपेट किया था आयोजन में सब ने अपनी खूबसूरती का प्रदर्शन दिखाया था परन्तु मिस इंडिया एक ही बन सकती है जिसको सबसे ज्यादा पसंद किया गया हो।

सयुंक्त अरब अमीरात में ग्रैंड मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी वह प्रतियोगिता का 71वां संस्करण रहेगा तथा भारत का प्रतिनिधित्व भी नंदिनी गुप्ता ही करेगी आज हम इस आर्टिकल में आपको बताएंगे राजस्थान की नंदिनी गुप्ता जिनके सिर पर सजा मिस इंडिया 2023 ताज, के बारे में बातचीत करेंगे।

नंदिनी गुप्ता कौन है?

आपको बता दे नंदिनी गुप्ता राजस्थान के कोटा में रहती है और वे अभी 19 साल की है। इतनी काम उम्र में उन्होंने Femina Miss India 2023 Winner का ख़िताब अपने नाम किया। नंदनी ने संत पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से अपनी पढाई पूरी की है। और नंदिनी गुप्ता ने अपने कॉलेज की पढाई लाला लाजपत कॉलेज से बिजनेस मैनजमेंट की पढाई पूरी की है।

Femina Miss India Winner: आखिर कौन हैं राजस्थान की नंदिनी गुप्ता जिनके सिर पर सजा मिस इंडिया 2023
Femina Miss India Winner 2023

नंदिनी गुप्ता ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था की वे अपने जीवन में एक व्यक्ति को बहुत प्रभावशाली मानती है उनका नाम है रतन टाटा। रतन टाटा इंसानियत के लिए कुछ भी कर सकते है उनका यही व्यवहार नंदनी को बहुत पसंद है रतन टाटा का इतना बड़ा बिजनेस होने के बावजूद भी वह कभी भी घमंड में नहीं रहते वे कहते है की मै जमीन से ही जुड़ा होना चाहिए।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

उनके द्वारा चैरिटी में बहुत दान किया जाता है उनको पसंद करने वालो की भी कमी नहीं है लाखों लोगो द्वारा सोशल मीडिया में उनको पसंद किया जाता है। इनके आलावा प्रियंका चोपड़ा से भी नंदिनी अधिक प्रभावित हुई है क्योंकि प्रियंका चोपड़ा भी मिस वर्ल्ड रह चुकी है।

यह भी देखें: रिंकू सिंह का जीवन परिचय, क्रिकेटर, जन्म, उम्र

नंदिनी गुप्ता प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

राजस्थान के कोटा शहर में नंदिनी गुप्ता का जन्म हुआ था। नंदिनी गुप्ता 19 की है और अभी वे कॉलेज में ग्रेजुएशन कर रही है। इतनी काम उम्र में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया ये बहुत ख़ुशी की बात है।

वे बचपन से ही राजस्थान में पली-बढ़ी है। नंदनी गुप्ता ने 12वीं पास संत पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से अपनी पढाई पूरी की है। तथा नंदिनी गुप्ता ने अपने कॉलेज की पढाई लाला लाजपत कॉलेज से की है कॉलेज से उन्होंने बिजनेस मैनजमेंट की पढाई पूरी की है।

नंदिनी गुप्ता का परिवार

आपको ये बात सुन के हैरानी हो रही होगी की MISS INDIA नंदिनी गुप्ता एक किसान की बेटी है और उनकी माता एक हाउस वाइफ है। उनके पिता का नाम सुमित गुप्ता है। आपको बता दे कि वे कोटा शहर की पुरानी सब्जी मंडी के निवासी है। उनके पिता एक किसान होने के साथ-साथ एक कॉन्ट्रेक्टर भी है।

उनका अपना एक खेत भी है जो कोटा जिले के भांडाहेड़ा में स्थिति है। नंदिनी गुप्ता की एक छोटी बहन है जिसका नाम अनन्या गुप्ता है और अभी वे 9वीं कक्षा में पढाई कर रही है।

सोशल मीडिया पर छाई हुई है नंदिनी गुप्ता

दोस्तों जब से Femina Miss India 2023 में नंदिनी गुप्ता ने मिस इंडिया का आवार्ड जीता है तब से नंदिनी गुप्ता सोशल मीडिया पर छायी हुई है आज कल लोगो द्वारा सोशल मीडिया पर Miss India नंदिनी गुप्ता को बहुत सर्च किया जा रहा है लोग उनके फॅमिली, लाइफस्टाइल के बारे में जानना चाहते है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

जिस दिन से उन्होंने मिस इंडिया का ताज हासिल किया है उनकी इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करी जा रही है उनको लोग बहुत पसंद कर रहे है। इंस्टाग्राम में मिस इंडिया की ऑफिसियल वेबसाइट पर नंदिनी गुप्ता की तस्वीर पोस्ट की गयी और कैप्शन में उनको बधाई के साथ बात कही गयी थी।

nandini gupta

मिस इंडिया नंदिनी गुप्ता की विचारधारा

15 अप्रैल 2023 में नंदिनी गुप्ता को फेमिना मिस इंडिया 2023 के ताज से नवाजा गया था। उन्होंने यह अपनी सुंदरता और काबिलियत में हासिल किया। आपको बता दे की वे कोटा डोरिया का प्रचार करती है और पूरा विश्वास करती है। कोटा डोरिया नाम सुनकर आपके मन में कई तरह के सवाल आ रहे होंगे ये क्या नाम है और क्या होता है। दोस्तों आपको बता दे की कोटा डोरिया एक मुलायम और आरामदायक कपड़ा है जो उनके क्षेत्र में बहुत प्रसिद कपड़ा है जो विशेष रूप से हाथ से बनाया जाता है। यह अपनी कलात्मक पैर्टन के लिए बहुत मशहूर कपड़ा है। वे इस कपड़े की लोकप्रियता देश क्या विदेश तक फैलाना चाहती है लोग इस कपड़े को ज्यादा-से-ज्यादा पसंद करें।

नंदिनी गुप्ता से सम्बंधित प्रश्न/उत्तर

नंदिनी गुप्ता कौन है?

आपको बता दे नंदिनी गुप्ता राजस्थान के कोटा में रहती है और वे अभी 19 साल की है। इतनी काम उम्र में उन्होंने Femina Miss India 2023 Winner का ख़िताब अपने नाम किया। नंदनी ने संत पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से अपनी पढाई पूरी की है। और नंदिनी गुप्ता ने अपने कॉलेज की पढाई लाला लाजपत कॉलेज से बिजनेस मैनजमेंट की पढाई पूरी की है।

Femina Miss India 2023 Winner का आयोजन किस दिन हुआ था?

Femina Miss India 2023 Winner का आयोजन 15 अप्रैल 2023 को हुआ था।

नंदिनी गुप्ता किस व्यक्ति को प्रभावशाली मानती है?

नंदिनी गुप्ता रतन टाटा को अपना प्रभावशाली व्यक्ति मानती है।

नंदिनी गुप्ता ने कितने संस्करण में मिस इंडिया का खिताब जीता है?

नंदिनी गुप्ता हमारे देश (भारत) की 59वीं MISS INDIA बनी है

नंदिनी गुप्ता का जन्म कहाँ हुआ था?

नंदिनी गुप्ता का जन्म राजस्थान के कोटा शहर में हुआ था।

सयुंक्त अरब अमीरात में ग्रैंड मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी वह प्रतियोगिता का 71वां संस्करण रहेगा तथा भारत का प्रतिनिधित्व किसके द्वारा किया जायेगा?

सयुंक्त अरब अमीरात में ग्रैंड मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी वह प्रतियोगिता का 71वां संस्करण रहेगा तथा भारत का प्रतिनिधित्व नंदिनी गुप्ता द्वारा जायेगा।

Photo of author

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें